उत्तर प्रदेश के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस और सपा साथ मिलकर चुनाव लड़ेंगे। दोनों के बीच 17 सीटों को लेकर सहमति बन गई है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने इंडिया गठबंधन के साथ चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि 2 घंटे में सीट शेयरिंग को लेकर घोषणा कर दी जाएगी। सूत्रों का कहना है कि अखिलेश यादव बनारस की उम्मीदवार वापस लेंगे तो कांग्रेस मुरादाबाद की डिमांड भी वापस लेगी।जानकारी के मुताबिक कांग्रेस ने अमेठी, रायबरेली, प्रयागराज, कानपुर, झांसी, सीतापुर, अमरोहा, गाजियाबाद, सहारनपुर, लखीमपुर खीरी और श्रावस्ती सीट की मांग की है। वह पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बुलंदशहर सीट छोड़ने को तैयार है। इसके अलावा अखिलेश वाराणसी से अपना प्रत्याशी वापस ले सकते हैं। बता दें कि अखिलेश यादव ने मंगलवार को ही 11 प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की थी। इससे पहले सपा ने 16 प्रत्याशियों के नाम की घोषणा कर चुकी है। सपा अब तक 32 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर चुकी है।