
Sign up to save your podcasts
Or


आज कार में पत्रकार पर सुमित अवस्थी बात करेंगे बॉलीवुड के मशहूर गायक, साड्डा हक़ फेम मोहित चौहान से। आज के एपिसोड पर मोहित चौहान हमें बताएँगे कि कैसे बग़ैर संगीत जाने उन्होंने बॉलीवुड को दिया एक अलग और बेहतरीन संगीत। कैसे गाये उन्होंने Silk Route से लेकर Rockstar के गाने। क्या सोचते हैं मोहित आज-कल के remix गानों के बारे में, रैप और ड्रम बीट्स के बारे में। क्या motivate करता है उन्हें? कैसे पहाड़ बने उनकी प्रेरणा, ये सब जानेंगे आज इस एपिसोड में, ख़ुद मोहित चौहान से
आज सुमित अवस्थी के साथ उनकी बातों की कार में मौजूद हैं विश्व लोकप्रिय मुक्केबाज़ विजेंदर सिंह। इस एपिसोड में बात हो रही है विजेंद्र के बॉक्सिंग करियर, उनके निजी ओलंपिक की यादें और अभी टोक्यो ओलंपिक में खेलने वाले इस साल के भारतीय खिलाड़ियों के बारे में। कैसे सिंह की पत्नी उनके लिए एक नित्य नैतिक समर्थक रही हैं और क्यों मानते है वो मेरी कॉम को अपनी इंस्पिरेशन, सुनिए विजेंदर की ज़ुबानी उनकी और भी दिलचस्प बातें, कार में पत्रकार के इस एपिसोड में।
आज के कार में पत्रकार के इस एपिसोड में सुमित अवस्थी ने बात की Gangs of Wasseypur फेम नवाज़ुद्दीन सिद्दीक़ी से। नवाज़ ने अपने जीवन के कई पहलू हमसे साझा किए। कैसे वो एक किसानी और खेती-बाड़ी करने वाले परिवार से आते हैं और कैसे मिला उन्हें अपना पहला ब्रेक। अपने ख़ानदान में पहले पढ़े-लिखे शक़्श, नवाज़ ने कई तकलीफें देखीं और उन्हें पार भी किया।
आइए जानते हैं इस एपिसोड में नवाज़ और सुमित अवस्थी ने क्या क्या बातें की , only on ABP Live Podcasts .
आज के कार में पत्रकार के इस एपिसोड में सुमित अवस्थी बात करेंगे शांतनु मुख़र्जी, यानी शान से। आप उन्हें मुसु-मुसु हांसी , चाँद सिफारिश और तन्हा दिल जैसे गानों से जानते होंगे। 90s के लोगों के favourite सिंगर रहे शान ने बताया कि क्यों उन्हें आज की पीढ़ी बहुत पसंद है और क्यों वो हमेशा present में जीना पसंद करते हैं। अपनी खुद की कोई शैली न होने पर वो क्या बोले। इन सभी सवालों के जवाब जानिये आज के कार में पत्रकार के इस एपिसोड में , only with सुमित अवस्थी
कार में पत्रकार के इस एपिसोड में अमीश त्रिपाठी ने बात की सुमित अवस्थी से भारत के बारे में। कैसे पुरानी सभ्यताओं को पूजा जाना चाहिए, उन्होंने हमें बताया। वो कहते हैं कि राख की पूजा करना सभ्यता ज़िंदा रखना नहीं है , आग को कैसे जलाये रखना है ये ज़रूरी है। किताबें पढ़ने के शौक़ीन अमीश बताते हैं कि आज की युवा पीढ़ी पर भरोसा रखना होगा और उनका अलग तरीका है भारत की सभ्यता देखने का मगर ज़रूरी नहीं वो गलत हैं। सुनिए अमीश त्रिपाठी के विचार किताबों, कोरोना , और भारत की सभ्यता पर, only on कार में पत्रकार with सुमित अवस्थी।
आज के कार में पत्रकार के इस पॉडकास्ट में सुमित अवस्थी ने बात की केंद्रीय खेल मंत्री किरण रिजिजू जी से। किरेन बताएँगे कि lockdown में ज़रूरी नहीं हर समय social media और TV में ही लगे रहे। Youth का मतलब सिर्फ young रहना नहीं बल्कि fit रहना भी है।
किरेन रिजिजू से बात की उनकी personal fitness regime की। क्या तैयारी है भारत की टोक्यो ओलंपिक्स के लिए इन सभी मुद्दों पर बात की अवस्थी जी ने। केंद्रीय खेल मंत्री ने बताया अपना लॉन्ग टर्म प्लान भी। क्या उनका लॉन्ग टर्म गोल, जानिए आज के इस पॉडकास्ट में सुमित अवस्थी के साथ।
आज ABP LIVE के इस podcast में हम बात करेंगे एक बहुत ही मज़ेदार हस्ती से। उन्हें आप गजोधर भईया के नाम से भी जानते होंगे। जी हाँ आज हम कुछ गप शप करेंगे बेमिसाल stand up comedian राजू श्रीवास्तव से। राजू श्रीवास्तव के चुटकुले किसने नहीं सुने, दिवाली के मौके पर बात करेंगे उनके कुछ iconic चुटकुलों के बारे में, और साथ साथ जानेंगे की कैसी हुई उनके यादगार character गजोधर भईया की| सुनेंगे corona पर राजू जी की अपने खुद के style में टिप्पणी। जानने के लिए राजू जी के और भी बहुत से एक्सपीरियंस और सुनने के लिए उनके बहुत से और चुटकुले, सुनिए हमारा आज का episode of कार में पत्रकार with सुमित अवस्थी।
कार में पत्रकार के इस एपिसोड में सुमित अवस्थी ने बात की गायक अभिजीत भट्टाचार्य से। बिग बॉस से लेकर ममता दीदी तक, सभी बातें की अभिजीत ने और ये भी बता दिया कि क्यों वो किसी भी चुनाव में कभी खड़े नहीं होंगे। उनकी कला, उनका गाना ही सब कुछ है और जनता अपने पैसे खर्च कर के उनके कॉन्सर्ट्स देखने आती है। तो वो पूछते हैं कि कौन से नेता की रैली में जनता पैसे खर्च कर के भाषण सुनने आएगी?
बाकी बातें भी हैं और वो साडी बातें सुनने के लिए सुनें आज का ABP Live का ये पॉडकास्ट - कार में पत्रकार, सुमित अवस्थी के साथ
From the publisher's feed

0 Listeners

0 Listeners

0 Listeners

0 Listeners

0 Listeners