Gyaan Dhyaan

Gyaan Dhyaan

By Aaj Tak RadioEducation
Download on the App Store

Gyaan Dhyaan episodes

  • सिंधु जल संधि ख़त्म हुई तो पाक़िस्तान को क्या नुक़सान होगा: ज्ञान ध्यान
    कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के साथ बरसों पुरानी सिंधु जल समझौते को ख़त्म करने का ऐलान किया है. दोनों देशों के बीच ये संधि कब और किन परिस्थितियों में हुई थी, इसकी शर्तें क्या थीं और इसे ख़त्म करने से भारत-पाक़िस्तान का क्या नफ़ा-नुक़सान होगा, सुनिए 'ज्ञान ध्यान' के इस एपिसोड में.

    साउंड मिक्सिंग: सूरज सिंह
    6 min
  • टाइम जोन क्या होता है, जिससे तय होता है देश का समय?: ज्ञान ध्यान
    जब अरुणाचल प्रद्श में सूरज दो घंटे से चमक रहा होता है, तब गुजरात अंधेरे में सो रहा होता है, लेकिन घड़ी दोनों जगह एक ही समय दिखा रही होती है. क्या आपने कभी सोचा है कि ऐसा क्यों? एक ही देश में दिन-रात के इतने अंतर के बावजूद हम एक ही टाइम ज़ोन क्यों फॉलो करते हैं? क्या भारत को दो टाइम ज़ोन अपनाने चाहिए? सुनिए ‘ज्ञान ध्यान’ में.

    रिसर्च : मान्या बत्तरा
    साउंड मिक्सिंग : रोहन भारती
    7 min
  • आपके बच्चों की ऑनलाइन दुनिया क्या वाकई सेफ़ है?: ज्ञान ध्यान
    आज-कल की डिजिटल दुनिया जितना विकास कर रही है, उतनी ही खतरनाक भी होती जा रही है. सोशल मीडिया पर हो रहे मज़ाक और ट्रोलिंग बढ़कर गंभीर मानसिक तनाव और क्राइम का रूप ले लेते हैं. और डिजिटल दुनिया की इसी डार्क साइड को साइबर बुलिंग कहा जाता है. साइबर बुलिंग के मामले अब तो काफी बढ़ चुके हैं. इसलिए साइबर बुलिंग के खतरे को समझना अब ज़्यादा महत्वपूर्ण हो गया है. ‘ज्ञान ध्यान’ के इस एपिसोड में आपको बताएंगे कि साइबर बुलिंग कितनी आम हो चुकी है?, इससे बचने के क्या उपाय हैं? और अगर ये आपके किसी अपने के साथ हो तो क्या किया जाए.
    6 min
  • कैविएट याचिका जो कोर्ट में आम आदमी को बोलने का मौका देती है: ज्ञान ध्यान
    कोर्ट-कचहरी का नाम सुनते ही आम आदमी घबरा जाता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि कानून ने आपको एक ऐसी ढाल दी है जिससे आप बिना केस लड़े भी अपनी बात अदालत तक पहुंचा सकते हैं? इसी का नाम है कैविएट याचिका. ये याचिका अदालत को पहले से अलर्ट करती है कि अगर आपके खिलाफ कोई अर्ज़ी दाखिल हो, तो आपकी बात सुने बिना कोई फैसला न दिया जाए. ‘ज्ञान ध्यान’ के इस एपिसोड में आपको बताएंगे कि कैविएट क्या है, इसे कौन और कब दाखिल कर सकता है, और इसका तरीका क्या होता है?

    प्रड्यूसर: अंकित द्विवेदी
    साउंड मिक्सिंग: अमन पाल
    8 min
  • कॉफ़ी पीते ही क्यों भाग जाती है नींद?: ज्ञान ध्यान
    सुबह-शाम रसोई में बर्तन खनकने की आवाज़ के साथ ही चाय बनने का उद्घोष हो जाता है. चाय के साथ, दुनिया में कॉफ़ी पीने वालों की भी कोई कमी नहीं है. दुनिया में सैंकड़ों लोग चाय-कॉफ़ी के शौक़ीन हैं. लेकिन इनमें मिलने वाले कैफीन का हमारे शरीर पर काफी गहरा असर होता है. अब कैफीन सिर्फ चाय या कॉफ़ी में नहीं बल्कि दवाइयों और चॉकलेट्स में भी होता है. यही कैफीन हमारे ब्लड में मिलकर पूरे शरीर में फैल जाता है. और इसका सबसे ज़्यादा असर दिमाग पर होता है जो हमें फ्रेश फील कराता है. लेकिन ये कैफीन काम कैसे करता है? इसके फायदे क्या हैं? और ज़्यादा मात्रा में सेवन करने से इससे क्या-क्या नुकसान हो सकते हैं? सुनिए इन्हीं सवालों के जवाब आज के 'ज्ञान ध्यान' में.
    6 min
  • जिसके बारे में सोच रहे हैं उसी का ऐड कैसे दिखने लगता है?: ज्ञान ध्यान
    इस बात पर तो सब राज़ी होंगे कि इंटरनेट ने जहां हमारी लाइफ़ आसान कर दी है. वहीं हमारी प्राइवेसी को रिस्क पर भी डाल दिया है. अब आप भले ही मुश्किल सवालों के जवाब चुटकियों में गूगल कर सकते हैं और रात को लेट होने पर अपने घरवालों को लोकेशन भेजकर अपडेट दे सकते हैं, लेकिन क्या आपको मालूम है कि आपका फ़ोन लोकेशन के अलावा और भी बहुत कुछ ट्रैक करता है? ऐडवर्टाइज़िंग कंपनीज़ कैसे इसके ज़रिए आपको क्यूरेटेड ऐड्स दिखाती हैं? जानने के लिए सुनिए 'ज्ञान-ध्यान' में.

    साउंड मिक्स- राघव गुप्ता
    रिसर्च- प्रांजलि गुप्ता
    7 min
  • रात में नींद क्यों आती है और कितने घंटे सोना जरूरी है?: ज्ञान ध्यान
    जिंदगी जीने के लिए खाना, पानी और हवा बहुत जरूरी है. उसी तरह से अच्छी नींद लेना भी बहुत जरूरी है ताकि शरीर और मन दोनों स्वस्थ रहे सके. पूरी नींद ना लेने से हमारी बॉडी सही ढंग से काम नहीं कर सकती. तो ऐसी क्या परेशानियां आती है अगर हम नहीं सोते हैं. सुनिए ‘ज्ञान-ध्यान’ में.

    रिसर्च- मान्या बत्रा
    साउंड मिक्स- राघव गुप्ता
    6 min
  • 2000 साल पुराना सेपक टक्रॉ, जिसमें भारत जीता वर्ल्ड कप: ज्ञान ध्यान
    इंडिया के वर्ल्ड कप जीतने की ख़ुशी में पूरा देश शामिल है. नहीं यहां क्रिकेट की बात नहीं हो रही. बात हो रही है सेपक टक्रॉ की. चीन से शुरू होकर पूरे दक्षिण पूर्वी एशिया में ये खेल काफी लोकप्रिय है. लेकिन अब भी बस मुट्ठी भर लोग ही हैं जो इस खेल के बारे में जानते हैं. फिलीपींस में सिपा, मलेशिया में सेपक रगा, वियतनाम में दा कौ, लाओस में कटोर हो या थाईलैंड में टकरॉ. ये खेल साउथ ईस्ट एशिया के देशों में सबसे पसंदीदा खेलों में से एक है. एशियन गेम्स में अपनी जगह बनाने वाला ये खेल दर्शकों में रोमांच भर देता है. तो इस खेल को खेलते कैसे हैं. ये असल में शुरू हुआ कैसे? क्या हैं इस खेल के नियम और कैसे बनाई इस खेल ने एशियन गेम्स में अपनी जगह? सुनिए 'ज्ञान ध्यान' में.

    रिसर्च: श्रुति
    साउंड मिक्सिंग: रोहन भारती
    7 min
  • पहला AC कैसा था और ये ठंडी हवा लाता कैसे है?: ज्ञान ध्यान
    गर्मी के मौसम में जब पसीना बेहिसाब बहे और सूरज आसमान से आग उगले, तब राहत की सबसे पहली उम्मीद होती है…एसी की ठंडी हवा. लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि एसी असल में काम कैसे करता है? वो कौन-सी तकनीक है जो चुटकियों में गर्म कमरा ठंडा कर देती है? पहला एसी कब, कहां और कैसा बना था? सुनिए ‘ज्ञान ध्यान’ में

    प्रड्यूसर: अंकित द्विवेदी
    साउंड मिक्सिंग: सूरज सिंह
    6 min
  • 2030 तक नहीं बचेगा देश में पीने का पानी!: ज्ञान ध्यान
    क्लाइमेट चेंज की वजह से बढ़ती गर्मी और पानी की कमी ने दुनिया को एक गंभीर संकट में डाल दिया है. धरती की सतह पर नदियां, झीलें और तालाब गायब होते जा रहे हैं, जबकि ज़मीन के नीचे से पानी लगातार निकाला जा रहा है. लेकिन असली समस्या तब उत्पन्न होती है जब अंडरग्राउंड वाटर रिचार्ज नहीं हो पाता. कंक्रीट के जंगल की वजह से बारिश का पानी ज़मीन में समाता नहीं, और यही कारण है कि ग्राउंडवाटर लेवल्स रीप्लेनिश नहीं हो पाते. क्या ये समस्या जल्द ही और बढ़ने वाली है? क्या यही दुनिया के विनाश का सबसे बड़ा कारण बनेगी? सुनिए 'ज्ञान ध्यान' में.

    रिसर्च: श्रुति
    साउंड मिक्सिंग: अमन पाल
    7 min

About Gyaan Dhyaan

From the publisher's feed

Gyaan Dhyaan is a Hindi podcast by Aaj Tak Radio on general knowledge, education, trivia and history in the form of explainers.

Aasmaan kyu hai neela, paani kyu geela geela, gol kyu hai dharti.…

More shows like Gyaan Dhyaan

6 Minute English by BBC Radio

6 Minute English

1,825 Listeners

Pod Khaas by Aaj Tak Radio

Pod Khaas

1 Listeners

Corona Coverage by Aaj Tak Radio

Corona Coverage

0 Listeners

Aaj Ke Akhbaar by Aaj Tak Radio

Aaj Ke Akhbaar

0 Listeners

Qissagoi by Aaj Tak Radio

Qissagoi

0 Listeners

Zindagi Lockdown by Aaj Tak Radio

Zindagi Lockdown

0 Listeners

Din Bhar by Aaj Tak Radio

Din Bhar

0 Listeners

Corona Frontliners by Aaj Tak Radio

Corona Frontliners

0 Listeners

Music - Dotara & Ghazal Saaz by Aaj Tak Radio

Music - Dotara & Ghazal Saaz

0 Listeners

Padhaku Nitin by Aaj Tak Radio

Padhaku Nitin

7 Listeners

Iti Itihaas by Aaj Tak Radio

Iti Itihaas

0 Listeners

Storybox with Jamshed Qamar Siddiqui by Aaj Tak Radio

Storybox with Jamshed Qamar Siddiqui

10 Listeners

Ek Bakhat Ki Baat by Aaj Tak Radio

Ek Bakhat Ki Baat

0 Listeners

Tech Tonic with Munzir by Aaj Tak Radio

Tech Tonic with Munzir

0 Listeners

Ballabol - The Cricket Podcast by Aaj Tak Radio

Ballabol - The Cricket Podcast

1 Listeners

Bhaunchak by Aaj Tak Radio

Bhaunchak

0 Listeners

Earth Shastra by Aaj Tak Radio

Earth Shastra

0 Listeners

India At Paris by Aaj Tak Radio

India At Paris

0 Listeners

Dev Danav Tales by Aaj Tak Radio

Dev Danav Tales

0 Listeners

Sandarbh by Aaj Tak Radio

Sandarbh

0 Listeners

Reporters Off Air by Aaj Tak Radio

Reporters Off Air

1 Listeners