सोशल मीडिया पर एक रैली का वीडियो वायरल हो रहा है. जिसमें बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग शामिल हैं. वीडियो के बैकग्राउंड में “इस्लाम जिंदाबाद” का नारा बजता सुनाई देता है. वीडियो के साथ दावा किया जा रहा है कि ये रैली पश्चिम बंगाल के कोलकाता में हुई.कई फेसबुक और ट्विटर यूजर्स ने ये वीडियो शेयर करते हुए लिखा है, “ये कराची, कश्मीर या केरल नहीं है. “इस्लाम जिंदाबाद” का ये नारा ममता बनर्जी के शासन वाले पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में लगाया जा रहा है.वायरल वीडियो के साथ बैकग्राउंड में एक बंगाली गाना बज रहा है, जिसमें “इस्लाम जिंदाबाद” का नारा बार बार दोहराता है. क्या है सच, सुनिए इस फैक्ट चेक पॉडकास्ट में