News In Depth

News In Depth

By ABP Live PodcastsNews
Download on the App Store

News In Depth episodes

  • News In-Depth | क्या आतंक मचा रहा है कोरोना का नया variant Omicron, भारत नए साल के लिए कैसे कर रहा तैयारी

    कोरोना का Delta virus अभी गया नहीं है और अभी से ही Omicron ने दस्तक दे दी है। मगर Delta और Omicron का कॉम्बिनेशन आ गया है और लोगों का कहना है कि ये Delta से 2 -5 गुना ज़्यादा खतरनाक है। Lancet के शोध ने कहा है कि Covishield लेने के बाद 3 महीने तक ही आपकी immunity कोरोना से रहेगी। सुनने में आ रहा है कि अब जल्दी cases दोगुने हो रहे हैं। ये virus जल्दी फ़ैल भी रहा है। विजय विद्रोही बताएँगे कि कैसे असर पड़ रहा है दुनिया पर इस नए वायरस का। 

    10 min
  • News In-Depth | क्यों है गोवा असल में आया राम-गया राम और क्या महत्व है इसका भारत की सियासत में?

    आज विजय विद्रोही बात करेंगे गोवा की। हरयाणा तो वैसे ही बदनाम है आया राम-गए राम के नाम से मगर असली खिलाड़ी गोवा है। आख़िर महत्त्व है 40 सीटों वाले गोवा का रत की सियासत में? क्या साबित होगा अगर गोवा जीत गई कोई भी पार्टी, जानिये आज के एपिसोड में 

    9 min
  • News In-Depth | क्या कोई फार्मूला है संसद सत्र को शांतिपूर्वक तरीके से चलाने का?

    आज विजय विद्रोही बात करेंगे संसद सत्र की। आख़िर क्यों हर बार सुनने में आता है कि विपक्ष ने हंगामा कर दिया, कोई walk-out कर रहा है। और अगर ऐसा सत्र है जिसके ठीक बाद विधानसभा चुनाव हैं, तब तो वो सत्र और भी ज़्यादा हंगामे से भरा हो जाता है। विपक्ष आरोप पर आरोप लगाती है और सरकार उसे नकारती है और ये कोई एक पार्टी नहीं, सभी पार्टियां करती हैं। 

    मगर क्या कोई फार्मूला हो सकता है ताकि शांति के साथ संसद सत्र चलाया जा सके? आज इसी सवाल पर चर्चा करेंगे। 

    7 min
  • News In-Depth | क्या होगा अगर मान ली किसानों की बात और बना दिया MSP को legal right?

    आज विजय विद्रोही बात करेंगे किसान कानूनों की। अब जबकि तीनों किसान कानून वापस ले लिए गए हैं, किसानों की डिमांड ये है कि MSP को legal right बना देना चाहिए। मगर लोग कह रहे हैं कि ये करने से सरकार के ऊपर पैसे का दबाव बढ़ जायेगा। मगर किसानों का कहना है कि सरकार खुद पूरी उपज न ख़रीदे, बस जो भी उपज खरीदे, वो एक ही दाम में खरीदे। आज विद्रोही जी इस पूरे मुद्दे की गणित का जोड़-तोड़ समझायेंगे तो सुनियेगा ज़रूर।

    9 min
  • News In-Depth | #UPElection2022: क्या फिर से आ रही है UP में BJP, जानें ABP News के C-voter सर्वे में

    आज विजय विद्रोही बात करेंगे ABP News द्वारा कराये गये C-voter सर्वे पर। कहा जा रहा है कि BJP जीतेगी मगर योगी जी का भविष्य ज़्यादा उज्वल नज़र नहीं आ रहा। वहीँ सपा हारती नज़र आ रही है मगर अखिलेश यादव के चहरे पर मुस्कराहट है। क्या है इसका मतलब, विजय विद्रोही समझायेंगे।

    7 min
  • News In-Depth | BJP के खिलाफ विपक्ष नहीं है एकजुट, क्या असर पड़ेगा इसका UP Election 2022 पर?

    आज News In-Depth के एपिसोड में विजय विद्रोही बात करेंगे UP Election 2022 की। विजय जी बताएंगे कि कैसे विपक्ष BJP के खिलाफ बहुत बिखरा हुआ है और इस बात का फायदा BJP उठाएगी। मुस्लिम वोट कहाँ जायेगा ये भी अभी तय नहीं है। अगर ये वोट विपक्ष में ही बंट जायेगा तब भी BJP को ही फायदा होगा। ये वोट की ऊंच-नीच कैसे करेगी उत्तर प्रदेश की किस्मत का फैसला, आज विजय विद्रोही बताएंगे News In-Depth में।

    11 min
  • News In-Depth | क्या इस बार चुनावों में महंगाई डायन खा जाएगी BJP को?

    आज News In-Depth पर विजय विद्रोही बात करेंगे महंगाई की। क्या इस बार महंगाई डायन BJP को निगल जाएगी? ये सवाल इसलिए क्योंकि इस बार महंगाई से आम आदमी की जो कमर टूटी है, वो उसे आसानी से भुलायेगा नहीं। आये दिन पेट्रोल-डीज़ल से लेकर आम खाने की सब्ज़ी-भाजी महंगी होती नज़र आ रही है। जानिये विजय विद्रोही कैसे analyse कर रहे हैं इस मुद्दे को। 

    12 min
  • News In-Depth | #UPElection2022: कैसे पूर्वांचल UP फैसला करेगा कि कौन आएगा इस बार UP की सत्ता संभालने

    आज News In-Depth के एपिसोड में विजय विद्रोही बात करेंगे UP Election 2022 की। आज बात होगी पूर्वांचल की। कैसे पूर्वांचल है पिछड़ी जातियों की प्रयोगशाला और छोटी पार्टियों का गढ़। विजय विद्रोही बात करेंगे कि कैसे ये प्रयोगशाला ही फैसला करेगी कि कौन आएगा इस बार UP में मुख्यमंत्री बन कर। ज़रूर सुनें आज का एपिसोड UP चुनाव का हाल जानने के लिए। 

    12 min
  • News In-Depth | #UPElection2022: क्या बहन मायावती और ममता दीदी के बाद अब UP को मिलेंगी बहन प्रियंका?

    आज News In-Depth के एपिसोड में विजय विद्रोही बात करेंगे प्रियंका गांधी और उनके महिलाओं को टिकट देने की रणनीति की। पश्चिम बंगाल में भी ममता ने 40% महिलाओं को टिकट दिया था। हम सवाल उठाएंगे कि क्या बहन मायावती और दीदी ममता के बाद अब UP को मिलने वाली है प्रियंका बहन? जानेंगे कि कैसे ये रणनीति महिलाओं को टिकट देने का दबाव बना सकती है बाकि पार्टियों पर

    12 min
  • News In-Depth | #UPElection2022: क्या इस बार मुख्य मुक़ाबला है साइकिल और भगवा के बीच?

    आज News In-Depth में विजय विद्रोही चर्चा करेंगे उत्तर प्रदेश चुनाव 2022 की। उत्तर प्रदेश में क्या होगा? क्या BJP फिर से चुनाव जीतेगी, अगर हाँ तो क्या योगी जी ही बनेंगे मुख्यमंत्री? क्या अखिलेश यादव बनेंगे इस बार मुख्यमंत्री? चुनाव कुछ ही महीने दूर हैं मगर अभी तक गठबंधन साफ़ नहीं है। जानकारों का कहना है कि चंद्रशेखर आज़ाद रावण से भी बात चल रही है। ओवैसी और मायावती क्या कर सकते हैं गठबंधन? आज इन सभी सवालों के जवाब देंगे विजय विद्रोही।

    10 min

About News In Depth

From the publisher's feed

As the name suggests, we give you the big story of the day, with an in-depth analysis of the same. Tune in to News In-Depth with Vijay Vidrohi to know every fact that you want to know about the…

More shows like News In Depth

Car mein Patrakar by ABP Live Podcasts

Car mein Patrakar

0 Listeners

Reverse Gear by ABP Live Podcasts

Reverse Gear

0 Listeners

Khel is Well by ABP Live Podcasts

Khel is Well

0 Listeners

FYI - For Your Information by ABP Live Podcasts

FYI - For Your Information

0 Listeners

Mujhe Mehsoos Hua by ABP Live Podcasts

Mujhe Mehsoos Hua

0 Listeners