Sign up to save your podcastsEmail addressPasswordRegisterOrContinue with GoogleAlready have an account? Log in here.
एक किताब कितने ideas, feelings और emotions से बनती है ये इसके लेखक से बेहतर कौन बता सकता है। तो किताबवाला में सौरभ द्विवेदी इन्हीं authors से जानेंगे इस सफर के बारे में बड़े विस्तार से। हर गुरुवार सिर्... more
FAQs about किताबवाला:How many episodes does किताबवाला have?The podcast currently has 69 episodes available.
March 15, 2024काशी की प्रलय को समेटे विक्रम संपथ की किताब: Ep 60किताबवाला के इस एपिसोड में आप सुनेंगे इतिहासकार विक्रम संपथ को उनकी किताब 'वेटिंग फॉर शिवा' के बारे में बातचीत करते हुए. एपिसोड में जानिए विक्रम की ये किताब कैसे कशी में विश्वेश्वर के इस स्वयंभू ज्योतिर्लिंग मंदिर के इतिहास पर प्रकाश डालती है. एपिसोड में जानिए कैसे हर बार कशी में जब मंदिर को ध्वस्त करके नष्ट करने का प्रयास किया गया तो यह दोबारा उठने और समृद्ध होने में कामयाब रहा. एपिसोड जानिए छत्रपति शिवजी महाराज को उनकी माँ जीजाबाई ने उन्हें काशी में कौन सा काम पूरा करने को कहा था....more1h 18minPlay
February 28, 2024क्या थे भगत सिंह और लाजपत राय के बीच मतभेद?: Ep 59किताबवाला के इस एपिसोड में बात हो रही है दीपक तैनगुरिया की इतिहासकार वान्या वैदेही भार्गव से उनकी किताब 'बीइंग हिंदू, बीइंग इंडियन' पर. ये किताब लाजपत राय के राष्ट्रवादी विचारों को एक व्यापक खोज प्रदान करती है. एपिसोड में किताब के ज़रिए जानिए कि क्या 'हिन्दू राष्ट्रवाद' के सभी रूप हिंदुत्व के समान हैं. एपिसोड में जानिए कि 'हिन्दू' और 'भारतीय' राष्ट्रवाद के बीच क्या अंतर हैं. इसके साथ ही एपिसोड में जानिए कि क्या सांप्रदायिकता और धर्मनिरपेक्षता एक साथ रह सकते हैं....more53minPlay
February 15, 2024जब मोहम्मद गोरी की सेना से लड़ा पूरा गाँव: Ep 58किताबवाला के इस एपिसोड में आप सुनेंगे दी लल्लनटॉप के दीपक तैनगुरिया को लेखक संजीव पालीवाल से बातचीत करते हुए. एपिसोड में संजीव पालीवाल अपनी किताब 'ये इश्क़ नहीं आसां' के बारे में बात कर रहे हैं. किताब एक खूबसूरत प्रेम कहानी पर लिखी गई है. इस एपिसोड में किताब के ज़रिए प्रेम कहानी के साथ-साथ राजस्थान के ऐतिहासिक पहलुओं पर भी बातचीत हो रही है. एपिसोड में जानिए कि राजस्थान का कौन सा गाँव मोहम्मद ग़ोरी की सेना के खिलाफ खूनी लड़ाई में भिड़ गया था. साथ ही एपिसोड में राजस्थानी व्यंजनों पर भी बातचीत हो रही है....more54minPlay
February 01, 2024चाइना अब ताइवान में क्या करेगा?: Ep 57किताबवाला के इस एपिसोड में आप सुनेंगे दी लल्लनटॉप के दीपक और अभिषेक की बातचीत भारत के पूर्व विदेश सचिव विजय गोखले के साथ. किताबवाला के इस एपिसोड में विजय गोखले अपनी किताब 'क्रॉस विंड्स' के साथ आए हैं. इस किताब के ज़रिए एपिसोड में भारत और चीन के बीच रिश्तों पर बातचीत हो रही है. जानिए एपिसोड में कि विजय भारत-चीन युद्ध के पीछे दलाई लामा के भारत आने को लेकर क्या बता रहे हैं. एपिसोड में जानिए इंडो-चाइना रिलेशन पर पंडित नेहरू की सोच क्या थी. साथ ही एपिसोड में एंग्लो-अमेरिकन राईवलरी भारत की विदेश नीति पर देश के प्रयासों के बारे में भी जानने को मिलेगा....more1h 6minPlay
January 24, 2024निज्जर की हत्या और कनाडा की गलती!: Ep 56किताबवाला के इस एपिसोड में आप सुनेंगे दी लल्लनटॉप के दीपक तैनगुरिया की बातचीत भारत के पूर्व राजदूत और लेखक मोहन कुमार से. मोहन कुमार अपनी किताब 'इंडियाज़ मोमेंट' के साथ किताबवाला के इस एपिसोड में आए हैं. एपिसोड में जानिए कि क्या वाकई ये समय भारत के लिए विदेशी मामलों के कई परिपेक्ष्य में अनुकूल समय है. एपिसोड में भारत के कनाडा से रिश्तों पर भी बात हो रही है. साथ ही किताबवाला के इस एपिसोड में मोहन कुमार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, शाहरुख खान और रणवीर सिंह के साथ अपनी मुलाकातों के बारे में भी बात कर रहे हैं....more48minPlay
January 19, 2024कैसी थी दिल्ली पृथ्वीराज चौहान के वक़्त में?: Ep 55किताबवाला के इस एपिसोड में आप सुनेंगे दी लल्लनटॉप के दीपक तैनगुरिया की बातचीत लेखक अनीशा शेखर मुख़र्जी से. अनीशा अपनी किताब 'द रेड फोर्ट ऑफ़ शाहजहानाबाद' के बारे में इस एपिसोड में बात कर रही हैं. ये किताब दिल्ली की वास्तुकला और इतिहास के बारे में लिखी गई है. जानिए एपिसोड में कि कैसे दिल्ली का लाल क़िला बना और कैसे शाहजहानाबाद का विकास कैसे हुआ. दिल्ली में अब शाहजहानाबाद कहाँ है इसको विकसित करने और बसाने के पीछे की कहानी को किताबवाला में अनीशा बता रही हैं....more44minPlay
January 10, 2024सीता जी का स्वयंवर नहीं हुआ था?: Ep 54किताबवाला के इस एपिसोड में आप सुनेंगे दी लल्लनटॉप के दीपक तैनगुरिया की लेखिका नीना राय से बातचीत. नीना राय अपनी किताब 'अद्भुत अयोध्या' के बारे में किताबवाला में बात कर रही हैं. जानिए इस किताब में कैसे प्राचीन अयोध्या नगरी के बारे में बताया गया है. अपनी इस किताब के ज़रिए नीना राय अयोध्या के प्राचीन वास्तुकला, इमारते और भगवान राम के समय के जीवन के बारे में बता रही हैं. साथ ही एपिसोड में नीना रामायण के अन्य संस्करणों और उनकी विशेषताओं पर भी बात कर रही हैं....more56minPlay
December 21, 2023नेहरू को हिटलर कहा और माफ़ी भी नहीं मांगी: 53किताबवाला के इस एपिसोड में आप सुनेंगे हितेश गुप्ता आदिल को उनकी किताब 'हमसफ़र द वर्ल्ड ऑफ़ उर्दू पोएट्री' के बारे में बात करते हुए. इस किताब के ज़रिए बात हो रही है उर्दू शायरों और उनकी शायरी की. किताब में शहरयार, ग़ालिब, जौन एलिया और साहिर लुधियानवी समेत 44 शायरों और उनकी शायरी के बारे में मिलेगा. एपिसोड में शायर ज़ीशान साहिल की शायरी और उनके बारे में विस्तार से जानने को मिलेगा. शायरी कैसे करें और इसके लिए ज़रूरी बारीकियों के लिए भी ये एपिसोड ज़रूर सुने. साथ ही काफिया, मीर और मीटर क्या है ये भी जानने को मिलेगा....more1h 13minPlay
December 14, 2023आईपीएल यानी इंडियन पंटर लीग!: Ep 52किताबवाला के इस एपिसोड में आप सुनेंगे लेखक अभिषेक भट्ट को उनकी किताब 'इंडियन पंटर लीग' के बारे में दी लल्लनटॉप के दीपक तैनगुरिया से बातचीत करते हुए. अभिषेक भट्ट न्यूयॉर्क में रहने वाले एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. उनकी ये किताब साल 2022 में गुजरात में हुए एक फेक क्रिकेट प्रीमियर लीग के बारे में है. इस किताब में पात्रों के बदले नामो के साथ ही काल्पनिकता के साथ गुजरात में हुए एक फेक क्रिकेट प्रीमियर लीग के बारे में बताया गया है. ये किताब इस घटना के मास्टरमाइंड के बदले हुए पात्र के साथ एक ऐसे ठग के इर्द गिर्द लिखी गई है जो फेक आईपीएल के नाम से मशहूर हुई प्रतियोगिता के ज़रिए रूस में गैम्बलर्स कई रशियन गैम्बलर्स को चूना लगाता है....more36minPlay
December 07, 2023धर्मों और मान्यताओं की ज़रुरत क्यों है?: Ep 51किताबवाला के इस एपिसोड में आप सुनेंगे सौरभ द्विवेदी को लेखक अमीश त्रिपाठी और भावना रॉय से बातचीत करते हुए. एपिसोड में अमीश और भावना अपनी किताब 'आइडल्स; अनअर्थिंग द पावर ऑफ़ मूर्ति पूजा' पर बात कर रहे हैं. एपिसोड में किताब के ज़रिए मूर्ती पूजा और उसके आस पास के मिथकों पर बातचीत की गई है. जानिए एपिसोड में कि अलग अलग धार्मिक मान्यताओं पर इस किताब के ज़रिए क्या कहा गया है. साथ ही सुनिए एपिसोड में कि अमीश और भावना इस किताब के ज़रिए ईस्ट देवों, भक्ति और लोगों के लिए धर्मों की ज़रुरत के बारे में क्या बताना चाहते हैं....more1h 10minPlay
FAQs about किताबवाला:How many episodes does किताबवाला have?The podcast currently has 69 episodes available.