डिजिटल पेमेंट भारत में पहले से ही काफी लोकप्रिय हो रहा था. कोरोना महामारी और लॉकडाउन ने इसमें और भी तेजी ला दी. डिजिटल पेमेंट का फायदा ये है कि आप बिना संपर्क, बस मोबाइल फोन के एक क्लिक के जरिए किसी के भी अकाउंट में पैसे भेज सकते हैं. डिजिटल पेमेंट के लिए गूगल पे, फोन पे और पेटीएम समेत तमाम एप्स लोकप्रिय हैं. ये तरीका लोगों को कितना पसंद है, इसका अंदाज आप इस बात से लगा लीजिए कि भारत में अब हर महीने तकरीबन 200 करोड़ यूपीआई लेन-देन हो रहे हैं. पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया और कुछ वेबसाइट्स पर ये खबर आई है कि 1 जनवरी से यूपीआई के जरिए पैसा भेजने पर अतिरिक्त चार्ज देना होगा. क्या है इस खबर की सच्चाई, सुनिए इस फैक्ट चेक पॉडकास्ट में.