Fact Check

Fact Check

By Aaj Tak RadioNewsPolitics
Download on the App Store

Fact Check episodes

  • BJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस में सवाल पूछने पर पत्रकार की पिटाई का दावा फ़र्ज़ी है?: फैक्ट चेक
    क्या यूपी के अमरोहा में बीजेपी की प्रेस कॉन्फ्रेंस में सवाल पूछने पर पत्रकार की पिटाई कर दी गई? कुछ सोशल मीडिया यूजर्स एक वीडियो शेयर करते हुए यही दावा कर रहे हैं. वीडियो में एक व्यक्ति, एक और शख्स को मारने के लिए लपकता दिख रहा है. वहीं घटनास्थल पर मौजूद कुछ लोग बीच-बचाव करते दिख रहे हैं. कहा जा रहा है कि ये वीडियो बीजेपी की एक प्रेस वार्ता का है जिसमें कथित तौर पर एक पत्रकार की पिटाई कर दी गई. दावे के मुताबिक, ऐसा इसलिए किया गया क्योंकि उसने बीजेपी नेताओं के पहले से बताए गए सवालों के इतर कुछ दूसरे सवाल पूछ लिए थे. क्या है इसकी सच्चाई, सुनिए 'फैक्ट चेक' पॉडकास्ट में.
    5 min
  • चुनाव में INDIA गठबंधन को बढ़त दिखाते अख़बार के सर्वे का सच क्या है: फैक्ट चेक
    लोकसभा चुनाव 2024 के पहले चरण के लिए वोटिंग 19 अप्रैल को होने वाली है. इस बीच सोशल मीडिया पर दैनिक भास्कर के एक कथित चुनावी सर्वे का स्क्रीनशॉट जमकर वायरल हो रहा है. इसके साथ दावा किया जा रहा है कि 13 अप्रैल को अख़बार में छपे इस सर्वे के मुताबिक विपक्षी दलों के I.N.D.I.A गठबंधन को 10 राज्यों में बढ़त मिलने का अनुमान है. साथ ही कांग्रेस के नेतृत्व वाले INDIA गठबंधन को 326 सीटें मिलने का अनुमान है. क्या है इस दावे की सच्चाई, सुनिए 'फैक्ट चेक' पॉडकास्ट में.
    5 min
  • दलित के घर अरुण गोविल के खाना ना खाने का दावा कितना सच्चा?: फैक्ट चेक
    'रामायण' धारावाहिक में राम का किरदार निभाने वाले और मेरठ से बीजेपी प्रत्याशी अरुण गोविल पर जातिवादी होने के आरोप लग रहे हैं. सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो शेयर करके दावा किया जा रहा है कि चुनाव प्रचार के दौरान वो वाल्मीकि समाज से आने वाले एक बीजेपी कार्यकर्ता के घर गए, लेकिन वहां परोसे गए खाने को दूर से ही प्रणाम कर लिया और उसे छुआ तक नहीं.  54 सेकेंड के इस वीडियो में दिखता है कि अरुण गोविल कुछ लोगों के साथ ज़मीन पर बैठे हैं. उनके सामने खाने की प्लेट रखी है, जिसके सामने वो हाथ जोड़ रहे हैं. क्या है इस वीडियो की सच्चाई, सुनिए 'फैक्ट चेक' पॉडकास्ट में.
    7 min
  • INDIA ब्लॉक के समर्थन में भारी जनसैलाब का दावा, वायरल वीडियो का सच क्या: फैक्ट चेक
    किसी मैदान में मौजूद भारी भीड़ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. कुछ लोगों की मानें तो ये जनसैलाब विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A. के समर्थन में उमड़ा था. कांग्रेस नेता हरीश मीणा समेत कई यूजर्स इस वीडियो को आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर चल रही विपक्षी गठबंधन की लहर का सबूत बता रहे हैं. क्या है इसकी असलियत, सुनिए 'फैक्ट चेक' पॉडकास्ट में.
    4 min
  • केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया पर जूते से हमले के वीडियो का सच क्या है: फैक्ट चेक
    सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करते हुए लोग दावा कर रहे हैं कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया पर एक शख्स ने जूता फेंक दिया. वीडियो में एक व्यक्ति माइक पर भाषण देता हुआ दिख रहा है, इस बीच एक शख्स खड़ा होता है और ‘भारत माता की जय’, ‘वंदे मातरम’ जैसे नारे लगाते हुए भाषण दे रहे शख्स की तरफ जूता फेंकता है. वायरल वीडियो को एक्स पर शेयर करते हुए एक यूजर ने इसे गुजरात का बताते हुए तंज कसा कि इतने विरोध के बाद भी बीजेपी 400 सीटें जीतने का दावा कर रही है. क्या है इस मामले की सच्चाई, सुनिए फैक्ट चेक पॉडकास्ट में.
    5 min
  • दुबई के बुर्ज ख़लीफ़ा में आग लगने के वायरल वीडियो की पड़ताल: फैक्ट चेक
    दुबई स्थित दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज ख़लीफ़ा में आग लगने की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल है. तस्वीर में बिल्डिंग से आग की बड़ी बड़ी लपटें उठती दिख रही है. इसके ठीक ऊपर काले धुएं का गुबार भी नज़र आ रहा है. फोटो के साथ दावा हो रहा है कि इसी महीने बुर्ज ख़लीफ़ा में ये भयंकर आग लगी. क्या है इस मामले की सच्चाई, सुनिए 'फैक्ट चेक' पॉडकास्ट में.
    5 min
  • सड़क जामकर कहां हुआ इफ़्तार पार्टी का आयोजन, वायरल वीडियो की पड़ताल: फैक्ट चेक
    रमजान के बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसके साथ दावा किया गया है कि कोलकाता में सड़क को पूरा ब्लॉक करके इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया है. वीडियो में भी कुछ ऐसा ही दिखाई देता है कि सड़क के एक तरफ तो ट्रैफिक चालू है लेकिन दूसरी तरफ रखी गईं कुर्सी-टेबलों से पूरा रास्ता ब्लॉक है. टेबलों पर खाने पीने का सामान भी रखा हुआ है. क्या है इस वीडियो का सच, सुनिए 'फैक्ट चेक' पॉडकास्ट में.
    4 min
  • हिजाब पहनी महिलाओं की पिटाई के वायरल वीडियो की पड़ताल: फैक्ट चेक
    वर्दी पहने लोगों द्वारा कुछ महिलाओं की पिटाई और उनसे बदसलूकी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. कई इंडियन सोशल मीडिया यूजर्स इसे सांप्रदायिक दावे के साथ शेयर कर रहे हैं. इनका दावा है कि हिजाब पहनने पर पुलिस ने महिलाओं से बदसलूकी की. वीडियो में किसी जगह भारी भीड़ और बड़ी तादाद में सुरक्षा बल के जवान तैनात दिखाई देते हैं. क्या है इस वीडियो की हक़ीक़त, सुनिए 'फैक्ट चेक' पॉडकास्ट में.
    4 min
  • विदेशी महिला के साथ हुई भद्दी हरक़त के वायरल वीडियो की पड़ताल: फैक्ट चेक
    पिछ्ले दिनों झारखंड के दुमका में एक स्पैनिश महिला के साथ गैंगरेप की घटना ने सबको झकझोर कर रख दिया. इस बीच सरेराह यौन शोषण का शिकार हुई एक विदेशी महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो के साथ दावा किया जा रहा है कि भारत में एक बार फिर विदेशियों के साथ ऐसी शर्मनाक घटना हुई. क्या है इस वीडियो की असलियत, सुनिए 'फैक्ट चेक' पॉडकास्ट में.
    6 min
  • विदेश की तस्वीर केजरीवाल के समर्थन में आयोजित रैली से जोड़कर वायरल?: फैक्ट चेक
    दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को कथित शराब घोटाले के मामले में 15 दिन की न्यायिक हिरासत  में भेज दिया गया है. केजरीवाल की गिरफ़्तारी के ख़िलाफ़ रविवार को INDIA गठबंधन की एक बड़ी रैली दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित की गई थी. इस बीच सोशल मीडिया पर एक तस्वीर जमकर वायरल हो रही है जिसे केजरीवाल के समर्थन में हुई एक रैली का बताया जा रहा है. तस्वीर में पीले कपड़े पहने लोगों की भीड़ को किसी सड़क पर देखा जा सकता है. क्या है इसकी सच्चाई, सुनिए 'फैक्ट चेक' पॉडकास्ट में
    5 min

About Fact Check

From the publisher's feed

Fact Check is a daily Hindi podcast by Aaj Tak Radio where we fight fake news often viral on whatsapp, facebook, twitter and other social media platforms.

India Today’s Fact Check Editor…

More shows like Fact Check

Pod Khaas by Aaj Tak Radio

Pod Khaas

1 Listeners

Corona Coverage by Aaj Tak Radio

Corona Coverage

0 Listeners

Aaj Ke Akhbaar by Aaj Tak Radio

Aaj Ke Akhbaar

0 Listeners

Qissagoi by Aaj Tak Radio

Qissagoi

0 Listeners

Zindagi Lockdown by Aaj Tak Radio

Zindagi Lockdown

0 Listeners

Din Bhar by Aaj Tak Radio

Din Bhar

0 Listeners

Corona Frontliners by Aaj Tak Radio

Corona Frontliners

0 Listeners

Music - Dotara & Ghazal Saaz by Aaj Tak Radio

Music - Dotara & Ghazal Saaz

0 Listeners

Padhaku Nitin by Aaj Tak Radio

Padhaku Nitin

7 Listeners

Iti Itihaas by Aaj Tak Radio

Iti Itihaas

0 Listeners

Storybox with Jamshed Qamar Siddiqui by Aaj Tak Radio

Storybox with Jamshed Qamar Siddiqui

10 Listeners

Ek Bakhat Ki Baat by Aaj Tak Radio

Ek Bakhat Ki Baat

0 Listeners

Tech Tonic with Munzir by Aaj Tak Radio

Tech Tonic with Munzir

0 Listeners

Ballabol - The Cricket Podcast by Aaj Tak Radio

Ballabol - The Cricket Podcast

1 Listeners

Bhaunchak by Aaj Tak Radio

Bhaunchak

0 Listeners

Earth Shastra by Aaj Tak Radio

Earth Shastra

0 Listeners

India At Paris by Aaj Tak Radio

India At Paris

0 Listeners

Dev Danav Tales by Aaj Tak Radio

Dev Danav Tales

0 Listeners

Sandarbh by Aaj Tak Radio

Sandarbh

0 Listeners

Reporters Off Air by Aaj Tak Radio

Reporters Off Air

1 Listeners