Fact Check

Fact Check

By Aaj Tak RadioNewsPolitics
Download on the App Store

Fact Check episodes

  • ट्विटर ने सस्पेंड किया बिल गेट्स का अकाउंट?: फैक्ट चेक
    क्या एलन मस्क के ट्विटर खरीदने की डील पक्की होते ही माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक बिल गेट्स का ट्विटर अकाउंट सस्पेंड कर दिया गया है? सोशल मीडिया पर एक स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए कुछ लोग ऐसा ही दावा कर रहे हैं. इस स्क्रीनशॉट में बिल गेट्स के ट्विटर अकाउंट का ‘बायो सेक्शन’ और उनकी प्रोफाइल पिक्चर दिखाई दे रही है. साथ ही, नीचे की तरफ एक स्लेटी रंग की पट्टी पर लिखा है, ‘इस अकाउंट को सस्पेंड कर दिया गया है. जो अकाउंट्स ट्विटर के नियमों का उल्लंघन करते हैं, उन्हें ट्विटर सस्पेंड कर देता है.’ क्या है इस पोस्ट की सच्चाई, सुनिए इस फैक्ट चेक पॉडकास्ट में.
    5 min
  • वायरल वीडियो में क्रिकेट खेल रहे शख्स को पीएम मोदी बताया जा रहा, जानिए सच: फैक्ट चेक
    सफेद कुर्ता और नीला स्वेटर पहन कर क्रिकेट खेलते एक शख्स का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल है. इसे शेयर करते हुए बहुत सारे लोग कह रहे हैं कि ये पीएम नरेंद्र मोदी हैं. वीडियो किसी खेल के मैदान का लग रहा है. बैकग्राउंड में तेज म्यूजिक बज रहा है. कुछ सेकंड्स बाद नीले स्वेटर वाला शख्स दूसरी तरफ से आ रही बॉल पर अपने बैट से शॉट लगाता है. एक फेसबुक यूजर ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, “क्रिकेट खेलते हुए नरेंद्र मोदी.”. क्या है इस वीडियो का सच, सुनिए इस फैक्ट चेक पॉडकास्ट में.
    4 min
  • क्या बोरिस जॉनसन गुजरात जाने वाले पहले ब्रिटिश पीएम थे?: फैक्ट चेक
    बोरिस जॉनसन की हाल की गुजरात यात्रा के बाद, कई राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय मीडिया आउटलेट्स ने दावा किया कि वो गुजरात का दौरा करने वाले पहले ब्रिटिश प्रधान मंत्री थे. उन्हें "गुजरात का दौरा करने वाला पहला यूके पीएम" कहने वालों में बीबीसी, द टाइम्स ऑफ इंडिया और द इकोनॉमिक टाइम्स जैसे मीडिया आउटलेट्स थे. क्या है इस ख़बर की सच्चाई, सुनिए इस फैक्ट चेक पॉडकास्ट में.
    5 min
  • महंगाई से जुड़े सवालों पर जनता ने पीएम मोदी की बेइज्जती कर दी?: फैक्ट चेक
    सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में कुछ लोग एक साथ खड़े दिख रहे हैं. बड़े-बड़े लाउडस्पीकर लगे हैं. कुछ सेकेंड्स बाद पीएम मोदी की आवाज में तीन सवाल पूछे जाते हैं. इस वीडियो को शेयर करते हुए ऐसा कहा जा रहा है कि जब पीएम मोदी ने एक हालिया सभा में महंगाई को लेकर ये सवाल पूछे तो त्रस्त जनता ने उन्हें बिना किसी लाग-लपेट के दो-टूक जवाब दे दिया. क्या है इस वीडियो की सच्चाई, सुनिए इस फैक्ट चेक पॉडकास्ट में.
    6 min
  • रूस ने मारियुपोल में यूक्रेन के झंडे की जगह सोवियत संघ का झंडा लगाया?: फैक्ट चेक
    रूस ने लगभग दो महीने की घेराबंदी और बमबारी के बाद, मारियुपोल शहर को "मुक्त" घोषित किया था, उसके बाद, सोवियत संघ के झंडे के साथ यूक्रेनी ध्वज को बदलने वाले एक व्यक्ति की तस्वीरों का एक कोलाज इस दावे के साथ वायरल हुआ कि ये तस्वीरें हालिया हैं और मारियुपोल में आयरन एंड स्टील वर्क्स प्लांट में ली गई थीं. क्या है इस कोलाज की सच्चाई, सुनिए इस फैक्ट चेक पॉडकास्ट में.
    4 min
  • कच्चा बादाम के सिंगर को मिली रेलवे में नौकरी?: फैक्ट चेक
    सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो गया है, जिसमें "कच्चा बादाम" फेम भुबन बड्याकर के नाम से एक वीडियो शेयर किया जा रहा है, इसे शेयर करने वालों ने दावा किया है कि पश्चिम बंगाल के मूंगफली विक्रेता के सोशल मीडिया सनसनी बनने के बाद, भारतीय रेलवे ने उन्हें "रेलवे मैनेजर" के रूप में नौकरी दी है. क्या है इस वीडियो की सच्चाई, सुनिए इस फैक्ट चेक पॉडकास्ट में.
    5 min
  • छत्तीसगढ़ के IAS की मरीज़ के बेड पर पैर रखने वाली वायरल फोटो का सच: फैक्ट चेक
    बीते कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर एक हैरान कर देने वाली अखबार की कटिंग वायरल हो रही है. इसमें एक अस्पताल की फोटो है जिसमें कई महिला मरीज नजर आ रही हैं. एक अधिकारी अपना पैर एक बेड पर रखकर खड़ा है. इसी बेड पर एक महिला एक छोटे बच्चे के साथ बैठी है. इस फोटो के साथ हेडलाइन लगी है, “मरीजों से मिलने गए तो यूं रहा छत्तीसगढ़ के प्रशिक्षु अफसर सोनकर का अंदाज.” इसे शेयर करते हुए कई लोग कह रहे हैं कि ये छत्तीसगढ़ का हालिया वाकया है. क्या है सच्चाई, सुनिए इस फैक्ट चेक पॉडकास्ट में.
    5 min
  • पत्थरबाज़ी करती लड़की और आगज़नी की वायरल तस्वीरें जहांगीरपुरी की हैं?: फैक्ट चेक
    देश की राजधानी दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में हुई हालिया हिंसा मामले में गृह मंत्रालय ने पांच आरोपियों पर नेशनल सिक्योरिटी एक्ट (NSA) लगाया है. अब इस घटना से जोड़ते हुए सोशल मीडिया पर दो तस्वीरें वायरल हो रही हैं. इनमें से पहली फोटो में बुर्का पहने हुए एक युवती पत्थर मारने की मुद्रा में नजर आ रही है. इस फोटो को ‘#जहांगीरपुरी’ जैसे हैशटैग्स के साथ शेयर किया जा रहा है और ये बताने की कोशिश की जा रही है कि ये युवती हाल ही में जहांगीरपुरी, दिल्ली में पत्थरबाजी कर रही थी. क्या है इन तस्वीरों की सच्चाई सुनिए इस फैक्ट चेक पॉडकास्ट में.
    5 min
  • रामनवमी पर पत्थर फेंकने वाली महिलाओं को पुलिस ने पकड़ा?: फैक्ट चेक
    सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें कुछ महिलाओं को पुलिस कार में बैठाया जा रहा है और वीडियो के साथ दावा किया जा रहा है कि रामनवमी पर इन महिलाओं ने पत्थर फेंके थे. कई यूजर इस वीडियो को शेयर करते हुए लिख रहे हैं कि 'रामनवमी पर पत्थर फेंकने वाली शेरनियों की विदाई'. क्या है इस वीडियो की सच्चाई सुनिए इस फैक्ट चेक पॉडकास्ट में.
    4 min
  • पुतिन के ऑफिस में लगी है आंबेडकर की फोटो?: फैक्ट चेक
    डॉ. भीमराव आंबेडकर की 131 वीं जयंती के मौके पर 14 अप्रैल 2022 के दिन देश भर में कई आयोजन हुए. इन सरगर्मियों के बीच सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हो गई. इस फोटो में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन कुछ लोगों के साथ एक बड़े से कमरे में कोई मीटिंग कर रहे हैं. पीछे दीवार पर बाबा साहब आंबेडकर की फोटो लगी है. इस तस्वीर को शेयर करते हुए बहुत सारे लोग ऐसा कह रहे हैं कि रूसी राष्ट्रपति के कार्यालय में ये फोटो इसलिए लगी है क्योंकि पुतिन भी बाबा साहब की ही तरह एक निम्न जाति से हैं. क्या है इस फोटो की सच्चाई सुनिए इस फैक्ट चेक पॉडकास्ट में.
    5 min

About Fact Check

From the publisher's feed

Fact Check is a daily Hindi podcast by Aaj Tak Radio where we fight fake news often viral on whatsapp, facebook, twitter and other social media platforms.

India Today’s Fact Check Editor…

More shows like Fact Check

Pod Khaas by Aaj Tak Radio

Pod Khaas

1 Listeners

Corona Coverage by Aaj Tak Radio

Corona Coverage

0 Listeners

Aaj Ke Akhbaar by Aaj Tak Radio

Aaj Ke Akhbaar

0 Listeners

Qissagoi by Aaj Tak Radio

Qissagoi

0 Listeners

Zindagi Lockdown by Aaj Tak Radio

Zindagi Lockdown

0 Listeners

Din Bhar by Aaj Tak Radio

Din Bhar

0 Listeners

Corona Frontliners by Aaj Tak Radio

Corona Frontliners

0 Listeners

Music - Dotara & Ghazal Saaz by Aaj Tak Radio

Music - Dotara & Ghazal Saaz

0 Listeners

Padhaku Nitin by Aaj Tak Radio

Padhaku Nitin

7 Listeners

Iti Itihaas by Aaj Tak Radio

Iti Itihaas

0 Listeners

Storybox with Jamshed Qamar Siddiqui by Aaj Tak Radio

Storybox with Jamshed Qamar Siddiqui

10 Listeners

Ek Bakhat Ki Baat by Aaj Tak Radio

Ek Bakhat Ki Baat

0 Listeners

Tech Tonic with Munzir by Aaj Tak Radio

Tech Tonic with Munzir

0 Listeners

Ballabol - The Cricket Podcast by Aaj Tak Radio

Ballabol - The Cricket Podcast

1 Listeners

Bhaunchak by Aaj Tak Radio

Bhaunchak

0 Listeners

Earth Shastra by Aaj Tak Radio

Earth Shastra

0 Listeners

India At Paris by Aaj Tak Radio

India At Paris

0 Listeners

Dev Danav Tales by Aaj Tak Radio

Dev Danav Tales

0 Listeners

Sandarbh by Aaj Tak Radio

Sandarbh

0 Listeners

Reporters Off Air by Aaj Tak Radio

Reporters Off Air

1 Listeners