Sign up to save your podcastsEmail addressPasswordRegisterOrContinue with GoogleAlready have an account? Log in here.
सबको चाहिए खबरें सुपरफास्ट। देश-विदेश और राजनीति, entertainment जगत, खेल और Business की दुनिया में क्या हो रहा है, यह सभी जानना चाहते हैं। अगर आप खबर पढ़ना या देखना नहीं चाहते हैं तो जनसत्ता सुर्खियां... more
FAQs about Jansatta - Surkhiya - सुर्ख़ियाँ (Headlines):How many episodes does Jansatta - Surkhiya - सुर्ख़ियाँ (Headlines) have?The podcast currently has 1,194 episodes available.
March 07, 2024अमेरिका एवं दक्षिण कोरिया के खिलाफ युद्ध संबंधी क्षमताएं मजबूत की जाएं | सुर्खियां | 7.March| 2 PMउत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन ने अमेरिका और दक्षिण कोरिया के खिलाफ युद्धक क्षमताओं को मजबूत करने का आह्वान किया है। सरकारी मीडिया ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। इससे पहले उत्तर कोरिया ने अमेरिका-दक्षिण कोरिया के संयुक्त अभ्यास के जवाब में कार्रवाई की धमकी दी थी। उत्तर कोरिया की आधिकारिक समाचार एजेंसी ‘कोरियन सेंट्रल न्यूज एजेंसी’ (केसीएनए) ने बताया कि किम ने बुधवार को एक पश्चिमी अभियान प्रशिक्षण सैन्य अड्डे के दौरे पर कहा कि सेना को ‘‘युद्ध संबंधी तैयारियों के लिए अपनी युद्धक क्षमताओं में तेजी से सुधार लाने के उद्देश्य से वास्तविक युद्ध अभ्यास को लगातार तेज करना चाहिए।’’ केसीएनए के अनुसार, किम ने कहा कि ‘‘दुश्मनों के लगातार खतरे को भारी ताकत से नियंत्रित करने के लिए’’ अत्यधिक तत्परता की आवश्यकता है। उसने बताया कि किम ने सैन्य इकाइयों के युद्धाभ्यास का मार्गदर्शन किया, लेकिन उसने इस बारे में विस्तार से जानकारी नहीं दी।...more5minPlay
March 07, 2024चुनाव आयोग ने राहुल गांधी को जारी की एडवाइजरी, PM मोदी के खिलाफ की थी टिप्पणी | सुर्खियां | 7.March|10 AMलोकसभा चुनाव 2024 से पहले चुनाव आयोग ने पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ एक एडवाइजरी जारी की है। इस एडवाइजरी के तहत उन्हें सतर्क रहने की सलाह दी गई है। भारतीय चुनाव आयोग (ECI) ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को एक एडवाइजरी जारी की है। प्रधानमंत्री के खिलाफ कुछ टिप्पणियों से संबंधित मामले में दिल्ली उच्च न्यायालय के आदेश और उनके जवाब सहित सभी तथ्यों पर विचार करने के बाद, भारत के चुनाव आयोग ने उन्हें भविष्य में अधिक सावधान और सतर्क रहने की सलाह दी है।सूत्रों के मुताबिक चुनाव आयोग ने राहुल गांधी द्वारा पिछले पीएम मोदी के लिए ‘पनौती’ और ‘जेबकतरा’ जैसे शब्दों का इस्तेमाल करने को लेकर ये एडवाइजरी जारी की गयी है। इसको लेकर बीजेपी ने चुनाव आयोग को शिकायत भेजी थी, जिस पर संज्ञान लेते हुए 23 नवंबर 2023 को आयोग ने राहुल गांधी को कारण बताओ नोटिस जारी किया था। राहुल गांधी के जवाब के बाद ये एडवाइजरी जारी की गई है।...more5minPlay
March 06, 2024Shahjahan Sheikh की कस्टडी लेने पुलिस मुख्यालय पहुंची CBI, केंद्रीय सुरक्षा बल हैं साथ | सुर्खियां | 6.March| 8:30 PMशाहजहां शेख की कस्टडी लेने के लिए सीबीआई की टीम पश्चिम बंगाल पुलिस हेड क्वार्टर्स पहुंच गई है। सीबीआई की टीम अपने साथ केंद्रीय बलों को लेकर पुलिस मुख्यालय पहुंची है। कोलकाता हाई कोर्ट ने बुधवार को ED अधिकारियों पर हमले से जुड़े मामले में शाहजहां शेख को शाम सवा चार बजे तक सीबीआई को सौंपने के आदेश दिए थे। हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को निर्देश दिए हैं कि वो शाहजहां शेख को CBI को सौंपने के उसके मंगलवार के आदेश को ‘‘तुरंत लागू’’ करे।ED ने राज्य सरकार के खिलाफ जस्टिस हरीश टंडन की अध्यक्षता वाली बेंच के समक्ष एक अवमानना याचिका दायर की थी। एजेंसी ने दावा किया गया कि राज्य सरकार ने चीफ जस्टिस टीएस शिवगणनम के नेतृत्व वाली बेंच के मंगलवार के आदेशों को लागू नहीं किया गया।...more4minPlay
March 06, 2024ममता बनर्जी क्यों इतनी डरी हुई हैं? बीजेपी ने पूछा शाहजहां शेख को CBI को न सौंपने का कारण | सुर्खियां | 6.March| 5 PMप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज पश्चिम बंगाल में रैली को संबोधित करते हुए कहा.... पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के राज में संदेशखाली में नारी शक्ति पर ‘अत्याचार का घोर पाप’ हुआ है और इससे हर किसी का सिर शर्म से झुक गया है। पीएम नरेंद्र मोदी ने आरोप लगाया कि टीएमसी के नेतृत्व वाली सरकार बंगाल की महिलाओं के गुनाहगारों को बचाने के लिए ‘पूरी शक्ति’ लगा रही है जबकि उसे उच्च न्यायालय से लेकर उच्चतम न्यायालय तक में झटका लगा है। उन्होंने कहा, ‘‘इस व्यवहार से (राज्य सरकार के) बंगाल की महिलाएं… देश की महिलाएं आक्रोश में हैं। नारी शक्ति के आक्रोश का यह ज्वार संदेशखाली तक ही सीमित नहीं रहने वाला है, बल्कि यह पूरे बंगाल तक जाएगा।’’...more4minPlay
March 06, 2024पेरिस में ओलंपिक के उद्घाटन समारोह में निशुल्क शामिल होने की अनुमति नहीं | सुर्खियां | 6.March| 2 PMफ्रांस की सरकार ने मंगलवार को घोषणा की कि सुरक्षा कारणों से पर्यटकों को सीन नदी के किनारे ‘पेरिस ओलंपिक’ के उद्घाटन समारोह में निशुल्क शामिल होने की अनुमति नहीं दी जाएगी। नदी के किनारे होने जा रहे पेरिस ओलंपिक के उद्घाटन समारोह में सुरक्षा कारणों को लेकर पहले ही चिंताएं जताई जा रही हैं। आयोजकों ने पूर्व में 26 जुलाई को 6,00,000 से अधिक लोगों के लिए एक भव्य उद्घाटन समारोह की योजना बनाई थी, जिनमें से अधिकांश लोग नदी के किनारे से इसे निशुल्क देख सकते थे, लेकिन सुरक्षा कारणों और साजो-सामान संबंधी चिंताओं के कारण सरकार ने आयोजन की योजना में बदलाव किए हैं।...more5minPlay
March 06, 2024किसानों का ‘दिल्ली चलो’ मार्च, देशभर में होंगे विरोध-प्रदर्शन, राजधानी में धारा 144 | सुर्खियां | 6.March|10 AMकिसानों का ‘दिल्ली चलो’ मार्च आज एक बार शुरू हो रहा है। किसान संगठनों ने कहा है कि आज बड़ी तादाद में पंजाब-हरियाणा के किसान जमा होंगे और दिल्ली की ओर बढ़ेंगे। किसान पिछले 23 दिन से पंजाब-हरियाणा के शंभू बॉर्डर पर जमा हैं। वह सरकार से एमएसपी की कानूनी गारंटी और कुछ अन्य मांगे कर रहे हैं।मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दिल्ली में धारा 144 लगा दी गई है हरियाणा पुलिस भी बॉर्डर पर मुस्तैदी से तैनात है। इस आंदोलन के दौरान किसानों और सरकार के बीच चार दौर की वार्ता हो चुकी है लेकिन समाधान नहीं निकल सका है। किसान नेता सरवन सिंह पंढेर ने कहा है कि 12 बजे से 4 बजे तक देशभर अलग-अलग जगह किसान आंदोलन करेंगे।...more5minPlay
March 05, 2024OP राजभर और दारा सिंह चौहान को मिला इनाम, RLD के अनिल कुमार सहित 4 विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ | सुर्खियां | 5.March| 8:30 PMउत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने कैबिनेट विस्तार किया. ओपी राजभर, दारा सिंह चौहान ने मंत्री पद की शपथ ली. अनिल कुमार और सुनील शर्मा भी योगी सरकार में बने मंत्री. इसी के साथ यूपी सरकार में 4 नए विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ ................राजस्थान पेपर लीक मामले में सरकार ने बड़ी कार्रवाई है। दरोगा भर्ती घोटाले में ट्रेनिंग ले रहे 35 सब इंस्पेक्टर्स को आरोपी बनाया गया है। इस मामले में 15 लोग हिरासत में लिए गए थे, जिसमें 13 को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने SI भर्ती परीक्षा के टॉपर नरेश बिश्नोई को भी गिरफ्तार किया है। इस मामले का मास्टरमाइंड जगदीश बिश्नोई है, जिसने एक शिक्षक के तौर पर अपना करियर शुरू किया था।29 फरवरी को मास्टरमाइंड जगदीश बिश्नोई को गिरफ्तार किया गया था एसओजी ने 29 फरवरी को बड़ी गिरफ्तारी की थी। पुलिस ने मास्टरमाइंड जगदीश बिश्नोई को गिरफ्तार किया था। उसके बाद जगदीश से पूछताछ हुई और फिर ये बड़ी गिरफ्तारी हुई है। पुलिस विभाग में ट्रेनिंग ले रहे कई SI को संदिग्ध पाया गया और फिर उसके बाद उनके दस्तावेजों की जांच शुरू हुई।इससे पता चला कि कई डमी कैंडिडेट बिठाये गए थे और उन्होंने परीक्षा दी थी। आरपीए (राजस्थान पुलिस एकेडमी) डायरेक्टर से परमिशन मिलने के बाद एसओजी की टीम ने कार्रवाई शुरू की थी और फिर ये गिरफ्तारियां हुई हैं।...more4minPlay
March 05, 2024पेपर लीक मामले में यूपी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, भर्ती बोर्ड की अध्यक्ष रेणुका मिश्रा को पद से हटाया| सुर्खियां | 5.March| 5 PMउत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती पेपर लीक मामले को लेकर योगी सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है। भर्ती बोर्ड की अध्यक्ष रेणुका मिश्रा को पद से हटा दिया गया है और राजीव कृष्ण को भर्ती बोर्ड की जिम्मेदारी दी गई है। उत्तर प्रदेश में 60,000 से अधिक कांस्टेबल भर्ती पदों के लिए 48 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने भाग लिया था। पेपर लीक होने के बाद परीक्षा रद्द कर दी गई थी। यह परीक्षा दोबारा से 6 महीने बाद आयोजित की जाएगी।सिपाही भर्ती पेपर लीक मामले में चूक और एफआईआर दर्ज कराने में लापरवाही के चलते डीजी भर्ती बोर्ड रेणुका मिश्रा को पद से हटाया है। इसके बाद डीजी विजिलेंस राजीव कृष्ण को भर्ती बोर्ड का अतिरिक्त प्रभार दिया गया। पेपर रद्द होने के बाद से भर्ती बोर्ड की आंतरिक कमेटी रिपोर्ट जमा नहीं कर पाई थी और ना ही मामले में एफआईआर दर्ज की गई थी। बता दें की पेपर लीक होने के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा था कि ऐसी कार्रवाई करेंगे जो नजीर बनेगी।...more5minPlay
March 05, 2024भारत ने UNHRC में पाकिस्तान को ‘दुनिया की आतंकवाद की फैक्टरी’ करार दिया | सुर्खियां | 5.March| 2 PMसंयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद (यूएनएचआरसी) में जम्मू-कश्मीर का मुद्दा उठाने पर भारत ने पाकिस्तान की आलोचना करते हुए कहा कि उसे अपने बेहद खराब मानवाधिकार रिकॉर्ड पर आत्मनिरीक्षण करना चाहिए। भारत ने कहा कि पाकिस्तान की वैश्विक पहचान ‘‘दुनिया की आतंकवाद फैक्टरी’ के रूप में बन गई है। जिनेवा में संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी मिशन में अवर सचिव जगप्रीत कौर ने सोमवार को यूएनएचआरसी के 55वें नियमित सत्र में सामान्य बहस में देश के जवाब देने के अधिकार का प्रयोग किया। इससे पहले पाकिस्तान ने इस्लामिक सहयोग संगठन (ओआईसी) की ओर से बोलते हुए अपने बयान में जम्मू-कश्मीर का मुद्दा उठाया था। कौर ने कहा, ‘...more5minPlay
March 05, 2024450 का सिलेंडर, MSP की गारंटी, अग्निवीर योजना बंद करने का वादा… जारी कर सकती है कांग्रेस घोषणा पत्र | सुर्खियां | 5.March|10 AMलोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस अपना घोषणा पत्र जारी करने वाली है। सोमवार शाम को हुई बैठक के बाद कांग्रेस पार्टी ने साफ किया है कि जल्द ही पार्टी का घोषणा पत्र सामने आ जाएगा। फिलहाल पार्टी के भीतर उम्मीदवारों के नामों को लेकर भी मंथन जारी है और जल्द ही कांग्रेस लोकसभा चुनाव को लेकर अपने प्रत्याशी मैदान में उतार सकती है।मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक कांग्रेस का घोषणा पत्र किसानों, पिछड़ों, दलितों, महिलाओं और युवाओं के मुद्दों पर केन्द्रित होगा। माना जा रहा है कि पार्टी अग्निवीर योजना को बंद करने जैसे बिन्दु को भी घोषणा पत्र में जगह दे सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कांग्रेस AI के ज़रिए बड़े पैमाने पर प्रचार प्रसार की तैयारी कर रही है।यह संभावना है कि कांग्रेस मंगलवार को पी.चिदंबरम की अध्यक्षता वाली कमेटी के द्वारा घोषणा पत्र जारी कर सकती है। इस घोषणा पत्र में खास्तुयर पर युवाओं की बात करें तो अग्निवीर योजना और बेरोजगारी भत्ता जैसे वादे शामिल किए जा सकते हैं।450 रुपए का गैस सिलेंडर का वादा एक अहम मुद्दा कांग्रेस इस चुनाव में बना सकती है। भारत जोड़ो न्याय यात्रा में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि मोदी झूठी गारंटी का थैला लेकर चल रहे हैं।...more5minPlay
FAQs about Jansatta - Surkhiya - सुर्ख़ियाँ (Headlines):How many episodes does Jansatta - Surkhiya - सुर्ख़ियाँ (Headlines) have?The podcast currently has 1,194 episodes available.