Fact Check

Fact Check

By Aaj Tak RadioNewsPolitics
Download on the App Store

Fact Check episodes

  • ख़बर असली है या फ़र्ज़ी, कैसे जांचें: फ़ैक्ट चेक पाठशाला Ep 01
    सोशल मीडिया के दौर में जब ख़बरें, जानकारियां लगातार आ रहीं हैं, ऐसे समय में ज़रूरी हैं कि हम खुद ख़बरों की जांच करें, उनकी पड़ताल करें. तो कैसे फ़ेक न्यूज़ को पकड़ें और उनकी जांच करें? सुनिए फ़ैक्ट चेक की पाठशाला के इस एपिसोड में प्रतीक वाघमारे और बालकृष्ण की बातचीत.
    10 min
  • RSS नेता ने नीता अंबानी को दी राम मंदिर की तस्वीर?: फैक्ट चेक
    रिलायंस फाउंडेशन की चेयरपर्सन नीता अंबानी और आरएसएस के महासचिव दत्तात्रेय होसबले की राम मंदिर की तस्वीर पकड़े हुए एक तस्वीर वायरल हो रही है, इसे आगामी उत्तर प्रदेश चुनाव से जोड़ा जा रहा है और कई ट्विटर यूजर्स ने इस वायरल तस्वीर को "राम के नाम पर गंदी राजनीति" जैसे कैप्शन के साथ पोस्ट किया है. क्या है इस फोटो की सच्चाई, सुनिए इस फैक्ट चेक पॉडकास्ट में.
    7 min
  • बिस्तर पर कलाबाज़ी दिखाती बच्ची के वायरल वीडियो की पड़ताल: फैक्ट चेक
    सोशल मीडिया पर एक प्यारी सी छोटी बच्ची का वीडियो खूब वायरल हो रहा है. वीडियो में बच्ची एक बिस्तर पर खूब कलाकारियां करते दिख रही है. इस वीडियो के साथ दावा किया जा रहा है कि ये वीडियो भारत का है और बच्ची का नाम जसप्रीत संधू है और कहा जा रहा है कि बच्ची ने 80 राउंड कलाबाजियां सिर्फ 53 सेकंड्स में ही लगा ली. क्या है इस दावे की सच्चाई, सुनिए इस फैक्ट चेक पॉडकास्ट में.
    4 min
  • यूपी में 10वीं-12वीं पास बच्चों को सरकारी नौकरी के लिए देना होगा स्पेशल एग्जाम?: फैक्ट चेक
    कोरोना के खतरे के चलते केंद्र सरकार और राज्यों को 10वीं और 12वीं की परीक्षा को रद्द करना पड़ा और विद्यार्थियों को उनके पुराने रिकॉर्ड के आधार पर प्रमोट कर दिया गया. अब इसी को ध्यान में रखते हुए सोशल मीडिया पर ये दावा किया जा रहा है कि उत्तर प्रदेश में 10वीं एवं 12वीं में उत्तीर्ण हुए सभी छात्र-छात्राओं को सरकारी नौकरी के लिए एक स्पेशल एग्जाम देना होगा. वायरल हो रहे स्क्रीनशॉट में लिखा है कि आदेश के अनुसार कोविड के दौरान बिना परीक्षा दिए अगली क्लास में प्रमोट होने वाले 10वीं और 12वीं के स्टूडेंट्स की मार्कशीट सरकारी नौकरियों के लिए मान्य नहीं होगी. क्या है इस दावे की सच्चाई, सुनिए इस फैक्ट चेक पॉडकास्ट में.
    6 min
  • अमेरिका में वैक्सीन नहीं लगवाने पर कैंप में डाले जाएंगे लोग?: फैक्ट चेक
    अमेरिका में कोरोना के मामलों में नए सिरे से स्पाइक के बीच, एक वायरल मैसेज में दावा किया गया है कि अमेरिकी राष्ट्रपति जो बिडेन ने गैर-टीकाकरण वाले लोगों को "क्वॉरंटीन काम्प्स" में तब तक हिरासत में रखने की घोषणा की है, जब तक कि वे वैक्सीन नहीं लेते. क्या है इस दावे की सच्चाई, सुनिए इस फैक्ट चेक पॉडकास्ट में.
    6 min
  • दिल्ली में डीज़ल की कीमत में केजरीवाल सरकार ने की भारी कटौती?: फैक्ट चेक
    पेट्रोल-डीजल की आसमान छूती कीमतों के बीच अगर आप को खबर मिले कि डीजल के दाम में आठ रुपये की कमी आ गई है तो ये किसी सपने से कम नहीं होगा. कुछ ऐसा ही दावा सोशल मीडिया पर एक न्यूज चैनल के एक स्क्रीनशॉट के जरिये किया जा रहा है. कहा जा रहा है कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में डीजल के दाम 8.36 रुपये घटा दिये हैं. स्क्रीनशॉट में भी यही बताया गया है कि दिल्ली सरकार ने डीजल के दाम 8.36 रुपये कम कर दिये हैं और अब दिल्ली में डीजल 73.64 रुपये/लीटर हो गया है. क्या है इस दावे की सच्चाई, सुनिए इस फैक्ट चेक पॉडकास्ट में.
    6 min
  • ब्राह्मण विरोधी नारे के साथ दलितों ने किया प्रोटेस्ट?: फैक्ट चेक
    सोशल मीडिया पर एक तस्वीर जमकर वायरल हो रही है. इस तस्वीर में दलितों के किसी प्रदर्शन में लोग नीले झंडे और कुछ पोस्टर पकड़े हुए नजर आ रहे हैं. इनमें से "बहुजन समाज मोर्चा" के एक पोस्टर पर लिखा है, "ब्राह्मण कौम विदेशी है, इनके घर में एसी है." इस तस्वीर को शेयर करते हुए सोशल मीडिया यूजर्स दलित समुदाय के लोगों पर निशाना साध रहे हैं और कह रहे हैं कि ये किस तरह के बेतुके स्लोगन के जरिये दलित समाज के लोग ब्राह्मणों का विरोध कर रहे हैं. क्या है सच्चाई, सुनिए इस फैक्ट चेक पॉडकास्ट में.
    7 min
  • महिलाओं के वेश में पकड़े गए आतंकी के वायरल फोटो की पड़ताल: फैक्ट चेक
    सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हो रही है जिसमें सुरक्षा बल के जवान एक आदमी को पकड़कर कहीं ले जाते हुए दिख रहे हैं. खास बात ये है कि पकड़े गए शख्स ने महिलाओं के कपड़े पहन रखे हैं. तस्वीर के साथ तंज करते हुए ये दावा किया जा रहा है कि ये तस्वीर भारत की है जहां बीजेपी के शासन में आतंकवादी इस तरह से पकड़े जा रहे हैं. क्या है इस दावे की सच्चाई, सुनिए इस फैक्ट चेक पॉडकास्ट में.
    5 min
  • पहाड़ी हाइवे पर लंबे ट्रैफिक जाम का वायरल वीडियो कहाँ का है: फैक्ट चेक
    सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक पहाड़ी हाइवे पर ट्रैफिक जाम में फंसे वाहनों की लंबी कतार देखी जा सकती है. दावा किया जा रहा है कि जाम का ये वीडियो महाराष्ट्र के टूरिस्ट स्पॉट खंडाला का है. कुछ यूजर्स इस वीडियो को हिमाचल का भी बताकर शेयर कर रहे हैं. क्या है इस वीडियो की सच्चाई, सुनिए इस फैक्ट चेक पॉडकास्ट में.
    4 min
  • बांग्लादेश में आई बाढ़ की तस्वीर भारत की बताकर वायरल?: फैक्ट चेक
    हर साल की तरह इस साल भी बारिश देश के कई हिस्सों में कहर बनकर टूट रही है. बाढ़ग्रस्त इलाकों में हो रही मौतें और जनता की दुर्दशा की खबरें लगातार आ रही है. इसी के मद्देनजर सोशल मीडिया पर एक तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है जिसे भारत का बताया जा रहा है. तस्वीर में पानी में डूबे हुए एक इलाके में एक औरत को पेड़ के तने से बनी नाव पर दो बच्चों के साथ खाना पकाते देखा जा सकता है. नाव के नजदीक एक झोपड़ी भी नजर आ रही है. क्या है इस दावे की सच्चाई, सुनिए इस फैक्ट चेक पॉडकास्ट में.
    7 min

About Fact Check

From the publisher's feed

Fact Check is a daily Hindi podcast by Aaj Tak Radio where we fight fake news often viral on whatsapp, facebook, twitter and other social media platforms.