Sign up to save your podcastsEmail addressPasswordRegisterOrContinue with GoogleAlready have an account? Log in here.
सबको चाहिए खबरें सुपरफास्ट। देश-विदेश और राजनीति, entertainment जगत, खेल और Business की दुनिया में क्या हो रहा है, यह सभी जानना चाहते हैं। अगर आप खबर पढ़ना या देखना नहीं चाहते हैं तो जनसत्ता सुर्खियां... more
FAQs about Jansatta - Surkhiya - सुर्ख़ियाँ (Headlines):How many episodes does Jansatta - Surkhiya - सुर्ख़ियाँ (Headlines) have?The podcast currently has 1,194 episodes available.
February 14, 2024BJP कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झड़प, लाठीचार्ज में घायल हुए प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार | सुर्खियां | 14.February| 5 PMपश्चिम बंगाल के बशीरहाट में संदेशखाली हिंसा के खिलाफ धरना प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झड़प हो गई। जिसमें बीजेपी अध्यक्ष सुकांत मजूमदार घायल हो गए। धरना-प्रदर्शन के दौरान बीजेपी कार्यकर्ताओं ने पहले बैरिकेड को तोड़ दिया।पुलिस ने उन्हें जब रोकने की कोशिश की तो दोनों पक्षों में धक्का- मुक्की शुरु हो गई है। इस दौरान पुलिस और बीजेपी अध्यक्ष सुकांत मजूमदार के बीच भी झड़प हुई। जिसमें वे घायल हो गए। फिलहाल उन्हें पुलिस वाहन से अस्पताल ले जाया गया। जहां उनका इलाज किया जा रहा है।इससे पहले भाजपा की पश्चिम बंगाल इकाई के अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने आरोप लगाया था कि राज्य पुलिस ने उन्हें उत्तर 24 परगना जिले के अशांत संदेशखालि जाने से रोकने के लिए उनके लॉज की घेराबंदी कर दी है। मजूमदार ने कहा था कि उन्हें प्रदर्शनकारियों से मिलने के लिए दोपहर के बाद संदेशखालि जाना था। उन्होंने मीडिया को बताया, ‘‘ कल के प्रदर्शन के बाद मैंने टाकि में एक लॉज में रहने का फैसला किया ताकि जल्द संदेशखालि जा सकूं लेकिन सुबह से ही पुलिस ने मेरे लॉज के प्रवेश द्वार को बाधित कर दिया है और किसी को बाहर जाने नहीं दे रही है।’’...more5minPlay
February 14, 2024आज अबू धाबी में पहले हिंदू मंदिर का उद्घाटन करेंगे PM मोदी, जानिए क्या है खासियत | सुर्खियां | 14.February| 2 PMप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को अबू धाबी में बीएपीएस स्वामीनारायण मंदिर का उद्घाटन करेंगे। यह विशाल मंदिर 27 एकड़ जमीन पर बनी है। यह अबू धाबी में पहला हिंदू मंदिर होगा। यह मंदिर भारतीय संस्कृति और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की पहचान का का अनूठा मिश्रण है। पीएम मोदी ने हिंदू मंदिर के निर्माण के लिए जमीन देने के लिए संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान का मंगलवार को शुक्रिया अदा किया। पीएम मोदी ने कहा कि यह भारत के प्रति उनकी आत्मीयता को दर्शाता है।श्री अक्षर पुरुषोत्तम स्वामीनारायण मंदिर अबू धाबी में पत्थरों से बना पहला हिंदू मंदिर होगा। पीएम मोदी मंगलवार को यहां पहुंचे तो राष्ट्रपति शेख मोहम्मद ने एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया। पीएम मोदी ने अपने उद्घाटन वक्तव्य में कहा कि अबू धाबी में बीएपीएस मंदिर भारत के प्रति राष्ट्रपति की आत्मीयता और यूएई के उज्ज्वल भविष्य के लिए उनके दृष्टिकोण का उदाहरण है।...more4minPlay
February 14, 2024दिल्ली के सभी बॉर्डर सील, इंटेलीजेंस यूनिट एक्टिव CCTV से रखी जा रही नजर | सुर्खियां | 14.February| 10 AMएमएसपी यानी न्यूनतम समर्थन मूल्य और कर्ज माफी की कानूनी गारंटी, स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट लागू करने समेत कई मांगों को लेकर पंजाब और हरियाणा के किसानों के दिल्ली कूच का आज दूसरा दिन है। दिल्ली की सीमाओं पर कई लेयर की सुरक्षा बैरिकेडिंग कर दी गई है। सभी सीमाओं के आसपास धारा-144 लागू कर दी गई है। वहीं, हरियाणा के सात जिलों में इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है। किसान नेताओं और केंद्र के बीच बातचीत के किसी भी समाधान तक नहीं पहुंचने के बाद किसान मजदूर मोर्चा और संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक) ने किसानों के ‘दिल्ली चलो’ मार्च का आह्वान किया है।...more6minPlay
February 13, 2024‘बल प्रयोग से बचे प्रशासन, कानून व्यवस्था के हों पुख्ता इंतजाम’, किसान आंदोलन पर हाईकोर्ट का बड़ा आदेश | सुर्खियां | 13.February | 8:30 PMपंजाब और हरियाणा के किसान साल 2021 की तरह फिर अपनी मांगें मंगवाने के लिए दिल्ली कूच कर रहे हैं। दिल्ली जा रहे किसानों को रोकने के लिए पंजाब-हरियाणा बॉर्डर पर भी खास तैयारियां की गई हैं। इसको लेकर पंजाब हरियाणा हाई कोर्ट में भी सुनवाई चल रही है। कोर्ट में सुनवाई के दौरान केंद्र सरकार ने कहा है कि वे किसानों के साथ न्यूनतम समर्थन मूल्य यानी MSP पर चर्चा करना चाहते हैं। वहीं इस मामले में कोर्ट ने पंजाब हरियाणा और केंद्र से स्टेटस रिपोर्ट मांगी है।पंजाब-हरियाणा हाई कोर्ट ने कहा कि यह कहना काफी आसान है कि उनके पास अधिकार हैं लेकिन सड़कों पर लोगों की सुरक्षा के लिए राज्य को भी कदम उठाने चाहिए। हाईकोर्ट ने कहा कि अभिव्यक्ति के मौलिक अधिकार का संतुलन होना चाहिए। कोई भी अधिकार अलग नहीं है। कोर्ट ने कहा है कि किसी भी कीमत पर कानून व्यवस्था का पालन होना चाहिए। कोर्ट ने कहा हि कि बल का इस्तेमाल आखिरी चारा होना चाहिए मुमकिन हो तो इससे बचना चाहिए.किसानों आंदोलन से जुड़े इस मामले में अब पंजाब हरियाणा हाई कोर्ट अगली सुनवाई गुरुवार को करेगा।...more5minPlay
FAQs about Jansatta - Surkhiya - सुर्ख़ियाँ (Headlines):How many episodes does Jansatta - Surkhiya - सुर्ख़ियाँ (Headlines) have?The podcast currently has 1,194 episodes available.