Sign up to save your podcastsEmail addressPasswordRegisterOrContinue with GoogleAlready have an account? Log in here.
एक किताब कितने ideas, feelings और emotions से बनती है ये इसके लेखक से बेहतर कौन बता सकता है। तो किताबवाला में सौरभ द्विवेदी इन्हीं authors से जानेंगे इस सफर के बारे में बड़े विस्तार से। हर गुरुवार सिर्... more
FAQs about किताबवाला:How many episodes does किताबवाला have?The podcast currently has 69 episodes available.
April 06, 2023ये हैं एक रुपए की तनख्वाह पर काम करने वाले आईएएस गजेंद्र हल्दिया: Ep 19किताबवाला के इस एपिसोड में सुनिए गजेंद्र हल्दिया के जीवन पर प्रकाशित पुस्तक में उन पर लिखे निबंधों के लेखकों से बातचीत. जानिए किस प्रकार किताब 'द डिफिकल्टी ऑफ़ बीइंग गजेंद्र हल्दिया' के द्वारा गजेंद्र हल्दिया को उनके सहकर्मियों, परिवार के लोगो और पत्रकारों ने याद किया है. गजेंद्र हल्दिया ने कैसे हिंदुस्तान को पीपीपी मॉडल की बारीकियां सिखाई. जानिए एक रुपए की तनख्वाह पर काम करने वाले गजेंद्र किस तरह कॉपीराइट को लेकर अपनी ही सरकार से लड़ गए. इस एपिसोड में जानिए कैसे हल्दिया भारत सरकार और भारत की जनता का हज़ारों करोड़ रुपया बचा गए. किताबवाला के इस एपिसोड में सुनिए गजेंद्र हल्दिया के निजी जीवन और उनके व्यक्तित्व के बारे में...more1h 7minPlay
March 30, 2023मृत्यु के आसपास के चुप का एहसास कराती तितली: Ep 18किताबवाला के इस एपिसोड में सुनिए सौरभ के साथ एक्टर और लेखक मानव कौल की बातचीत. ये बातचीत है मानव की किताब तितली को लेकर. किताब एक ऐसे शख्स के बारे में जो अपने बुरे दिनों या कहें की कोविड के सबसे बुरे दौर में डेनमार्क की एक लेखिका की किताब को पढता है और वो किताब जीवन को फिर से समझने और जीने के लिए एक सिरा पकड़ाती है. जानिए ये किताब तितली मृत्यु के आस पास की शांति, जिसे आप सन्नाटा नहीं कह सकते, के बारे में है. इस एपिसोड में सुनिए बातचीत जो किरदारों की नजाकत के इर्द-गिर्द घूमती है और मौत से निपटते हुए जीवन की कितनी ही संवेदनशील भावनाओं को छूती है।...more58minPlay
March 23, 2023क्या है हिंदी लिखने, पढ़ने और बोलने वालों का संघर्ष?: Ep 17किताबवाला के इस एपिसोड में सुनिए सौरभ द्विवेदी ने डॉ. कुंदन यादव से उनकी किताब 'गँड़ासा गुरु की शपथ' के बारे में विस्तार से बात की. यह किताब बनारसी लहजे में लिखी गयी कहानियों का संग्रह है जो लेखक के जीवन में घटित कई घटनाओ और किस्सों को भी समेटे हुए है. इस एपिसोड में जानिए कुंदन यादव के अमेरिका में हिंदी पढ़ाने के अनुभव के बारे में और सुनिए क्यों आज भी हिंदी लिखने पढ़ने वालों का एक धड़ा कुंठा का शिकार है और लोग ऐसे हिंदी भाषियों के लिए किस तरह की आम धारणा रखते हैं और साथ ही सुनिए आज की तारीख में बृज भाषा में सवैया लिखने वाले कुंदन यादव को अपभ्रंश भाषा का गूढ़ ज्ञान कैसे हुआ?...more1h 29minPlay
March 16, 2023आज के नज़रिये से प्रेमचंद: Ep 16किताबवाला के इस एपिसोड में सुनिए प्रेमचंद के कुछ अनकहे किस्से उन्ही की पोती और लेखिका सारा राय के द्वारा. इस एपिसोड में जानिए सारा राय के द्वारा लिखी गयी किताब रॉ अम्बर के बारे में. क्या है उनकी इस किताब में. इस किताब को लिखने की उनकी प्रेरणा क्या खुद उनके दादा और आधुनिक काल के सबसे उत्कृष्ट लेखक प्रेमचंद जी ही हैं. सुनिए इस किताब के शीर्षक रॉ अम्बर के पीछे का कारण और उसके अलावा सारा राय के द्वारा की गयी अन्य किताबो के अनुवाद के बारे में. और साथ ही सुनिए प्रेमचंद जी की पत्नी शिवरानी देवी के बारे में अनसुनी बातें सिर्फ LT Baaja पर...more45minPlay
March 02, 2023बनारस के हैरतअंगेज़ किस्से: Ep 15किताबवाला के इस एपिसोड में सुनिए किताब 'आग और पानी' के बारे में. सुनिए इसके लेखक व्योमेश शुक्ल और सौरभ द्विवेदी के बीच में मज़ेदार बातचीत को. जानिए बनारस का अल्हड़पन और इतिहास कैसे एक दूसरे से जुड़ा हुआ है. सुनिए कला और व्यक्तित्व का अनूठा संगम. कबीर, तुलसीदास, भारतेन्दु, किशन महाराज, सम्पूर्णानंद जैसे कई महान लोगों से जुड़े मज़ेदार किस्से....more1h 20minPlay
December 29, 2022नेहरू के चार संवाद जिसने बदला इतिहास: Ep 14किताबवाला के इस एपिसोड में सुनिए किस्सा लाहौर की दोपहर के एक तंग गलियों वाले दो मंजिला मकान से जुड़ा किस्सा. सुनिए उन दो लोगों के बीच की बातचीत से जुड़ी बातें जिन्हें 'क्रिएटर ऑफ हिस्ट्री' कहा गया. सुनिए नेहरू, जिन्ना के बीच हुई कई बहसों की कहानी. उस भाषण की कहानी जिसके लिए सरदार पटेल को सिर्फ पंद्रह मिनट का वक्त मिला था. संविधान के पहले संशोधन पर हुई संसद में बहस से जुड़ी बातें. जानिए एक किताब के बारे में जिसके केंद्र में नेहरू हैं और उनके इर्द-गिर्द चार बहसें....more1h 1minPlay
December 15, 2022नरेंद्र मोदी, प्रचारक से दुनिया के लोकप्रिय नेता बनने तक का सफर: Ep 13किताबवाला के इस एपिसोड में जानिए एक नेता के तौर पर कैसे बढ़ा नरेंद्र मोदी का कद. जानिए कौन सी थी वो मानव त्रासदी जिसने बदल दी उनकी किस्मत. क्या है उनका उस त्रासदी से रिश्ता? संघ के प्रचारक से देश के प्रधानमंत्री और दुनिया के सबसे ताकतवर नेताओं में से एक नरेंद्र मोदी और बीजेपी से जुड़े किस्से. सुनिए दिलचस्प राजनीतिक कहानियों पर स्पष्टता से चर्चा....more1h 12minPlay
November 25, 2022जगजीत सिंह के अनसुने किस्से: Ep 12अपने पसंदीदा गायकों में से एक जगजीत सिंह की जिंदगी पर लिखी गई किताब 'कहाँ तुम चले गए' के बारे में सौरभ द्विवेदी ने बात की इसके लेखक वरिष्ठ पत्रकार राजेश बादल के साथ. राज्यसभा पे एक डाक्यूमेंट्री बनाने के बाद भी किताब लिखना क्यों ज़रूरी था. सुनिए जब जगजीत के दो डाई हार्ट फैंस ने उनसे जुड़ी स्मृतियाँ साझा की....more53minPlay
November 04, 2022राहगीर- कैसा कुत्ता है: Ep 11गिटार खरीदते ही नौकरी छोड़ देने वाले राहगीर को कहाँ से मिली इंस्पिरेशन. सोशल मीडिया पर ट्रेंडिंग गानों के बाद पॉपुलर हुए राहगीर अपने आप क्यों नहीं मानते हैं गायक? किताबवाला के इस एपिसोड में जानिए आखिर क्यों घूम रहे हैं राहगीर? गाँव, बरगद, नीम और खेत को अपने हर गाने और कविताओं में समाहित रखने वाले राहगीर से उनकी जिंदगी और किताब के बारे में हुई ये बात सुन के आपको बहुत कुछ जानने और सीखने को मिलने वाला है....more1h 10minPlay
October 13, 2022सचिन तेंदुलकर को क्यों लग रहा था पाकिस्तान जाने से डर: Ep 10क्या है उस आखिरी इंकार वाली कहानी जिसने हिंदुस्तान पाकिस्तान के विभाजन को तय कर दिया था. जानिए गाँधी जी के दूत पत्रकार से मोहम्मद अली जिन्ना के बीच की बातचीत जिसने बटंवारे तय कर दिया था. जानिए क्यों कह दिया था गाँधी जी ने कि जिन्ना पागल हो गए हैं. क्या है वो मकान के एक हिस्से में गड़े हुए हीरे जेवरात की कहानी, जिसकी कीमत आग दो सौ ढाई सौ करोड़ होगी. सुनिए किताब 'स्कार्स ऑफ़ 1947: रियल पार्टीशन स्टोरीज़' पर हुई बातचीत किताबवाला के इस एपिसोड में....more50minPlay
FAQs about किताबवाला:How many episodes does किताबवाला have?The podcast currently has 69 episodes available.