जीवन में व्यवहारकुशल होना बहुत जरुरी है। कब क्या करना है, क्या नहीं, किनके साथ उठना-बैठना है, किनके साथ नहीं, कब क्या बोलना है, क्या नहीं। ये सारी छोटी छोटी बातें हमारे जीवन में बड़ा काम आती हैं। ये समझना भी जरुरी है कि अच्छे वाक्य भी समय और स्थान के अनुसार ही बोलने चाहिए। ये देखने में छोटी बात लगती है परन्तु है नहीं। तो क्या तरीका है जीवन में व्यवहारकुशल बनने का और क्यों ये जरुरी है?