भारत और पाकिस्तान के बीच नियंत्रण रेखा पर मौजूद सियाचिन ग्लेशियर को दुनिया के सबसे दुर्गम युद्ध क्षेत्रों में से एक माना जाता है. इस इलाके में सेना की तैनाती के दौरान दुर्घटनाएं भी होती रहती हैं. ऐसे में इसी इलाके का बताते हुए सोशल मीडिया पर दुर्घटनाग्रस्त सेना के वाहनों की तस्वीरों का एक कोलाज वायरल हो गया है. इसके साथ कुछ लोग कह रहे हैं कि लद्दाख से सियाचिन जाते हुए भारतीय सेना के छह जवानों की मौत हो गई है. एक फेसबुक यूजर ने इस कोलाज को शेयर करते हुए लिखा, 'जम्मू-कश्मीर से दुखद ख़बर है. सुबह के वक्त लद्दाख से सियाचिन ग्लेशियर के लिए जाते हुए भारतीय सेना के कॉन्वॉय के तीन वाहन भारी भूस्खलन की चपेट में आ गए, जिसमें सेना के 6 जवान शहीद हो गए. वीर जवानों को कोटि कोटि नमन !! घायल जवानों की भगवान रक्षा करें भावपूर्ण श्रद्धांजलि वीर सपूतों को.'. क्या है इस वायरल पोस्ट की सच्चाई, सुनिए इस फैक्ट चेक पॉडकास्ट में.