Sign up to save your podcastsEmail addressPasswordRegisterOrContinue with GoogleAlready have an account? Log in here.
सबको चाहिए खबरें सुपरफास्ट। देश-विदेश और राजनीति, entertainment जगत, खेल और Business की दुनिया में क्या हो रहा है, यह सभी जानना चाहते हैं। अगर आप खबर पढ़ना या देखना नहीं चाहते हैं तो जनसत्ता सुर्खियां... more
FAQs about Jansatta - Surkhiya - सुर्ख़ियाँ (Headlines):How many episodes does Jansatta - Surkhiya - सुर्ख़ियाँ (Headlines) have?The podcast currently has 1,194 episodes available.
February 24, 2024ब्रेस्ट में खुजली रहती है तो करें ये उपाय | सुर्खियां | 24.February | 12 PMब्रेस्ट में खुजली होना एक ऐसी समस्या है, जिससे अक्सर महिलाएं परेशान रहती हैं। ये न केवल शर्मिंदगी का कारण बनती है, बल्कि कई बार खुजली का एहसास दिनभर असहज महसूस करता रहता है। वहीं, अगर आप भी अक्सर इस तरह की स्थिति का सामना करती हैं, तो ये आर्टिकल आपके लिए मददगार साबित हो सकता है।यहां हम ब्रेस्ट में खुजली के कुछ संभावित कारण और इससे निजात पाने के लिए कुछ असरदार नुस्खों के बारे में बता रहे हैं। ये नुस्खे आपको शर्मिंदगी और असहजता के एहसास से बचने में मदद कर सकते हैं।...more3minPlay
February 24, 2024कैसे बढ़ता है कोलेस्ट्रॉल जानिए यहां | सुर्खियां | 24.February | 10 AMकोलेस्ट्रॉल दुनिया का सबसे ज्यादा खतरनाक केमिकल है जो दिल के रोगों का कारण बनता है। कोलेस्ट्रॉल दो तरह का होता है एक LDL cholestrol और दूसरा HDL cholestrol होता है। LDL कोलेस्ट्रॉल खराब कोलेस्ट्रॉल होता है जिसका बढ़ना दिल के रोगों का कारण बनता है। HDL कोलेस्ट्रॉल गुड कोलेस्ट्रॉल होता है जो सेहत को फायदा पहुंचाता है। दिल की बीमारी सबसे अहम बीमारी है जिससे लोगों की ज्यादा मौत होती है। कम उम्र में युवा भी हार्ट अटैक का शिकार हो रहे हैं। खराब कोलेस्ट्रॉल बढ़ने का सबसे बड़ा कारण खराब डाइट और बिगड़ता लाइफस्टाइल जिम्मेदार है।...more4minPlay
February 23, 2024लोकसभा चुनाव के ऐलान से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने ससंदीय क्षेत्र वाराणसी पहुंचे | सुर्खियां | 23.February | 8:30 PMलोकसभा चुनाव 2024 का ऐलान होने में अब महज कुछ ही दिनों का वक्त बचा है और इससे ठीक पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने ससंदीय क्षेत्र वाराणसी के दौरे पर हैं। शुक्रवार को वाराणसी पहुंचे पीएम मोदी ने जनता के बीच एक विराट रोड शो किया और जिसमें भारी भीड़ देखने को मिली है। इसके साथ ही पीएम मोदी ने काशी की जनता को करीब 13,000 करोड़ से ज्यादा के प्रोजेक्ट की सौगात दी है। इस दौरान पीएम ने लोकसभा चुनाव को लेकर बीजेपी के मजबूत जनाधार का भी जिक्र किया है।दरअसल, वाराणसी पहुंचे पीएम मोदी ने एक विरा रोड शे किया। इस दौरान सड़क के दोनों ओर उनके प्रशंसकों का हुजूम नजर आया था। पीएम मोदी पर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने फूलों की बारिश भी की। पीएम मोदी के संबोधन के पहले अपने संबोधन में सीएम योगी आदित्यनाथ ने मोदी सरकार के कामकाज के तरीकों की जमकर तारीफ की है। सीएम योगी ने कहा कि मोदी की दूरदर्शिता का फायदा पूरे देश को मिल रहा है।...more4minPlay
February 23, 2024राहुल गांधी को झारखंड हाई कोर्ट से बड़ा झटका, रांची में चलेगा केस | सुर्खियां | 23.February| 5 PMकांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को झारखंड हाई कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। रांची में राहुल गांधी के खिलाफ केस चलेगा। राहुल गांधी ने 2018 में तत्कालीन भाजपा अध्यक्ष और गृहमंत्री अमित शाह के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। इस मामले में एमपी एमएलए ने राहुल गांधी को समन किया था। इस समन के खिलाफ राहुल गांधी ने हाई कोर्ट में अर्जी दाखिल की थी। राहुल गांधी की याचिका को हाई कोर्ट ने रिजेक्ट कर दिया है। राहुल गांधी के खिलाफ रांची की निचली अदालत में ट्रायल चलता रहेगा।...more4minPlay
February 23, 2024अमेरिका के 17 विश्वविद्यालयों का प्रतिनिधिमंडल अगले सप्ताह करेगा भारत की यात्रा | सुर्खियां | 23.February| 2 PMभारत और अमेरिका के बीच सहयोग को मजबूत करने तथा दोनों देशों के बीच छात्रों एवं शोधार्थियों की आवाजाही बढ़ाने के लक्ष्य के तहत अमेरिका के शीर्ष 17 विश्वविद्यालयों की एक उच्च स्तरीय समिति अगले सप्ताह भारत की यात्रा करेगी। अमेरिकी विश्वविद्यालयों का 31 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल नयी दिल्ली, मुंबई और हैदराबाद में 26 संस्थानों का दौरा करेगा। हाल में अमेरिका में भारतीयों तथा भारतीय छात्रों पर हुए हमलों की पृष्ठभूमि में इस दौरे को अहम माना जा रहा है। इन हमलों में कई छात्रों की मौत हो गई है। यह प्रतिनिधिमंडल अमेरिका और भारत के बीच हाल के वर्षों में आपसी हित को आगे बढ़ाने के लिए बनाई गई रणनीतियों का ही हिस्सा है। एक मीडिया विज्ञप्ति में कहा गया है कि...more6minPlay
February 23, 2024Kisan Andolan: किसान आज मनाएंगे काला दिन, SKM भी समर्थन में उतरा | सुर्खियां | 23.February| 10 AMएमएसपी पर गारंटी कानून सहित अन्य मांगों को लेकर पंजाब-हरियाण बार्डर पर आंदोलनरत किसान संगठनों के समर्थन में अब संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) भी उतर आया है। उसने देशभर में आज काला दिवस मनाने का ऐलान किया है। इसके साथ किसान ट्रैक्टर मार्च निकालेंगे हालांकि इस दौरान सड़कों को जाम नहीं किया जाएगा। संयुक्त किसान मोर्चा की ओर से लोगों को घरों और गाड़ियों पर काले झंडे लगाने की अपील की गई है। वहीं, बार्डर पर प्रदर्शनकारी किसान संगठन एसकेएम-गैर राजनीतिक भी आज यानी शुक्रवार को अपनी आगे की रणनीति का खुलासा करेगा। इसे लेकर एक बैठक बुलाई गई है।युक्त किसान मोर्चा की ओर से पंजाब-हरियाणा के बीच जींद की खनौरी सीमा पर किसान शुभकरण सिंह की मौत के मामले में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और राज्य के गृहमंत्री अनिल विज पर हत्या का मामला दर्ज करने और मृतक परिजनों को एक करोड़ रुपये मुआवजा देने की मांग की है। किसानों में शुभकरण सिंह की मौत को लेकर भारी आक्रोश है। एसकेएम का कहना है कि पुलिस ने पंजाब की सीमा में खड़े किसान को गोली मारी है। विरोध करना किसानों का अधिकार है लेकिन सरकार उसे दबाने की कोशिश में है।एसकेएम की ओर से कहा गया है कि फिलहाल वह दिल्ली चलो मार्च का हिस्सा नहीं है लेकिन इसका समर्थन कर रहा है। एसकेएम की ओर से केंद्र के तीन कृषि कानूनों के खिलाफ 2020-21 में किसान आंदोलन की अगुवाई थी। गुरुवार को चंडीगढ़ में एक बैठक के बाद एसकेएम ने कहा कि किसान 26 फरवरी को राजमार्गों पर ट्रैक्टर मार्च निकालेंगे और 14 मार्च को दिल्ली में महापंचायत करेंगे। दूसरी तरफ अंबाला पुलिस ने कहा है कि किसान नेताओं के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) के तहत कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का कहना है कि किसान नेताओं के भड़काने पर शंभू सीमा पर किसान पत्थरबाजी कर रहे हैं। इससे दो पुलिसकर्मियों की मौत भी हो गई है।...more5minPlay
February 22, 2024चंडीगढ़ में किसान नेताओं का बड़ा ऐलान, SKM कल देशभर में आक्रोश दिवस मनाएगी | सुर्खियां | 22.February| 8:30 PM14 मार्च को दिल्ली में महापंचायत करेगी संयुक्त किसान मोर्चा. कल शुक्रवार को संयुक्त किसान मोर्चा आक्रोश दिवस मनाएगी. 26 फरवरी को नेशनल हाईवे पर ट्रैक्टर परेड करेगी संयुक्त किसान मोर्चा.चंडीगढ़ में किसान नेताओं ने किया ऐलान. खनौरी में किसान की मौत के बाद पूरे देश में प्रदर्शन का ऐलान. मृतक किसान को एक लाख करोड़ के मुआवजे की मांग की साथ ही अमित शाह,सीएम खट्टर समेत अनिल विज से मांगा इस्तीफा, कल फूकेंगे इन नेताओं का पुतला....more5minPlay
February 22, 2024एक सीट के लायक भी नहीं तो कांग्रेस को कैसे AAP ने दे दी 3 सीटें? | सुर्खियां | 22.February| 5 PMलोकसभा चुनाव से पहले इंडिया गठबंधन एक बार फिर राह पर आता दिख रहा है। उत्तर प्रदेश में सपा और कांग्रेस के बीच सहमति के बाद अब दिल्ली से खबर है कि यहां 7 लोकसभा सीटों पर बंटवारे को लेकर सहमति हो गई है। सूत्रों के मुताबिक तय हुआ है कि आम आदमी पार्टी 4 और कांग्रेस 3 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।पिछले दिनों आप के एक प्रवक्ता ने बयान दिया था कि कांग्रेस की योग्यता के हिसाब से तो 1 ही सीट बनती है लेकिन हम गठबंधन के धर्म का ख्याल रखेंगे। अब सवाल यह है कि आम आदमी पार्टी किस आधार पर कांग्रेस को 3 सीटें देने के लिए तैयार हो गई?कांग्रेस पूर्वी दिल्ली, उत्तर-पूर्वी दिल्ली और चांदनी चौक से चुनाव लड़ेगी तो और आम आदमी पार्टी पश्चिमी दिल्ली, दक्षिणी दिल्ली, नई दिल्ली और दक्षिणी पश्चिमी सीट अपनी किस्मत आजमाएगी....more5minPlay
February 22, 2024अमेरिका में भारतीय को टक्कर मारने वाले पुलिस अधिकारी पर नहीं चला मुकदमा | सुर्खियां | 22.February| 2 PMभारतीय छात्रा जाह्नवी कंडुला को कार से टक्कर मारने वाले सिएटल पुलिस के अधिकारी पर ‘‘पर्याप्त’’ सबूतों के अभाव में कोई आपराधिक मुकदमा नहीं चलेगा। प्राधिकारियों ने यह जानकारी दी है। ‘फॉक्स13 सिएटल’ की खबर के मुताबिक किंग काउंटी के अभियोजक कार्यालय से बुधवार को बताया कि वे सिएटल के पुलिस अधिकारी केविन डेव के खिलाफ आपराधिक आरोप नहीं लगाएंगे। कंडुला (23) को पिछले साल जनवरी में सिएटल में सड़क पार करते हुए पुलिस के एक वाहन ने टक्कर मार दी थी जिससे उसकी मौत हो गयी थी। पुलिस की यह गाड़ी डेव चला रहा था। वह अत्यधिक मादक पदार्थ के सेवन के मामले की एक सूचना मिलने के बाद घटनास्थल की ओर 119 किलोमीटर प्रति घंटे से भी अधिक रफ्तार से गाड़ी चलाकर जा रहा था। कंडुला को कार ने इतनी जोर से टक्कर मारी कि वह 100 फुट दूर जाकर गिरी थी। सिएटल पुलिस विभाग द्वारा जारी ‘बॉडीकैम’ फुटेज में अधिकारी डेनियर ऑडरर को इस भीषण दुर्घटना को लेकर हंसते हुए देखा गया और उसने इसमें डेव की गलती होने की बात खारिज कर दी थी।...more5minPlay
February 22, 2024आज से दो दिवसीय सूरत और वाराणसी दौरे पर PM मोदी, फूंकेंगे 2024 का चुनावी बिगुलपीएम मोदी आज से दो दिवसीय दौरे पर गुजरात और यूपी पहुंचेंगे। वह गुजरात में 44 हजार करोड़ से ज्यादा की विकास परियोजनाओं की लोगों से सौगात करेंगे। साथ ही, पीएम गुजरात प्रवास में वलीनाथ मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा से लेकर गुजरात को-ऑपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन यानी अमूल के स्वर्ण जयंती के उत्सव में शिरकत करेंगे। वहीं, पीएम मोदी वाराणसी के दौरे के दौरान 13 हजार करोड़ से ज्यादा की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे।...more4minPlay
FAQs about Jansatta - Surkhiya - सुर्ख़ियाँ (Headlines):How many episodes does Jansatta - Surkhiya - सुर्ख़ियाँ (Headlines) have?The podcast currently has 1,194 episodes available.