Fact Check

Fact Check

By Aaj Tak RadioNewsPolitics
Download on the App Store

Fact Check episodes

  • 'चांद' जैसी बताई जा रही सड़क किस शहर की है, जानिए वायरल फोटो का सच: फैक्ट चेक
    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक बार कहा था कि एमपी की सड़कें अमेरिका से बेहतर हैं. लेकिन अब सोशल मीडिया पर एक ऐसी सड़क की तस्वीर वायरल हो रही है जिसकी तुलना सीधे चांद से की गई है. हालांकि, इसका कारण सड़क का दुरुस्त होना नहीं बल्कि दुर्दशा है. तस्वीर के साथ कटाक्ष करते हुए कहा जा रहा है कि जिस तरह तस्वीरों में चांद पर गड्ढे दिखते हैं, उसी तरह सड़क पर भी बड़े-बड़े गड्ढे नजर आ रहे हैं. कोई इस तस्वीर को दिल्ली का बता रहा है तो कोई हरियाणा के शहरों का. वहीं कुछ सोशल मीडिया यूजर्स इस फोटो को वाराणसी का बताकर नरेंद्र मोदी पर निशाना साध रहे हैं. क्या है इस वायरल फोटो की सच्चाई, सुनिए इस फैक्ट चेक पॉडकास्ट में.
    6 min
  • केरल में हिंदुओं को गणेश उत्सव मनाने से रोका गया, क्या है इस दावे की हक़ीक़त: फैक्ट चेक
    गणेश उत्सव के चलते सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसके जरिए दावा किया गया है कि केरल में हिंदुओं को गणेशोत्सव मनाने से रोका गया. वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ पुलिसकर्मी एक खाली जमीन पर बैठे लोगों को जबरन उठा रहे हैं. जहां लोग बैठे हुए हैं वहां भगवान गणेश की एक मूर्ति और पूजा सामग्री रखी हुई है. वीडियो के आखिर में एक पुलिसकर्मी गणपति की मूर्ति उठाकर ले जाते हुए दिखता है जिसे भीड़ रोकने की कोशिश करती है. क्या है इस वीडियो की सच्चाई, सुनिए इस फैक्ट चेक पॉडकास्ट में.
    5 min
  • क्या यूपी में ओवैसी के लिए प्रचार करेंगे नसीरुद्दीन शाह, जानिए वायरल दावे का सच: फैक्ट चेक
    उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने कमर कस ली है. इस बीच सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि दिग्गज अभिनेता नसीरुद्दीन शाह ने यूपी चुनाव में ओवैसी को सर्मथन देने की बात कही है. एक पोस्ट के अनुसार, नसीरुद्दीन शाह ने ओवैसी को एक ईमानदार नेता बताते हुए कहा है कि अगर उन्हें बुलाया गया तो वो उत्तर प्रदेश में AIMIM पार्टी के लिए प्रचार करेंगे. क्या है इस पोस्ट की सच्चाई, सुनिए इस फैक्ट चेक पॉडकास्ट में.
    5 min
  • सिद्धार्थ शुक्ला की मौत से जोड़कर वायरल शहनाज गिल के इमोशनल वीडियो का सच: फैक्ट चेक
    दिवंगत मॉडल-एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला की करीबी दोस्त और अभिनेत्री शहनाज गिल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है. वीडियो में वो किसी की मौत पर अफसोस जता रही हैं. ऐसा कहा जा रहा है कि ये वीडियो सिद्धार्थ शुक्ला की मौत के बाद का है जिसमें शहनाज अपने टूटे हुए दिल का दर्द बयां कर रही हैं. क्या है इस वीडियो की सच्चाई, सुनिए इस फैक्ट चेक पॉडकास्ट में.
    4 min
  • आदित्य ठाकरे की होर्डिंग पर उर्दू, क्या है वायरल तस्वीर का सच: फैक्ट चेक
    सोशल मीडिया पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के बेटे और मंत्री आदित्य ठाकरे को लेकर एक पोस्ट वायरल हो रही है. पोस्ट में हरे रंग की एक होर्डिंग की तस्वीर है जिसमें आदित्य ठाकरे हाथ हिलाते हुए दिख रहे हैं और साथ में उर्दू में लिखा है "सलाम वर्ली". तस्वीर को इस तरह से पेश किया जा रहा है कि आदित्य ठाकरे होर्डिंग के जरिए मुस्लिमों को लुभाने की कोशिश कर रहे हैं. क्या है इस तस्वीर की सच्चाई, सुनिए इस फैक्ट चेक पॉडकास्ट में.
    6 min
  • खौलते पानी में हाथ जोड़कर बैठे बच्चे के वायरल वीडियो की पड़ताल: फैक्ट चेक
    सोशल मीडिया पर एक वीडियो इन दिनों वायरल हो रहा है. जहां एक बच्चा जलते चूल्हे पर रखी खौलते पानी की कड़ाही में बैठा हुआ है. सफेद और गेरुआ कपडे पहने हुए इस बच्चे का एक पोस्टर भी दिखता है जिसमे उसे भक्त प्रहलाद कहा जा रहा है. क्या है इस वीडियो की सच्चाई, सुनिए इस फैक्ट चेक पॉडकास्ट में.
    9 min
  • कौन है वो लड़की जिसे लोग जावेद अख़्तर की पोती बता रहे: फैक्ट चेक
    सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक लड़की एयरपोर्ट पर चलते-चलते एक आदमी से बातचीत करते हुए दिख रही है. यूजर्स लड़की के कपड़ों पर आपत्ति जता रहे हैं और दावा कर रहे हैं कि ये जावेद अख्तर की पोती उर्फी जावेद हैं. क्या है इस वीडियो की सच्चाई, सुनिए इस फैक्ट चेक पॉडकास्ट में.
    5 min
  • बच्चों के स्कूल खुलने पर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने नहीं लगाई रोक?: फैक्ट चेक
    सोशल मीडिया पर खबर का एक स्क्रीनशॉट वायरल हो रहा है. स्क्रीनशॉट में बड़े-बड़े अक्षरों में ब्रेकिंग न्यूज के साथ लिखा है, "यूपी में 1 से 12 तक विद्यालय होंगे बंद- इलाहाबाद हाइकोर्ट का फैसला". स्क्रीनशॉट में यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तस्वीर भी लगी है. वायरल स्क्रीनशॉट के निचले हिस्से में संक्रमण से 70 बच्चों की मौत की भी बात कही गई है. क्या है सच्चाई, सुनिए इस फैक्ट चेक पॉडकास्ट में.
    5 min
  • सिद्धार्थ शुक्ला का आखिरी संदेश बताकर फैलाए जा रहे वीडियो का सच: फैक्ट चेक
    टीवी एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला का गुरुवार सुबह हार्ट अटैक से निधन हो गया. इसी बीच सोशल मीडिया पर कुछ लोग सिद्धार्थ का एक वीडियो शेयर कर रहे हैं. वीडियो में सिद्धार्थ अपने फैंस को किसी बात को लेकर धन्यवाद कह रहे हैं. दावा किया जा रहा है कि ये वीडियो सिद्धार्थ का आखिरी वीडियो है और मौत के ठीक पहले का है. क्या है इस वीडियो की सच्चाई, सुनिए इस फैक्ट चेक पॉडकास्ट में.
    7 min
  • वायरल वीडियो में छोटे बच्चे पर घूंसे बरसाती महिला उसकी मां है?: फैक्ट चेक
    आंध्र प्रदेश में एक महिला ने अपने अठारह महीने के बच्चे को बेरहमी से पीटते हुए खुद को रिकॉर्ड किया. सोशल मीडिया पर इस घटना का रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो वायरल हो रहा है. महिला द्वारा खुद शूट किए गए वीडियो में वह बच्चे को बार-बार अपनी मुट्ठियों से मारती नजर आ रही है. क्या है इस वीडियो की सच्चाई, सुनिए इस फैक्ट चेक पॉडकास्ट में.
    7 min

About Fact Check

From the publisher's feed

Fact Check is a daily Hindi podcast by Aaj Tak Radio where we fight fake news often viral on whatsapp, facebook, twitter and other social media platforms.