Fact Check

Fact Check

By Aaj Tak RadioNewsPolitics
Download on the App Store

Fact Check episodes

  • शाहरुख खान का बेटे से जेल में मिलने और गले लगाने के वायरल वीडियो सच: फैक्ट चेक
    क्रूज ड्रग्स मामले में बॉलीवुड मेगास्टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान आर्थर जेल में हैं. एनसीबी को शक है कि ड्रग्स रैकेट में आर्यन भी हिस्सेदार हैं. इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, लोग वीडियो शेयर करते हुए लिख रहे हैं कि एनसीबी दफ्तर के बाहर शाहरुख ने आर्यन से मुलाकात की और दोनों एक दूसरे के गले मिले. क्या है इस वीडियो की सच्चाई, सुनिए इस फैक्ट चेक पॉडकास्ट में.
    6 min
  • अरुणाचल में भारत-चीन सेना के बीच हुई झड़प, क्या है वायरल फोटो का सच: फैक्ट चेक
    LAC पर चीनी सैनिकों के झड़प की एक घटना की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें भारतीय सेना की वर्दी में कुछ लोग पीएलए की वर्दी के कुछ अन्य लोगों को पकड़े हुए है. दावा किया जा रहा है कि ये हाल ही में हुए अरुणाचल में भारत-चीन सेना के बीच झड़प की फोटो है. क्या है इस फोटो की सच्चाई, सुनिए इस फैक्ट चेक पॉडकास्ट में.
    6 min
  • राजस्थान में पुजारी को जिंदा जलाने की वायरल ख़बर ताज़ा है?: फैक्ट चेक
    सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए प्रियंका से सवाल किया जा रहा है कि वे कांग्रेस शासित राज्य राजस्थान कब जाएंगी जहां एक पुजारी को जिंदा जला दिया गया है. पोस्ट में पुजारी को जला देने का दावा एक तस्वीर के साथ किया गया है जिसमें एक आदमी आग में झुलसा हुआ नजर आ रहा है. क्या है इस पोस्ट की सच्चाई, सुनिए इस फैक्ट चेक पॉडकास्ट में.
    5 min
  • कैडबरी के सभी प्रोडक्ट्स में बीफ होने के वायरल दावे का सच: फैक्ट चेक
    सोशल मीडिया यूजर्स का दावा है कि कैडबरी के सभी प्रोडक्ट्स में बीफ होता है. ऐसा कहने वाले लोग कैडबरी के लोगो वाला एक स्क्रीनशॉट शेयर कर रहे हैं जिस पर लिखा है, "अगर हमारे किसी प्रोडक्ट में जिलेटिन का इस्तेमाल किया जाता है, तो वो हलाल सर्टिफाइड होता है और उसका स्रोत बीफ होता है." क्या है इस स्क्रीनशॉट की सच्चाई, सुनिए इस फैक्ट चेक पॉडकास्ट में.
    5 min
  • केरल में हिंदू युवक को उसकी गर्लफ्रेंड के घरवालों ने जलाकर मार डाला?: फैक्ट चेक
    सोशल मीडिया पर अंग्रेजी अखबार की एक कटिंग वायरल हो रही है जिसके जरिए दावा किया गया है कि केरल में एक हिंदू आदमी को उसकी मुस्लिम गर्लफ्रेंड के घरवालों ने जलाकर मार डाला. खबर में बताया गया है कि लड़की के घरवालों को उसका हिंदू लड़के के साथ प्रेम संबंध मंजूर नहीं था. पीड़ित का नाम जीतू मोहन था और वो केरल की जूनियर फुटबॉल टीम का उपकप्तान था. क्या है सच्चाई, सुनिए इस फैक्ट चेक पॉडकास्ट में.
    6 min
  • पुलिसकर्मियों से भरे ई-रिक्शा के पलटने के वायरल वीडियो का सच: फैक्ट चेक
    पानी से लबा-लब सड़क पर ई-रिक्शा के पलटने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो को लेकर यूजर्स खूब चुटकी ले रहे हैं, क्योंकि पलटते हुए दिख रहे इस ई-रिक्शा में कुछ पुलिसकर्मी बैठे हुए हैं. वीडियो को उत्तर प्रदेश का बताते हुए लोग सीएम योगी आदित्यनाथ पर तंज कर रहे हैं. क्या है इस फोटो की सच्चाई, सुनिए इस फैक्ट चेक पॉडकास्ट में.
    5 min
  • क्या दिल्ली सरकार ने गांधी जयंती के विज्ञापन में केजरीवाल की बड़ी फोटो छापी थी?: फैक्ट चेक
    महात्मा गांधी की 152वीं जयंती के मौके पर दिल्ली सरकार का एक कथित विज्ञापन सोशल मीडिया पर वायरल है. विज्ञापन गांधी जी की याद में 2 अक्टूबर को छपवाया गया है, लेकिन गौर करने वाली बात ये है कि इसमें महात्मा गांधी से बड़ी फोटो दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल की दिख रही है. क्या है इस फोटो की सच्चाई, सुनिए इस फैक्ट चेक पॉडकास्ट में.
    5 min
  • अवैध प्रवासियों से जोड़कर शेयर हो रही वायरल फोटो का सच: फैक्ट चेक
    एक नाले के किनारे परेशान हालत में बैठे लोगों की एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. इसमें महिला, पुरुषों के अलावा कुछ बच्चे भी हैं. दावा किया जा रहा है कि ये फोटो असम में घुस आए अवैध प्रवासियों की है. क्या है इस फोटो की सच्चाई, सुनिए इस फैक्ट चेक पॉडकास्ट में.
    5 min
  • क्या राकेश टिकैत ने मीडिया को धमकाया? सुनिए वायरल वीडियो का सच: फैक्ट चेक
    सोशल मीडिया पर टिकैत का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसके साथ दावा ​किया जा रहा है कि उनका अगला निशाना मीडिया है. इस 12 सेकेंड के वीडियो में राकेश टिकैत को कहते हुए सुना जा सकता है, 'सब लोग साथ दो. अगला टॉरगेट मीडिया हाउस है. आपको बचना है तो साथ दे दो, नहीं तो आप भी गए.' क्या है इस वीडियो की सच्चाई, सुनिए इस फैक्ट चेक पॉडकास्ट में.
    5 min
  • चालान काटने पर कॉन्सटेबल की बरेली में हुई हत्या?: फैक्ट चेक
    सोशल मीडिया पर एक फोटो वायरल हो रही है जिसमें एक पुलिसकर्मी खून से लथपथ है और जमीन पर पड़ा हुआ है. फोटो को शेयर करते हुए कई यूजर्स दावा कर रहे हैं कि बरेली में चालान काटने पर मुसलमानों ने पुलिसकर्मी की पिटाई कर ऐसी हालत कर दी. क्या है इस फोटो की सच्चाई, सुनिए इस फैक्ट चेक पॉडकास्ट में.
    6 min

About Fact Check

From the publisher's feed

Fact Check is a daily Hindi podcast by Aaj Tak Radio where we fight fake news often viral on whatsapp, facebook, twitter and other social media platforms.