Fact Check

Fact Check

By Aaj Tak RadioNewsPolitics
Download on the App Store

Fact Check episodes

  • क्रिकेटर संजू सैमसन को लेकर सोशल मीडिया पर क्या अफ़वाह उड़ रही है? : फैक्ट चेक
    साल 2015 में टीम इंडिया में अपने करियर का आगाज करने के सात साल बाद भी अपनी पोजिशन पुख्ता न कर पाने वाले क्रिकेटर संजू सैमसन के आयरलैंड की टीम का कप्तान बनने की बात कही जा रही है. ऐसा कहने वाले लोग एक न्यूज रिपोर्ट का वीडियो शेयर कर रहे हैं. इस वीडियो में कहा जा रहा है कि संजू ने अब टीम इंडिया का साथ छोड़कर आयरलैंड क्रिकेट बोर्ड का दामन थाम लिया है. यह भी दावा किया जा रहा है कि उन्हें आयरलैंड क्रिकेट टीम की कप्तानी सौंप दी गई है. क्या है इस वीडियो की सच्चाई, सुनिए फैक्ट चेक पॉडकास्ट में
    4 min
  • डांस करती एक लड़की के सीने पर लात मारते शख्स का वीडियो यूपी का है? : फैक्ट चेक
    डांस करती एक लड़की के सीने पर लात मारते शख्स का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल है. वीडियो किसी कार्यक्रम का लग रहा है. इसमें टेंट लगा हुआ दिखता है. साथ ही ये भी दिखता है कि कुछ लोग कुर्सियों पर बैठे हैं. कुछ आदमी सफेद कुर्ता पायजामा और गहरे रंग की सदरी पहने खड़े हैं. अचानक नीला कुर्ता पायजामा और भूरी सदरी पहने एक आदमी कोल्ड ड्रिंक की बोतल पकड़े हुए आता है और लड़की के सीने पर तेज लात मारता है. ऐसा कहा जा रहा है कि ये घटना उत्तर प्रदेश में हुई है. क्या है इस वायरल वीडियो की सच्चाई, सुनिए फैक्ट चेक पॉडकास्ट में.
    2 min
  • लालू यादव की बेटी के किडनी दान देने पर क्या अफवाह उड़ रही है? : फैक्ट चेक
    सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि लालू यादव के किडनी ट्रांसप्लांट के बाद की उनकी बेटी रोहिणी आचार्य की इस तस्वीर से पता चलता है कि उन्होंने अपने अपने पिता को किडनी दान नहीं दी है. कई लोग रोहिणी आचार्य की एक तस्वीर पोस्ट कर रहे हैं जिसमें वो अस्पताल के बेड पर लेटी हैं और हाथ से विक्ट्री यानी जीत का निशान बना रही है. कई लोगों का कहना है कि आखिरकार किडनी डोनेट करने के दो घंटे बाद ही कोई इस तरह स्वस्थ और सक्रिय अवस्था में फोटो कैसे खिंचवा सकता है? क्या है इस तस्वीर की सच्चाई, सुनिए फैक्ट चेक पॉडकास्ट में.
    5 min
  • ग्लाइडिंग पेपर प्लेन का वीडियो क़तर में चल रहे है फीफा वर्ल्ड कप का है? : फैक्ट चेक
    फीफा विश्व कप क़तर में जोर शोर से चल रहा है. इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. लोग इस वीडियो के ज़रिए दावा कर रहे हैं कि क़तर में एक आदमी कागज से बने प्लेन को गैलरी से फुटबॉल के मैदान में उतारता है. वीडियो में देखा जा रहा है कि वहां मौजूद लोग प्लेन को देख चीयर कर रहे हैं और आखिर में ये प्लेन गोलपोस्ट तक चला जाता है. क्या है इस वीडियो की सच्चाई, सुनिए फैक्ट चेक पॉडकास्ट में.
    4 min
  • क्रिकेट मैच के बीच में नमाज़ पढ़ने बैठ गए श्रीलंका-वेस्टइंडीज के खिलाड़ी?: फैक्ट चेक
    सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में पहले कुछ बच्चे क्रिकेट खेलते हुए अचानक नमाज पढ़ने बैठ जाते हैं. फिर एक इंटरनेशनल मुकाबले का फुटेज दिखता है जिसमें गेंदबाजी के लिए रन अप पर जाता हुआ बॉलर अचानक नीचे बैठ जाता है, फिर विकेट कीपर बैठता है और इसके बाद बल्लेबाज भी जमीन पर झुक जाता है. इस वीडियो पर लिखा हुआ है ‘अल्लाह हू अकबर’. दावा हो रहा है कि वेस्टइंडीज और श्रीलंका के खिलाड़ी एक चलते हुए मुकाबले में अचानक नमाज पढ़ने बैठ गए. क्या है इस वीडियो की हक़ीक़त, सुनिए 'फैक्ट चेक' पॉडकास्ट में.
    4 min
  • PM मोदी के मोरबी दौरे पर 30 करोड़ के खर्च का दावा कितना सच्चा है? : फैक्ट चेक
    गुजरात के मोरबी पुल हादसे के बाद किया गया पीएम मोदी का दौरा एक बार फिर चर्चा में है क्योंकि कुछ लोग एक कथित आरटीआई का हवाला देते हुए आरोप लगा रहे हैं कि उस दौरे पर 30 करोड़ रुपये खर्च हुए थे. ऐसा कहने वाले लोग सबूत के तौर पर किसी गुजराती अखबार की कटिंग शेयर कर रहे हैं. क्या है इस स्क्रीनशॉट की सच्चाई, सुनिए फैक्ट चेक पॉडकास्ट में.
    4 min
  • दिग्विजय ने जिस नेता को इस्लामिक तरीक़े से श्रद्धांजलि दी क्या वो हिन्दू था?: फैक्ट चेक
    राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा जब मध्यप्रदेश में थी, उसी दौरान 3 दिसंबर को मांगीलाल शाह नाम के कांग्रेसी नेता की हार्ट अटैक से मौत हो गयी. ये नेता दिग्विजय सिंह के काफी करीबी थे और इसलिए उन्होंने ट्विटर पर श्रद्धांजलि देते हुए लिखा, 'अल्लाह ताला उन्हें जन्नत अता फर्माएं. आमीन.' दिग्विजय के इस ट्वीट का स्क्रीनशॉट अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जिसके साथ ये दावा किया जा रहा है कि दिग्विजय सिंह ने जानबूझ कर एक हिन्दू की मौत पर मुस्लिम तरीके से श्रद्धांजलि दी जो हिन्दुओं का अपमान है. तो क्या है इस दावे की सच्चाई, सुनिए इस फैक्ट चेक पॉडकास्ट में.
    4 min
  • आइसलैंड के 2022 'फीफा विश्व कप' में हिस्सा लेने का सच: फैक्ट चेक
    20 नवंबर को शुरू हुए फीफा विश्व कप में रोमांचक मुकाबलों का दौर जारी है. भारत में भी इसका जबरदस्त खुमार देखने को मिल रहा है. ​लेकिन कुछ लोग इस टूर्नामेंट में भारतीय टीम के शामिल न होने को लेकर सवाल उठा रहे हैं. ऐसा कहा जा रहा है कि जब साढ़े तीन लाख की आबादी वाला छोटा-सा देश आइसलैंड तक फीफा में खेल रहा है तो 140 करोड़ की आबादी वाले देश भारत का इसमें शामिल न होना शर्मनाक है. मिसाल के तौर पर, एक फेसबुक यूजर ने इस बारे में लिखा, “आइसलैंड की आबादी सिर्फ 3.5 लाख है लेकिन वो फीफा वर्ल्ड कप खेल रहा है लेकिन हम नहीं. हमारे पास फुटबॉल की अच्छी टीम तक नहीं है. ये विश्वगुरु बनने की तरफ बढ़ते कदम ही है ना?”. क्या है इस वायरल पोस्ट की सच्चाई, सुनिए फैक्ट चेक के इस पॉडकास्ट में.
    4 min
  • हार्दिक पटेल ने पीएम मोदी को क्या कह दिया, सुनिए वायरल वीडियो का सच: फैक्ट चेक
    आम आदमी पार्टी के दिल्ली से विधायक नरेश बालयान ने एक वीडियो ट्वीट किया है जिसमें बीजेपी नेता हार्दिक पटेल एक इंटरव्यू देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कस रहे हैं और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की तारीफ कर रहे हैं. वायरल हो रहे वीडियो में दिखता है कि एक पत्रकार को दिए गए इंटरव्यू में जब हार्दिक पटेल से नरेंद्र मोदी के बारे में पूछा जाता है तो वो कहते हैं ‘फेंकू हैं’. वो राहुल गांधी के बारे में कहते हैं, 'उसे अपने आपको समझना जरूरी है.' अरविंद केजरीवाल के बारे में कहते हैं, 'द डेवलपमेंट ऑफ इंडिया.'. क्या है इस वायरल वीडियो की सच्चाई, सुनिए फैक्ट चेक के इस पॉडकास्ट में.
    4 min
  • क्या चीन में पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर गाड़ी चढ़ा दी?: फैक्ट चेक
    सोशल मीडिया पर चीनी पुलिस अधिकारियों का एक वीडियो इस दावे के साथ वायरल हो रहा है कि उन्होंने देश की जीरो-कोविड पॉलिसी के खिलाफ व्यापक विरोध को कुचलते हुए लोगों को मार डाला. सोशल मीडिया पर ऐसे विरोध प्रदर्शनों को दर्शाने वाली तस्वीरों और वीडियो की झड़ी लग गई है. ऐसा ही एक वीडियो चीनी कैप्शन के साथ ट्वीट किया गया था, वीडियो में दिखाया गया है कि रात के समय एक भीड़ भरी सड़क पर पुलिस की गाड़ी कुछ लोगों पर चढ़ जाती है. क्या है इस वायरल वीडियो की सच्चाई, सुनिए फैक्ट चेक के इस पॉडकास्ट में.
    7 min

About Fact Check

From the publisher's feed

Fact Check is a daily Hindi podcast by Aaj Tak Radio where we fight fake news often viral on whatsapp, facebook, twitter and other social media platforms.

India Today’s Fact Check Editor…

More shows like Fact Check

Pod Khaas by Aaj Tak Radio

Pod Khaas

1 Listeners

Corona Coverage by Aaj Tak Radio

Corona Coverage

0 Listeners

Aaj Ke Akhbaar by Aaj Tak Radio

Aaj Ke Akhbaar

0 Listeners

Qissagoi by Aaj Tak Radio

Qissagoi

0 Listeners

Zindagi Lockdown by Aaj Tak Radio

Zindagi Lockdown

0 Listeners

Din Bhar by Aaj Tak Radio

Din Bhar

0 Listeners

Corona Frontliners by Aaj Tak Radio

Corona Frontliners

0 Listeners

Music - Dotara & Ghazal Saaz by Aaj Tak Radio

Music - Dotara & Ghazal Saaz

0 Listeners

Padhaku Nitin by Aaj Tak Radio

Padhaku Nitin

7 Listeners

Iti Itihaas by Aaj Tak Radio

Iti Itihaas

0 Listeners

Storybox with Jamshed Qamar Siddiqui by Aaj Tak Radio

Storybox with Jamshed Qamar Siddiqui

10 Listeners

Ek Bakhat Ki Baat by Aaj Tak Radio

Ek Bakhat Ki Baat

0 Listeners

Tech Tonic with Munzir by Aaj Tak Radio

Tech Tonic with Munzir

0 Listeners

Ballabol - The Cricket Podcast by Aaj Tak Radio

Ballabol - The Cricket Podcast

1 Listeners

Bhaunchak by Aaj Tak Radio

Bhaunchak

0 Listeners

Earth Shastra by Aaj Tak Radio

Earth Shastra

0 Listeners

India At Paris by Aaj Tak Radio

India At Paris

0 Listeners

Dev Danav Tales by Aaj Tak Radio

Dev Danav Tales

0 Listeners

Sandarbh by Aaj Tak Radio

Sandarbh

0 Listeners

Reporters Off Air by Aaj Tak Radio

Reporters Off Air

1 Listeners