Fact Check

Fact Check

By Aaj Tak RadioNewsPolitics
Download on the App Store

Fact Check episodes

  • तमिलनाडु में सनातन धर्म के पक्ष में निकाला गया भारी-भरकम जुलूस?: फैक्ट चेक
    तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के बेटे और राज्य सरकार में मंत्री उदयनिधि स्टालिन ने हाल ही में बयान दिया था कि सनातन का सिर्फ विरोध ही नहीं करना चाहिए बल्कि उसे समाप्त ही कर देना चाहिए. इस बयान के सामने आते ही देशभर के कई हिंदू संगठनों और नेताओं ने इसे लेकर आक्रोश जाहिर किया. कई जगह उदयनिधि के पुतले जलाए गए और मामला कोर्ट तक पहुंच गया.  इन सबके बीच किसी सड़क पर नाचते-झूमते हुए लोगों की भारी भीड़ का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. इस भीड़ में कुछ लोगों ने भगवा रंग के कपड़े पहन रखे हैं. कुछ भगवा झंडे भी लहराते हुए दिख रहे हैं. इसे शेयर करते हुए कहा जा रहा है कि ये नजारा तमिलनाडु का है जहां सनातन धर्म अपनी जड़ें मजबूत कर रहा है. क्या इस पोस्ट की सच्चाई सुनिए इस फैक्ट चेक पॉडकास्ट में.
    4 min
  • अशोक गहलोत की रैली में लगे मोदी-मोदी के नारे?: फैक्ट चेक
    साल के अंत में जिन राज्यों में चुनाव होने हैं, राजस्थान भी उनमें से एक है. इसे देखते हुए राज्य में चुनावी हलचल तेज हो चुकी है. अब इसी के मद्देनजर सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो के साथ कहा जा रहा है कि राजस्थान सीएम अशोक गहलोत की रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समर्थन में नारे लगे. साथ ही कहा गया है कि गहलोत ने जनता से कहा कि रैली में सिर्फ "राजीव गांधी अमर रहें" और "अशोक गहलोत जिंदाबाद" के नारे लगेंगे, लेकिन जनता नहीं मानी और मोदी- मोदी चिल्लाती रही. क्या इस पोस्ट की सच्चाई सुनिए इस फैक्ट चेक पॉडकास्ट में.
    7 min
  • खालिस्तान का समर्थन पंजाबी सिंगर शुभ को पड़ा महंगा, घट गए इंस्टाग्राम फ़ॉलोअर्स?: फैक्ट चेक
    पंजाबी गायक शुभ के बारे में सोशल मीडिया पर कहा जा रहा है कि ‘खालिस्तानी सर्मथक’ होना उन्हें इतना भारी पड़ा कि इंस्टाग्राम पर उनके फॉलोअर्स चार मिलियन से घटकर डेढ़ मिलियन हो गए. ऐसा दावा करने वाले लोग एक पोस्ट शेयर कर रहे हैं, जिसमें शुभ के इंस्टाग्राम प्रोफाइल के दो कथित स्क्रीनशॉट्स हैं. एक स्क्रीनशॉट में उनके फॉलोअर्स चार मिलियन दिख रहे हैंं, वहीं दूसरे में डेढ़ मिलियन. फेसबुक और ट्विटर पर ये पोस्ट काफी वायरल है. लोगों का कहना है कि जैसे ही पता चला कि शुभ खालिस्तानी समर्थक हैं, लोगों ने उन्हें सबक सिखाना शुरू कर दिया और उन्हें अनफॉलो करने लगे. क्या इस पोस्ट की सच्चाई सुनिए इस फैक्ट चेक पॉडकास्ट में.
    5 min
  • वायरल "भगवा लव ट्रैप" की हकीकत क्या है?: फैक्ट चेक
    किसी थाने में हो रही एक लड़की की शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब शेयर हो रहा है. इस शादी को 'भगवा लव ट्रैप' का मामला बताया जा रहा है जिसमें एक हिंदू लड़की ने अपने पिता की इच्छा के विरुद्ध मुस्लिम लड़के से शादी कर ली. वीडियो में एक लड़का, एक लड़की की मांग भरता नजर आता है. दोनों अग्निकुंड के इर्द-गिर्द फेरे लेते भी दिखते हैं. तो क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई, सुनिए इस फैक्ट चेक पॉडकास्ट में.
    4 min
  • क्या एशिया कप फाइनल फिक्स था?: फैक्ट चेक
    हाल ही में समाप्त हुए एशिया कप के फाइनल में जिस तरह से इंडिया ने श्रीलंका को पहली पारी में सिर्फ 50 रन पर आल आउट कर दिया था, उसके बाद से ही इस मैच के फिक्स होने की चर्चा सोशल मीडिया पर शुरू हो चुकी थी. इसी चर्चा के बीच लोग पाकिस्तानी दिग्गज वसीम अकरम और वक़ार यूनुस के नाम से एक स्टेटमेंट शेयर कर रहे है जिसमे लिखा है कि ऐसे संकेत मिलते है कि एशिया कप का फाइनल पहले से फिक्स था. तो क्या है इन दावों और कथित स्टेटमेंट की सच्चाई, सुनिए इस फैक्ट चेक पॉडकास्ट में.
    4 min
  • भव्य राम मंदिर के अंदर का ये वीडियो फ़र्ज़ी है?: फैक्ट चेक
    अयोध्या में बन रहे राम मंदिर के अंदर का दृश्य बताकर सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब शेयर किया जा रहा है. चकाचौंध से भरा यह वीडियो किसी इमारत के अंदर का है, जहां हर तरफ सुनहरे रंग की नक्काशियों वाली दीवारें नजर आ रही हैं. दीवारों पर हिंदू देवी- देवताओं की तस्वीरें लगी हैं. कई झूमर भी टंगे देखे जा सकते है. तो क्या ये वीडियो सही में राम मंदिर का है, सुनिए इस फैक्ट चेक पॉडकास्ट में.
    5 min
  • कनाडा-खालिस्तान विवाद के बाद राष्ट्रपति भवन से हटाए गए सिख सुरक्षाकर्मी?: फैक्ट चेक
    खालिस्तानी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के बाद भारत-कनाडा के संबंधों में तल्खी आ गई है. कनाडा के PM जस्टिन ट्रूडो ने हरदीप की हत्या में भारत का हाथ होने की बात कही है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक दावा वायरल है. दावा ये कि हरदीप सिंह की हत्या के बाद भारत के राष्ट्रपति भवन में सिख सुरक्षा कर्मियों को बदल दिया गया है. क्या है इस दावे की सच्चाई, सुनिए फैक्ट चेक पॉडकास्ट में.
    6 min
  • लखनऊ में बिजली कड़कने के बाद आसमान में बना दिल?: फैक्ट चेक
    यूपी की राजधानी लखनऊ में बीते दिनों बारिश से बुरा हाल हो गया था. शहर में तेज गड़गड़ाहट के साथ बिजली कड़कने से रात में लोगों की नींद खुल गई थी. इसी से जोड़कर सोशल मीडिया पर बिजली कड़कने का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है. खास बात ये है कि वीडियो में कई सेकंड तक गड़गड़ाहट के साथ बिजली चमकते नजर आ रही है और आखिर में इस चमक से आसमान में दिल का आकार बनते दिखता है. दावा हो रहा है कि ये नज़ारा लखनऊ के आसमान में दिखा. क्या है इसकी सच्चाई, सुनिए फैक्ट चेक पॉडकास्ट में.
    5 min
  • भीड़ के हाथों पिट रहे शख्स के वायरल वीडियो का सच क्या है?: फैक्ट चेक
    इस साल के अंत में मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव होने हैं. राजनीतिक दल और उनके समर्थक सड़क से लेकर सोशल मीडिया तक वोटरों को लुभाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं. इस बीच सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो के जरिए कहा जा रहा है कि एमपी में धर्म के नाम पर वोट मांगने पर जनता ने एक बीजेपी विधायक की पिटाई कर दी. वीडियो में लोगों की भीड़ को एक शख्स की पिटाई करते देखा जा सकता है. वायरल वीडियो में लिखा है, "मध्यप्रदेश में धर्म के नाम पर वोट मांगने गए भाजपा के विधायक और समर्थकों की जनता ने जोरदार कुटाई कर दी. भारत की जनता जाग रही है, महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और महिलाओं के साथ बलात्कार से क्रोधित जनता ने भाजपा को सबक सीखना शुरू कर दिया है. क्या है सच सुनिए फैक्ट चेक पॉडकास्ट में.
    6 min
  • भारत-पाक मैच में बजा 'जय श्री राम' का गाना?: फैक्ट चेक
    एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच का एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है. इसमें दर्शकों को नाचते-झूमते देखा जा सकता है. लेकिन दर्शक किसी फिल्मी गाने पर नहीं, बल्कि 'भारत का बच्चा बच्चा जय श्री राम बोलेगा' गाने पर झूम रहे हैं. फेसबुक पर ये वीडियो शेयर करते हुए एक व्यक्ति ने लिखा, “कल भारत पाकिस्तान मैच के कुछ भक्तिमय पल. सच मे मेरा देश बदल रहा है ओर बदल चुका हे. जय श्री राम'', क्या है इस वीडियो का सच सुनिए फैक्ट चेक पॉडकास्ट में.
    5 min

About Fact Check

From the publisher's feed

Fact Check is a daily Hindi podcast by Aaj Tak Radio where we fight fake news often viral on whatsapp, facebook, twitter and other social media platforms.

India Today’s Fact Check Editor…

More shows like Fact Check

Pod Khaas by Aaj Tak Radio

Pod Khaas

1 Listeners

Corona Coverage by Aaj Tak Radio

Corona Coverage

0 Listeners

Aaj Ke Akhbaar by Aaj Tak Radio

Aaj Ke Akhbaar

0 Listeners

Qissagoi by Aaj Tak Radio

Qissagoi

0 Listeners

Zindagi Lockdown by Aaj Tak Radio

Zindagi Lockdown

0 Listeners

Din Bhar by Aaj Tak Radio

Din Bhar

0 Listeners

Corona Frontliners by Aaj Tak Radio

Corona Frontliners

0 Listeners

Music - Dotara & Ghazal Saaz by Aaj Tak Radio

Music - Dotara & Ghazal Saaz

0 Listeners

Padhaku Nitin by Aaj Tak Radio

Padhaku Nitin

7 Listeners

Iti Itihaas by Aaj Tak Radio

Iti Itihaas

0 Listeners

Storybox with Jamshed Qamar Siddiqui by Aaj Tak Radio

Storybox with Jamshed Qamar Siddiqui

10 Listeners

Ek Bakhat Ki Baat by Aaj Tak Radio

Ek Bakhat Ki Baat

0 Listeners

Tech Tonic with Munzir by Aaj Tak Radio

Tech Tonic with Munzir

0 Listeners

Ballabol - The Cricket Podcast by Aaj Tak Radio

Ballabol - The Cricket Podcast

1 Listeners

Bhaunchak by Aaj Tak Radio

Bhaunchak

0 Listeners

Earth Shastra by Aaj Tak Radio

Earth Shastra

0 Listeners

India At Paris by Aaj Tak Radio

India At Paris

0 Listeners

Dev Danav Tales by Aaj Tak Radio

Dev Danav Tales

0 Listeners

Sandarbh by Aaj Tak Radio

Sandarbh

0 Listeners

Reporters Off Air by Aaj Tak Radio

Reporters Off Air

1 Listeners