NL Charcha

NL Charcha

By Newslaundry.comNews
Download on the App Store

NL Charcha episodes

  • एनएल चर्चा 224: द्रौपदी मुर्मू बनी पहली महिला आदिवासी राष्ट्रपति और श्रीलंका के राजनीति संकट में रानिल विक्रमसिंघे नए खेवनहार

    एनएल चर्चा के इस अंक में द्रौपदी मुर्मू के अगली राष्ट्रपति बनने, मोहम्मद जुबैर को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, जीएसटी काउंसिल के आटा, दाल-चावल पर लगाया 5 फीसदी जीएसटी, रानिल विक्रमसिंघे बने श्रीलंका के नए राष्ट्रपति, 80 रुपए का हुआ एक डॉलर, हरियाणा में अवैध खनन माफिया ने की डीएसपी की हत्या और साल 2021 में 1.63 लाख भारतीय ने छोड़ी नागरिकता जैसे विषयों का जिक्र हुआ.


    चर्चा में इस हफ्ते वरिष्ठ पत्रकार स्मिता शर्मा, पत्रकार ह्रदयेश जोशी और न्यूज़लॉन्ड्री के सह संपादक शार्दूल कात्यायन शामिल हुए. संचालन कार्यकारी संपादक अतुल चौरसिया ने किया.


    इस विषय के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा में विस्तार से बातचीत हुई. साथ में राष्ट्रपति चुनी गई द्रौपदी मुर्मू पर भी बातचीत हुई. पूरी बातचीत सुनने के लिए हमारा यह पॉडकास्ट सुनें और न्यूज़लॉन्ड्री को सब्सक्राइब करना न भूलें.


    टाइम कोड 

     

    00:00:00 - 00:01:10 - इंट्रो और जरूरी सूचना

    00:01:11 - 00:06:10 - हेडलाइंस 

    00:06:15 - 00:33:59 - श्रीलंका में राष्ट्रपति चुनाव और आर्थिक मंदी

    00:34:00 - 00:48:00 - द्रौपदी मुर्मू बनीं देश की अगली राष्ट्रपति 

    00:48:05 - 00:55:45 - आटा-चावल पर जीएसटी 

    00:55:45 - 01:03:15 - रुपए की कीमत में गिरावट 

    01:03:21 - 01:07:52 - हरियाणा में पुलिस अधिकारी की हत्या

    01:07:23 - सलाह और सुझाव


    पत्रकारों की राय, क्या देखा, पढ़ा और सुना जाए


    स्मिता शर्मा 

    रोहिणी मोहन की किताब - द सीजन ऑफ ट्रबल

    शीला भट्ट का द्रौपदी मुर्मू पर लिखा लेख

    देबोप्रिया भट्टाचार्य का बांग्लादेश की अर्थव्यवस्था पर लिखा गया लेख 

    एलन कादिर गामा के लेख और ब्लॉग पढ़े

     

    हृदयेश जोशी 

    वाइल्ड हिमालय किताब - स्टीफन ऑल्टर

    डिस्कवरी ऑफ इंडिया किताब - जवाहर लाल नेहरू

     

    शार्दूल कात्यायन 

    बीबीसी की म्यांमार पर रिपोर्ट - आई कांट फॉरगेट हर

    न्यूज़लॉन्ड्री पॉडकास्ट लेट्स टॉक अवाउट - आरएसएस

    द बॉयज - अमेजॉन सीरीज


    अतुल चौरसिया 

    न्यूज़लॉन्ड्री पर प्रकाशित- पत्रकार कमल शुक्ला का इंटरव्यू

    न्यूज़लॉन्ड्री पर प्रकाशित - एक ट्रांसजेंडर की कूड़ा बीनने से अमेजॉन में काम करने की कहानी


    ***

    हर सप्ताह के सलाह और सुझाव

    चर्चा लेटर 

    ***


    Hosted on Acast. See acast.com/privacy for more information.

    1 hr 20 min
  • एनएल चर्चा 223: अशोक स्तंभ पर विवाद, ब्रिटेन में प्रधानमंत्री का चुनाव और मोहम्मद जुबैर

    एनएल चर्चा के इस अंक में संसद के मॉनसून सत्र में नए बिल के जरिए डिजिटल मीडिया पर लगाम की कोशिश, मोहम्मद जुबैर के सभी मामलों को लेकर यूपी सरकार ने बनाई एसआईटी, खुदरा महंगाई दर में गिरावट, पाकिस्तानी पत्रकार नुसरत मिर्जा को लेकर बीजेपी ने पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी पर साधा निशाना, गृह मंत्रालय के द्वारा एफसीआरए की वेबसाइट से एनजीओ से जुड़ा डाटा डिलीट किया जाना, रुपए के कीमत में कमी, संसद भवन में लगे अशोक स्तंभ को लेकर विवाद और ब्रिटेन में जारी राजनीतिक उठापटक और नए प्रधानमंत्री के चुनाव जैसे विषयों का जिक्र हुआ.


    चर्चा में इस हफ्ते बीबीसी हिंदी के एडिटर राजेश प्रियदर्शी और न्यूज़लॉन्ड्री के स्तंभकार आनंद वर्धन शामिल हुए. संचालन कार्यकारी संपादक अतुल चौरसिया ने किया.


    टाइम कोड


    00:00:00 - 00:03:15 - इंट्रो और जरूरी सूचना

    00:03:15 - 00:08:25 - हेडलाइंस

    00:08:25 - 00:27:06 - भारत और पाकिस्तान में आज़ादी का अमृत महोत्सव और बीबीसी का पॉडकास्ट

    00:27:09 - 00:55:50 - संसद भवन में राष्ट्रीय प्रतीक अशोक स्तंभ

    00:55:55 - 01:07:23 - ब्रिटेन में राजनीतिक उथल-पुथल

    01:07:23 - सलाह और सुझाव


    पत्रकारों की राय, क्या देखा, पढ़ा और सुना जाए


    आनंद वर्धनशब्द और स्मृति - निर्मल वर्मा की किताब


    राजेश प्रियदर्शी

    रोटेन नेटफ्लिक्स सीरीज

    सावरकर: कालापानी और उसके बाद- अशोक कुमार पांडेय की किताब

    द कमिश्नर फॉर लास्ट काज - अरुण शौरी की किताब


    अतुल चौरसिया 

    बात सरहद पार - बीबीसी पॉडकास्ट

    गांधी के हत्यारे: द मेकिंग ऑफ नाथूराम गोडसे एंड हिज आइडिया ऑफ इंडिया - धीरेंद्र झा की किताब

    नयनजोत लाहिरी का इंडियन एक्सप्रेस में प्रकाशित लेख- वाय द लॉयन्स इन द एम्बलेम फॉर द न्यू पार्लियामेंट आर डिस्टर्बिंग


    ***

    हर सप्ताह के सलाह और सुझाव

    चर्चा लेटर 

    Hosted on Acast. See acast.com/privacy for more information.

    1 hr 15 min
  • एनएल चर्चा 222: रोहित रंजन और मोहम्मद जुबैर को राहत, ट्विटर की भारत सरकार के खिलाफ याचिका और काली के पोस्टर पर विवाद

    एनएल चर्चा के इस अंक में केंद्रीय एजेंसियों के बेजा इस्तेमाल करने के विषय पर प्रमुखता से बातचीत की गई. साथ में ज़ी न्यूज के एंकर रोहित रंजन के पीछे दो राज्यों की पुलिस और उनके मामले को सुप्रीम कोर्ट के बिना याचिका दायर किए लिस्ट करने, फिल्म निर्माता लीना मनिमेकलाई के खिलाफ दर्ज केस, भारत सरकार के खिलाफ ट्विटर के ओर से दायर याचिका, टाइम्स ग्रुप के शीर्ष अधिकारियों का ईडी के द्वारा पूछताछ के लिए बुलाया जाना, मणिपुर में लैंडस्लाइड, जून में रिकॉर्ड स्तर पर बेरोजगारी दर, गैस सिलेंडर के दाम में 50 रुपए की बढ़ोतरी, सीतापुर में दर्ज मामले में मोहम्मद जुबैर को सुप्रीम कोर्ट ने दी जमानत और जापान के पूर्व पीएम शिंजो आबे की हत्या जैसे विषयों का भी जिक्र हुआ.


    चर्चा में इस हफ्ते वरिष्ठ पत्रकार ह्रदयेश जोशी और न्यूज़लॉन्ड्री के सह संपादक शार्दूल कात्यायन शामिल हुए. संचालन कार्यकारी संपादक अतुल चौरसिया ने किया.


    टाइम कोड 


    00:00 - 02:24 - इंट्रो और जरूरी सूचना

    02:24 - 07:57 - हेडलाइंस

    07:57 - 24:50 - ट्विटर द्वारा भारत सरकार के खिलाफ दायर याचिका 

    24:50 - 48:20 - रोहित रंजन और जुबैर की गिरफ्तारी पर रोक और सुप्रीम कोर्ट की कार्यवाही

    48:20 - 01:01:50 - काली के पोस्टर पर मचा विवाद

    01:01:50 - 01:14:51 - असम बाढ़ और मणिपुर में लैंडस्लाइड

    01:14:51 -   सलाह और सुझाव 


    पत्रकारों की राय, क्या देखा, पढ़ा और सुना जाए


    शार्दूल कात्यायन

     

    न्यूज़लॉन्ड्री पर नया वीडियो शो - ये भी ठीक है

    द वाइस डॉक्यूमेंट्री - हाउ स्वीडिश वेस्ट प्वाइजन चिली 


    हृदयेश जोशी


    बंधवाड़ी लैंडफिल को लेकर मोगांबे इंडिया पर शार्ट वीडियो 

    डिस्कवरी ऑफ इंडिया किताब - जवाहर लाल नेहरू


    अतुल चौरसिया 


    एनएल इंटरव्यू - सोफी झांग

    आदिवासियों के बिना मर्जी के वनों को काटने की अनुमति देती सरकार -  मुक्ता जोशी और नितिन सेठी की न्यूज़लॉन्ड्री पर रिपोर्ट

    ट्विटर द्वारा भारत सरकार के खिलाफ दायर याचिका को लेकर अपर गुप्ता का इंडियन एक्सप्रेस पर प्रकाशित लेख 


    ***

    हर सप्ताह के सलाह और सुझाव

    चर्चा लेटर 





    Hosted on Acast. See acast.com/privacy for more information.

    1 hr 20 min
  • एनएल चर्चा 221: उदयपुर कन्हैयालाल की हत्या, जुबैर की गिरफ्तारी और एकनाथ शिंदे बने मुख्यमंत्री

    एनएल चर्चा का यह अंक विशेष तौर पर उदयपुर में दो मुस्लिम युवकों द्वारा कन्हैयालाल की गला काटकर की गई हत्या पर केंद्रित रहा. इसके साथ ही ऑल्ट न्यूज के को-फाउंडर मोहम्मद जुबैर की गिरफ्तारी, महाराष्ट्र की राजनीति में सबको चौंकाते हुए शिवसेना के बागी एकनाथ शिंदे को मुख्यमंत्री बनाने के फैसले पर केंद्रित रहा. इके अलावा असम बाढ़, मणिपुर में हुई लैंडस्लाइड और बिहार में एआईएमआईएम के चार विधायकों के राजद में शामिल होने जैसे विषयों का भी जिक्र हुआ.


    चर्चा में इस हफ्ते लेखक और पत्रकार आनंद वर्धन सिंह, राजस्थान पत्रिका के उदयपुर एडिशन के संपादक संदीप पुरोहित, न्यूज़लॉन्ड्री के स्तंभकार आनंद वर्धन और न्यूज़लॉन्ड्री के सह संपादक शार्दूल कात्यायन शामिल हुए. संचालन कार्यकारी संपादक अतुल चौरसिया ने किया.


    टाइम कोड 

    02:36  - 03:51  - इंट्रो और जरूरी सूचना

    01 :29 - 04 :19 - हेडलाइंस

    05:58 - 1:06:04 - उदयपुर हत्याकांड और मोहम्मद जुबैर का अरेस्ट

    1:02:12 - 1:22:40 - महाराष्ट्र में जारी राजनीतिक घटनाक्रम 

    1:22 :49 -   सलाह और सुझाव



    पत्रकारों की राय, क्या देखा, पढ़ा और सुना जाए

     शार्दूल कात्यायन


    न्यूज़लॉन्ड्री मीडिया पर रिपोर्ट क्यों करता हैं - लेख 

    इंडियन एक्सप्रेस का क्लाइमेट चेंज पर प्रकाशित लेख 


    आनंद वर्धन 


    दीपांकर मिश्रा का द हिन्दू में प्रकाशित लेख 


    जयपाल सिंह मुंडा के भाषणों पर किताब - आदिवासियत

     

    आनंद वर्धन सिंह 


    सेपियंस : ए ब्रीफ हिस्ट्री ऑफ मैनकाइंड - युवाल नोआह हरारी


    हे राम टू जय श्री राम - किताब 


    लेह- लद्दाख घूमने जाना 


    अतुल चौरसिया 


    ऑल्ट न्यूज़ को पढ़ना और देखना चाहिए

    भानुप्रताप मेहता का इंडियन एक्सप्रेस में ज़ुबैर गिरफ्तारी पर लेख 

    संदीप पुरोहित


    फेक न्यूज़ से दूर रहिए 

    मीडिया जिम्मेदार बने 








    Hosted on Acast. See acast.com/privacy for more information.

    1 hr 34 min
  • एनएल चर्चा 220: महाराष्ट्र शिवसेना में शिंदे बनाम ठाकरे और राष्ट्रपति चुनाव

    एनएल चर्चा का यह अंक विशेष तौर पर महाराष्ट्र की राजनीति में जारी उठापटक पर केंद्रित रहा. साथ में अग्निपथ योजना को लेकर विरोध प्रदर्शन, उद्योगपतियों द्वारा अग्निवीरों को नौकरी देने के ऐलान, राहुल गांधी से ईडी की पूछताछ, असम में भीषण बाढ़ और अफगानिस्तान में भूकंप जैसे विषयों का जिक्र हुआ.


    चर्चा में इस हफ्ते मराठी दैनिक लोकसत्ता के एडिटर गिरीश कुबेर, न्यूज़लॉन्ड्री के सह संपादक शार्दूल कात्यायन और एसोसिएट एडिटर मेघनाद एस शामिल हुए. संचालन कार्यकारी संपादक अतुल चौरसिया ने किया.


    टाइम कोड 


    00:00 - 04:55 - इंट्रो और जरूरी सूचना

    04:55 - 15:45 - हेडलाइंस

    15:45 -  1:11:15  - अग्निपथ योजना के खिलाफ देशभर में विरोध प्रदर्शन

    1:11:15 - 1:30:45 - राष्ट्रपति चुनाव और राजनीति

    1:30:45 - सलाह और सुझाव


    पत्रकारों की राय, क्या देखा, पढ़ा और सुना जाए

    गिरीश कुबेर

     

    इंडिया इन द परसिएनाटी एज - 1000-1765 : किताब

     

    मेघनाद एस

     

    देखिए संसद वॉच का अगला एपिसोड

    ऑक्सीजन नॉट इंक्लूडेड - वीडियो गेम

    गूगल के पूर्व इंजीनियर का दावा एआई में आई मनुष्य की चेतना 

    https://www.youtube.com/user/meghnadsaha 

     

    शार्दूल कात्यायन

     

    द्रौपदी मूर्मु को लेकर- आनंद वर्धन का न्यूज़लॉन्ड्री पर प्रकाशित लेख 

     

    धरती के दोनों सिरों पर एक साथ उछला तापमान! - डीडब्ल्यू हिंदी की रिपोर्ट


    एनएल टिप्पणी: मोदी, राहुल और दरबारी मीडिया

     

    अतुल चौरसिया

     

    तवलीन सिंह की किताब - दरबार

     

    एक थे फूफा - किताब



    Hosted on Acast. See acast.com/privacy for more information.

    1 hr 39 min
  • एनएल चर्चा 219: अग्निपथ योजना के खिलाफ प्रदर्शन, नमाज के बाद हिंसा और राहुल गांधी

    एनएल चर्चा का यह अंक विशेष तौर पर अग्निपथ योजना और उसको लेकर हो रही हिंसा पर केंद्रित रहा. साथ में पैगंबर मोहम्मद को लेकर दिए गए बयान के बाद हिंसा और राहुल गांधी की ईडी से पूछताछ, तमिलनाडु में पुलिस कस्टडी में मौत, केरल के मुख्यमंत्री पर गोल्ड स्मगलिंग मामले में लगे आरोप और श्रीलंका में पीएम मोदी के अडानी को प्रोजेक्ट देने को कहने जैसे विषयों का जिक्र हुआ.


    चर्चा में इस हफ्ते लेफ्टिनेंट जनरल अनिल भट्ट, न्यूज़लॉन्ड्री के स्तंभकार आनंद वर्धन और न्यूज़लॉन्ड्री के सह संपादक शार्दूल कात्यायन  शामिल हुए. संचालन कार्यकारी संपादक अतुल चौरसिया ने किया.


    टाइम कोड 


    00:00 - 01:13 - इंट्रो और जरूरी सूचना

    04:40 - 9:10 - हेडलाइंस

    9:10 -  1:02:30  - अग्निपथ योजना के खिलाफ देशभर में विरोध प्रदर्शन

    1:02:30 - 1:17:50 - पैगंबर मोहम्मद को लेकर दिए गए बयान पर हिंसा

    1:17:50 - सलाह और सुझाव


    पत्रकारों की राय, क्या देखा, पढ़ा और सुना जाए

     अनिल भट्ट

     

    ईलॉन मस्क की बायोग्राफी 

     

    आनंद वर्धन

     

    राहुल वर्मा का लेख: कैडर ऑफ पॉलिटिकल पार्टी

    डगलस मरी का लेख: ए विन फॉर द फिल्म क्रिटिक्स ऑफ ब्रैडफोर्ड 

     

    शार्दूल कात्यायन

     

    न्यूयॉर्क टाइम्स का लेख- एक्रॉस अमेरिका, डेडली इकोस ऑफ फॉरेन बैटल

    पोस्ट 9/11 वॉर डिप्लॉयमेंट इनकरेज्ड क्राइम एमंग वेटरन - रिसर्च पेपर

    पवन वर्मा की किताब - आदि शंकराचार्य: हिंदुइज्म ग्रेटेस्ट थिंकर 

     

    अतुल चौरसिया

    प्रताप भानु मेहता का लेख: अग्निपथ वह रिफॉर्म नहीं जिसकी सेना को ज़रूरत है

     स्टेट ऑफ प्ले - फिल्म




    Hosted on Acast. See acast.com/privacy for more information.

    1 hr 25 min
  • एनएल चर्चा 218: नूपुर शर्मा का बयान, अरब देशों का दबाव और भारत सरकार की सफाई

    एनएल चर्चा के इस अंक में विशेष तौर पर पूर्व बीजेपी प्रवक्ता नूपुर शर्मा का पैगंबर मोहम्मद को लेकर दिया गया बयान और उसके जवाब में 15 मुस्लिम देशों के विरोध पर बातचीत हुई. इसके साथ ही कानपुर में नूपुर शर्मा के बयान पर हिंसा, नफरती बयानबाजी करने के खिलाफ दिल्ली पुलिस द्वारा ३२ लोगों के खिलाफ दर्ज एफआईआर, सिद्धू मूसेवाला की हत्या के मामले में 8 लोगों की गिरफ्तारी, राहुल गांधी का ईडी के सामने पेशी, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर टिप्पणी को लेकर यूट्यूबर की गिरफ्तारी, 57 राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव, पहली बार कैंसर का दवा से इलाज जैसे विषयों का जिक्र हुआ.


    चर्चा में इस हफ्ते पूर्व राजनयिक केसी सिंह, एमनेस्टी इंटरनेशनल के पूर्व चेयरमैन आकार पटेल, न्यूज़लॉन्ड्री के सह संपादक शार्दूल कात्यायन और एसोसिएट एडिटर मेघनाद एस शामिल हुए. संचालन कार्यकारी संपादक अतुल चौरसिया ने किया.


    टाइम कोड 


    00:00 - 01:13 - इंट्रो

    01:13 - 10:20  - हेडलाइंस

    10:20 - 1:24:00 - नूपुर शर्मा का बयान और अरब देशों की आपत्ति

    1:24:00 - 1:26:50 - जरुरी सूचना 

    1:26:50 - सलाह और सुझाव


    पत्रकारों की राय, क्या देखा, पढ़ा और सुना जाए

     मेघनाद एस

     

    प्राइस ऑफ द मोदी इयर्स  -  आकार पटेल

    नूपुर शर्मा की राजनीति पर न्यूज़लॉन्ड्री रिपोर्ट

    संसद वॉच शो

     

    आकार पटेल

    बैटल ऑफ एल्जियर्स - फिल्म

    लीबजन्स डॉट आरएस वेबसाइट - मुफ्त किताबों के लिए  

     

    शार्दूल कात्यायन

    न्यूज़लॉन्ड्री की ब्लडलस्ट टीवी सीरीज

    वीडियो: वी आर शॉकिंगली क्लोज टू ए क्योर ऑफ एजिंग - जो स्कॉट 

     

    पर्यावरण परिवर्तन को लेकर वाइजमैन इंस्टीट्यूट की रिपोर्ट

     

    अतुल चौरसिया

    द वियतनाम वार : अमेजन सीरीज

    नेटफ्लिक्स - हैरिएट  फिल्म 



    Hosted on Acast. See acast.com/privacy for more information.

    1 hr 35 min
  • एनएल चर्चा 217 : सिद्धू मूसेवाला की हत्या, कश्मीर में टार्गेटेड किलिंग्स और कश्मीरी पंडितों का पलायन

    एनएल चर्चा के इस अंक में सिद्धू मूसेवाला की हत्या और कश्मीर में लगातार हो रही टार्गेटेड किलिंग्स पर विस्तार से बातचीत हुई. इससे पैदा हुए हालात में एक बार फिर से कश्मीरी पंडित और हिंदुओं के पलायन की बात भी चर्चा में हुई. दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन की ईडी द्वारा गिरफ्तारी, कांग्रेस नेता सोनिया गांधी और राहुल गांधी को नेशनल हेराल्ड केस में पूछताछ के लिए ईडी का सम्मन, भाजपा प्रवक्ता नूपुर शर्मा के खिलाफ एफआईआर, मशहूर गायक केके की हार्ट अटैक से मौत की भी चर्चा हुई.


    चर्चा में इस हफ्ते सिटीजन डॉट इन के एसोसिएट एडिटर राजीव खन्ना और कश्मीर से रूसी मीडिया संस्थान स्पूतनिक के संवाददाता अज़ान जावेद शामिल हुए. साथ ही न्यूज़लॉन्ड्री के सह-संपादक शार्दूल कात्यायन ने भी चर्चा में हिस्सा लिया. संचालन कार्यकारी संपादक अतुल चौरसिया ने किया.


    टाइम कोड

    00:00 - 03:55 - इंट्रो 

    03:59 - 07:43  - हेडलाइंस 

    08:00 - 42:00 - सिद्धू मूसेवाला की हत्या और समाज में गन कल्चर 

    42:00 - 01:09:40 - कश्मीर में आतंकवादी घटनाएं और कश्मीरी पंडितों की हत्या व पलायन 

    01:09:47 - 01:12:25 - चर्चा लेटर 

    01:12:25 - 01:15:26 - ज़रूरी सूचना 1:15:30 - सलाह और सुझाव

     



    Hosted on Acast. See acast.com/privacy for more information.

    1 hr 23 min
  • एनएल चर्चा 216: पैंगोंग त्सो पर नया पुल, यासीन मलिक को उम्रकैद और गीतांजलि श्री को बुकर पुरस्कार

    एनएल चर्चा के इस अंक में पैंगोंग त्सो झील के पास चीन द्वारा बनाया जा रहा दूसरा पुल, यासीन मलिक को उम्रकैद, कश्मीर में जारी टारगेटेड हत्याएं, कपिल सिब्बल का कांग्रेस से इस्तीफा, अमेरिका के नेतृत्व में इंडो-पैसिफिक इकोनॉमिक फ्रेमवर्क की घोषणा, पंजाब के मुख्यमंत्री द्वारा अपने स्वास्थ्य मंत्री की बर्खास्तगी और गीतांजलि श्री को अंतरराष्ट्रीय बुकर पुरस्कार समेत अन्य विषयों पर चर्चा हुई.


    चर्चा में इस हफ्ते एनडीटीवी इंडिया में रक्षा मामलों को कवर करने वाले पत्रकार राजीव रंजन और न्यूज़लॉन्ड्री के सह संपादक शार्दूल कात्यायन शामिल हुए. साथ ही न्यूज़लॉन्ड्री के एसोसिएट एडिटर मेघनाद एस ने भी चर्चा में हिस्सा लिया. संचालन कार्यकारी संपादक अतुल चौरसिया ने किया.


    टाइम कोड 


    00:00 - 02:56 - इंट्रो

    02:57 - 8:18  - हेडलाइंस

    8:19 - 49:37  - कश्मीर के हालात और यासीन मलिक को उम्रकैद

    49:38 - 1:20:22 - चीन मुद्दा

    1:20:24 - 1:31:23 - कांग्रेस पार्टी और कपिल सिब्बल का जाना 

    1:31:24 - सलाह और सुझाव


    पत्रकारों की राय, क्या देखा, पढ़ा और सुना जाए



     मेघनाद एस

     

    प्रताप भानू मेहता का यासीन मलिक की सजा पर लेख - द कन्विक्शन ऑफ यासीन मलिक 

     

    फिल्म- तहान 

     

    वी राइजिंग - वीडियो गेम

     

     

    शार्दूल कात्यायन

     

    वेरिटेसियम यूट्यूब चैनल का वीडियो - द मैन हूं एक्सीडेंटली किल्ड द मोस्ट पीपल इन हिस्ट्री

    साउथ कोरिया अनटचेबल  फैमली - डाक्यूमेंट्री

    एनएल इंटरव्यू- ए.एस भसीन 

     

    अतुल चौरसिया

    रामपुर रजा लाइब्रेरी की किताब - सर गुज़िश्ता देहली- जीवनलाल की ज़बानी

     बसंत कुमार की प्रसार भारती के सीईओ पर रिपोर्ट - न्यूज़लॉन्ड्री हिंदी




    Hosted on Acast. See acast.com/privacy for more information.

    1 hr 44 min
  • एनएल चर्चा 215: ज्ञानवापी मस्जिद विवाद, गेहूं के निर्यात पर रोक और बढ़ती महंगाई

    एनएल चर्चा के इस अंक में वाराणसी में स्थित ज्ञानवापी मस्जिद को लेकर बढ़े विवाद, महाराष्ट्र में औरंगजेब के मकबरे को पांच दिनों के लिए बंद किये जाने, ताजमहल और कुतुब मीनार पर जारी बहस, गेहूं के निर्यात पर रोक, थोक महंगाई दर 15 फीसदी के पार समेत अन्य विषयों पर चर्चा हुई.


    चर्चा में इस हफ्ते लेखक शम्सुल इस्लाम और द वायर की बिजनेस एडिटर मिताली मुखर्जी शामिल हुई. साथ ही न्यूज़लॉन्ड्री के एसोसिएट एडिटर मेघनाद एस ने भी चर्चा में हिस्सा लिया. संचालन कार्यकारी संपादक अतुल चौरसिया ने किया.


    टाइमकोड 


    00:00 - 02:20 - इंट्रो

    02:20 - 10:36  - हेडलाइंस

    10:36 - 12:22  - जरूरी सूचना

    12:22 - 34:20 - गेहूं के निर्यात पर रोक और महंगाई दर में बढ़ोतरी

    34:20 - 1:20:46 - ज्ञानवापी मस्जिद विवाद और ताजमहल और कुतुब मीनार को लेकर विवाद

    01:20:46 - 01:24:47  - चर्चा लेटर

    01:24:47 - सलाह और सुझाव


    पत्रकारों की राय, क्या देखा, पढ़ा और सुना जाए:


    मेघनाद एस

    अक्षय मुकुल की किताब - गीता प्रेस एंड द मेकिंग ऑफ हिंदू इंडिया

    देशद्रोह विषय पर संसद वॉच शो

     

    शम्सुल इस्लाम

    आशीष खेतान की किताब - अंडरकवर

    बलराज मधोक की किताब - जिंदगी का सफर 

     

    मिताली मुखर्जी

    फिल्म - मैं आजाद हूं 

     

    अतुल चौरसिया

    पत्रकार पवन जायसवाल पर तनिष्का सोढ़ी की रिपोर्ट

     

    ***

    हर सप्ताह की सलाह और सुझाव

    चर्चा लेटर 

    ***

    Hosted on Acast. See acast.com/privacy for more information.

    1 hr 35 min

About NL Charcha

From the publisher's feed

हफ्ते भर के समाचार का समावेश| संचालन: अतुल चौरसिया https://www.newslaundry.com/hindi Click here to support Newslaundry:

More shows like NL Charcha

NL Hafta by Newslaundry.com

NL Hafta

81 Listeners

Cyrus Says by IVM Podcasts

Cyrus Says

156 Listeners

3 Things by Express Audio

3 Things

56 Listeners

The Awful & Awesome Entertainment Wrap by Newslaundry.com

The Awful & Awesome Entertainment Wrap

49 Listeners

Daily Dose by Newslaundry.com

Daily Dose

28 Listeners

Reporters Without Orders by Newslaundry.com

Reporters Without Orders

25 Listeners

Bharatiya Junta Podcast by The Bharatiya Junta Podcast

Bharatiya Junta Podcast

47 Listeners

ThePrint by ThePrint

ThePrint

87 Listeners

In Focus by The Hindu by The Hindu

In Focus by The Hindu

38 Listeners

The Internet Said So by Varun Thakur

The Internet Said So

107 Listeners

Highway On My Podcast by Newslaundry.com

Highway On My Podcast

16 Listeners

Newslaundry Interviews by Newslaundry.com

Newslaundry Interviews

4 Listeners

The Desi Crime Podcast by Desi Studios

The Desi Crime Podcast

289 Listeners

Anurag Minus Verma Podcast by anurag minus verma

Anurag Minus Verma Podcast

31 Listeners

Let's Talk About by Newslaundry .com

Let's Talk About

2 Listeners

दिनभर: पूरा दिन,पूरी ख़बर (Dinbhar) by BBC Hindi Radio

दिनभर: पूरा दिन,पूरी ख़बर (Dinbhar)

13 Listeners

Empire: World History by Goalhanger

Empire: World History

2,462 Listeners

Daybreak by The Ken

Daybreak

10 Listeners

ANI Podcast with Smita Prakash by Asian News International (ANI)

ANI Podcast with Smita Prakash

93 Listeners

South Central by The News Minute

South Central

3 Listeners