Earth Shastra

Earth Shastra

By Aaj Tak RadioScienceNature
Download on the App Store

Earth Shastra episodes

  • जंगल वाली खेती, जो जेब और कुदरत दोनों को मालामाल करेगी : Earth शास्त्र, Ep 05
    पर्यावरण संकट के इस दौर में खेती के तरीक़ों में भी बदलाव करने की ज़रूरत पड़ने लगी है. इसमें एक बहुत ही प्रचलित प्रणाली है एग्रोफॉरेस्ट्री.
    फसलों के साथ-साथ पेड़ों और झाडियों को लगाकर फ़सल और पेड़ दोनों से इसमें फ़ायदा कमाया जाएगा. तो कैसे होती है एग्रोफ़ॉरेस्ट्री? क्या इसकी चुनौतियां हैं और इससे किसानों की कितनी आय बढ़ जाएगी. इन्हीं सवालों के साथ 'Earth शास्त्र' में अमन गुप्ता बात कर रहे हैं एग्रोफॉरेस्ट्री और सस्टेनेबल फ़ार्मिंग की दिशा में काम करने वाली NGO से जुड़े अंकित झा के साथ.
    36 min
  • फ़्यूचर फ़्यूल बन रहीं बैट्रीज़ कहीं फ़्यूचर का पॉल्यूशन न बन जाएं! : Earth शास्त्र, Ep 04
    एनर्जी या पॉवर के लिए बैट्रीज़ पर हमारी निर्भरता आए दिन बढ़ती ही जा रही है. फ़ोन, ई-व्हीकल्स से लेकर बहुत से उपकरण आज बैट्रीज़ से चल रहे हैं. हम सोच रहे हैं कि बैट्रीज़ के ज़रिए हम पर्यावरण बचा लेंगे लेकिन कहीं वो उल्टे पर्यावरण के लिए घातक तो साबित नहीं होंगी? बैट्रीज़ की रिसाइक्लिंग प्रोसेस क्या है? क्याभविष्य में बैट्रीज़ बनाते रहने के लिए पर्याप्त कच्चा माल है? ऐसे कई सवालों के साथ 'Earth शास्त्र' के इस एपिसोड में अमन गुप्ता बात कर रहे हैं Toxic Links के एसोसिएट डायरेक्टर सतीश सिन्हा से.
    37 min
  • जानवरों से भिड़कर हम कैसे अपना नुक़सान कर रहे हैं? : Earth शास्त्र, EP 3
    इंसान सबके लिए फ़ैसले ले रहा है. वो अपने से पहले मौजूद वन्यजीवों के लिए नियम तय कर रहा है. उनके रहवास में खुद के लिए जगह खोज रहा है और इससे शुरू हो रहा है टकराव. अब बढ़ती इंसानी आबादी के बीच वन्यजीवों के अस्तित्व पर संकट है. 'Earth शास्त्र' के इस एपिसोड में मानव और वन्यजीव संघर्ष को लेकर अमन गुप्ता बात कर रहे हैं वाइल्ड लाइफ़ इंस्टीट्यूट ऑफ़ इंडिया से जुड़े वैज्ञानिक डॉ. एस. सत्यकुमार के साथ.
    42 min
  • ऑलिव रिडले, वे कछुए जिनके आने पर चौकन्नी हो जाती है ओडिशा और भारत सरकार : Earth शास्त्र, EP 2
    ऑलिव रिडले, कछुओं की सबसे छोटी प्रजातियों में से एक है. ये कछुए लाखों की संख्या में हर साल ओडिशा के समुद्र तट पर अंडे देने के लिए क़रीब 9 हज़ार किलोमीटर का सफ़र तय करके आते हैं. इनके आने पर सरकारें और वाइल्ड लाइफ़ एजेंसियां इन्हें बचाने की ख़ास तैयारियों में लग जाती हैं. 'Earth शास्त्र' के इस एपिसोड में इन्ही कछुओं के बारे में अमन गुप्ता बात कर रहे हैं वाइल्डलाइफ़ इंस्टीट्यूट ऑफ़ इंडिया में साइंटिस्ट डॉ. सुरेश कुमार के साथ.
    1 hr 10 min
  • स्नो लेपर्ड को क्यों कहा जाता है ‘बर्फ़ का भूत’: Earth शास्त्र, EP 1
    स्नो लेपर्ड (Snow Leopard) यानि हिम तेंदुआ बिग कैट फ़ैमिली का एक सदस्य है. ये बर्फ़ीले पहाड़ों पर रहता है. आमतौर पर हिमालयन रेंज इसका ठिकाना है. ये प्रजाति इतनी दुर्लभ है कि सिर्फ़ इसी की खोज में लगे रहने वाले साइंटिस्ट्स और रिसर्चर्स का भी इससे इक्का-दुक्का बार ही सामना हुआ है. इसे IUCN की रेड लिस्ट में रखा गया है. तो इस बार 'Earth शास्त्र' में अमन गुप्ता ने स्नो लेपर्ड ट्रस्ट से जुड़े कौस्तुभ शर्मा से बात की है.
    43 min

About Earth Shastra

From the publisher's feed

Do you know why Snow Leopards are called 'ghost of the mountains'? Why a turtle travels 9000 kms to India just for nesting? How to save your dying house plants in winters? How can you contribute to…