Sign up to save your podcastsEmail addressPasswordRegisterOrContinue with GoogleAlready have an account? Log in here.
सबको चाहिए खबरें सुपरफास्ट। देश-विदेश और राजनीति, entertainment जगत, खेल और Business की दुनिया में क्या हो रहा है, यह सभी जानना चाहते हैं। अगर आप खबर पढ़ना या देखना नहीं चाहते हैं तो जनसत्ता सुर्खियां... more
FAQs about Jansatta - Surkhiya - सुर्ख़ियाँ (Headlines):How many episodes does Jansatta - Surkhiya - सुर्ख़ियाँ (Headlines) have?The podcast currently has 1,194 episodes available.
February 29, 2024संदेशखाली केस का मुख्य आरोपी शाहजहां शेख गिरफ्तार, 55 दिन से था फरार | सुर्खियां | 29.february|10 AMपश्चिम बंगाल में टीएमसी नेता और संदेशखाली कांड का मुख्य आरोपी शाहजहां शेख गिरफ्तार हो गया है। एएनआई के मुताबिक शाहजहां शेख की गिरफ्तारी उत्तर 24 परगना के मिनाखान इलाके से हुई है। 55 दिन से पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। हाईकोर्ट के आदेश के बाद उसकी गिरफ्तारी हुई है। जानकारी के मुताबिक पुलिस उसे लेकर सुबह करीब 5 बजे बशीरहाट में पुलिस लॉकअप में लेकर पहुंची। शाहजहां शेख को आज कोर्ट में पेश किया जा सकता है.शाहजहां शेख टीएमसी का प्रभावशाली नेता माना जाता है। उसे मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का भी करीबी माना जाता है। शाहजहां शेख संदेशखाली में टीएमसी का अध्यक्ष भी रह चुका है। इसका नाम सबसे पहले जनवरी में चर्चा में आया था जब ईडी की टीम राशन वितरण घोटाला मामले में पूछताछ के लिए पश्चिम बंगाल पहुंची थी। शाहजहां शेख के गुर्गों ने ईडी की टीम पर हमला कर दिया।...more5minPlay
February 28, 2024CBI ने सपा चीफ अखिलेश यादव को भेजा समन, जानिए क्या है पूरा मामला | सुर्खियां | 28.February| 8:30 PMलोकसभा चुनाव से पहले उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा चीफ अखिलेश यादव की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। क्योंकि केंद्रीय जांच एजेंसी सीबीआई ने हमीरपुर में अवैध खनन से जुड़े मामले में अखिलेश यादव को समन भेजा। अखिलेश यादव को कल यानी 29 फरवरी को दिल्ली में सीबीआई के सामने पेश होने के लिए बुलाया गया है। सपा चीफ को बतौर गवाह पेश होने के लिए कहा गया है।सीबीआई ने सपा चीफ अखिलेश यादव को CRPC की धारा 160 के तहत समन भेजा है।समन में कहा गया है कि अखिलेश यादव को जवाब देने के लिए सीबीआई के सामने उपस्थित होना होगा। अखिलेश को जनवरी 2019 में दर्ज की गई सीबीआई की उस FIR के संबंध में तलब किया गया है, जो हमीरपुर में 2012-2016 के बीच कथित अवैध खनन से संबंधित है।जनवरी, 2019 में तत्कालीन जिला मजिस्ट्रेट, खनन अधिकारी और अन्य सहित कई लोक सेवकों के खिलाफ FIR दर्ज की गई थी। FIR में आरोप लगाया गया था कि सरकारी कर्मचारियों ने हमीरपुर में खनिजों का अवैध खनन होने दिया।...more5minPlay
February 28, 2024भड़काऊ भाषण देने वाले नेताओं को पहले से नोटिस भेजने जा रहा चुनाव आयोग | सुर्खियां | 28.February| 5 PMलोकसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान को लेकर 15 से 20 मार्च के बीच चुनाव की तारीखों का ऐलान कर देगा चुनाव आयोग। इससे पहले 12-13 मार्च को चुनाव आयोग की टीम जम्मू-कश्मीर का दौरा करेगी। इससे पहले मुख्य चुनाव आयुक्त केंद्रीय गृह सचिव और अन्य विभागों से भी विचार-विमर्श करेंगे।2019 में 17वीं लोकसभा चुनाव का कार्यक्रम 10 मार्च को घोषित किया गया था। 11 अप्रैल से 19 मई के बीच सात चरणों में मतदान और 23 मई को मतगणना हुई थी। मौजूदा लोकसभा चुनाव का कार्यकाल मध्य जून में खत्म हो रहा है। इसलिए चुनाव आयोग के पास इस बार पिछले चुनाव की तुलना में करीब 15 दिन ज्यादा वक्त है। पर, जून में भीषण गर्मी होती है। इस लिहाज से इस बात की संभावना काफी कम है कि चुनाव का कार्यक्रम अंतिम समय सीमा तक खिंंचे।कश्मीर में विधानसभा चुनाव लोकसभा के साथ कराए जाएं या नहीं, इस पर फैसला होना है।...more5minPlay
February 28, 2024बाइडन और ट्रंप ने मिशिगन प्राइमरी चुनाव में जीत हासिल की | सुर्खियां | 28.February| 2 PMअमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन और पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मिशिगन प्राइमरी चुनाव में जीत हासिल की है। बाइडन ने मिनेसोटा से डीन फिलिप्स को हराया, जो डेमोक्रेटिक प्राइमरी में उन्हें टक्कर दे रहे थे। वहीं ट्रंप ने मिशिगन प्राइमरी में जीत के साथ ही अब तक पांच प्राइमरी चुनाव में जीत दर्ज की है। मिशिगन में उनका मुकाबला संयुक्त राष्ट्र में अमेरिका की पूर्व राजदूत निक्की हेली से था। अमेरिकी राष्ट्रपति पद के चुनाव में रिपब्लिकन उम्मीदवार बनने के दावेदार एवं पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इससे पहले शनिवार को प्रतिद्वंद्वी निक्की हेली को उनके गृह राज्य साउथ कैरोलाइना के प्राइमरी चुनाव में हरा दिया था। किसी भी दावेदार को पार्टी का उम्मीदवार बनने के लिए 1,215 ‘डेलिगेट’ के समर्थन की आवश्यकता होती है। शनिवार तक हेली ने 17 और ट्रंप ने 92 ‘डेलिगेट’ का समर्थन हासिल कर लिया था।...more3minPlay
February 28, 2024क्या गिर जाएगी हिमाचल में सुक्खू सरकार? राज्यपाल से मुलाकात और बजट सत्र में वोटिंग की मांग | सुर्खियां | 28.february|10 AMउत्तर प्रदेश, कर्नाटक और हिमाचल प्रदेश में राज्यसभा के लिए चुनाव हुए। इस दौरान सबसे ज़्यादा चर्चा क्रॉस वोटिंग की रही। जिसका सीधा फायदा बीजेपी को हुआ। हिमाचल प्रदेश में तो पूर्ण बहुमत होने के बावजूद कांग्रेस के अभिषेक मनु सिंघवी हार गए। अब कांग्रेस के सामने हिमाचल प्रदेश में अपनी सरकार बचाने का भी संकट है।विपक्ष के नेता और अन्य भाजपा विधायकों ने मंगलवार शाम हिमाचल विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया से मुलाकात की प्रदेश बजट को वोटिंग के जरिए पास कराने की मांग की–इसका सीधा मतलब यह है कि कांग्रेस अगर बजट पास कराने में कामयाब नहीं हुई तो यह साफ हो जाएगा कि विधानसभा में उनके पास बहुमत नहीं है। आज से हिमाचल प्रदेश में विधानसभा सत्र शुरू हो रहा है। बीजेपी विधायक दल राज्यपाल से मिलने राजभवन पहुंचा है, ऐसे में सियासी अटकलें तेज हो गई हैं। विधानसभा में कांग्रेस के 40 विधायक हैं और पार्टी के उम्मीदवार अभिषेक मनु सिंघवी को लेकर आसानी से जीतने की उम्मीद थी।...more5minPlay
February 27, 2024केजरीवाल ने लोकसभा चुनाव में उतारे तीन विधायक | सुर्खियां | 27.February| 8:30 PMआम आदमी पार्टी ने दिल्ली की चार लोकसभा सीटों के लिए अपनी प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया है। आम आदमी पार्टी ने पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट से अपने विधायक कुलदीप कुमार को चुनाव लड़ाने का ऐलान किया है। पूर्वी दिल्ली सामान्य सीट है, यहां से कुलदीप कुमार कुमार चुनाव लड़ेंगे। कुलदीप कुमार फिलहाल रिजर्व सीट से विधायक हैं।कुलदीप कुमार के अलावा आम आदमी पार्टी ने नई दिल्ली लोकसभा सीट से सोमनाथ भारती, साउथ दिल्ली से सहीराम पहलवान, वेस्ट दिल्ली से महाबल मिश्रा को अपना प्रत्याशी बनाया है। इसके अलावा आम आदमी पार्टी ने हरियाणा में अपने हिस्से में आई कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट से सुशील गुप्ता को प्रत्याशी बनाया है।...more4minPlay
February 27, 2024क्रॉस वोटिंग से सपा के तीसरे प्रत्याशी की डगर हुई मुश्किल! शिवपाल बोले- BJP ने खरीद फरोख्त का काम किया | सुर्खियां | 27.February| 5 PMआज उत्तर प्रदेश से राज्यसभा की 10, हिमाचल प्रदेश की एक और कर्नाटक की चार सीटों के लिए मतदान हुआ। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यूपी और हिमाचल प्रदेश में बीजेपी उम्मीदवारों के पक्ष में क्रॉस वोटिंग हुई। हिमाचल प्रदेश से जहां कांग्रेस के नौ विधायकों द्वारा क्रॉस वोटिंग की खबर आई तो वहीं यूपी में करीब दस विधायकों द्वारा क्रॉस वोटिंग की बात सामने आ रही हैं। सूत्रों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, सपा के करीब सात विधायकों ने क्रॉस वोटिंग की जबकि राजभर के दो विधायकों ने सपा के पक्ष में क्रॉस वोटिंग की। सपा का कहना है कि वह बीजेपी के पक्ष में वोटिंग करने वालों पर एक्शन लेगी जबकि बीजेपी दावा कर रही है कि राज्यसभा के लिए उसके आठवें प्रत्याशी संजय सेठ की जीत फिक्स है।मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ओम प्रकाश राजभर की पार्टी के दो विधायकों ने उनके साथ खेला कर दिया। राजभर की पार्टी से 2 विधायकों के क्रॉस वोट की खबर है।कहा जा रहा है कि राजभर के 2 विधायकों ने सपा प्रत्याशी को वोट दिया है। राजभर के 5 विधायकों में से 2 वोट सपा को गए हैं। समाजवादी पार्टी के 8 विधायकों ने क्रॉस वोटिंग की है।...more4minPlay
February 27, 2024‘निजी लाभ के लिए हमारे कुछ नेता बीजेपी में जा सकते हैं’, राज्यसभा चुनाव से पहले अखिलेश यादव का बड़ा बयान | सुर्खियां | 27.february|10 AMराज्यसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी के नेता शिवपाल यादव ने भी बड़ा बयान दिया है। शिवपाल ने कहा है कि क्रॉस वोटिंग की बातें भी सुनने में आ रही हैं। जो होगा आगे देखा जाएगा। अगर ऐसा कुछ होगा तो हमलोग भी आगे देखेंगे। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने लोकतांत्रिक मूल्यों को नष्ट कर दिया है। उन्होंने सवाल पूछा कि BJP को खरीद-फरोख्त की क्या जरूरत पड़ गई? वहीं सपा चीफ अखिलेश यादव ने कहा है कि बीजेपी चुनाव जीतने के लिए कुछ भी कर सकती है। राज्यसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने कहा कि हमें उम्मीद है कि समाजवादी पार्टी के तीनों उम्मीदवार जीतेंगे। भाजपा चुनाव जीतने के लिए सभी हथकंडे अपना सकती है। भाजपा जीत के लिए हर संभव कोशिश करेगी। हमारे कुछ नेता जो निजी लाभ चाहते हैं, वे भाजपा में जा सकते हैं।...more5minPlay
February 26, 2024नहीं रहे मशहूर गजल गायक पंकज उधास | सुर्खियां | 26.February| 8:30 PMआज फिल्म जगत से एक दुखी करने वाली खबर आई. मशहूर गजल गायक पंकज उधास का 72 साल की उम्र में निधन हो गया. पंकज उधास ळंबे वक्त से बीमारी से जूझ रहे थे. साल 2006 में पद्म श्री से सम्मानित हो चुके थे पंकज उधास. मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में पंकज उधास ने आखिरी सांस ली.कल पंकज उधास का अंतिम संस्कार होगा. पंकज उधास को असली पहचान साल साल 1986 में रिलीज हुई फिल्म ‘नाम’ से मिली। इस फिल्म में पंकज की गजल ‘चिट्ठी आई है’ आज भी काफी पसंद की जाती है। पंकज ने ‘ये दिल्लगी’, ‘फिर तेरी कहानी याद आई’, ‘चले तो कट ही जाएगा’ और ‘तेरे बिन’ जैसी कई गजलों को अपनी आवाज दी है।...more6minPlay
February 26, 2024‘शाहजहां शेख को किया जाए गिरफ्तार’, कलकत्ता हाईकोर्ट ने ED और CBI को पक्षकार बनाने का दिया निर्देश | सुर्खियां | 26.February| 5 PMसंदेशखाली मामले पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। इस मामले पर सोमवार को कलकत्ता हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। इस दौरान कलकत्ता हाई कोर्ट के जस्टिस ने आदेश दिया कि संदेशखाली मामले में शाहजहां शेख का नाम जोड़ा जाएगा। इस केस में पब्लिक नोटिस दिया जाना चाहिए। संदेशखाली मामले में कोई स्टे ऑर्डर नहीं दिया गया है। शाहजहां शेख की गिरफ्तारी होनी चाहिए।कोलकाता हाईकोर्ट ने मामले की सुनवाई के दौरान यह स्पष्ट किया कि संदेशखाली में अत्याचार करने के आरोपी TMC नेता शाहजहां शेख की गिरफ्तारी पर कोई रोक नहीं लगाई गई है। हाईकोर्ट ने आरोपी शाहजहां शेख, ED, CBI और राज्य गृह सचिव को मामले में पक्षकार के रूप में शामिल करने का निर्देश दिया।...more5minPlay
FAQs about Jansatta - Surkhiya - सुर्ख़ियाँ (Headlines):How many episodes does Jansatta - Surkhiya - सुर्ख़ियाँ (Headlines) have?The podcast currently has 1,194 episodes available.