Iti Itihaas

Iti Itihaas

By Aaj Tak RadioHistory
Download on the App Store

Iti Itihaas episodes

  • सूडान की एक तस्वीर जिसके बाद फोटोग्राफर ने सुसाइड कर लिया: इति इतिहास, Ep 19
    एक भूखी बच्ची है जिसकी निगाहें जमीन पर टिकी हैं, उसके ठीक पीछे एक गिद्ध है जो बच्ची की मौत का इंतजार कर रहा है. ये चर्चित तस्वीर हजारों मील दूर से आए एक फोटोग्राफर ने खींची जिसे इल्म नहीं था कि ये फोटो 15 महीनों में उसकी तकदीर बदलनेवाली है.सुनिए पूरी कहानी 'इति इतिहास' में नितिन ठाकुर से.

    प्रड्यूसर ~ रोहित त्रिपाठी
    साउंड मिक्सिंग ~ अमृत रेज़ी
    3 min
  • नाज़ियों का इस सत्रह साल की लड़की ने क्या बिगाड़ा था?इति इतिहास,Ep 18
    1943 की एक फोटो जिसमे एक सत्रह साल की लड़की खड़ी है. पीछे से एक नाजी सैनिक फांसी का फंदा लिए खड़ा है- अक्सर सोशल मीडिया पर हमारे सामने आ जाती है. लेकिन इस फोटो की कहानी इतनी भर नहीं है. न ही उस लड़की की.कई फोटोज ऐसी होती हैं जो आपने कहीं न कहीं देखी होंगी, बस उनकी बैकग्राउंड स्टोरी नहीं पता होती. ऐसी एक फोटो और ऐसी एक कहानी आज के इति इतिहास में.
    3 min
  • एडिसन ने नहीं बनाया था पहला बल्ब, बांस से जली थी पहली बत्ती: इति इतिहास, Ep 17
    एक समय था जब रात अंधेरे का और दिन उजाले का सिंबल था, अब भी है लेकिन रास्ते में तकनीक आ कर खड़ी हो गई है. तकनीक कहती है - रात दिन मत देखो ,उजाले हम दे रहे हैं. बल्ब इसी लिए तो दुनिया में आया. अभी अगर मैं आपसे पूछूँ कि बल्ब का आविष्कार किसने किया तो तो आप तुरंत कहेंगे थॉमस अल्वा एडिसन ने. लेकिन आपका ये जवाब सही नहीं है। बल्ब एडिसन के बनाने से पहले भी था. सुनिए पूरी कहानी 'इति इतिहास' में नितिन ठाकुर से.
    2 min
  • राजपूतों के किस अहसान तले दब गया था मुगल बादशाह औरंगज़ेब?: इति इतिहास,Ep 16
    मारवाड़ के शासक थे जसवंत सिंह राठौड़. 1678 में उनकी बिना उत्तराधिकारी के मौत हो गई. मौत के वक्त उनकी रानी गर्भवती थी लेकिन औरंगज़ेब ने उनके बेटे अजीत सिंह को राजा मानने से इनकार कर दिया. नन्हें अजीत सिंह और मारवाड़ के समर्थन में मेवाड़ खड़ा हो गया तो नाराज़ औरंगज़ेब ने अपने बेटे अकबर की अगुवाई में मुगल सेना से दोनों राज्यों पर चढ़ाई करवा दी. यहां हुआ खेल. राजपूतों ने अकबर को ऑफर दिया कि वो औऱंगज़ेब को हटा कर अगला बादशाह बन जाए और इस काम में उनका सपोर्ट ले ले. अकबर बागी तो हो गया लेकिन औरंगज़ेब की चालबाज़ी ने उसे भागने को मजबूर कर दिया. वो मराठों की मदद के पास मदद के लिए दक्षिण में चला गया लेकिन अपने बेटे और बेटी सफीयतुनिसा को अजीत सिंह के संरक्षक दुर्गादास राठौड़ के पास छोड़ गया. अब औरंगज़ेब को टेंशन हुई कि उसकी जवान होती पोती के साथ कुछ गलत ना हो जाए.सुनिए पूरी कहानी 'इति इतिहास' के इस एपिसोड में.

    प्रोड्यूसर - रोहित अनिल त्रिपाठी
    साउंड मिक्स - अमृत रज़्जी
    4 min
  • इस सेठ ने ख़रीदा था ताजमहल,कहता था कृष्ण मंदिर बनाऊंगा: इति इतिहास, Ep15
    एक ठग था नटवरलाल, भारत में शायद कोई हो जिसने उसका नाम न सुना हो। उसने सरकार की तरफ से तीन-तीन बार विदेशियों को ताजमहल बेचा. बाद में सरकार ने बताया ये ठगी थी, हमने ऐसी कोई डील ही नहीं की. लेकिन ऐक्चुअली एक बार ऐसा हुआ भी था जब सरकार ने खुद ताजमहल बेच दिया था,ये सरकार अंग्रेजों की थी.सुनिए पूरी कहानी 'इति इतिहास' के इस एपिसोड में.
    2 min
  • बाल ठाकरे ने ऐसा क्या किया कि चुनाव आयोग ने कहा “आप वोट मत डालिए” :इति इतिहास, Ep 14
    बाल ठाकरे महाराष्ट्र और हिंदुत्व की राजनीति का एक जाना माना नाम रहे हैं. आज शिवसेना बेशक दो टुकड़ों में है लेकिन एक वक्त बालासाहेब की शिवसेना का स्वीकार्य डर पूरे महाराष्ट्र की सियासत और लोगों के जेहन पर छाया हुआ था. इसी वक्त कुछ ऐसा हुआ था जिसके बाद बाल ठाकरे से वोटिंग राइट छीन लिया गया. सुनिए पूरी कहानी 'इति इतिहास' के इस एपिसोड में.

    प्रोड्यूसर - रोहित अनिल त्रिपाठी
    साउंड मिक्स - नितिन रावत
    2 min
  • महज़ 38 मिनट चले युद्ध की कहानी जो इतिहास का सबसे छोटा युद्ध है :इति इतिहास, Ep 13
    युद्धों की कहानी यही है कि शुरू तो हो जाते हैं जल्दी खत्म नहीं होते. पहला विश्वयुद्ध 4 साल से ज्यादा चला था और दूसरा लगभग 6 साल. लेकिन क्या आपको पता है हमारे इतिहास में एक ऐसा भी युद्ध देखा जो महज 38 मिनट में खत्म हो गया था. जांजीबार साउथ अफ्रीकन कॉन्टिनेंट में एक आईलैंड है,अभी वो तंजानिया का हिस्सा है. बात 1890 की है, जब जांजीबार ने ब्रिटेन और जर्मनी के बीच हुई एक संधि पर हस्ताक्षर किए थे. संधि ये कहती थी कि जांजीबार पर ब्रिटेन का अधिकार है. दूसरी तरफ बाकी तंजानिया का अधिकांश हिस्सा जर्मनी में चला गया. पूरी कहानी सुनिए 'इति इतिहास' के इस एपिसोड में.
    2 min
  • जब एक पोप के कहने पर पूरा यूरोप बिल्लियां मारने लगा: इति इतिहास, Ep 12
    1233 में यूरोप बहुत अलग था. धार्मिक अदालतें बैठती थीं, चर्च सज़ा सुनाता था.उस समय मुख्य चर्च की कुर्सी पर बैठे थे- कोंन्नाड ऑफ मारबुर्ग. लोग उन्हें अपनी आपबीती सुनाते. मामले सुलझवाते और कई बार कोन्नाड के सामने कहानियां भी बुन लेते. इसी वक्त पोप ने ऐसा आदेश दिया जिसके बाद सालों तक बिल्लियों का संहार हुआ. क्या थी वो कहानी 'इति इतिहास' के इस एपिसोड में सुनिए.
    4 min
  • जब वंशी ही नहीं थी तो नीरो ने रोम जलने पर क्या बजाया था?: इति इतिहास, Ep 11
    जब वंशी ही नहीं थी तो नीरो ने रोम जलने पर क्या बजाया था, रोम जलने पर नीरो के वंशी बजाने का सच जानिए 'इति इतिहास' में नितिन ठाकुर से
    3 min
  • शराब बैन करने के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति ने ये क्या करवा दिया था: इति इतिहास, Ep 10
    ये 1926 के क्रिसमस की शाम थी. एक आदमी न्यूयार्क के बेलबियू हॉस्पिटल में एक आदमी भर्ती हुआ, नशे की हालत में था, थोड़ी देर बाद उसकी मौत हो गई. उसने शराब पी रखी थी. जहरीली शराब. उसी दिन उसी हॉस्पिटल में करीब साठ लोग भर्ती हुए थे. जिनमे से नौ लोग मरे. दो दिन के अंदर जहरीली शराब से हॉस्पिटल में 25 मौतें हुईं. लेकिन ट्विस्ट ये है कि इन्होंने जो शराब पी थी उसे जहरीली बनाया था अमेरिकी सरकार ने, आखिर क्यों किया था सरकार ने ऐसा.
    सुनिए 'इति इतिहास' के इस एपिसोड में.
    3 min

About Iti Itihaas

From the publisher's feed

Listen Podcast 'Iti Itihas' With Nitin Thakur in Hindi who will narrate the plethora of fascinating, shocking and startling historical occurrences in a span of just two to two and a half…