नाखून आपके हाथों की खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम करते हैं, लेकिन बीच से टूटने, खुरदुरे और कमजोर होने पर यही नाखून खूबसूरती में दाग का कारण बनने लगते हैं। वहीं, अगर आपके नेल्स भी अक्सर टूट जाते हैं या बेहद कमजोर हैं, तो ये आर्टिकल आपके लिए मददगार हो सकता है। आइए विशेषज्ञ से जानते हैं नाखून के कमजोर पड़ने का कारण, साथ ही जानेंगे कैसे नेल्स को मजबूत और खूबसूरत बनाया जा सकता है-मामले को लेकर इंडियन एक्सप्रेस संग हुई एक खास बातचीत के दौरान त्वचा विशेषज्ञ, कॉस्मेटोलॉजिस्ट, हेयर ट्रांसप्लांट सर्जन और बैंगलोर में स्किनोलॉजी सेंटर की संस्थापक डॉ. सुषमा यादव ने बताया, ‘बीच से टूटे हुए नाखून ना केवल दिखने में भद्दे लगते हैं बल्कि कई बार इनमें तेज दर्द का एहसास भी होता है, साथ ही टूटे हुए नाखूनों में इंफेक्शन का खतरा भी बढ़ जाता है।