किसानों के दिल्ली कूच के बीच संयुक्त किसान मोर्चा ने आज यानी शुक्रवार (16 फरवरी) को भारत बंद का आह्वान किया है। संयुक्त किसान मोर्चा के अनुसार, भारत बंद सुबह 6 बजे से शुरू होकर शाम 4 बजे तक चलेगा। वहीं किसान 12 बजे से शाम 4 बजे के तक चक्का जाम रास्ता रोको आंदोलन में शामिल होंगे। साथ ही सब्जियां अन्य फसलों की आपूर्ति और खरीद निलंबित रहेगी। इस दौरान गांवों में सभी कृषि गतिविधियों, मनरेगा कार्यों, ग्रामीण कार्य बंद रहने की घोषणा की गई है। बंद के दौरान इमरजेंसी सेवाओं का नहीं रोका जाएगा। जैसे- एंबुलेंस, मृत्यु, विवाह, चिकित्सा दुकानें, समाचार पत्र आपूर्ति, बोर्ड परीक्षा, यात्रियों के हवाई अड्डे जान समेत आपातकालीन सेवाओं को नहीं रोका जाएगा।