Fact Check

Fact Check

By Aaj Tak RadioNewsPolitics
Download on the App Store

Fact Check episodes

  • वायरल वीडियो में रेप आरोपी बताकर पीटा जा रहा युवक AAP का मुस्लिम नेता है?: फैक्ट चेक
    सोशल मीडिया पर कुछ लोग दावा कर रहे हैं कि आम आदमी पार्टी, दिल्ली के विधायक दिनेश मोहानिया के सोशल मीडिया को-ऑर्डिनेटर अकरम खान ने एक चार साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म किया. इस दावे के साथ एक वीडियो शेयर किया जा रहा है जिसमें एक युवक को कुछ लोग पीटते हुए दिख रहे हैं. युवक हाथ-पांव जोड़ रहा है. क्या है इस वीडियो की सच्चाई, सुनिए इस फैक्ट चेक पॉडकास्ट में.
    6 min
  • असम में फिर हुई दरांग जैसी घटना और इस बार शव पर पुलिस वाला कूदा?: फैक्ट चेक
    असम के दरांग जिले में गुरुवार (23 सितंबर) को अतिक्रमण हटाने गई पुलिस और स्थानीय लोगों के बीच हिंसक झड़प हुई जिसमें दो लोग मारे गए. दोनों व्यक्ति मुस्लिम समुदाय से थे. इसी के मद्देनजर सोशल मीडिया पर एक दूसरे वीडियो के जरिए दावा किया जा रहा है कि दरांग जैसी घटना असम में फिर से हुई है जिसमें एक मुस्लिम को मारने की कोशिश की गई. कहा गया है कि कल असम में एक फोटोग्राफर मृत व्यक्ति पर कूदा था और आज एक पुलिस वाले ने ये काम किया. क्या है इस वीडियो की सच्चाई, सुनिए इस फैक्ट चेक पॉडकास्ट में.
    6 min
  • चन्नी के पंजाब CM बनने के जश्न में ‘अल्लाह हू अकबर’ के नारे लगाए गए?: फैक्ट चेक
    सोशल मीडिया पर ऐसी चर्चा है कि जहां एक ओर गुजरात मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण कार्यक्रम में 'जय श्री राम' और वंदे मातरम' के नारे लगाए गए, वहीं पंजाब मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में 'अल्लाह हू अकबर' और 'हालेलुया' के नारे गूंजे. क्या है इस पोस्ट की सच्चाई, सुनिए इस फैक्ट चेक पॉडकास्ट में.
    6 min
  • अफगानिस्तान से पाकिस्तान के लिए हवाई जहाज की तस्करी की जा रही है?: फैक्ट चेक
    एक ट्रक के अंदर रखे एक प्लेन की फोटो सोशल मीडिया पर इस दावे के साथ वायरल हो रही है कि इस तरह से एक प्लेन को अफगानिस्तान से पाकिस्तान में तस्करी कर लाया जा रहा है. क्या है इस पोस्ट की सच्चाई, सुनिए इस फैक्ट चेक पॉडकास्ट में.
    6 min
  • क्या है ओवैसी के 'मैं कट्टर हूं' वाले बयान का सच: फैक्ट चेक
    हैदराबाद के सांसद असदुद्दीन ओवैसी के दिल्ली स्थित घर पर 21 सितंबर को हुई तोड़फोड़ के मामले में पांच लोगों की गिरफ्तारी हुई है. ये लोग हिंदू सेना के कार्यकर्ता बताए जा रहे हैं. इसी बीच सोशल मीडिया पर ओवैसी की पार्टी के ट्विटर हैंडल से किए एक ट्वीट का स्क्रीनशॉट वायरल हो रहा है, जिसमें लिखा है मैं कट्टर हूं. क्या है इस पोस्ट की सच्चाई, सुनिए इस फैक्ट चेक पॉडकास्ट में.
    6 min
  • अयोध्या का रेलवे स्टेशन हुआ हाईटेक, इस दावे के साथ वायरल तस्वीर का सच जानिए: फैक्ट चेक
    सोशल मीडिया पर एक खूबसूरत रेलवे स्टेशन की फोटो वायरल हो रही है‌ जिसके भीतर हाईटेक ट्रेन को आते-जाते देखा जा सकता है. दावा किया जा रहा है कि ये स्टेशन अयोध्या का है जो बहुत जल्द ही देश को समर्पित किया जाएगा. क्या है इस फोटो की सच्चाई, सुनिए इस फैक्ट चेक पॉडकास्ट में.
    5 min
  • गुजरात में बीच सड़क पर अपराधी को पीटती पुलिस की वायरल तस्वीर का सच: फैक्ट चेक
    13 सितंबर को, भाजपा के विधायक भूपेंद्र पटेल ने गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली. इस बीच, एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें एक पुलिस अधिकारी कुछ लोगों को सार्वजनिक रूप से पीटता हुआ दिखाई दे रहा है. इस फोटो के साथ दावा किया जा रहा है कि भूपेंद्र पटेल की सरकार बनते ही पुलिस अपराधियों को पकड़ने में सक्रिय हो गई है. क्या है इस पोस्ट की सच्चाई, सुनिए इस फैक्ट चेक पॉडकास्ट में.
    5 min
  • पंजाब में मुख्यमंत्री बदलाव के बीच Captain Amarinder Singh ने क्या Amit Shah से मुलाकात की? : फैक्ट चेक
    कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पंजाब के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया, जिसके बाद चरणजीत सिंह चन्नी को राज्य का नया सीएम चुना गया है. कैप्टन के सीएम पद छोड़ने के बाद से सोशल मीडिया पर अमरिंदर सिंह की एक तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है जिसमें वो गृह मंत्री अमित शाह के साथ हाथ मिलाते हुए नजर आ रहे हैं. तस्वीर के साथ दावे में कहा जा रहा है कि अमरिंदर सिंह सीएम पद से इस्तीफा देने के बाद अमित शाह से मिले और बीजेपी में जाने वाले हैं. तो क्या है इस तस्वीर के पीछे की सच्चाई, सुनिए इस फैक्ट चेक पॉडकास्ट में
    5 min
  • तुर्की ने पीएम मोदी के नाम से डाक टिकट जारी की?: फैक्ट चेक
    तुर्की सरकार द्वारा जारी एक डाक टिकट जिसमें प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी की एक फोटो है, पीएम मोदी के 71 वें जन्मदिन के अवसर पर वायरल हो रही है. नीचे की ओर स्टैम्प में लिखा है, "नरेंद्र मोदी भारत गणराज्य के प्रधान मंत्री". प्रधान मंत्री के कई समर्थकों ने टिकट की फोटो को सोशल मीडिया पर शेयर किया है, लोग दावा कर रहे हैं कि उनके जन्मदिन पर तुर्की ने उनके लिए ये टिकट जारी किया है. क्या है इस फोटो की सच्चाई, सुनिए इस फैक्ट चेक पॉडकास्ट में.
    6 min
  • राजस्थान में गिरफ़्तार अफ़सर-कांस्टेबल के नाम से वायरल डांस वीडियो का सच: फैक्ट चेक
    हाल ही में राजस्थान पुलिस के अफसर हीरालाल सैनी और एक महिला कांस्टेबल का कथित तौर पर स्विमिंग पूल में अश्लील हरकतें हुए वीडियो वायरल हुआ था. इन घटनाक्रमों के बीच सोशल मीडिया पर एक शख्स के साथ डांस करती लड़की का वीडियो वायरल हो रहा है. ऐसा कहा जा रहा है कि ये दोनों राजस्थान के पुलिसकर्मी हैं जिनका इस वीडियो के वायरल होने की वजह से तबादला कर दिया गया. क्या है इस पोस्ट की सच्चाई, सुनिए इस फैक्ट चेक पॉडकास्ट में.
    6 min

About Fact Check

From the publisher's feed

Fact Check is a daily Hindi podcast by Aaj Tak Radio where we fight fake news often viral on whatsapp, facebook, twitter and other social media platforms.