Fact Check

Fact Check

By Aaj Tak RadioNewsPolitics
Download on the App Store

Fact Check episodes

  • सड़क पर गिरे ख़ून को साफ़ करते पुलिसकर्मियों की वायरल तस्वीर का सच क्या है: फैक्ट चेक
    हरियाणा के करनाल में शनिवार को पुलिस ने विरोध कर रहे किसानों पर लाठीचार्ज किया, जिस दिन मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर शहर में भाजपा के अन्य पदाधिकारियों के साथ बैठक कर रहे थे. इसी के चलते सड़क से खून के धब्बे धोते कुछ पुलिसकर्मियों की एक तस्वीर वायरल हो रही है, कुछ सोशल मीडिया यूजर इसे किसानों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई से जोड़ रहे हैं. दावा किया जा रहा है कि ये करनाल में किसानों पर हुए लाठीचार्ज के बाद की तस्वीर है. क्या है सच्चाई, सुनिए इस फैक्ट चेक पॉडकास्ट में.
    5 min
  • मुस्लिम शिक्षक ने बच्ची को बेरहमी से पीटा, क्या है वायरल वीडियो का सच?: फैक्ट चेक
    सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो में एक आदमी छोटी बच्ची को उसके बालों से खींचकर बेरहमी से पीटता दिख रहा है. दावा किया जा रहा है कि वीडियो में दिख रहा शख्स DPS स्कूल का एक मुस्लिम शिक्षक शकील अहमद अंसारी है. क्या है इस वीडियो की सच्चाई, सुनिए इस फैक्ट चेक पॉडकास्ट में.
    7 min
  • सिर पर गहरी चोट के निशान, क्या किसानों पर हुए लाठीचार्ज में घायल हुआ शख़्स: फैक्ट चेक
    करीब साल भर से चल रहा किसान आंदोलन शनिवार को एक फिर सुर्खियों में आ गया जब हरियाणा के करनाल में बीजेपी की बैठक का विरोध कर रहे किसानों पर पुलिस ने लाठीचार्ज  कर दिया. इसी घटनाक्रम के बाद सोशल मीडिया पर अब एक तस्वीर वायरल होने लगी जिसमें एक व्यक्ति के सिर पर गहरी चोट का निशान देखा जा सकता है. चोट पर टांके लगे नजर आ रहे हैं. तस्वीर देखकर ऐसा लगता है कि चोट की वजह से व्यक्ति के बाल काटने पड़े हैं. इस तस्वीर को करनाल में शनिवार को किसानों पर हुए लाठीचार्ज से जोड़कर बीजेपी सरकार पर निशाना साधा जा रहा है. क्या है इस वीडियो की सच्चाई, सुनिए इस फैक्ट चेक पॉडकास्ट में.
    7 min
  • प्रयागराज में युवकों ने छेड़ा तो युवती ने तलवार से काट डाला?: फैक्ट चेक
    सोशल मीडिया पर भगवा कपड़े पहने तलवार को नमन करती एक महिला की तस्वीर हो रही है. इसके साथ दावा किया जा रहा है कि ये महिला इलाहाबाद की रहने वाली 16 वर्षीय शीषा साहू है. इसके साथ दो मुस्लिम युवकों ने बलात्कार करने की कोशिश की, जिसके बाद महिला ने आत्मरक्षा में दोनों युवकों की हत्या कर दी. क्या है इस दावे की सच्चाई, सुनिए इस फैक्ट चेक पॉडकास्ट में.
    6 min
  • मुस्लिम शख़्स को राखी बांधती हिंदू महिला की तस्वीर झूठे दावे के साथ वायरल?: फैक्ट चेक
    हाल ही में मनाए गए रक्षाबंधन के त्यौहार के बाद से सोशल मीडिया पर एक पोस्ट सांप्रदायिक दावे के साथ तेजी से वायरल हो रही है. पोस्ट में कहा जा रहा है कि काशीपुर में पूनम सागर नाम की एक लड़की आरिफ खान नाम के एक लड़के को अपना भाई मानकर राखी बांधती थी. लेकिन आरिफ ने भाई-बहन के इस रिश्ते को कलंकित कर दिया और पूनम का बलात्कार कर वीडियो बना लिया. क्या है सच्चाई, सुनिए इस फैक्ट चेक पॉडकास्ट में.
    8 min
  • उज्जैन में कथित तौर पर 'पाकिस्तान जिंदाबाद' के नारे लगाने वालों की हुई पिटाई?: फैक्ट चेक
    मध्य प्रदेश के उज्जैन में मोहर्रम जुलूस के दौरान कथित तौर पर पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने के आरोप में पुलिस ने 10 लोगों को गिरफ्तार किया, जिनमें से चार पर रासुका भी लगाई जा चुकी है. इस बीच सोशल मीडिया पर मारपीट का एक वीडियो वायरल होने लगा है. दावा किया जा रहा है कि उज्जैन में पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने वालों का क्या हाल किया गया, ये वीडियो में देखा जा सकता है. क्या है इस वीडियो की सच्चाई, सुनिए इस फैक्ट चेक पॉडकास्ट में.
    6 min
  • बर्तन में पेशाब करने के आरोपी ठेले वाले को 'जिहादी' बताते दावे की पड़ताल: फैक्ट चेक
    सोशल मीडिया पर इस समय एक वीडियो तेजी से शेयर किया जा रहा है जिसके साथ दावा ये है कि खाने-पीने की चीजें बेचने वाला एक मुस्लिम ठेले वाला पीने के पानी में अपना पेशाब मिलाते हुए पकड़ा गया है. क्या है इस दावे की सच्चाई, सुनिए इस फैक्ट चेक पॉडकास्ट में.
    7 min
  • बिहार में मुहर्रम जुलूस की भीड़ ने मचाया उत्पात, क्या है वायरल वीडियो का सच: फैक्ट चेक
    कोविड महामारी के चलते पिछले साल की तरह इस साल भी कई राज्यों में मुहर्रम के जुलूस निकालने पर पाबंदी रही. हालांकि, कुछ जगह इस रोक का उल्लंघन करते हुए जुलूस निकाले भी गए. इस बीच, कुछ लोग सोशल मीडिया पर कह रहे हैं कि बिहार के कटिहार में मुहर्रम के एक जुलूस में शामिल भीड़ ने इलाज करवा कर लौट रहे एक हिंदू परिवार पर हमला कर दिया. क्या है इस दावे की सच्चाई, सुनिए इस फैक्ट चेक पॉडकास्ट में.
    6 min
  • कितना खतरनाक हो सकता है फर्ज़ी ख़बरों का परिणाम?: फ़ैक्ट चेक पाठशाला, Ep 3
    सोशल मीडिया के दौर में जब ख़बरें, जानकारियां लगातार आ रहीं हैं, ऐसे समय में ज़रूरी हैं कि हम खुद ख़बरों की जांच करें, उनकी पड़ताल करें. तो कैसे फ़ेक न्यूज़ को पकड़ें और उनकी जांच करें? फ़ेक न्यूज़ का परिणाम कितना खतरनाक हो सकता है? सुनिए फ़ैक्ट चेक की पाठशाला के इस एपिसोड में प्रतीक वाघमारे और बालकृष्ण की बातचीत.
    20 min
  • हाथ में किताब लिए रोती हुई बच्ची की वायरल तस्वीर अफगानिस्तान की है?: फैक्ट चेक
    अफगानिस्तान पर तालिबानी कब्जा होने के बाद से वहां कोहराम मचा हुआ है. तालिबान की कट्टर विचारधारा के चलते अफगानी लोगों को देश छोड़कर भागना पड़ रहा है. इन्हीं सब के बीच सोशल मीडिया पर एक तस्वीर जमकर वायरल हो रही है जिसमें एक छोटी बच्ची हाथ में किताबें लिए रोती हुई नजर आ रही है. दावा किया जा रहा है कि झकझोर देने वाली ये तस्वीर अफगानिस्तान की है और इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि अफगानिस्तान में इस समय क्या हालात हैं. क्या है इस दावे की सच्चाई, सुनिए इस फैक्ट चेक पॉडकास्ट में.
    6 min

About Fact Check

From the publisher's feed

Fact Check is a daily Hindi podcast by Aaj Tak Radio where we fight fake news often viral on whatsapp, facebook, twitter and other social media platforms.

India Today’s Fact Check Editor…

More shows like Fact Check

Pod Khaas by Aaj Tak Radio

Pod Khaas

1 Listeners

Corona Coverage by Aaj Tak Radio

Corona Coverage

0 Listeners

Aaj Ke Akhbaar by Aaj Tak Radio

Aaj Ke Akhbaar

0 Listeners

Qissagoi by Aaj Tak Radio

Qissagoi

0 Listeners

Zindagi Lockdown by Aaj Tak Radio

Zindagi Lockdown

0 Listeners

Din Bhar by Aaj Tak Radio

Din Bhar

0 Listeners

Corona Frontliners by Aaj Tak Radio

Corona Frontliners

0 Listeners

Music - Dotara & Ghazal Saaz by Aaj Tak Radio

Music - Dotara & Ghazal Saaz

0 Listeners

Padhaku Nitin by Aaj Tak Radio

Padhaku Nitin

7 Listeners

Iti Itihaas by Aaj Tak Radio

Iti Itihaas

0 Listeners

Storybox with Jamshed Qamar Siddiqui by Aaj Tak Radio

Storybox with Jamshed Qamar Siddiqui

10 Listeners

Ek Bakhat Ki Baat by Aaj Tak Radio

Ek Bakhat Ki Baat

0 Listeners

Tech Tonic with Munzir by Aaj Tak Radio

Tech Tonic with Munzir

0 Listeners

Ballabol - The Cricket Podcast by Aaj Tak Radio

Ballabol - The Cricket Podcast

1 Listeners

Bhaunchak by Aaj Tak Radio

Bhaunchak

0 Listeners

Earth Shastra by Aaj Tak Radio

Earth Shastra

0 Listeners

India At Paris by Aaj Tak Radio

India At Paris

0 Listeners

Dev Danav Tales by Aaj Tak Radio

Dev Danav Tales

0 Listeners

Sandarbh by Aaj Tak Radio

Sandarbh

0 Listeners

Reporters Off Air by Aaj Tak Radio

Reporters Off Air

1 Listeners