Sign up to save your podcastsEmail addressPasswordRegisterOrContinue with GoogleAlready have an account? Log in here.
एक किताब कितने ideas, feelings और emotions से बनती है ये इसके लेखक से बेहतर कौन बता सकता है। तो किताबवाला में सौरभ द्विवेदी इन्हीं authors से जानेंगे इस सफर के बारे में बड़े विस्तार से। हर गुरुवार सिर्... more
FAQs about किताबवाला:How many episodes does किताबवाला have?The podcast currently has 69 episodes available.
June 22, 2023मूसेवाला की चमकती ज़िन्दगी और दर्दनाक मौत के पीछे क्या है?: Ep 30किताबवाला के इस एपिसोड में सुनिए सिद्धू मूसेवाला के जीवन और हत्या पर लिखी गई किताब 'हू किल्ड मूसेवाला: द स्पाइरलिंग स्टोरी ऑफ वायलेंस इन पंजाब' के लेखक और पत्रकार जुपिंदरजीत सिंह की बातचीत. एपिसोड में दीपक तेंगुरिया के साथ बात करते हुए जुपिंदरजीत सिंह बता रहे हैं पंजाब में बढ़ते गैंगस्टर्स और उनके द्वारा किए जाने वाले अपराधो के बारे में. पत्रकार होने के नाते मूसेवाला की हत्या और उसके बाद हो रही जांच पर जुपिंदरजीत सिंह किस तरह के प्रश्न उठाते हैं. इसके अलावा एपिसोड में सुनिए मूसेवाला के गानो के ज़रिए गन कल्चर को बढ़ावा देने के आरोपों पर जुपिंदरजीत सिंह का मत क्या है....more37minPlay
June 15, 2023संजीव सान्याल की किताब में सावरकर का सच: Ep 29किताबवाला के इस एपिसोड में सुनिए संजीव सान्याल को उनकी किताब 'रेवोल्यूशनरीज़ - द अदर साइड ऑफ़ हाउ इंडिया वॉन इट्स फ्रीडम' के बारे में बात करते हुए. यह किताब भारत के स्वतंत्रता संग्राम की एक अलग कहानी और उनसे जुड़े क्रांतिकारियों के नाम लिखी गई है. किताबवाला के इस एपिसोड में आप किताब के चैप्टर्स भवानी मंदिर, इंडिया हाउस ग़दर और कालापानी के बारे में भी जानेंगे. इसके साथ ही एपिसोड में आप जानेंगे की 1857 की क्रांति के बाद देश की आज़ादी के लिए क्रांतिकारियों के विचार और प्रयास कैसे शुरू हो गए थे. किताब में सावरकर से जुड़े अनकहे तथ्यों के बारे में भी लिखा गया है जिसे आप किताबवाला के इस एपिसोड में सुनेंगे....more1h 7minPlay
June 08, 2023ऑर्गेज्म से लेकर ब्रेस्टफीडिंग तक का सच, सब जानिए डॉ क्यूटरस से: Ep 28किताबवाला के इस एपिसोड में सुनिए डॉक्टर तनया नरेंद्र की सौरभ से बातचीत उनकी किताब 'डॉ क्यूटरस, एवरीथिंग नोबडी टेल्स यू अबाउट योर बॉडी' के बारे में. इस किताब में सेक्स और माहवारी से जुड़े कई मिथको पर बात की गई है. जानिए एपिसोड में उन मिथकों और भ्रांतियों के बारे में. किताब में डॉ. तनया ने कई मुद्दों को फ़िल्मी गानो और अनूठे किस्सों के ज़रिये जामझाने की कोशिश भी की है. सुनिए एपिसोड में विर्जिनिटी, जी-स्पॉट और सेक्स से जुडी अनेक सवालों के जवाब किस तरह से किताब में दिए गए हैं. सुनिए किताब में यूट्रस यानि गर्भाशय से जुड़ी वो कौन सी बातें हैं जिन्हे डॉक्टर तनया किताबवाला के इस एपिसोड में साझा कर रही हैं....more1h 10minPlay
June 01, 2023पढ़िए डीजीपी अशोक कुमार के 'साइबर एनकाउंटर्स': Ep 27किताबवाला के इस एपिसोड में सुनिए साइबर फ्रॉड पर लिखी गयी किताब 'साइबर एनकाउंटर्स' के बारे में. 'साइबर एनकाउंटर्स' को लिखा है उत्तराखंड के पुलिस महानिदेशक 'अशोक कुमार और ओपी मनोचा' ने. जानिए क्या है साइबर फ्रॉड और इसे अंजाम कैसे दिया जा रहा है. जानिए देश भर में बढ़ते साइबर फ्रॉड के साल भर में कितने मामले रिपोर्ट किये जाते हैं और क्या इनसे निपटने के लिए पुलिस के पास पर्याप्त साधन हैं. क्यों साइबर अपराधियों को पकड़ना क्यों मुश्किल होता जा रहा है. इसके साथ ही सुनिए एपिसोड में साइबर फ्रॉड पर पुलिस ने किस तरह से काम किया और साइबर क्राइम से बचने के लिए हमे किन सावधानियों को बरतना चाहिए....more35minPlay
May 25, 2023गांधी के जीवन और दार्शनिक शिक्षाओं को प्रस्तुत करती 'गांधी: सियासत और साम्प्रदायिकता': Ep 26किताबवाला के इस एपिसोड में जानिए किताब 'गांधी: सियासत और साम्प्रदायिकता' के बारे में जिसे लिखा है पियूष बबेले ने. जानिए एपिसोड में महात्मा गांधी पर लिखी गयी ये किताब उनके समय और आज के वक़्त की साम्प्रदायिकता में भेद कैसे करती है. जानिए किताब के ज़रिए की दुनिया भर में गांधी के नाम के बावजूद उनके नाम पर भ्रम और झूठ कैसे फैलाया जा रहा है. जानिए किस प्रकार गांधी के उस दौर को किताब में लिख कर लेखक ने पाठको के लिए उनके भविष्य को समाहित करने की कोशिश की है. इसके साथ ही किताब में गाँधी और गोडसे से जुड़े किस तरह के राज़ खोले गए हैं और इस एपिसोड के ज़रिए आप हिंदू-मुस्लिम दंगों और गांधी जी की मृत्यु की घटनाओं के बारे में भी जानेंगे....more1hPlay
May 11, 2023साहब नहीं सेवक के लिए है किताब 'खाकी में इंसान': Ep 24किताबवाला के इस एपिसोड में सुनिए उत्तराखंड के पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार को उनकी लिखी हुई किताब 'खाकी में इंसान' के लिए. अशोक कुमार के साथ इस किताब को लिखा है लोकेश ओहरी ने. ये किताब पॉजिटिव पुलिसिंग की कहानियों पर आधारित है. जानिए एपिसोड में कैसे कहानियों के माध्यम से अशोक कुमार जनता और पुलिस के बीच सम्बन्धो को विश्वसनीय बनाने का प्रयास कर रहे हैं. साथ ही जानिए इस किताब को लिखने के पीछे डीजीपी अशोक कुमार की प्रेरणा क्या है. किताब में जेलर के जेल जाने की कहानियां हैं, भू माफिया की कहानियां है, आतंकवाद की कहानियां हैं. एपिसोड में आप अशोक कुमार से सुनेंगे की पुलिसिंग को बेहतर बनाने और जनता के प्रति सेवा भाव को बढ़ाने के प्रयासों के लिए किस तरह से उन्होने यह किताब लिखी है....more1h 1minPlay
May 04, 2023कभी नेहरू और गाँधी पर भी लगा था राजद्रोह कानून: Ep 23किताबवाला के इस एपिसोड में सुनिए सेडिशन लॉ पर लिखी गई किताब 'ए कॉन्स्टिट्यूशन टू कीप' के बारे में. इस किताब को लिखा है रोहन जे अल्वा जो हॉवर्ड से लॉ की पढ़ाई कर के सुप्रीम कोर्ट में वकील हैं. इस एपिसोड में जानिए राजद्रोह कानून और इसका इतिहास क्या है. इस किताब के ज़रिये रोहन बता रहे हैं की कैसे ये कानून उस वक़्त भारत में नेहरू और गाँधी जैसे लोगो के खिलाफ भी इस्तेमाल हुआ. जानिए ये कानून भारत में पहली बार कब बना. साथ ही एपिसोड में सुनिए सेडिशन लॉ अपने वर्तमान स्वरूप में कैसे आया और जानिए देशद्रोह पर संविधान सभा की बहस, भारतीय संविधान में इसे हटाने और जोड़ने की दिलचस्प यात्रा के बारे में....more1h 9minPlay
April 27, 2023क्यों थे भीमराव अंबेडकर गाँधी के विरोधी?: Ep 22किताबवाला के इस एपिसोड में सुनिए निशिकांत कोलगे की किताब गांधी अगेंस्ट कास्ट के बारे में. सुनिए सबको साथ लेकर चलने वाले गाँधी के ऊपर इस किताब के शीर्षक 'गांधी अगेंस्ट कास्ट' के बारे में लेखक क्या मंशा रखते हैं. क्या बाबा भीमराव आम्बेडकर भी गाँधी जी के प्रखर विरोधी थे और क्या वो दलित विरोधी थे. एपिसोड में आप जानेंगे महात्मा गांधी का जातिगत विमर्श कैसा था. क्या है गाँधी का जन्म के आधार पर अपने व्यवसाय को चुनने का गाँधी का वर्णाश्रम आधार. क्या अहिंसा का पाठ पढ़ाने वाले गाँधी एक बछहड़े की हत्या करवाते हैं और गाँधी 60 कुत्तों को मरवाने का समर्थन क्यों करते हैं. जानिए एपिसोड में जाति के खिलाफ गाँधी किस तरह बदलाव लाना चाहते थे....more46minPlay
April 20, 2023वेद-उपनिषद, ब्रह्म सूत्र और भगवद गीता का मूल ही है 'द एसेंशियल ऑफ हिंदुइज्म': Ep 21किताबवाला के इस एपिसोड में सुनिए प्रोफेसर त्रिलोचन शास्त्री की किताब 'द एसेंशियल ऑफ हिंदुइज्म' के बारे में. जानिए यह किताब कैसे हमें हिंदू संस्कृति के प्राचीन ग्रंथों जैसे वेद, उपनिषद आदि के बारे में संक्षिप्त रूप में समझाती है. एपिसोड में सौरभ द्विवेदी की बात हो रही है प्रोफेसर त्रिलोचन शास्त्री से जो बता रहे हैं की हिन्दू होने के बुनियादी तत्त्व क्या होते है. सुनिए कैसे लेखक वेद-उपनिषद, ब्रह्म सूत्र और भगवद गीता के मूल को अपनी किताब के ज़रिये पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं. जानिए इस एपिसोड में त्रिलोचन शास्त्री से की कैसे वेदो और उपनिषदों में ईश्वर को का वर्णन किया गया है....more2h 9minPlay
April 13, 2023गर्त में फंसे बच्चों की आवाज़ है 'तुम पहले क्यों नहीं आए': Ep 20किताबवाला के इस एपिसोड में सुनिए नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित बाल अधिकार कार्यकर्ता कैलाश सत्यार्थी को. किताबवाला में उनकी बातचीत सौरभ से हो रही है किताब 'तुम पहले क्यों नहीं आए' के बारे में. किताब में भारत के अलग अलग भागों से तस्करी और बाल श्रम से मुक्त हुए बच्चो और उनके जीवन के इर्द-गिर्द घूमते 12 किस्से व कहानियां हैं. जानिए कैलाश सत्यार्थी ने इन लोगों के अनुभव को कितने मानवीय और श्रद्धापूर्ण दृष्टिकोण से लिखा है. इसके साथ ही एपिसोड में सुनिए गरीबी, भुखमरी, तस्करी और उत्पीड़न का शिकार बच्चो के बारे में जिन्हे न सिर्फ इस दलदल से निकालने में मुश्किल हुई बल्कि उसके बाद उनके जीवन को बदलने के प्रयासों में मेहनत की जाती रही है....more52minPlay
FAQs about किताबवाला:How many episodes does किताबवाला have?The podcast currently has 69 episodes available.