Sign up to save your podcastsEmail addressPasswordRegisterOrContinue with GoogleAlready have an account? Log in here.
एक किताब कितने ideas, feelings और emotions से बनती है ये इसके लेखक से बेहतर कौन बता सकता है। तो किताबवाला में सौरभ द्विवेदी इन्हीं authors से जानेंगे इस सफर के बारे में बड़े विस्तार से। हर गुरुवार सिर्... more
FAQs about किताबवाला:How many episodes does किताबवाला have?The podcast currently has 69 episodes available.
August 24, 2023क्यों ये किताब शाहरुख़ खान की बेटी को पसंद है?: Ep 40किताबवाला के इस एपिसोड में सुनिए कोएल पुरी रिंचेट को उनके उपन्यास 'क्लीयरली इनविजिबल इन पेरिस' के लिए. 'क्लीयरली इनविजिबल इन पेरिस' कोएल के द्वारा लिखा गया पहला उपन्यास है. यह उपन्यास पेरिस शहर की पृष्ठभूमि और उस शहर के माहौल में लिखा गया है. एपिसोड में जानिए इस उपन्यास के चार मुख्य महिला किरदारों के बारे में. इस उपन्यास के इन महिला किरदारों के नाम हैं दाशा, वायलेट, नीरा और रोज़ेल. जानिए इस किताब में इन किरदारों के इर्द-गिर्द कहानी किस प्रकार घूमती है. इसके साथ ही एपिसोड में कोएल से जानिए कि इस किताब के लॉन्च के लिए शाहरुख़ खान की बेटी सुहाना खान ने क्या कहा....more1h 7minPlay
August 23, 2023भिक्षुओं के 'वर्षावास' से क्या सीखें?: Ep 39किताबवाला के इस एपिसोड में आप सुनेंगे लेखक और पेशे से साहित्यिक पत्रकार अविनाश मिश्र और दी लल्लनटॉप के सिद्धांत मोहन की बातचीत. अविनाश अपने उपन्यास 'वर्षावास' को लेकर आए हैं. वर्षावास बौद्ध साहित्य से ही ली गई एक संज्ञा है. जानिए एपिसोड में बौद्ध भिक्षुओं के द्वारा किए जाने वाले वर्षावास का क्या अर्थ है. क्यों लेखक इसे कोविड महामारी के समय दुनिया के थमने से जोड़ कर देखते हैं. एपिसोड में इस उपन्यास के ज़रिए बुद्ध के कई पहलुओं पर बात हो रही है. बुद्ध की मृत्यु से लेकर इस उपन्यास के किरदारों पर भी एपिसोड में जानने को मिलेगा. इसके साथ ही एपिसोड में इस उपन्यास 'वर्षावास' की आलोचनाओं के बारे में भी आप सुनेंगे....more1h 5minPlay
August 17, 2023तीन पीढ़ियों की कहानी है 'माधोपुर का घर': Ep 38किताबवाला के इस एपिसोड में सुनिए पूर्व आईएएस अधिकारी त्रिपुरारी शरण की सौरभ द्विवेदी से बातचीत. एपिसोड में त्रिपुरारी शरण से उनके उपन्यास 'माधोपुर का घर' के बारे में बात हो रही है. यह उपन्यास बिहार के एक छोटे से गॉंव में रहने वाले परिवार के बारे में हैं. जानिए एपिसोड में कि कैसे इस किताब में एक परिवार की तीन पीढ़ियों के बीच प्यार और तकरार को समाहित किया गया है. जानिए उपन्यास में कुत्तों के पात्रों के ज़रिए किन बातों को कहने की कोशिश की गई है. त्रिपुरारी शरण जी इस उपन्यास को लिखने के पीछे की प्रेरणा के बारे में भी बता रहे हैं. एपिसोड में सौरभ, त्रिपुरारी शरण से उनके आधिकारिक जीवन के बारे में भी बात कर रहे हैं....more54minPlay
August 10, 2023किसी काम का नहीं सांडे का तेल: Ep 37किताबवाला के इस एपिसोड में आप सुनेंगे कबीर संजय को उनकी किताब 'ओरांग उटान' को लेकर दी लल्लनटॉप के दीपक तेंगुरिया से बातचीत करते हुए. कबीर संजय एक पर्यावरणविद और लेखक हैं जो चीते पर भी एक किताब लिख चुके हैं. कबीर अपनी किताब के ज़रिए बंदरों की ओरांग उटान प्रजाति पर हुई क्रूरता और अनदेखी पर बात कर रहे हैं. जानिए जंगलो के बढ़ते कटाव और शहरीकरण ने किस प्रकार ओरांग उटान के जीवन और इनकी संख्या को प्रभावित किया है. इसके अलावा एपिसोड में कबीर मॉनिटर लिज़र्ड और सांडे के तेल के पीछे की सच्चाई को भी बता रहे हैं. जानिए एपिसोड में की भारत समेत पूरे विश्व में कम होते चीतों की प्रजातियों का कारण क्या है....more45minPlay
August 03, 2023राजीव गांधी सरकार को बर्खास्त कर देते ज्ञानी ज़ैल सिंह: Ep 36किताबवाला के इस एपिसोड में सुनिए पूर्व राजनयिक और विदेश मंत्रालय के पूर्व सचिव के.सी. सिंह को भारत के पूर्व राष्ट्रपति ज्ञानी ज़ैल सिंह पर उनकी लिखी किताब के बारे में बात करते हुए. के.सी सिंह की किताब का नाम है 'द इंडियन प्रेसिडेंट: एन इनसाइडर्स अकाउंट ऑफ़ द ज़ैल सिंह इयर्स'. एपिसोड के.सी सिंह बता रहे है अपनी किताब में उन्होंने राष्ट्रपति और राष्ट्रपति पद की ज़िम्मेदारियों को किस प्रकार रेखांकित किया है. एपिसोड में आप 80 के दशक की राजनीति और प्रमुख घटनाओ के बारे में भी जानेंगे. जानिए इंदिरा गाँधी की मृत्यु के बाद कांग्रेस की भीतर किस प्रकार की राजनीती हुई. जानिए एपीसोड में कि तत्कालीन राष्ट्रपति ज़ैल सिंह क्या सच में राजीव गाँधी सरकार को बर्खास्त करने वाले थे....more49minPlay
July 27, 2023सुनिए पैरा स्पेशल फोर्सेज के 'बलिदान' को: Ep 35किताबवाला के इस एपिसोड में सुनिए लेखिका स्वप्निल पांडेय को उनकी किताब 'बलिदान' के बारे में दीपक तेंगुरिया से बातचीत करते हुए. 'बलिदान' पैरा स्पेशल फोर्सेज के कई बहादुर फौजियों की वीरतापूर्ण कहानियों का संग्रह है. एपिसोड में उन्ही फौजियों के वीरता और साहस से भरे किस्सों पर बात हो रही है. जानिए स्वप्निल पांडेय से कि पैरा स्पेशल फोर्सेज क्या हैं और उनकी क्या खासियत है वो कितनी खतरनाक हैं. किताबवाला में स्वप्निल पांडेय बता रही हैं की इन पैरा स्पेशल फोर्सेज के फौजियों के पीछे उनके परिवारों का बलिदान किसी फौजी से कम क्यों नहीं होता. इस एपिसोड में जानिए एक आर्मी अफसर की पत्नी होने के नाते स्वप्निल फौजियों की पत्नियों की हिम्मत को किस प्रकार इस किताब के ज़रिए लोगो तक पंहुचा रही हैं....more50minPlay
July 20, 2023देवशीष बता रहे नीति आयोग के अंदर की बात: Ep 34किताबवाला के इस एपिसोड में सुनिए देवाशीष धर को उनकी किताब के लिए 'इंडियाज़ ब्लाइंड स्पॉट' के बारे में बातचीत करते हुए. देवाशीष धर नीति आयोग के पूर्व सार्वजनिक नीति विशेषज्ञ हैं. साथ ही वो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सलाहकार भी रहे हैं. एपिसोड में देवाशीष नीति आयोग के कार्यशैली से लेकर आयोग में होने वाली बैठकों, चर्चाओं और उनके तरीकों पर भी बात कर रहे हैं. जानिए देश के अलग अलग शहरों और गावों के लिए नीति कैसे लिखी जाती है. जानिए एपिसोड में की शहरीकरण की वजह क्या गांवो की दशा को सुधारने में अनदेखी हुई है. जानिए एपिसोड में की शहरों की ज़रुरत क्यों है और तमाम नीतियों के बावजूद शहर डूब क्यों जाते हैं. इसके अलावा एपिसोड में देवाशीष से सुनिए कि नीति आयोग में नौकरी पाने के लिए क्या करें....more53minPlay
July 13, 2023जो औरत नहीं वो औरत को कैसे समझे: Ep 33किताबवाला के इस एपिसोड में सुनिए लेखिका आलिया वज़ीरी को उनकी किताब इन 'द बॉडी ऑफ ए वुमेन, एसेज़ ऑन लॉ, जेंडर एंड सोसाइटी' के लिए. आलिया वज़ीरी पेशे से दिल्ली हाईकोर्ट में वकील हैं. जानिए किताब में फेमिनिज़्म के बारे में क्या है. फेमिनिज़्म को पुरुषों के नज़रिए से समझने में यह किताब किस प्रकार सहयोग करेगी. किताब के ज़रिए एपिसोड में वैवाहिक बलात्कार पर भी बात हो रही है. जानिए वैवाहिक बलात्कार जैसे गंभीर मुद्दों पर समाज और अदालत किस प्रकार कार्य कर सकती है. इसके अलावा एपिसोड में आप समझेंगे कि समाज और राजनीति जैसे अन्य क्षेत्रों में लिंग के आधार पर भेदभाव किस प्रकार व्याप्त है....more48minPlay
July 06, 2023धोनी की फिल्म का प्लाट है 'द हिडन हिंदू': Ep 32किताबवाला के आज के एपिसोड में सुनिए अक्षत गुप्ता की लिखी त्रयी 'द हिडन हिंदू' पर सौरभ द्विवेदी और अक्षत की बातचीत. किताब 'द हिडन हिंदू' एक त्रयी होने के साथ ही पौराणिक कथाओं और विज्ञान कथाओं का मिश्रण है. एपिसोड में अक्षत अपनी निजी ज़िंदगी में आई मुश्किलों पर भी खुल कर बात कर रहे हैं. जानिए इस किताब को लिखने के लिए अक्षत को प्रेरणा कहाँ से मिली. एपिसोड में आप जानेंगे की इस किताब को लिखने में अक्षत को कितना समय लगा है. सबसे ख़ास बात यह भी की इस किताब पर धोनी फिल्म बना रहे हैं. जानिए एपिसोड में कि इस किताब में सात चिरंजीवियों का वर्णन किस प्रकार किया गया है....more31minPlay
June 29, 2023लालू और नीतीश, कभी दोस्त कभी दुश्मन: Ep 31किताबवाला के आज के एपिसोड में आप सुनेंगे वरिष्ठ पत्रकार संतोष सिंह द्वारा बिहार की राजनीति पर लिखी गई उनकी किताब “कितना राज, कितना काज” पर बातचीत. किताब में पत्रकार ने बिहार के राजनैतिक इतिहास को सामने लाने की कोशिश की है. साथ ही एपिसोड में किताब के उन पहलुओं पर विस्तार से बात हो रही है जिसमे बिहार के बड़े राजनेताओं के कई अनकहे किस्से शामिल हैं. एपिसोड में लालू प्रसाद यादव और नीतीश कुमार की दोस्ती और दुश्मनी के बारे में आप विस्तार से सुनेंगे. जानिए लालू यादव के साले साधु यादव की नरेंद्र मोदी से क्या बातचीत हुई....more1h 24minPlay
FAQs about किताबवाला:How many episodes does किताबवाला have?The podcast currently has 69 episodes available.