Sign up to save your podcastsEmail addressPasswordRegisterOrContinue with GoogleAlready have an account? Log in here.
एक किताब कितने ideas, feelings और emotions से बनती है ये इसके लेखक से बेहतर कौन बता सकता है। तो किताबवाला में सौरभ द्विवेदी इन्हीं authors से जानेंगे इस सफर के बारे में बड़े विस्तार से। हर गुरुवार सिर्... more
FAQs about किताबवाला:How many episodes does किताबवाला have?The podcast currently has 69 episodes available.
November 30, 2023भारत अपने पड़ोसियों से पीछे है: Ep 50किताबवाला के इस एपिसोड में आप सुनेंगे दी लल्लनटॉप के दीपक तेनगुरिया और प्रोफेसर स्वाति नारायण को उनकी किताब 'अनइक्वल: व्हाई इंडिया लैग्स बिहाइंड इट्स नेबर्स' के बारे में बातचीत करते हुए. प्रो. स्वाति नारायण की इस किताब के ज़रिए भारत और भारत के आस पास स्थित दूसरे देशो के मुक़ाबले कई सामाजिक अंतरो को साझा किया गया है. जानिए एपिसोड में भारत में महिलाएं कितने वर्षो तक जीवित रह पाती हैं. इसके अलावा सुनिए एपिसोड में स्वाति की शोध के ज़रिए भारत में बांग्लादेश और श्रीलंका जैसे देशो के मुक़ाबले कितने प्रतिशत बच्चे पढ़ लिख पाते हैं. किताब के ज़रिए आप जानेंगे कि भारत किन मामलों में अपने से कम अर्थवयवस्था वाले पड़ोसी देशो से पीछे है....more46minPlay
November 23, 2023कैसे होता है अघोरियों का अंतिम संस्कार?: Ep 49किताबवाला के इस एपिसोड में आप सुनेंगे मीनाक्षी दीवान को उनकी किताब 'द फाइनल फेयरवेल' के बारे में बातचीत करते हुए. इस किताब के ज़रिए एपिसोड में भारत में अलग अलग धर्मों के अंतिम संस्कार करने के तरीकों और अनुष्ठानों के बारे में जानने को मिलेगा. जानिए मीनाक्षी द्वारा मृत्यु के बाद के अनुष्ठानों पर किताब लिखने के पीछे की प्रेरणा क्या थी. एपिसोड के ज़रिए सुनिए अंतिम संस्कारों में होने वाला लैंगिक भेदभाव किस प्रकार होता है. जानिए एपिसोड अघोरियों और सन्यासियों के अंतिम संस्कार के बारे में किताब में क्या लिखा गया है....more55minPlay
November 02, 2023भारत को नए संविधान की आवश्यकता है?: Ep 48किताबवाला के इस एपिसोड में आप सुनेंगे विधि सेंटर फॉर लीगल पॉलिसी के डायरेक्टर अर्घ्य सेनगुप्ता की दी लल्लनटॉप के दीपक तेनगुरिया से बातचीत. एपिसोड में अर्घ्य सेनगुप्ता अपनी किताब 'द कोलोनियल कॉन्स्टिट्यूशन' के बारे में बातचीत कर रहे हैं. जानिए इस किताब के माध्यम से लेखक भारतीय संविधान के औपनिवेशिक होने का दवा क्यों कर रहे हैं. जानिए एपिसोड में कि किस प्रकार ये किताब भारतीय संविधान को एक नए और अलग नज़रिये से देखने की मांग करती है. अर्घ्य सेनगुप्ता कौन से नए संवैधानिक विचारों की बात कर रहे हैं. जानिए एपिसोड में कि हिन्दू महासभा के संविधान के बारे में इस किताब में क्या है....more48minPlay
October 26, 2023जब जब चुनाव आता है, ग़रीब के पेट में पुलाव आता है: Ep 47किताबवाला के इस एपिसोड में आप सुनेंगे पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त, डॉ. एस. वाई. क़ुरैशी की दी लल्लनटॉप के दीपक तेनगुरिया के साथ बातचीत. किताबवाला में डॉ. क़ुरैशी अपनी किताब "इंडियाज़ एक्सपेरिमेंट विथ डेमॉक्रेसी" के बारे में बात करते हुए चुनावी सुधारों के बारे में चर्चा कर रहे हैं. साथ ही एपिसोड में डॉ. क़ुरैशी इलेक्टोरल बांड्स और वन नेशन वन इलेक्शन पर भी बात कर रहे हैं. साथ ही एपिसोड में आप राइट तो रिकॉल पर डॉ. क़ुरैशी की राय भी जानेंगे. सुनिए एपिसोड कि भारत में चुनाव प्रक्रिया में किस प्रकार के बदलाव और सुधार होते आएं हैं....more1h 6minPlay
October 19, 2023इंडिया दैट इज़ भारत: Ep 46किताबवाला के इस एपिसोड में आप सुनेंगे सुप्रीम कोर्ट के वकील जे साई दीपक को उनकी किताब 'इंडिया दैट इस भारत' के बारे में बात करते हुए. किताब को तीन भागों में बांट कर लिखा गया है और ये तीन भाग हैं उपनिवेश, सभ्यता और संविधान. एपिसोड में जे साई दीपक अयप्पा मंदिर केस के बारे में खुल कर बातचीत कर रहे हैं. एपिसोड में मानववाद से जुड़े अपने विचारो को भी जे साई दीपक साझा कर रहे रहे हैं. एपिसोड में जे साई दीपक भारतीय सभ्यता के उत्तराधिकारी राज्य के रूप में भारत पर यूरोपीय औपनिवेशिक चेतना के प्रभाव और भारतीय संविधान की उत्पत्ति पर चर्चा करते हुए सुनाई देंगे....more1h 40minPlay
October 12, 2023बीसीसीआई के मैनेजर ने बताए ड्रेसिंग रूम के राज़: Ep 45किताबवाला के इस एपिसोड में आप सुनेंगे बीसीसीआई के मैनेजर रहे अमृत माथुर को उनकी किताब 'पिचसाइड- माय लाइफ इन इंडियन क्रिकेट' के बारे में बात करते हुए. जानिए कैसे रेलवे मिनिस्ट्री में एक अधिकारी के तौर कर काम करने वाले अमृत माथुर बीसीसीआई के मैनेजर तक बने. जानिए 2004 में भारत के पाकिस्तान दौरे से पहले किस प्रकार की तैयारियां और सुरक्षा इंतेज़ाम किए गए. साथ ही एपिसोड में अपनी किताब के ज़रिए आपको भारतीय क्रिकेट टीम के ड्रेसिंग रूम के माहौल के बारे में भी जानने को मिलेगा. भारतीय क्रिकेट और आईपीएल से जुड़े ऐसे कई किस्सों को सुनने के लिए सुनिए किताबवाला का ये एपिसोड....more1h 14minPlay
October 05, 2023पसमांदा मुस्लमान को इस किताब से जानिए: Ep 44किताबवाला के इस एपिसोड में आप सुनेंगे पूर्व राज्यसभा सांसद अली अनवर को उनकी किताब 'संपूर्ण दलित आंदोलन: पसमांदा तसव्वुर' के बारे में बातचीत करते हुए. किताब पसमांदा समुदाय के लिए आरक्षण के बारे में महत्त्वपूर्ण तथ्यों को उजागर करती है. साथ ही एपिसोड में आप जानेंगे कि कैसे इस किताब के ज़रिए देश के दलित मुस्लिमों समेत अन्य धर्मो के दलितों पर होने वाले अत्याचारों पर भी बात की जा रही है. मुस्लिम समुदाय में जातिगत वर्गीकरण के बारे में भी आप एपिसोड में जानेंगे....more52minPlay
September 28, 2023भारतीय राजनीति में महिलाओं का कितना वर्चस्व: Ep 43किताबवाला के इस एपिसोड में आप सुनेंगे वरिष्ठ राजनीतिक संवाददाता निधि शर्मा को उनकी किताब 'शी, द लीडर: वीमेन इन इंडियन पॉलिटिक्स' के बारे में बात करते हुए. एपिसोड में आप निधि शर्मा से सुषमा स्वराज, स्मृति ईरानी, मेनका गांधी, सोनिया गांधी के साथ साथ प्रतिभा पाटिल जैसे कई महिला राजनेताओं के बारे में सुनेंगे. जानिए इन महिला राजनेताओं ने किस प्रकार भारतीय राजनीतिक परिदृश्य में कितना बड़ा योगदान दिया है. ये किताब चार भागों में लिखी गई है जिसमे बीसवीं सदी की दो अनुकरणीय महिला नेताओं के साथ ही विरासत में मिली राजनीतिक पृष्ठभूमि वाली महिला राजनेताओं के बारे में बताया गया है. इसके अलावा ऐसी महिला राजनेताओं के बारे में भी किताब में आपको जानने को मिलेगा जिन्होंने भारतीय राजनीति में अपना मुकाम खुद हासिल किया और जो भारतीय राजनीति का भविष्य भी हैं....more1h 17minPlay
September 14, 2023मसूरी की माल रोड भारतियों के लिए बैन थी: Ep 42किताबवाला के इस एपिसोड में आप सुनेंगे लेखक और पूर्व भारतीय रेलवे कार्मिक सेवा अधिकारी जे.पी. पांडे को उनकी किताब 'पगडंडी में पहाड़' के लिए. ये किताब उत्तराखंड में हिमालय पर्वतों के बारे में लिखे हुए निबंधों का संग्रह है. एपिसोड में जे.पी.पांडे पहाड़ो पर बीते अपने जीवन के अनुभव को साझा कर रहे हैं. जानिए एपिसोड में किताब के ज़रिए पहाड़ो के बीच की कुछ चुनिंदा जगहों के बारे में जो अब भी अज्ञात है और जहाँ लोग घूमने जा सकते है. किताबवाला के इस एपिसोड में आप सुनेंगे बच्चो को पढ़ाने के जैपनीज़ लर्निंग प्रोसेस के बारे में जिसे शिनरीन-योकू कहा जाता है. पहाड़ों के बीच बच्चो के पढ़ने के क्या फायदे देखने को मिले ये भी इस एपिसोड में जानेंगे....more31minPlay
September 07, 2023अयोध्या ने कैसे बदल दी बम्बई: Ep 41किताबवाला के इस एपिसोड में आप सुनेंगे दी लल्लनटॉप के अभिनव को पत्रकार व लेखक जीतेन्द्र दीक्षित से उनकी किताब 'बॉम्बे आफ्टर अयोध्या' के बारे में बातचीत करते हुए. जीतेन्द्र की इस किताब का हिंदी संस्करण है 'अयोध्या ने कैसे बदल दी बम्बई' जिसे प्रभात प्रकाशन ने छापा है. किताब में मुंबई के शुरुआती दौर से लेकर अब तक के दौर में हुए हादसों और घटनाओ का ज़िक्र है. एपिसोड में किताब के ज़रिए आप जानेंगे की इन घटनाओ ने बम्बई को आज की मुंबई का रूप कैसे दिया. जानिए बम्बई में अब तक कितने सांप्रदायिक दंगे हुए और इसके बाद गैंगवार की घटनाओ को कैसे अंजाम दिया जाने लगा. जानिए मुंबई हमलो में शहीद पुलिस अधिकारी हेमंत करकरे ने जीतेन्द्र दीक्षित से क्यों कहा कि तुम कुछ दिन के लिए मुंबई से बाहर कही चले जाओ....more1h 45minPlay
FAQs about किताबवाला:How many episodes does किताबवाला have?The podcast currently has 69 episodes available.