Fact Check

Fact Check

By Aaj Tak RadioNewsPolitics
Download on the App Store

Fact Check episodes

  • टोक्यो ओलंपिक के उद्घाटन समारोह में किया गया 'सूर्य नमस्कार'?: फैक्ट चेक
    सूर्य नमस्कार का एक वीडियो सोशल मीडिया पर इस दावे के साथ वायरल हो गया है कि यह टोक्यो ओलंपिक 2020 के ओपनिंग सेरेमनी में किया गया था. दावे के अनुसार एक मिनट लंबा वीडियो, सूर्य नमस्कार करते हुए तिरंगे-जैसे कपड़े पहने कलाकारों को दिखाता है. क्या है इस दावे की सच्चाई, सुनिए इस फैक्ट चेक पॉडकास्ट में.
    5 min
  • इंडोनेशिया के समुद्र में मिली हिंदू देवी-देवताओं की 5000 साल पुरानी मूर्तियां?: फैक्ट चेक
    पानी के नीचे की मूर्तियों की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर इस दावे के साथ वायरल हुई हैं कि ये इंडोनेशिया के बाली के समुद्र में पाई गई 5,000 साल पुरानी हिंदू मूर्तियाँ हैं. कई ट्विटर और फेसबुक यूजर्स ने कोलाज को कैप्शन के साथ पोस्ट किया है, "5000 साल पुराने श्री विष्णुजी इंडोनेशिया के बाली सागर में पाए गए". क्या है इस पोस्ट की सच्चाई, सुनिए इस फैक्ट चेक पॉडकास्ट में.
    5 min
  • पतंजलि का बहिष्कार करने की बात करने वाला व्यक्ति हिमालया का मालिक है?: फैक्ट चेक
    एक व्यक्ति का भीड़ को संबोधित करने और रिलायंस और पतंजलि उत्पादों का बहिष्कार करने के लिए कहने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर हो रहा है. इस व्यक्ति को सोशल मीडिया यूजर हिमालय कंपनी के मालिक के रूप में पहचानते हैं, और वीडियो में देखा जा सकता है कि वो बाबा रामदेव पर मुसलमानों के खिलाफ हथियार खरीदने के लिए आरएसएस को पैसा देने का आरोप लगाता है. क्या है इस वीडियो की सच्चाई, सुनिए इस फैक्ट चेक पॉडकास्ट में.
    6 min
  • क्या रसोई गैस के सिलिंडर पर केंद्र से ज़्यादा टैक्स वसलूते हैं राज्य?: फैक्ट चेक
    पेट्रोल, डीज़ल और एलपीजी की बढ़ती कीमतों के बीच, एक पोस्ट इस दावे के साथ वायरल हुआ कि केंद्र सरकार एक एलपीजी सिलेंडर पर केवल 5 प्रतिशत टैक्स लगाती है, जबकि राज्य 55 प्रतिशत शुल्क लेता है. कीमतों को दिखाते हुए, फेसबुक पर वायरल पोस्ट में परोक्ष रूप से दावा किया गया है कि देश में एलपीजी की ऊंची कीमत के पीछे राज्य सरकार के टैक्स मुख्य कारण हैं. क्या है इस दावे की सच्चाई, सुनिए इस फैक्ट चेक पॉडकास्ट में.
    6 min
  • किसान आंदोलन से जुड़े सरदार की जेब में दिखा कंडोम का पैकेट?: फैक्ट चेक
    पिछले साल अगस्त में कृषि कानूनों के खिलाफ शुरू हुआ किसान आंदोलन अभी तक जारी है. इस बीच सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हो रही है जिसके जरिये लोग किसान आंदोलन पर सवाल उठा रहे हैं. तस्वीर में एक सरदार के कुर्ते की ऊपर वाली पॉकेट में कंडोम का पैकेट रखा नजर आ रहा है. दावे में व्यक्ति को एक किसान बताया जा रहा है और कहा जा रहा है कि तस्वीर किसान आंदोलन की असलियत बताती है. क्या है इस दावे की सच्चाई, सुनिए इस फैक्ट चेक पॉडकास्ट में.
    6 min
  • 'BJP को हराने के लिए हिंदू लड़कों को फंसाओ', क्या है मौलाना के वायरल पोस्ट का सच: फैक्ट चेक
    सोशल मीडिया पर वायरल एक ट्वीट के स्क्रीनशॉट के मुताबिक, बरेली का एक मौलवी मुस्लिम लड़कियों से कह रहा है कि वो हिन्दू लड़कों को प्रेमजाल में फसाएं ताकि आने वाले चुनाव में बीजेपी को हराया जा सके. अगर इस स्क्रीनशॉट पर यकीन करें तो ये ट्विटर अकाउंट अहमद अली अंसारी नाम के एक व्यक्ति का है जिनका ट्विटर हैंडल "@Ansar2ali2" है. क्या है इस वायरल स्क्रीनशॉट की सच्चाई, सुनिए इस फैक्ट चेक पॉडकास्ट में.
    7 min
  • बढ़ती तेल कीमतों से नाराज हरियाणा के युवक ने लगाई पेट्रोल पंप में आग?: फैक्ट चेक
    सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो के साथ दावा​ किया जा रहा कि हरियाणा में एक युवक ने पेट्रोल के बढ़ते दामों से खफा होकर एक पेट्रोल पंप में आग लगा दी. वीडियो में एक मोटरसाइकिल सवार युवक पेट्रोल पंप में आग लगाकर भाग जाता है. बाद में पेट्रोल पंप वाले किसी तरह आग बुझाते हैं. क्या है इस दावे की सच्चाई, सुनिए इस फैक्ट चेक पॉडकास्ट में.
    5 min
  • बच्चों से घिरे दिव्यांग व्यक्ति की तस्वीर भ्रामक दावे के साथ वायरल, जानिए सच: फैक्ट चेक
    देश में इस समय जनसंख्या नियंत्रण कानून पर चर्चा जोरों पर है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल होने लगी है जिसमें एक आदमी व्हीलचेयर पर बैठा नजर आ रहा है जिसे कुछ बच्चे और एक औरत घेर कर खड़े हैं. तस्वीर को इस तरह से दर्शाया जा रहा है कि ये भारत की है और इसमें दिख रहे बच्चे व्हीलचेयर पर बैठे आदमी के हैं. क्या है इस दावे की सच्चाई, सुनिए इस फैक्ट चेक पॉडकास्ट में.
    5 min
  • नशे में धुत्त यूपी पुलिसकर्मियों के वायरल वीडियो की पड़ताल: फैक्ट चेक
    सोशल मीडिया पर नशे में धुत्त दो पुलिसकर्मियों का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में एक पुलिसकर्मी को पुलिस की जीप पर बैठकर शराब का पैग बनाते हुए देखा जा सकता है, वहीं एक दूसरा जवान जीप से सटकर खड़ा हुआ है. दावा किया जा रहा है कि ये उत्तर प्रदेश का वीडियो है जहां पुलिस खुलेआम शराब पी रही है. दावे में कहा गया है कि योगी सरकार में यूपी की जनता गुंडों से नहीं बल्कि खाकी वर्दी वालों से ज्यादा डर रही है. क्या है इस दावे की सच्चाई, सुनिए इस फैक्ट चेक पॉडकास्ट में.
    6 min
  • काशी में मिले बेसहारा बच्चे को योगी आदित्यनाथ ने बनाया अपना भांजा?: फैक्ट चेक
    एक छोटे बच्चे के साथ यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की एक तस्वीर को शेयर करते हुए बहुत ही भावुक कर देने वाली एक कहानी सुनाई जा रही है. कहा जा रहा है कि सीएम योगी ने हाल ही में काशी में मिले इस बेसहारा बच्चे पर तरस खाकर इसे अपना भांजा बना लिया. इतना ही नहीं, उन्होंने इसकी पढ़ाई और पालन-पोषण की भी पूरी जिम्मेदारी उठाने का आश्वासन दिया. क्या है इस दावे की सच्चाई, सुनिए इस फैक्ट चेक पॉडकास्ट में.
    6 min

About Fact Check

From the publisher's feed

Fact Check is a daily Hindi podcast by Aaj Tak Radio where we fight fake news often viral on whatsapp, facebook, twitter and other social media platforms.