Fact Check

Fact Check

By Aaj Tak RadioNewsPolitics
Download on the App Store

Fact Check episodes

  • मनोज तिवारी की सीट खतरे में बताने वाले चुनावी सर्वे का सच क्या है: फैक्ट चेक
    एक चुनावी सर्वे का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए कुछ सोशल मीडिया यूजर्स इंडिया ब्लॉक को लोकसभा चुनाव में एनडीए से ज्यादा सीटें मिलने का अनुमान जता रहे हैं. इसे शेयर करते हुए ये भी दावा किया जा रहा है कि उत्तर पूर्वी दिल्ली से मनोज तिवारी की सीट खतरे में है. स्क्रीनशॉट में 'एबीपी न्यूज' का लोगो नजर आ रहा है और इसमें एनडीए को 232-253 सीटें और इंडिया गठबंधन को 258-286 सीटें मिलने की संभावना जताई गई है. साथ ही, मनोज तिवारी की तस्वीर के साथ लिखा है, "उत्तर पूर्वी दिल्ली से मनोज तिवारी की सीट खतरे में. क्या है इस स्क्रीनशॉट की सच्चाई, सुनिए 'फैक्ट चेक' पॉडकास्ट में
    5 min
  • बिहार के दरभंगा में गर्मी के चलते बाइक में लगी भीषण आग?: फैक्ट चेक
    दिल्ली समेत उत्तर भारत के ज्यादातर हिस्सों में गर्मी कहर ढा रही है. इसी बीच सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो के जरिए दावा किया जा रहा है कि बिहार के दरभंगा में गर्मी के चलते एक बाइक में भीषण आग लग गई. ये वीडियो किसी शहर के चौराहे पर रिकॉर्ड किया गया है जहां कुछ लोगों को एक मोटे पाइप की मदद से एक बाइक पर पानी डालते हुए देखा जा सकता है. इसी बीच अचानक उस बाइक में लगी आग तेजी से भड़क जाती है और बाइक के पास खड़ा एक युवक उसकी चपेट में आ जाता है. क्या है इस वीडियो की असलियत, सुनिए 'फैक्ट चेक' पॉडकास्ट में.
    4 min
  • लाल बिकिनी में रश्मिका मंदाना का वायरल वीडियो डीपफेक की मदद से बना है?: फैक्ट चेक
    अभिनेत्री रश्मिका मंदाना का एक लिफ्ट वाला डीपफेक वीडियो काफी वायरल हुआ था जिसे लेकर एक व्यक्ति की गिरफ्तारी भी हुई थी. इतना बवाल होने के बाद अब उनका एक और डीपफेक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है जिसमें वो लाल रंग की बिकिनी पहने किसी झरने के नीचे खड़ी दिख रही हैं. इंस्टाग्राम और फेसबुक पर ये वीडियो काफी वायरल है. क्या है इस वीडियो की असलियत, सुनिए 'फैक्ट चेक' पॉडकास्ट में.
    4 min
  • मनोज तिवारी के चुनाव में हार कबूलने के दावे की पड़ताल: फैक्ट चेक
    दिल्ली की उत्तर पूर्वी सीट से कांग्रेस के कन्हैया कुमार और बीजेपी के प्रत्याशी व सांसद मनोज तिवारी के बीच मुकाबला है. इसी के मद्देनजर सोशल मीडिया पर तिवारी का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है जिसे शेयर करते हुए लोग कह रहे हैं कि उन्होंने वोटिंग से पहले ही अपनी हार कुबूल कर ली है. क्या है इस वीडियो की सच्चाई, सुनिए 'फैक्ट चेक' पॉडकास्ट में.
    6 min
  • प्रशांत किशोर को BJP के मुख्य प्रवक्ता बनाए जाने के वायरल दावे की पड़ताल: फैक्ट चेक
    क्या राजनीतिक सलाहकार और जन सुराज पार्टी प्रमुख प्रशांत किशोर बीजेपी में शामिल हो गए हैं? सोशल मीडिया पर एक फोटो खूब वायरल हो रही है जिसके मुताबिक भारतीय जनता पार्टी ने प्रशांत किशोर को अपना राष्ट्रीय प्रवक्ता नियुक्त किया है. वायरल फोटो में बीजेपी के कथित लेटरहेड का स्क्रीनशॉट है जिसमें लिखा है कि बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने तत्काल प्रभाव से प्रशांत किशोर को राष्ट्रीय मुख्य प्रवक्ता नियुक्त किया है. इसके साथ प्रशांत किशोर पर निशाना साधा जा रहा है. सुनिए इस वायरल दावे का पूरा सच, 'फैक्ट चेक' पॉडकास्ट में.
    5 min
  • राहुल गांधी ने BJP को वोट देने की अपील की है? सुनिए वायरल दावे का सच: फैक्ट चेक
    लोकसभा चुनाव के बीच राहुल गांधी का एक वीडियो खूब शेयर किया जा रहा जिसमें वो नरेंद्र मोदी को वोट देने की अपील करते नजर आ रहे हैं. इसे उनकी ‘आखिरी अपील’ बताया जा रहा है. 30 सेकंड के इस वीडियो में राहुल गांधी कहते हैं कि, “ये चुनाव लोकतंत्र को और संविधान को नष्ट कर रही है और दूसरी तरफ बीजेपी और आरएसएस है जो संविधान को और लोकतंत्र को बचा रही है.” वीडियो के अंत में राहुल बीजेपी और आरएसएस का समर्थन करने और पीएम नरेंद्र मोदी को वोट देने की अपील करते हैं. क्या है इस वीडियो की सच्चाई, सुनिए 'फैक्ट चेक' पॉडकास्ट में.
    5 min
  • राहुल गांधी रैलियों में क्या चीन का संविधान दिखाते हैं, सुनिए दावे का सच: फैक्ट चेक
    2024 लोकसभा चुनाव के बीच राहुल गांधी के बारे में कहा जा रहा है कि राहुल गांधी अपनी रैलियों में चीन का संविधान लेकर घूमते हैं. इस दावे के साथ एक तस्वीर घूम रही है जिसमें राहुल के हाथ में एक लाल किताब दिखती है. इसी लाल किताब को चीन का संविधान बताया जा रहा है. तो क्या कांग्रेस नेता सचमुच राहुल गांधी अपनी रैलियों में चीन का संविधान लेकर घूम रहे हैं, सुनिए इसकी सच्चाई, 'फैक्ट चेक' पॉडकास्ट में.
    5 min
  • लखनऊ सुपरजाएंट्स के मालिक ने केएल राहुल से मांगी माफ़ी?: फैक्ट चेक
    आईपीएल में पिछले दिनों हैदराबाद की टीम से बड़ी हार झेलने के बाद लखनऊ सुपरजाएंट्स के मालिक संजीव गोयनका का एक वीडियो वायरल हुआ था. इसमें वो कप्तान केएल राहुल की क्लास लगाते नज़र आए थे. क्रिकेट फैन्स को ये रास नहीं आया था. इसके बाद अब फिर से कुछ वीडियोज वायरल हैं, जिनके साथ ये दावा हो रहा है कि LSG के मालिक ने अब राहुल से माफ़ी मांग ली है. क्या है इस दावे की सच्चाई, सुनिए 'फैक्ट चेक' पॉडकास्ट में.
    4 min
  • कर्नाटक में मोदी का पुतला जलाते हुए आग की चपेट में आए प्रदर्शनकारी: फैक्ट चेक
    सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करते हुए दावा किया जा रहा है कि कर्नाटक में कांग्रेस के कुछ वर्कर्स ने पीएम मोदी का पुतला जलाने की कोशिश की, लेकिन इस दौरान उनकी लुंगी में आग लग गई. वायरल हो रहे वीडियो में दिखता है कि सफेद लुंगी पहने कुछ लोग भरे बाजार में एक पुतला लेकर आते हैं और उसे जमीन पर पटक कर उसे लात मारने लगते हैं. इसके बाद ये लोग कोई ज्वलनशीन पदार्थ डालकर पुतले में आग लगा देते हैं. लेकिन इसके साथ ही पुतले को घेरकर खड़े लोग खुद आग की चपेट में आ जाते हैं और इधर-उधर भागने लगते हैं. क्या है इस वीडियो की सच्चाई, सुनिए 'फैक्ट चेक' पॉडकास्ट में.
    4 min
  • कन्नौज में BJP को वोट न देने पर हुई पिटाई? वायरल वीडियो का सच क्या है: फैक्ट चेक
    यूपी की कन्नौज लोकसभा सीट से यूपी के पूर्व सीएम और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव चुनाव लड़ रहे हैं. इस सीट पर 13 मई को हुई वोटिंग के मद्देनजर इंस्टाग्राम पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो देखने में किसी पोलिंग बूथ का लगता है, जहां सफेद कपड़े पहने एक आदमी, एक दूसरे व्यक्ति को थप्पड़ मारता दिख रहा है. पलटकर ये व्यक्ति भी आदमी को थप्पड़ जड़ देता है. इसके बाद कुछ लोग मिलकर इस व्यक्ति को पीटने लगते हैं. इस वीडियो को शेयर करते हुए कहा जा रहा है कि कन्नौज में एक वोटर को इसलिए पीट दिया गया क्योंकि उसने बीजेपी को वोट नहीं दिया. क्या है इसकी सच्चाई, सुनिए 'फैक्ट चेक' पॉडकास्ट में.
    5 min

About Fact Check

From the publisher's feed

Fact Check is a daily Hindi podcast by Aaj Tak Radio where we fight fake news often viral on whatsapp, facebook, twitter and other social media platforms.

India Today’s Fact Check Editor…

More shows like Fact Check

Pod Khaas by Aaj Tak Radio

Pod Khaas

1 Listeners

Corona Coverage by Aaj Tak Radio

Corona Coverage

0 Listeners

Aaj Ke Akhbaar by Aaj Tak Radio

Aaj Ke Akhbaar

0 Listeners

Qissagoi by Aaj Tak Radio

Qissagoi

0 Listeners

Zindagi Lockdown by Aaj Tak Radio

Zindagi Lockdown

0 Listeners

Din Bhar by Aaj Tak Radio

Din Bhar

0 Listeners

Corona Frontliners by Aaj Tak Radio

Corona Frontliners

0 Listeners

Music - Dotara & Ghazal Saaz by Aaj Tak Radio

Music - Dotara & Ghazal Saaz

0 Listeners

Padhaku Nitin by Aaj Tak Radio

Padhaku Nitin

7 Listeners

Iti Itihaas by Aaj Tak Radio

Iti Itihaas

0 Listeners

Storybox with Jamshed Qamar Siddiqui by Aaj Tak Radio

Storybox with Jamshed Qamar Siddiqui

10 Listeners

Ek Bakhat Ki Baat by Aaj Tak Radio

Ek Bakhat Ki Baat

0 Listeners

Tech Tonic with Munzir by Aaj Tak Radio

Tech Tonic with Munzir

0 Listeners

Ballabol - The Cricket Podcast by Aaj Tak Radio

Ballabol - The Cricket Podcast

1 Listeners

Bhaunchak by Aaj Tak Radio

Bhaunchak

0 Listeners

Earth Shastra by Aaj Tak Radio

Earth Shastra

0 Listeners

India At Paris by Aaj Tak Radio

India At Paris

0 Listeners

Dev Danav Tales by Aaj Tak Radio

Dev Danav Tales

0 Listeners

Sandarbh by Aaj Tak Radio

Sandarbh

0 Listeners

Reporters Off Air by Aaj Tak Radio

Reporters Off Air

1 Listeners