Fact Check

Fact Check

By Aaj Tak RadioNewsPolitics
Download on the App Store

Fact Check episodes

  • क्या कोलकाता के रेड लाइट एरिया में प्रचार करने गए अमित शाह, जानिए वायरल फोटो का सच: फैक्ट चेक
    गृह मंत्री अमित शाह की एक तस्वीर वायरल हो रही है जिसमें वे एक गली से गुजरते दिख रहे हैं. इस तस्वीर के जरिए दावा किया जा रहा है कि अमित शाह कोलकाता के सोनागाछी में प्रचार करने गए जो एशिया का सबसे बड़ा रेड लाइट एरिया है. दरअसल, तस्वीर में जहां से अमित शाह निकलते दिख रहे हैं, वहां की दीवार पर, "रूम नंबर 13 सविता रानी सोनागाछी" लिखा हुआ दिख रहा है. क्या है सच्चाई, सुनिए इस फैक्ट चेक पॉडकास्ट में.
    7 min
  • कोरोना के खतरे के बीच अंबेडकर जयंती मनाने उमड़ी भीड़, क्या है वायरल फोटो का सच: फैक्ट चेक
    कोरोना के आतंक के बीच में ही हरिद्वार में महाकुंभ मेले का आयोजन किया गया है. महामारी के समय इस तरह का धार्मिक उत्सव करवाने को लेकर सरकार की काफी आलोचन हो रही है. इसी को ध्यान में रखते हुए सोशल मीडिया पर एक तस्वीर के जरिये दावा किया जा रहा है कि लोगों को कुंभ मेले की भीड़ दिख रही है, लेकिन कोरोना के बीच मनाई गई अंबेडकर जयंती पर कोई सवाल नहीं कर रहा. वायरल तस्वीर में एक बड़ा जलसा देखा जा सकता है जिसमें सैकड़ों लोगों की भीड़ है.  क्या है सच्चाई, सुनिए इस फैक्ट चेक पॉडकास्ट में.
    7 min
  • क्या सर्जिकल मास्क में होते हैं कीटाणु, सुनिए वायरल वीडियो का सच: फैक्ट चेक
    बाजार में मिलने वाले आम सर्जिकल मास्क से जुड़ा एक हैरान कर देने वाला दावा सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. ऐसा कहा जा रहा है कि इस मास्क में कीटाणु होते हैं और इसे लगाने से इंसान बीमार हो सकता है. ये बात साबित करने के लिए लोग एक वीडियो शेयर कर रहे हैं जिसमें एक सामान्य सर्जिकल मास्क को एक गर्म पानी से भरे मग के ऊपर रखा जाता है. इसके बाद एक कैमरे के लेंस को मास्क की सतह पर जूम किया जाता है. ऐसा करने से मास्क की सतह पर कुछ काले रेशे हिलते हुए नजर आते हैं. तो क्या है सच इस दावे का, सुनिए इस फैक्ट चेक पॉडकास्ट में.
    11 min
  • लव जिहाद से जोड़कर वायरल हो रहे खौफनाक वीडियो की हक़ीक़त: फैक्ट चेक
    सोशल मीडिया पर एक दिल दहला देने वाला सीसीटीवी फुटेज वायरल हो रहा है जिसमें एक पुरुष किसी महिला पर चाकू से हमला करता हुआ दिख रहा है. वीडियो के साथ दावा किया जा रहा है कि लव जिहाद से इनकार करने पर एक लड़की को चाकू से गोदकर मार दिया गया. क्या है सच्चाई, सुनिए इस फैक्ट चेक पॉडकास्ट में.
    7 min
  • बाबा साहेब अंबेडकर के बचपन की तस्वीर बताकर वायरल हुए फोटो का सच: फैक्ट चेक
    बुधवार (14 अप्रैल) को भारतरत्न बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर की 130वीं जयंती है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक लड़के की ब्लैक एंड वाइट फोटो वायरल हो रही है. दावा किया जा रहा है कि ये बाबा साहेब अंबेडकर के बचपन की तस्वीर है. तस्वीर के साथ किए गए दावे को सच मानते हुए कमेंट में यूजर्स "जय भीम" लिख रहे हैं. सुनिए इस तस्वीर का के पीछे का सच, इस फैक्ट चेक पॉडकास्ट में.
    6 min
  • वेब सीरीज शूटिंग का वीडियो MP पुलिस की बर्बरता बताकर वायरल?: फैक्ट चेक
    सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक पुलिसवाला दिन-दहाड़े एक युवक और एक युवती को गोली मारता दिख रहा है. बहुत सारे लोग ऐसा कह रहे हैं कि पुलिस की बर्बरता वाली ये घटना भी खंडवा जिले में ही घटित हुई है. एक फेसबुक यूजर ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, “पुलिस की गुंडागर्दी देखिए खंडवा में ज्यादा से ज्यादा इसको वायरल करें.” तो क्या है सच इस दावे का, सुनिए इस फैक्ट चेक पॉडकास्ट में.
    7 min
  • पीएम मोदी ने क्या कोरोना काल में 150 करोड़ जॉब्स देने का दावा किया? : फैक्ट चेक
    कोरोना जैसी महामारी के समय में सोशल मीडिया पर 'आजतक' चैनल का एक स्क्रीनशॉट वायरल हुआ. स्क्रीनशॉट के मुताबिक पीएम मोदी ने कहा है कि उनकी सरकार ने कोरोना काल में लॉकडाउन के दौरान 150 करोड़ लोगों को रोजगार दिया. यूजर्स मोदी के इस कथित बयान पर चुटकी लेते हुए कमेंट कर रहे हैं कि लगभग 130 करोड़ की जनसंख्या 130 करोड़ की जनसंख्या वाले देश में सरकार ने 150 करोड़ लोगों को नौकरी कैसे दे दी. तो क्या है सच इस दावे का, सुनिए इस फैक्ट चेक पॉडकास्ट में.
    6 min
  • केरल में मुस्लिम लड़की की शादी मां-बाप ने हिंदू लड़के से करवाई?: फैक्ट चेक
    सोशल मीडिया पर एक तस्वीर जमकर वायरल है, जिसके जरिये दावा किया जा रहा है कि केरल में एक मुस्लिम माता-पिता ने अपनी बेटी की शादी एक हिंदू लड़के से करा दी. तस्वीर में एक सजी-संवरी महिला, बुर्का पहने एक अन्य महिला और उसके साथ खड़े एक आदमी के पैर छूते हुए नजर आ रही है. पैर छू रही महिला के बगल में वरमाला पहने एक अन्य व्यक्ति भी देखा जा सकता है. तस्वीर के साथ ये भी कहा जा रहा है कि बेटी अब हिंदू धर्म में सुरक्षित रहेगी. क्या है सच्चाई, सुनिए इस फैक्ट चेक पॉडकास्ट में.
    7 min
  • जगन्नाथपुरी और कोरोना से जोड़कर वायरल हो रही मूर्ति की तस्वीर का सच: फैक्ट चेक
    देश में कोरोना वायरस रोज नए रिकॉर्ड बना रहा है. ​फिर से जोर पकड़ती कोरोना वायरस की इस रफ्तार के बीच सोशल मीडिया पर एक काले रंग की मूर्ति की फोटो वायरल हो रही है. फोटो पर लिखा है, “पुरी मंदिर से संबंधित इस सालिग्राम को आखिरी बार 1920 में स्पेनिश फ्लू के दौरान महामारी के दुष्प्रभाव से बचाने के लिए निकाला गया था. कोविड के मद्देनजर अब इसे फिर से निकाल लिया गया है. क्या है सच्चाई, सुनिए इस फैक्ट चेक पॉडकास्ट में.
    6 min
  • राकेश टिकैत के मुँह पे कालिख पोते जाने के दावे का सच : फैक्ट चेक
    सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हो रही है जिसमें राकेश टिकैत कुछ लोगों के साथ दिख रहे हैं और सभी के चेहरों पर कालिख लगी हुई है. तस्वीर के साथ दावा किया जा रहा है कि भारत बंद करवा रहे किसान नेता राकेश टिकैत को राजस्थान के पपलाज में जनता ने बुरी तरह पीटा और मुंह पर कालिख पोत दी. क्या है इस तस्वीर का सच, सुनिए इस फैक्ट चेक पॉडकास्ट में. 

    अपनी पसंद के पॉडकास्ट सुनने का आसान तरीका, हमें सब्सक्राइब करें यूट्यूब और टेलीग्राम पर. फेसबुक पर जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें.
    5 min

About Fact Check

From the publisher's feed

Fact Check is a daily Hindi podcast by Aaj Tak Radio where we fight fake news often viral on whatsapp, facebook, twitter and other social media platforms.

India Today’s Fact Check Editor…

More shows like Fact Check

Pod Khaas by Aaj Tak Radio

Pod Khaas

1 Listeners

Corona Coverage by Aaj Tak Radio

Corona Coverage

0 Listeners

Aaj Ke Akhbaar by Aaj Tak Radio

Aaj Ke Akhbaar

0 Listeners

Qissagoi by Aaj Tak Radio

Qissagoi

0 Listeners

Zindagi Lockdown by Aaj Tak Radio

Zindagi Lockdown

0 Listeners

Din Bhar by Aaj Tak Radio

Din Bhar

0 Listeners

Corona Frontliners by Aaj Tak Radio

Corona Frontliners

0 Listeners

Music - Dotara & Ghazal Saaz by Aaj Tak Radio

Music - Dotara & Ghazal Saaz

0 Listeners

Padhaku Nitin by Aaj Tak Radio

Padhaku Nitin

7 Listeners

Iti Itihaas by Aaj Tak Radio

Iti Itihaas

0 Listeners

Storybox with Jamshed Qamar Siddiqui by Aaj Tak Radio

Storybox with Jamshed Qamar Siddiqui

10 Listeners

Ek Bakhat Ki Baat by Aaj Tak Radio

Ek Bakhat Ki Baat

0 Listeners

Tech Tonic with Munzir by Aaj Tak Radio

Tech Tonic with Munzir

0 Listeners

Ballabol - The Cricket Podcast by Aaj Tak Radio

Ballabol - The Cricket Podcast

1 Listeners

Bhaunchak by Aaj Tak Radio

Bhaunchak

0 Listeners

Earth Shastra by Aaj Tak Radio

Earth Shastra

0 Listeners

India At Paris by Aaj Tak Radio

India At Paris

0 Listeners

Dev Danav Tales by Aaj Tak Radio

Dev Danav Tales

0 Listeners

Sandarbh by Aaj Tak Radio

Sandarbh

0 Listeners

Reporters Off Air by Aaj Tak Radio

Reporters Off Air

1 Listeners