अखरोट एक ऐसा ड्राई फ्रूट है जिसका स्वाद खाने में बेहद अच्छा लगता है। खाने में स्वादिष्ट अखरोट औषधीय गुणों से भरपूर है जो कई बीमारियों का उपचार करता है। अखरोट के गुणों की बात करें तो इसमें हेल्दी फैट, फाइबर, विटमिन्स,मिनरल्स, प्रोटीन, कैल्शियम, मैग्नीशियम, आयरन, फॉस्फॉरस, कॉपर, सेलेनियम, ओमेगा-3 फैटी ऐसिड जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं जो अच्छी सेहत के लिए उपयोगी है।न्यूट्रिएंट जर्नल में प्रकाशित एक रिपोर्ट में कहा गया है कि हफ्ते में पांच से ज्यादा अखरोट का सेवन आकस्मिक मौत होने की संभावनाओं को टालता है। सेहत के लिए उपयोगी अखरोट का सेवन ब्लड में शुगर का स्तर कंट्रोल करने में बेहद असरदार है। शुगर के मरीज अखरोट का सेवन भीगोकर और सीधे भी कर सकते हैं।