Fact Check

Fact Check

By Aaj Tak RadioNewsPolitics
Download on the App Store

Fact Check episodes

  • झूठ बोलकर दुकानदार से पैसे ऐंठ रही एक्ट्रेस के वायरल वीडियो का सच: फैक्ट चेक
    सोशल मीडिया पर दुकानदार से धोखाधड़ी को लेकर एक वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो को देखने में ऐसा लगता है कि एक लड़की झूठ बोलकर दुकानदार से पैसे ऐंठने की कोशिश कर रही है, लेकिन जब दुकानदार कहता है कि शॉप में सीसीटीवी कैमरा लगा हुआ है तो लड़की वहां से भाग जाती है. वीडियो के जरिए दुकानदारों को आगाह किया जा रहा है कि ऐसी हेरा-फेरी और चोरी से बचने के लिए वें अपनी दुकान में सीसीटीवी जरूर लगवाए. क्या है इस वीडियो की सच्चाई, सुनिए इस फैक्ट चेक पॉडकास्ट में.
    7 min
  • मुकेश अंबानी को राम मंदिर का डिजाइन भेंट करते योगी की वायरल तस्वीर का सच: फैक्ट चेक
    सोशल मीडिया पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की एक तस्वीर वायरल हो रही है. तस्वीर देखकर ऐसा लग रहा है कि योगी, उद्योगपति मुकेश अंबानी को अयोध्या में बन रहे राम मंदिर के डिजाइन की तस्वीर भेंट कर रहे हैं. इस तस्वीर के साथ लिखा गया है कि चुनाव के लिए मुकेश अंबानी ने योगी आदित्यनाथ को अपना समर्थन सुनिश्चित कर दिया है. क्या है इस दावे की सच्चाई, सुनिए इस फैक्ट चेक पॉडकास्ट में.
    6 min
  • अस्पताल में दिलीप कुमार को खाना खिलातीं सायरा बानो के वायरल वीडियो का सच: फैक्ट चेक
    मशहूर अभिनेता दिलीप कुमार ने लंबी बीमारी के बाद 7 जुलाई, 2021 को मुंबई के एक अस्पताल में अंतिम सांसें लीं. इसके बाद से ही सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल होने लगा जिसमें देखा जा सकता है कि दिलीप कुमार अस्पताल के बिस्तर पर हैं और उनकी पत्नी शायरा बानो उन्हें खाना खिला रही हैं. वीडियो के साथ दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो अस्पताल में दिलीप कुमार के इंतकाल से पहले उनके आखिरी वक्त का है. क्या है इस दावे की सच्चाई, सुनिए इस फैक्ट चेक पॉडकास्ट में.
    6 min
  • 48 बार फेल होने के बाद राजस्थान के बुजुर्ग ने पास की दसवीं की परीक्षा?: फैक्ट चेक
    सोशल मीडिया पर एक तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें एक बुजुर्ग को परीक्षा देते हुए देखा जा सकता है. पोस्ट में तस्वीर के साथ दावा किया जा रहा है कि राजस्थान में अलवर जिले के रहने वाले शिवचरण यादव ने कसम खाई थी कि जब तक वे 10वीं पास नहीं करेंगे तब तक शादी नहीं करेंगे. 48 बार फेल होने वाले शिवचरन इस बार कोरोना के वजह से बगैर परीक्षा दिए ही पास हो गए. सुनिए वायरल हो रहे पोस्ट की सच्चाई इस फैक्ट चेक पॉडकास्ट में.
    6 min
  • दिल्ली दंगे के आरोपी को क्राइम ब्रांच ने गुजरात के एक ढाबे से दबोचा?: फैक्ट चेक
    फिल्मी अंदाज में अपराधियों को धर दबोचने का एक सीसीटीवी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है. वीडियो में देखा जा सकता है कि एक ढाबे पर चार लोग खाने की टेबल पर बैठे बातचीत कर रहे हैं. उसी दौरान अचानक 7-8 पुलिस वाले सादी वर्दी में चारों तरफ से आकर टेबल पर बैठे चारों लोगों को दबोच लेते हैं. लोग दावा कर कर रहे हैं, 'दिल्ली दंगे में आरोपी सिराज मोहम्मद अनवर को क्राइम ब्रांच ने गुजरात से दबोचा'. क्या है इस दावे की सच्चाई, सुनिए इस फैक्ट चेक पॉडकास्ट में.
    6 min
  • बदल गया भोपाल के हबीबगंज रेलवे स्टेशन का नाम, क्या है वायरल दावे का सच: फैक्ट चेक
    सोशल मीडिया पर भोपाल के हबीबगंज रेलवे स्टेशन के नाम को लेकर एक पोस्ट जमकर वायरल हो रही है. पोस्ट में दावा ये किया जा रहा है कि हबीबगंज रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर महाराजा सिंधुराज रेलवे स्टेशन कर दिया गया है. महाराजा सिंधुराज भारत के परमार राजवंश के राजा थे और राजा भोज के पिता थे. ये राजवंश मध्य भारत के मालवा क्षेत्र में केंद्रित था. भोपाल के निकट भोजपुर को राजा भोज ने ही स्थापित किया था. क्या है इस दावे की सच्चाई, सुनिए इस फैक्ट चेक पॉडकास्ट में.
    5 min
  • जौनपुर में मस्जिद के लाउडस्पीकर से बजा कोरियन पॉप सॉन्ग?: फैक्ट चेक
    यूपी के जौनपुर में रहने वाले एक कथित कोरियन पॉप के दीवाने की एक खबर सोशल मीडिया पर फैल चुकी है. इस खबर के वायरल स्क्रीनशॉट में लिखा है कि 21 वर्षीय आकिब अली नाम के शख्स का मोबाइल फोन तड़के चार बजे गलती से जौनपुर की शाही अटाला मस्जिद के लाउडस्पीकर से कनेक्ट हो गया. इस कारण लाउडस्पीकर से अजान की जगह कोरियन पॉप बैंड बीटीएस का गाना 'डायनमाइट' बज गया. इसके लिए पुलिस ने आकिब को गिरफ्तार कर लिया, पर बाद में तीन हजार रुपये का जुर्माना लगाकर उसे रिहा कर दिया गया. क्या है इस दावे की सच्चाई, सुनिए इस फैक्ट चेक पॉडकास्ट में.
    6 min
  • ट्रेन से उतरते अब्दुल कलाम और रामनाथ कोविंद की वायरल तस्वीरों का सच: फैक्ट चेक
    बीते दिनों राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद एक खास ट्रेन से यात्रा करके दिल्ली से कानपुर पहुंचे. अब इसी के बाद से सोशल मीडिया पर राष्ट्रपति कोविंद और पूर्व राष्ट्रपति डॉ एपीजे अब्दुल कलाम की तस्वीरों के बीच तुलना की जा रही है. एक तस्वीर में कोविंद को एक विशेष ट्रेन के गेट पर लगे रैंप से उतरते हुए देखा जा सकता है, वहीं दूसरी तस्वीर में अब्दुल कलाम एक साधारण भारतीय ट्रेन के गेट पर खड़े नजर आ रहे हैं. इन तस्वीरों के जरिये ये बताने की कोशिश की जा रही है कि राष्ट्रपति रहते हुए दोनों ने ट्रेन से सफर किया, लेकिन कोविंद ने विशेष सुविधाओं से लैस ट्रेन में सवारी की, वहीं अपनी सादगी के लिए मशहूर कलाम ने एक साधारण ट्रेन से सफर किया. क्या है इस दावे की सच्चाई, सुनिए इस फैक्ट चेक पॉडकास्ट में.
    7 min
  • क्या राष्ट्रपति कोविंद ने झुककर सीएम योगी को किया नमन, जानिए वायरल तस्वीर का सच: फैक्ट चेक
    सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल होने लगी है जिसमें वो हेलीकॉप्टर के पास नतमस्तक हुए खड़े दिख रहे हैं. तस्वीर में यूपी की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भी देखा जा सकता है. तस्वीर को शेयर करते हुए कुछ सोशल मीडिया यूजर्स कह रहे हैं कि एक दलित होने की वजह से रामनाथ कोविंद ने ऊंची जाति से आने वाले सीएम योगी और आनंदीबेन को इस तरह से झुककर नमन किया. क्या है इस दावे की सच्चाई, सुनिए इस फैक्ट चेक पॉडकास्ट में.
    7 min
  • टोक्यो ओलंपिक में वॉलंटियर्स को मिलने वाले मेडल पर लिखा होगा 'स्वयंसेवक'?: फैक्ट चेक
    23 जुलाई से शुरू होने वाले टोक्यो ओलंपिक में अब तक 100 से अधिक भारतीय खिलाड़ी जगह बना चुके हैं. सभी की निगाहें उस मेगा इवेंट पर हैं जिसे पिछले साल कोरोना के कारण स्थगित करना पड़ा था. लेकिन कुछ सोशल मीडिया यूजर्स की माने तो कार्यक्रम में वॉलंटियर्स को एक पदक दिया जाएगा, जिस पर 11 भाषाओं में 'स्वयंसेवक' शब्द लिखा जाएगा। सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि इससे पता चलता है कि वैश्विक मंच पर भारत का कद कैसे बढ़ा है. क्या है इस दावे की सच्चाई, सुनिए इस फैक्ट चेक पॉडकास्ट में.
    9 min

About Fact Check

From the publisher's feed

Fact Check is a daily Hindi podcast by Aaj Tak Radio where we fight fake news often viral on whatsapp, facebook, twitter and other social media platforms.