Sign up to save your podcastsEmail addressPasswordRegisterOrContinue with GoogleAlready have an account? Log in here.
सबको चाहिए खबरें सुपरफास्ट। देश-विदेश और राजनीति, entertainment जगत, खेल और Business की दुनिया में क्या हो रहा है, यह सभी जानना चाहते हैं। अगर आप खबर पढ़ना या देखना नहीं चाहते हैं तो जनसत्ता सुर्खियां... more
FAQs about Jansatta - Surkhiya - सुर्ख़ियाँ (Headlines):How many episodes does Jansatta - Surkhiya - सुर्ख़ियाँ (Headlines) have?The podcast currently has 1,194 episodes available.
February 26, 2024न्यूज़ीलैंड में कार रेस के दौरान हादसा | सुर्खियां | 26.February| 2 PMन्यूजीलैंड के उत्तर में पपरोआ में रविवार को एक कार रेस प्रतियोगिता के दौरान हुए हादसे में 15 वर्षीय चालक और सह-चालक की मौत हो गई। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि प्रतियोगिता के दौरान चालक की कार सड़क से फिसलकर नदी में जा गिरी थी। पुलिस ने बताया कि हादसे में 15 वर्षीय ब्रुकलिन होरन (कार चालक) और 35 वर्षीय टायसन जेमेट (सह-चालक) की मौत हो गई। न्यूज़ीलैंडवासी 16 वर्ष की आयु तक ड्राइविंग लाइसेंस प्राप्त नहीं कर सकते लेकिन वे कुछ शर्तों के तहत बंद सड़कों पर मोटर रेस प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं।...more6minPlay
February 26, 2024किसानों का ट्रैक्टर मार्च आज | सुर्खियां | 26.February| 10 AMएमएसपी समेत कई मांगो को लेकर आंदोलन कर रहे किसान सोमवार को ट्रैक्टर मार्च निकालेंगे। इसे देखते हुए दिल्ली के सभी बार्डर पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। संयुक्त किसान मोर्चा ने ऐलान किया कि सोमवार को हाईवे पर सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक ट्रैक्टरों की लंबी कतार लगाई जाएगी। बीकेयू टिकैत के अध्यक्ष (पश्चिमी यूपी) पवन खटाना ने कहा कि कई गांवों से किसान ग्रेटर नोएडा स्थित टोल प्लाजा पर इकट्ठा होंगे और वहां से चिल्ला बॉर्डर की ओर बढ़ेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि सोमवार को विश्व व्यापार संगठन और केंद्र का पुतला फूंका जायेगा। एसकेएम (गैर-राजनीतिक) और केएमएम की भी कई बैठकें होंगी। किसानों ने कहा कि जब तक पंजाब सरकार जिम्मेदार समझे जाने वाले लोगों के खिलाफ मामला दर्ज नहीं करती, तब तक किसान नेता शुभकरण सिंह का अंतिम संस्कार नहीं किया जाएगा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा शुभकरण की बहन के लिए मुआवजे और नौकरी की घोषणा के बावजूद भी किसान नेता मानने को तैयार नहीं हैं।...more4minPlay
February 24, 2024क्या मोटापा कम करने के लिए चीनी की जगह गुड़ खा सकते हैं | सुर्खियां | 24.February | 8:30 PMवेट लॉस, ये शब्द आजकल हर किसी की जुबान पर अटका है। कारण है लोगों का बदलता लाइफस्टाइल और अनहेल्दी खाने की आदत। समय की कमी के चलते लोग बाहर का ऑर्डर किया ऑयली और मसालेदार खाना ज्यादा खाते हैं, साथ ही डेस्क जॉब के चलते अधिकतर लोगों के दिन का ज्यादातर समय एक ही जगह बैठे-बैठे निकल जाता है, ऐसे में वजन का बढ़ना लाजमी हो जाता है। वहीं, मोटापे का शिकार होने पर न केवल व्यक्ति को शर्मिंदगी का सामना करना पड़ता है, बल्कि ये अपने साथ कई गंभीर बीमारियां भी लेकर आता है। यही वजह है कि लोग फिर वजन कम करने के लिए तमाम तरीके खोजने में लग जाते हैं.इसके लिए जहां कुछ लोग जिमिंग और एक्सरसाइज का सहारा लेते हैं, तो कुछ स्ट्रिक्ट डाइट का रुख अपनाते हैं। हालांकि, डाइटिंग करने वाले लोगों के मन में अलग-अलग फूड्स को लेकर अक्सर कई सवाल होते हैं।...more3minPlay
February 24, 2024सुंदरता में चार चांद लगा देंगे दादी-नानी के ये नुस्खे | सुर्खियां | 24.February | 7 PMभागदौड़ भरी लाइफ में हर किसी के पास इतना वक्त नहीं निकल पा रहा है कि वह सेहत के साथ-साथ अपनी स्किन और बालों का ख्याल ठीक ढंग से रख पाएं। ऐसे में पिंपल, एक्ने, झाईयां जैसी कई स्किन संबंधी समस्याएं होती है। इसके साथ ही बालों की बात करें, तो हेयर फॉल से लेकर बालों का कमजोर होना शामिल है। आमतौर पर इन समस्याओं से निजात पाने के लिए विभिन्न तरह के प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करने लगते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि लंबे समय से इन केमिकल युक्त प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करने से स्किन और बाल डैमेज हो जाते हैं। लाख कोशिश करने के बाद भी नेचुरल निखार नहीं मिल पाता है।...more4minPlay
February 24, 2024सफेद बालों को काला करने के लिए नित्यानंदन श्री की 5 टिप्स को अपनाएं | सुर्खियां | 24.February | 6 PMसमय के साथ बालों का सफेद होना एक आम प्रोसेस है। मेलेनिन की कमी के कारण बाल ग्रे या सफेद रंग के होने लग जाते हैं। समय से पहले बालों का सफेद होना आज की युवा पीढ़ी की बड़ी समस्या है। कम उम्र में बालों के सफेद होने का कारण तनाव, खराब डाइट और बिगड़ता लाइफस्टाइल है। ग्रे हेयर की समस्या से पुरुष और महिलाएं बराबर जूझ रहे हैं। सफेद बाल ना सिर्फ आपको उम्र से पहले उम्रदराज जाहिर करते हैं बल्कि आपके आत्मविश्वास को भी कम करते हैं। लोग सफेद बालों को कलर करने के लिए तरह-तरह के कैमिकल बेस्ड कलर का इस्तेमाल करते हैं जिसका स्किन पर कई बार साइड इफेक्ट भी होता है। कॉस्मेटिक कलर का हर एक महीने पर इस्तेमाल करने से स्किन से लेकर आंखों तक पर असर पड़ता है।...more3minPlay
February 24, 2024बेली फैट बर्न करने के लिए 5 ड्रिंक को साथ में पीना शुरू कर दें| सुर्खियां | 24.February | 5 PMबढ़ता वजन बेहद परेशान करता है। बढ़ते वजन का सबसे ज्यादा असर पेट,पीठ और जांघों पर दिखता है। बढ़ता फैट पूरी बॉडी को बेडौल बना देता है। सबसे ज्यादा बुरा कपड़ों से बाहर निकलता हुआ पेट लगता है। पेट की चर्बी को कम करने के लिए लोग घंटों जिम में वर्कआउट करते हैं। 15-20 मिनट तक ट्रेड मिल पर दौड़ते हैं, मैनुअल एक्सरसाइज करते हैं फिर भी उन्हें मन चाही बॉडी नहीं मिलती।आप जानते हैं कि पेट की चर्बी कम करने के लिए आप एक्सरसाइज के साथ ही कुछ खास ड्रिंक का सेवन करें तो आसानी से पेट की चर्बी को कम कर सकते हैं।...more3minPlay
February 24, 2024कब्ज से परेशान हैं तो ये करें | सुर्खियां | 24.February | 4 PMकब्ज एक ऐसी परेशानी है जो कभी भी किसी को भी परेशान कर देती है। कब्ज की बीमारी के लिए डाइट में फाइबर का कम सेवन करना,पानी कम पीना और निष्क्रिय जीवन शैली जिम्मेदार है। देश और दुनिया में ज्यादातर लोग कब्ज से परेशान रहते हैं। अकेले भारत में 25 फीसदी अबादी क्रॉनिक कब्ज की शिकार है। कब्ज को दूर करना है तो उसका दवाई से नहीं बल्कि नेचुरल तरीके से उपचार कीजिए। कब्ज को दूर करने के लिए आप डाइट में कुछ खास फूड्स को शामिल करें जो आपकी पुरानी कब्ज को तोड़कर आपकी आंतों को हेल्दी रखे।डॉक्टर भूषण रिसर्च लेब में डॉक्टर भूषण ने बताया कि पेट की सफाई के लिए पेठा का सेवन दवाई की तरह असरदार है। आयुर्वेद के मुताबिक इस सब्जी का सेवन अगर उसका जूस बनाकर किया जाए तो पेट में जमा पुरानी गंदगी भी साफ हो जाएगी और आपकी आंतों की हेल्थ में भी सुधार होगा।...more3minPlay
February 24, 20247 दिन तक उपवास रखने से शरीर पर क्या प्रभाव पड़ेंगे| सुर्खियां | 24.February | 3 PMलक्षिता जैन बताती हैं, 'केवल पानी पीकर रहने का ये तरीका पहले दिन आपके शरीर पर क्लींजर की तरह काम कर सकता है। दूसरे दिन आप बहुत हल्का महसूस कर सकते हैं, लेकिन तीसरे दिन से आपका शरीर धीमा होना शुरू हो सकता है। चौथे दिन अगर आपका शरीर ठीक महसूस करता है, तो आप इसे जारी रख सकते हैं, अगर नहीं तो रुकना जरूरी है।'हेल्थ एक्सपर्ट्स समय-समय पर उपवास करने को सेहत के लिए हेल्दी बताते हैं। वहीं, आमतौर पर उपवास के दिन लोग फल या डाइट वाला हल्का खाना खाते हैं, लेकिन क्या कभी आपने सोचा है कि अगर आप पूरे 7 दिनों तक बिना कुछ खाए केवल पानी पीकर उपवास रखते हैं, तो इसका आपकी बॉडी पर कैसा असर पड़ेगा?...more4minPlay
February 24, 2024ऋषि सुनक की ‘मॉन्क फास्टिंग’ के बारे में जानिए| सुर्खियां | 24.February | 1 PMब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक राजनीति से अलग अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं। इस बार ब्रिटिश पीएम अपनी फिटनेस को लेकर चर्चा में हैं। दरअसल, हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया है कि खुद को हमेशा सेहतमंद रखने के लिए वे ‘मॉन्क फास्टिंग’ करते हैं और यही उनकी फिटनेस का राज भी है। ऐसे में आइए जानते हैं कि इस खास तरीके के बारे में, साथ ही जानेंगे कि क्या इसे अपनाकर मोटापे से छुटकारा पाया जा सकता है?दरअसल, ये एक खास तरह का उपवास होता है, जो ज्यादातर 5:2 डाइट पर आधारित होता है।...more3minPlay
February 24, 2024क्रॉनिक कब्ज से परेशान हैं तो लहसुन के साथ करें इन 2 मसालों का सेवन | सुर्खियां | 24.February | 2 PMआयुर्वेदिक एक्सपर्ट आचार्य बालकृष्ण के मुताबिक हींग का सेवन करने से गैस का इलाज होता है। पेट की कब्ज,एसिडिटी को दूर करने में ये गजब का मसाला है। कब्ज एक ऐसी परेशानी हैं जिसकी वजह से कई तरह की पाचन से जुड़ी परेशानियां जन्म लेती है। कब्ज के कारण पेट में ब्लोटिंग,बेचैनी,पेट फूलना, पेट में दर्द,सिरदर्द और सांसों की बदबू जैसी जटिलताएं हो सकती हैं। आयुर्वेद के मुताबिक इन गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल परेशानियों को दूर करने के लिए वात दोष के असंतुलन को ठीक करना जरूरी है। आयुर्वेद के मुताबिक पेट की परेशानियों का इलाज आयुर्वेदिक में बेहतरीन है। आयुर्वेद में कुछ जड़ी-बूटियां और मसालें मौजूद हैं जो पेट की ड्राईनेस को दूर करते हैं और वात दोष को संतुलित करने में मदद करते हैं।हृदय रोग विशेषज्ञ, प्रोफेसर ऑफ मेडिसिन और लेखक डॉक्टर बेले मोनप्पा हेगड़े ने बताया कि लहसुन एक ऐसी दवा है जिसके सेहत के लिए सेकड़ों फायदे हैं। लहसुन कई बीमारियों की दवा है।...more3minPlay
FAQs about Jansatta - Surkhiya - सुर्ख़ियाँ (Headlines):How many episodes does Jansatta - Surkhiya - सुर्ख़ियाँ (Headlines) have?The podcast currently has 1,194 episodes available.