Gyaan Dhyaan

Gyaan Dhyaan

By Aaj Tak RadioEducation
Download on the App Store

Gyaan Dhyaan episodes

  • किसी चीज़ को दिल से चाहो तो क्या वाक़ई कायनात उसे मिलाने में लग जाती है?: ज्ञान ध्यान
    कहते हैं कि जिस चीज के बारे में आप लगातार सोचते हैं, सपनें देखते हैं, उसका तसव्वुर करते हैं वो आहिस्ता-आहिस्ता आपकी हो जाती है लेकिन अगर ऐसा सच होता तो फिर इस दुनिया में कोई भी दिल दुखा प्रेमी नहीं होता, कोई गरीब नहीं होता, कोई दुखी नहीं होता. तो फिर ये Manifestation क्या है? सुनिए 'ज्ञान ध्यान' में.

    रिसर्च- प्रांजली
    साउंड मिक्स- रोहन भारती
    6 min
  • होटल रूम में गर्लफ्रेंड के साथ पकड़े जाने पर क्या करें?: ज्ञान ध्यान
    देश में अनमैरिड कपल्स को लेकर अक्सर कई गलतफहमियां फैलाई जाती हैं. होटल में ठहरने से लेकर सार्वजनिक जगहों पर समय बिताने तक, समाज की बंदिशों और पुलिस की दखलअंदाजी को लेकर कई सवाल उठते हैं. क्या सच में पुलिस होटल में रेड डालकर अविवाहित जोड़ों को गिरफ्तार कर सकती है? संविधान में इस पर क्या अधिकार दिए गए हैं? होटल में अविवाहित कपल्स का रुकना क्या गैरकानूनी है? क्या पार्क में साथ बैठना अपराध है? पुलिस अगर पूछताछ करे तो क्या करें? आज के ज्ञान ध्यान में हम इन्हीं सवालों के जवाब तलाशेंगे.

    प्रड्यूसर: अंकित द्विवेदी
    साउंड मिक्सिंग: सूरज सिंह
    7 min
  • किसी के अपमान से निकलने वाले हास्य 'डॉर्क ह्यूमर' का मनोविज्ञान: ज्ञान ध्यान
    हंसी सबसे अच्छी दवा है, लेकिन क्या हर मज़ाक सही होता है? डार्क ह्यूमर ऐसी कॉमेडी है, जो संवेदनशील विषयों जैसे— मृत्यु, बीमारी और सामाजिक अन्याय पर कटाक्ष करती है. इस एपिसोड में आपको पता चलेगा कि डार्क ह्यूमर क्या है, इसकी शुरुआत कैसे हुई, यह क्यों इस्तेमाल किया जाता है और इससे जुड़ी ज़िम्मेदारियां क्या हैं? आख़िर क्यों यह शैली लोगों को असहज करती है और इसे निभाने का सही तरीका क्या है, सुनिए 'ज्ञान ध्यान' में.
    8 min
  • तुलसीदास से खुसरो तक, कवियों और संतों ने लिखी प्यार की गाथा!: ज्ञान ध्यान
    प्रेम, प्यार, इश्क़, मोहब्बत, और लव को हम अलग-अलग नामों से जानते है. दुनिया में शायद ही इसके अलावा कुछ ऐसा होगा जो भाषा, संस्कृति, धर्म इन सबसे बंधा नहीं है. इसकी एक वजह ये है कि प्रेम का ज़िक्र हर समय में मिलता है. तो आखिर प्रेम होता क्या है और इस पर तुलसीदास, सूरदास, मीरा, कबीर और अमीर खुसरो क्या सोचते हैं. सुनिए ‘ज्ञान ध्यान’ में.

    रिसर्च: माज़ सिद्दीक़ी
    साउंड मिक्सिंग: सूरज सिंह
    8 min
  • 37 साल तक दिल्ली के पास क्यों नहीं था मुख्यमंत्री?: ज्ञान ध्यान
    दिल्ली, भारत की आधिकारिक और राजनीतिक राजधानी है. इसका ज़िक्र न जाने कितनी किताबों, कितने शेरों, कितनी फिल्मों में हुआ है और होता है. मगर ये दिल्ली दरअसल विरोधाभासों से भी भरी हुई है. जहां एक तरफ़ ये राज्य नहीं है, मगर इसके पास अपनी विधानसभा है. इसके पास अपनी जेल है, मगर पुलिस नहीं है. भारत की राजधान, कई मध्यकालीन शासकों ने भी इसे राजधानी बनाए रखा. लेकिन दिल्ली कैसे बनी भारत की राजधानी? दिल्ली भारत के अन्य राज्यों से अलग क्यों है?दिल्ली का प्रशासन कैसे चलता है? और क्या आप जानते हैं कि कुछ समय तक दिल्ली के प्रशासन में कई सालों तक मुख्यमंत्री का पद ही नहीं था? सुनिए इस सभी सवालों के जवाब ‘ज्ञान ध्यान’ के इस एपिसोड में
    8 min
  • ख़राब होने पर खुद को कैसे ठीक कर सकते हैं Xenobots?: ज्ञान ध्यान
    रोबोट का नाम सुनते ही आपके ज़हन में लोहे का चलता-फिरता पुतला आता होगा, जिसकी लाल आंखें चमकती हैं और जो उड़ सकता, तैर सकता या फायर कर सकता है. क्या आप जानते हैं कि कुछ रोबोट जीवित कोशिकाओं से भी बनाए जाते हैं? क्या सिंगल सेल से बना रोबोट खुद को ठीक कर सकता है? इसके फायदे, नुकसान और भविष्य में इसकी क्या भूमिका होगी, सुनिए ‘ज्ञान ध्यान’ में.

    रिसर्च- मान्या बत्तरा
    साउंड मिक्स- सूरज सिंह
    6 min
  • दिल्ली विधानसभा बिल्डिंग का इतिहास जलियांवाला बाग़ तक कैसे जाता है?: ज्ञान ध्यान
    दिल्ली में एक से बढ़कर एक ऐतिहासिक इमारतें हैं, जो इसकी रौनक में चार चांद लगाती हैं. इन्हीं में से एक है, दिल्ली विधानसभा की सफेद रंग की आलीशान बिल्डिंग, जो अपनी खूबसूरती और ऐतिहासिक महत्व के कारण लोगों का ध्यान खींचती है. इस बिल्डिंग का इतिहास क्या है, इसे कब और क्यों बनवाया गया था और इसका जलियांवाला बाग हत्याकांड से क्या है कनेक्शन? सुनिए ‘ज्ञान ध्यान’ में.

    प्रड्यूसर: अंकित द्विवेदी
    साउंड मिक्सिंग: सूरज सिंह
    8 min
  • सोवियत संघ को हराने के लिए बनाई गई USAID को ट्रंप क्यों बंद कर रहे हैं?: ज्ञान ध्यान
    डोनाल्ड ट्रंप के सत्ता में आने के बाद अमेरिका में बड़े बदलाव शुरू हो गए हैं. हाल ही में उन्होंने USAID के काम पर रोक लगाने का ऐलान किया और स्पेस X के फाउंडर एलन मस्क भी इसे बंद करवाने के पक्ष में हैं. अगर ऐसा होता है, तो इसका असर भारत पर भी पड़ सकता है. USAID है क्या, इसका काम क्या है और इसे बंद करने से भारत पर क्या प्रभाव पड़ेगा, सुनिए 'ज्ञान ध्यान' में.

    रिसर्च- माज़ सिद्दीक़ी
    साउंड मिक्स- सूरज सिंह
    8 min
  • डूम्सडे क्लॉक क्या है जिसमें वैज्ञानिकों ने किया है 1 सेकेंड का बदलाव: ज्ञान ध्यान
    साल 2012 में कई भविष्यवाणियों में कहा जा रहा था कि दुनिया खत्म होने वाली है और प्रलय नजदीक है. लेकिन ये कोई पहली बार नहीं था जब प्रलय की आशंका जाहिर की जा रही थी. और ना ही आख़री. जब से इस दुनिया की शुरुआत हुई है तब से लोगों में इसके अंत को लेकर कई सवाल है.  इन सवालों को आपने धर्म, विज्ञान, और कला लगभग हर जगह पर देखा होगा. जब सवाल होते है तो चर्चा भी होती है. ऐसे ही सवालों और चर्चाओं की ख़ाक छानते हुए हमे पता चला डूम्सडे क्लॉक के बारे में. अब आप सोच रहे होंगे कि बात तो प्रलय की हो रही थी, फिर बीच में डूम्सडे क्लॉक कहां से आई. तो आज के ज्ञान ध्यान आपकी इसी जिज्ञासा को शांत करने की कोशिश करेंगे और आपको बताएंगे डूम्सडे क्लॉक क्या है? इसे क्यों और किसने बनाया? और क्यों इसको देखकर कहा जा रहा हैं कि प्रलय हमारे दरवाज़े पर खड़ा है?

    रिसर्च: माज़ सिद्दीक़ी
    साउंड मिक्सिंग: सूरज सिंह
    10 min
  • 'दो जेबों का सिद्धांत' क्या है जिससे बनता है देश का बजट?: ज्ञान ध्यान
    हर साल फरवरी के महीने में भारत सरकार अपना सालाना बजट बनाती है और संसद में पेश करती है. इस बजट पर हर वर्ग की कड़ी नज़रें रहती हैं, लेकिन सवाल ये पैदा होता है कि ये बजट आखिर सरकार बनाती कैसे है? ये कैसे तय होता है कि कितना खर्चा कहां करना है? और एक बात और हर साल ये बजट संसद में ही क्यों पेश होता है? आज खोलेंगे इन्हीं सवालों की जिरह, ‘ज्ञान ध्यान’ में

    प्रड्यूसर: मानव देव रावत
    साउंड मिक्स: रोहन भारती
    7 min

About Gyaan Dhyaan

From the publisher's feed

Gyaan Dhyaan is a Hindi podcast by Aaj Tak Radio on general knowledge, education, trivia and history in the form of explainers.

Aasmaan kyu hai neela, paani kyu geela geela, gol kyu hai dharti.…

More shows like Gyaan Dhyaan

6 Minute English by BBC Radio

6 Minute English

1,823 Listeners

Pod Khaas by Aaj Tak Radio

Pod Khaas

1 Listeners

Corona Coverage by Aaj Tak Radio

Corona Coverage

0 Listeners

Aaj Ke Akhbaar by Aaj Tak Radio

Aaj Ke Akhbaar

0 Listeners

Qissagoi by Aaj Tak Radio

Qissagoi

0 Listeners

Zindagi Lockdown by Aaj Tak Radio

Zindagi Lockdown

0 Listeners

Din Bhar by Aaj Tak Radio

Din Bhar

0 Listeners

Corona Frontliners by Aaj Tak Radio

Corona Frontliners

0 Listeners

Music - Dotara & Ghazal Saaz by Aaj Tak Radio

Music - Dotara & Ghazal Saaz

0 Listeners

Padhaku Nitin by Aaj Tak Radio

Padhaku Nitin

7 Listeners

Iti Itihaas by Aaj Tak Radio

Iti Itihaas

0 Listeners

Storybox with Jamshed Qamar Siddiqui by Aaj Tak Radio

Storybox with Jamshed Qamar Siddiqui

10 Listeners

Ek Bakhat Ki Baat by Aaj Tak Radio

Ek Bakhat Ki Baat

0 Listeners

Tech Tonic with Munzir by Aaj Tak Radio

Tech Tonic with Munzir

0 Listeners

Ballabol - The Cricket Podcast by Aaj Tak Radio

Ballabol - The Cricket Podcast

1 Listeners

Bhaunchak by Aaj Tak Radio

Bhaunchak

0 Listeners

Earth Shastra by Aaj Tak Radio

Earth Shastra

0 Listeners

India At Paris by Aaj Tak Radio

India At Paris

0 Listeners

Dev Danav Tales by Aaj Tak Radio

Dev Danav Tales

0 Listeners

Sandarbh by Aaj Tak Radio

Sandarbh

0 Listeners

Reporters Off Air by Aaj Tak Radio

Reporters Off Air

1 Listeners