कल रात दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी हुई. शराब नीति घोटाले में ईडी ने केजरीवाल को सीएम आवास से गिरफ्तार किया. गिरफ्तारी से पहले सीएम केजरीवाल ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा नहीं दिया. आज केजरीवाल को राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश करेगी ईडी की टीम. ईडी दफ्तर में ही केजरीवाल का मेडिकल भी कराया जाएगा. केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद प्रियंका गांधी ने कहा- चुनाव से ठीक पहले केजरीवाल को टारगेट किया जा रहा है. प्रियंका ने कहा राजनीति का स्तर इतना नीचे गिरा देना पीएम मोदी को शोभा नहीं देता. AAP नेता दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी ने कहा- सुप्रीम कोर्ट से इस मामले की सुनवाई चाहते हैं. आतिशी ने केजरीवाल की गिरफ्तारी रद्द करने की SC से मांग की. असल में गुरुवार को ही हाई कोर्ट से सीएम केजरीवाल को बड़ा झटका लगा था। उनकी गिरफ्तारी से राहत वाली याचिका को ही खारिज कर दिया गया था। जानकारी के लिए बता दें कि इस समय ईडी के बड़े और सीनियर अधिकारी सीएम के आवास पर मौजूद हैं। ये सब तो तब हुआ है जब सीएम को ईडी के कुल 9 समन जा चुके हैं, लेकिन एक बार भी जांच में शामिल नहीं हुआ गया। ऐसे में अब फिर समन देने के लिए सीएम आवास पर पहुंचा गया है और उन्हें पूछताछ में शामिल होने के लिए कहा गया है।केजरीवाल ईडी के 9 समन में से किसी में भी शामिल नहीं हुए। केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ इंडिया गठबंधन के नेता एकजुट नजर आए हैं। राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, अखिलेश यादव समेत कई नेताओं ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि डरा हुआ तानाशाह, एक मरा हुआ लोकतंत्र बनाना चाहता है। मीडिया समेत सभी संस्थाओं पर कब्ज़ा, पार्टियों को तोड़ना, कंपनियों से हफ्ता वसूली, मुख्य विपक्षी दल का अकाउंट फ्रीज करना भी ‘असुरी शक्ति’ के लिए कम था, तो अब चुने हुए मुख्यमंत्रियों की गिरफ्तारी भी आम बात हो गई है। इंडिया इसका मुंहतोड़ जवाब देगा।