सोशल मीडिया पर एक चौंकाने वाली पोस्ट वायरल हो रही है. पोस्ट में दावा किया जा रहा है कि यूपी के बरेली में एक बैंक के गार्ड ने एक युवक को मास्क न लगाने पर गोली मार दी जिसमें उसकी मौत हो गई. वीडियो में बैंक में जमीन पर एक आदमी को लेटे देखा जा सकता है जिसके पैरों की तरफ से खून निकल रहा है. वीडियो में लिखा हुआ है "ये है योगी का गुंडाराज, मास्क न पहनने पर बैंक गार्ड ने मारी गोली." क्या है इस दावे की सच्चाई, सुनिए इस फैक्ट चेक पॉडकास्ट में.