NL Charcha

NL Charcha

By Newslaundry.comNews
Download on the App Store

NL Charcha episodes

  • एनएल चर्चा 241: श्रद्धा हत्या केस, जी 20 वार्ता और टेक-जगत में जाती नौकरियां

    एनएल चर्चा के इस अंक में जी 20 देशों की बैठक, दिल्ली के श्रद्धा वॉकर हत्याकांड, सुप्रीम कोर्ट द्वारा जबरन धर्म परिवर्तन पर व्यक्त की गई चिंता, गुजरात में आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी के नामांकन वापस लेने के बवाल, आठ अरब हुई दुनिया की आबादी, कॉप 27 की बैठक और 20 नवंबर से कतर में शुरू हो रहा फीफा विश्व कप समेत कई अन्य विषयों का जिक्र हुआ.


    चर्चा में इस हफ्ते महिला अधिकार कार्यकर्ता कविता कृष्णन, पत्रकार हृदयेश जोशी और न्यूज़लॉन्ड्री के सह-संपादक शार्दूल कात्यायन शामिल हुए. संचालन कार्यकारी संपादक अतुल चौरसिया ने किया.

     

    00:00:00 - 00:10:32 - इंट्रो, हेडलाइंस और जरूरी सूचना

    00:10:32 - 00:23:50 - विश्व की बढ़ती जनसंख्या

    00:23:50 - 00:47:10 - श्रद्धा हत्याकांड

    00:47:10 - 01:09:10 - जी 20 और कॉप 27 की बैठक   

    01:09:10 - 1:20:00 - टेक कंपनियों में हो रही छंटनी

    1:20:00 - सलाह और सुझाव

    पत्रकारों की राय, क्या देखा, पढ़ा और सुना जाए

     शार्दूल कात्यायन

     

    कतर को कैसे मिली विश्वकप की मेजबानी

    वैश्वीकृत दुनिया में पहला आधुनिक वित्तीय संकट

    न्यूज़लॉन्ड्री पर प्रकाशित हंसल मेहता का इंटरव्यू

     

    कविता कृष्णन

     

    फ्लाविया एग्नेस की किताब - माय स्टोरी आवर स्टोरी

     

    ह्रदयेश जोशी

     

    जोसेफ स्टिग्लिट्ज़ की किताब - प्राइज ऑफ इनईक्वैलिटी

    शोशना जुबॉफ़ की किताब - एज ऑफ सर्विलांस कैपलिटिजम

     

    अतुल चौरसिया

     

    गुजरात और हिमाचल प्रदेश को लेकर चल रहे एनएल सेना प्रोजेक्ट को सपोर्ट करें

    कतर में हो रहे विश्व कप को लेकर इंडियन एक्सप्रेस पर प्रकाशित लेख

     

    ***

    हर सप्ताह के सलाह और सुझाव

    चर्चा लेटर 

    ***

    प्रोड्यूसर-  चंचल गुप्ता

    एडिटिंग - उमराव सिंह  

    ट्रांसक्राइब - अश्वनी कुमार सिंह



    Hosted on Acast. See acast.com/privacy for more information.

    1 hr 27 min
  • एनएल चर्चा 240: ईडब्ल्यूएस आरक्षण को मंजूरी और सरकार का टीवी चैनलों को फरमान

    एनएल टीम 


    एनएल चर्चा के इस अंक में डीवाई चंद्रचूड़ के भारत के 50वें मुख्य न्यायाधीश बनने, सुप्रीम कोर्ट द्वारा ईडब्ल्यूएस आरक्षण को दी गई वैधता, मेटा द्वारा अपने 11 हजार कर्मचारियों को निकालने, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने कहा टीवी चैनलों को हर रोज 30 मिनट राष्ट्रीय महत्व का कंटेंट दिखाना होगा, पीएमएलए कोर्ट ने शिवसेना सांसद संजय राउत दो दी जमानत, भाजपा ने हिमाचल प्रदेश में चुनाव जीतने पर समान नागरिक संहिता लागू करने का किया वादा, कॉप 27 की बैठक में चीन और भारत से प्रदूषण फैलाने के लिए छोटे देशों ने मांगा हर्जाना, लंदन कोर्ट ने खारिज की नीरव मोदी की याचिका जल्द लाया जाएगा भारत, बेंगलुरु में कॉमेडियन वीर दास का रद्द हुआ शो और टी 20 वर्ल्ड कप से भारत के बाहर होने समेत कई अन्य विषयों का जिक्र हुआ.


    चर्चा में इस हफ्ते आर्टिकल 19 के संस्थापक नवीन कुमार, न्यूज़लॉन्ड्री के स्तंभकार आनंद वर्धन और सह-संपादक शार्दूल कात्यायन शामिल हुए. संचालन कार्यकारी संपादक अतुल चौरसिया ने किया.


    इस विषय के विभिन्न पहलुओं के अलावा चर्चा में टीवी चैनलों को राष्ट्रीय महत्व को लेकर कंटेंट प्रसारित करने को लेकर सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय द्वारा जारी नोटिस पर भी विस्तार से बातचीत हुई. पूरी बातचीत सुनने के लिए हमारा यह पॉडकास्ट सुनें और न्यूज़लॉन्ड्री को सब्सक्राइब करना न भूलें.


    टाइम कोड

     

    00:00:00 - 00:14:20 - इंट्रो, हेडलाइंस और जरूरी सूचना

    00:14:20 - 00:54:45 - ईडब्ल्यूएस आरक्षण

    00:54:45 - 01:09:00 - सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय का टीवी चैनलों को आदेश

    1:09:00 - सलाह और सुझाव


    पत्रकारों की राय, क्या देखा, पढ़ा और सुना जाए

    शार्दूल कात्यायन

     

    गुजरात और हिमाचल प्रदेश चुनाव को लेकर न्यूज़लॉन्ड्री की रिपोर्ट्सफ्लॉप शो - जसपाल भट्टी

    “मुझे जीवन और दिल्ली के बीच चयन करना पड़ा जो एक विकल्प नहीं है जिसे हमें बनाना चाहिए” -हितेश राज भगत का लेख

     

    नवीन कुमार

     

    कॉस्ट मैटर्स - सुरज येंगडे की किताब

    निकोलस डिर्क की किताब - कॉस्ट ऑफ माइंड

     

    आनंद वर्धन

     

    नलिन मेहता की किताब - इंडिया ऑन टेलीविजन

     

    अतुल चौरसिया

     

    रॉबिंग मुसोलिनी फिल्म - नेटफ्लिक्स 

    ऑक्सफैम- न्यूज़लॉन्ड्री की रिपोर्ट - हू टेल्स आर स्टोरीज मैटर्स 

     

    ***

    हर सप्ताह के सलाह और सुझाव

    चर्चा लेटर 

    ***

    प्रोड्यूसर- चंचल गुप्ता

    एडिटिंग - उमराव सिंह  

    ट्रांसक्राइब - अश्वनी कुमार सिंह


    Hosted on Acast. See acast.com/privacy for more information.

    1 hr 16 min
  • एनएल चर्चा 239: मोरबी पुल हादसा, गंभीर वायु प्रदूषण और ट्विटर

    एनएल चर्चा के इस अंक में गुजरात के मोरबी में पुल हादसे, द वायर के संपादकों के घर दिल्ली पुलिस की तलाशी, देश भर में खराब होती वायु गुणवत्ता, सोशल मीडिया पर कंटेंट निगरानी के लिए बनी कमेटी, झारखंड मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को ईडी का समन, ईलॉन मस्क बने ट्विटर के मालिक, पाक के पूर्व पीएम इमरान खान पर जानलेवा हमले और उत्तर कोरिया द्वारा मिसाइल परीक्षण समेत कई अन्य विषयों का जिक्र हुआ.


    चर्चा में इस हफ्ते द क्विंट के एसोसिएट एडिटर ईश्वर, ग्रीन पीस के अविनाश चंचल, पत्रकार ह्रदयेश जोशी शामिल हुए. संचालन सह-संपादक शार्दूल कात्यायन ने किया.


    शार्दूल ने चर्चा की शुरुआत मोरबी पुल की घटना से की. वह कहते हैं, “हादसे में मारे गए लोगों के बाद जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ने की कोशिश की गई. वहीं जब पीएम अस्पताल जाने वाले थे, तब प्रशासन ने घायलों और उनके परिवारों की चिंता करने की बजाय उसकी रंगाई-पुताई शुरू करवा दी. इस पूरे प्रकरण में प्रशासन जमीनी स्तर पर क्या करता हुआ दिखाई दे रहा है?”


    इस पर ईश्वर कहते हैं, “इस हादसे में कई ऐसे परिवार है जिनके पूरा परिवार ही हादसे में खत्म हो गया. हादसे में मारे गए लोगों के परिवारों में दुख के साथ ही गुस्सा भी है. लोगों का कहना है कि प्रशासन से बिना अनुमति कैसे इस ब्रिज को खोल दिया गया. हादसे की जिम्मेदारी पर मोरबी नगर पालिका के चीफ ऑफिसर संदीप सिंह कि, पुल की मरम्मत का काम जिस पुल ने किया उसकी जिम्मेदारी पूरे मामले में बनती है. सिंह पहले सरकारी अधिकारी है जिन्हें इस मामले में सस्पेंड किया गया.”


    इस विषय के विभिन्न पहलुओं के अलावा चर्चा में उत्तर भारत में बढ़ते प्रदूषण पर भी विस्तार से बातचीत हुई. पूरी बातचीत सुनने के लिए हमारा यह पॉडकास्ट सुनें और न्यूज़लॉन्ड्री को सब्सक्राइब करना न भूलें.


    टाइम कोड

     

    00:00:00 - 00:10:05 - इंट्रो, हेडलाइंस और जरूरी सूचना

    00:10:05 - 00:44:10 - मोरबी पुल की घटना 

    00:44:10 - 01:09:50 - दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण

    01:09:50- 01:20:21 - इलान मस्क का हुआ ट्विटर

    1:20:21 - सलाह और सुझाव


    पत्रकारों की राय, क्या देखा, पढ़ा और सुना जाए

     

     शार्दूल कात्यायन

     

    न्यूज़लॉन्ड्री के हिमाचल और गुजरात चुनाव के एनएल सेना कवरेज को देखे

    घोड़े कैसे साप से इंसानों को बचाते हैं

    यूएन के अनुसार किलिमंजारो और अफ्रीका के अंतिम ग्लेशियर 2050 तक खत्म हो जायेंगे

     

    हृदयेश जोशी

     

    कार्बन कॉपी वेबसाइट

     

    ईश्वर

     

    लेडिज फर्स्ट - नेटफ्लिक्स सीरीज

     

    अविनाश चंचल

     

    ऑल अबाउट लव - बेल हुक्स की किताब

     

    ***

    हर सप्ताह के सलाह और सुझाव

    चर्चा लेटर 

    ***

    प्रोड्यूसर-  चंचल गुप्ता

    एडिटिंग - उमराव सिंह  

    ट्रांसक्राइब - अश्वनी कुमार सिंह




    Hosted on Acast. See acast.com/privacy for more information.

    1 hr 27 min
  • एनएल चर्चा 238: यूके के नए प्रधान मंत्री ऋषि सुनक, नोटों पर भगवान के फोटो की मांग और द वायर बनाम मेटा

    एनएल चर्चा के इस अंक में भाजपा की आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय के द वायर के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने, अरविंद केजरीवाल द्वारा नोटों पर भगवान गणेश और लक्ष्मी की फोटो लगाने की मांग, ऋषि सुनक के ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री बनने, तेलंगाना में बीआरएस का भाजपा पर सरकार गिराने का आरोप, मल्लिकार्जुन खड़गे का कांग्रेस अध्यक्ष पद की शपथ लेने, न्यूज़18 इंडिया पर एनबीडीएसए ने लगाया 50 हजार का जुर्माना, बीसीसीआई का महिला और पुरुष खिलाड़ियों को बराबर मैच फीस देने का फैसला और चीन में शी जिनपिंग को बतौर राष्ट्रपति तीसरा कार्यकाल मिलने समेत कई अन्य विषयों का जिक्र हुआ.


    चर्चा में इस हफ्ते वरिष्ठ पत्रकार हर्षवर्धन त्रिपाठी, पत्रकार स्मिता शर्मा, न्यूज़लॉन्ड्री के स्तंभकार आनंद वर्धन शामिल हुए. संचालन कार्यकारी संपादक अतुल चौरसिया ने किया.


    टाइम कोड

     

    00:00:00 - 00:13:26 - इंट्रो, हेडलाइंस और जरूरी सूचना

    00:12:45 - 00:44:05 - ऋषि सुनक  

    00:44:06 - 01:07:15 - अरविंद केजरीवाल का बयान

    01:07:16 - 01:21:40 - द वायर और मेटा विवाद साथ में अमित मालवीय

    01:21:41-1:28:37 - सलाह और सुझाव



    पत्रकारों की राय, क्या देखा, पढ़ा और सुना जाए

     हर्षवर्धन त्रिपाठी

    राम बहादुर राय की किताब - भारतीय संविधान की अनकही कहानियां

    संगीत रागी की किताब - आरएसएस और गांधी

     

    आनंद वर्धन

    गोपाल कृष्ण गांधी का लेटर टू एडिटर - द हिंदू में प्रकाशित पत्र

    दिनयार पटेल की किताब - ‘नौरोजी: पायनियर ऑफ इंडियन नेशनलिज्म

     

    स्मिता शर्मा

    बीबीसी पर प्रकाशित ऋषि सुनक की प्रोफाइल

    द अटलांटिक पर प्रकाशित ऋषि सुनक की प्रोफाइल

    अदनान भट्ट का द वायर और मेटा विवाद पर आर्टिकल

    लिटिल वुमेन सीरीज

     

    अतुल चौरसिया

    फेसबुक व्हिसलब्लोअर सोफी झांग का इंटरव्यू

     

    ***

    हर सप्ताह के सलाह और सुझाव

    चर्चा लेटर


    Hosted on Acast. See acast.com/privacy for more information.

    1 hr 29 min
  • एनएल चर्चा 237: भूख सूचकांक में भारत की गिरती रैंकिंग, द वायर-मेटा विवाद और बिलकिस बानो

    एनएल चर्चा के इस अंक में वैश्विक भूख सूचकांक में भारत की गिरी रैंकिंग, द वायर द्वारा मेटा पर की गई रिपोर्ट्स पर खड़ा हुआ विवाद, केंद्रीय मंत्री ने बिलकिस बानो के दोषियों की रिहाई का किया समर्थन, ब्रिटेन की प्रधानमंत्री लिज़ ट्रस ने दिया इस्तीफा, यूक्रेन में स्थित भारतीय दूतावास ने भारतीयों के लिए जारी की एडवाइजरी और कांग्रेस के नए अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे समेत कई अन्य विषयों का जिक्र हुआ.



    चर्चा में इस हफ्ते वरिष्ठ स्वास्थ्य पत्रकार बनजोत कौर, स्वतंत्र पत्रकार समर्थ बसंल और वरिष्ठ पत्रकार ह्रदयेश जोशी शामिल हुए. संचालन सह-संपादक शार्दूल कात्यायन ने किया.



    टाइम कोड

     

    00:00:00 - 00:22:13 - इंट्रो और हेडलाइंस 

    00:00:00 - 00:41:43 - वैश्विक भूख सूचकांक

    00:42:56 - 00:44:15 - दिवाली गिफ्ट हैंपर

    00:44:15 - 01:11:20 - द वायर और मेटा विवाद

    01:11:20 - 01:18:27 - बिलकिस बानो केस

    01:18:27 - सलाह और सुझाव


    पत्रकारों की राय, क्या देखा, पढ़ा और सुना जाए

     

     हृदयेश जोशी

     

    विवेक शानभाग की किताब - घाचर घोचर

     

    समर्थ बसंल

     

    नेटफ्लिक्स सीरीज - एक्सप्लेन्ड

     

    वॉट काउंट एज ए बेस्टसेलर - पब्लिक बुक पर प्रकाशित लेख

     

    बनजोत कौर

     

    स्टेट फूड सिक्योरिटी एंड न्यूट्रिशन इन द वर्ल्ड रिपोर्ट 2022

     

    शार्दूल कात्यायन

     

    अंटार्कटिका का पतन अनुमान से भी जल्द शुरू हो सकता है - साइंटिफिक अमेरिकन की रिपोर्ट

     

    ऊर्जा संकट, यूक्रेन-यूरोपीय संघ शिखर सम्मेलन के एजेंडे में शीर्ष पर - डीडब्ल्यू रिपोर्ट

    गाम्बिया में कफ सिरप से हुई मौतों के मामले में सीडीएससीओ द्वारा भेजा नोटिस



    Hosted on Acast. See acast.com/privacy for more information.

    1 hr 25 min
  • एनएल चर्चा 236: मीडिया में महिलाओं की चुनौतियां और उनके साथ होता भेदभाव

    (यह अंक विशेषतौर पर महिलाओं पर केंद्रित मुद्दों को लेकर रिकार्ड किया गया है. इस सप्ताह मीडिया रंबल कार्यक्रम होने की वजह से साप्ताहिक चर्चा रिकार्ड नहीं किया गया.)


    एनएल चर्चा का यह विशेष अंक है. इस अंक में न्यूज़रूम में महिलाओं की उपस्थिति, फील्ड में काम करने के दौरान उनको मिलने वाली चुनौतियां और सोशल मीडिया पर उनके साथ किए जाने वाले दुर्व्यवहार पर चर्चा की गई.

     

    चर्चा में इस हफ्ते बतौर मेहमान स्वतंत्र पत्रकार और लेखक प्रियंका दुबे, द मूकनायक की फाउंडर एडिटर मीना कोटवाल, स्वतंत्र पत्रकार नीतू सिंह, पत्रकार निधि सुरेश शामिल हुईं. संचालन न्यूज़लॉन्ड्री के कार्यकारी संपादक अतुल चौरसिया ने किया.



    न्यूज़रूम में महिलाओं की उपस्थिति को लेकर अतुल द्वारा पूछे गए सवाल पर प्रियंका कहती हैं, "महिलाओं को पहली बात तो मौके कम मिलते हैं. दूसरा कई बार उनके साथ दुर्व्यवहार भी होता है, जिसे वह घर और दफ्तर में बता नहीं पाती हैं क्योंकि उससे उनको कम मौके दिए जाते हैं. महिलाओं को उनके घर और ऑफिस में सेफ स्पेस दिया जाना चाहिए ताकि वह अपनी बातों को खुलकर शेयर कर सकें. साथ ही उन्हें सपोर्ट किया जाना चाहिए."


    नीतू कहती हैं, "छोटे क्षेत्रों और खासकर ग्रामीण इलाकों में काम करने के दौरान महिलाओं के लिए चुनौतियां और बढ़ जाती हैं. साथ ही इन इलाकों में ऐसा माना जाता है कि मीडिया क्षेत्र महिलाओं के लिए नहीं है."



    वहीं निधि कहती हैं, "कई बार बालात्कार के मामलों में कई दिन बीत जाने के बाद मीडिया संस्थान अपने रिपोर्टरों को वहां भेजने से कतराते हैं यह कहकर की स्टोरी तो आ गई है अब वहां क्या बचा है?"



    मीना अपनी बात रखते हुए कहती हैं, "मुख्यधारा की मीडिया में महिला पत्रकारों को बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ता है. मुख्यधारा के साथ-साथ बहुत से बहुजन चैनल भी हैं लेकिन वहां जब महिलाओं से जुड़े मुद्दों पर बात होती है तो वहां बातचीत महिला नहीं बल्कि पुरूष करते हैं.


    पत्रकारों की राय, क्या देखा, पढ़ा और सुना जाए  

     


    प्रियंका दुबे


    ऑल डैट ब्रीथ - डॉक्यूमेंट्री

    https://www.imdb.com/title/tt16377862/


    मीना कोटवाल

    जूठन - किताब

    https://amzn.eu/d/aBnLKHf 

    फिल्म गिली पुच्छी

    https://scroll.in/reel/992816/the-secret-sauce-of-geeli-pucchi-the-most-loved-film-in-ajeeb-daastaans


    निधि सुरेश 

    सिया - फिल्म 

    https://www.imdb.com/title/tt21398196/


    नीतू सिंह

    खबरों की हेडलाइन में महिलाओं को लेकर संवेदनशीलता होना चाहिए


    अतुल चौरसिया

    न्यूज़लॉन्ड्री और ऑक्सफैम की सालाना - मीडिया में धर्म जाति और लिंग पर अधारित रिपोर्ट

    https://www.themediarumble.com/reports


    प्रोड्यूसर-  चंचल गुप्ता 

    एडिटिंग - उमराव सिंह  

    ट्रांसक्राइब - अश्वनी कुमार सिंह


    .


    Hosted on Acast. See acast.com/privacy for more information.

    39 min
  • एनएल चर्चा 235: चुनावी वादों पर चुनाव आयोग का दखल, भारत जोड़ो यात्रा और 5जी सेवा

    एनएल चर्चा के इस अंक में चुनाव आयोग ने राजनीतिक पार्टियों से चुनावी वादों की आर्थिक जवाबदेही पर राय मांगी, गृहमंत्री अमित शाह द्वारा जम्मू कश्मीर दौरे पर पहाड़ी समुदाय के लिए आरक्षण, डब्ल्यूएचओ द्वारा भारत के चार कफ सिरप के खिलाफ गाम्बिया में 66 लोगों के मरने के बाद जारी अलर्ट, कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में, वर्ल्ड बैंक की रिपोर्ट के अनुसार 2020 में महामारी के दौरान भारत में गरीबों की संख्या में 5.6 करोड़ की बढ़ोतरी, पीएम मोदी के द्वारा लांच 5जी नेटवर्क, इंडोनेशिया में फुटबॉल स्टेडियम में भगदड़ से 176 की मौत, केसीआर ने लॉन्च की अपनी नई राष्ट्रीय पार्टी, जलपाईगुड़ी में दुर्गा विसर्जन के दौरान नदी में बहने से लोगों की मृत्यु, पीएम मोदी की यूक्रेन के राष्ट्रपति से बातचीत और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के द्वारा परमाणु हमले की बात आदि विषयों का जिक्र हुआ.


    चर्चा में इस हफ्ते वरिष्ठ पत्रकार रशीद किदवई, न्यूज़लॉन्ड्री के स्तंभकार आनंद वर्धन और न्यूज़लॉन्ड्री के सह-संपादक शार्दूल कात्यायन शामिल हुए. संचालन कार्यकारी संपादक अतुल चौरसिया ने किया



    टाइम कोड

     

    00:00:00 - 00:22:13 - इंट्रो, हेडलाइंस और जरूरी सूचना 

    00:22:13 - 00:38:20 - कांग्रेस पार्टी की यात्रा और अध्यक्ष पद

    00:38:20 - 01:07:00 - रेवड़ी कल्चर को लेकर चुनाव आयोग ने पार्टियों को लिखा पत्र

    01:07:00 - 00:19:00 - पीएम द्वारा लॉन्च 5जी नेटवर्क

    01:19:00 - सलाह और सुझाव


    पत्रकारों की राय, क्या देखा, पढ़ा और सुना जाए

     

     शार्दूल कात्यायन

     

    बायो सीएनजी पर न्यूज़लॉन्ड्री पर प्रकाशित लेख

     

    दास्तान ए गांधी - वीडियो

     

    इस हफ्ते की एनएल टिप्पणी

     

    रशीद किदवई

     

    द क्राउन सीरीज

     

    आनंद वर्धन

     

    टाइम्स ऑफ इंडिया की शी जिनपिंग की राजनीति पर आधारित विजय गोखले का लेख   कश्मीरी पहाड़ियों को आरक्षण देने के हाल के अमित शाह के फैसले पर प्रवीण स्वामी का द प्रिंट में प्रकाशित लेख 


    अतुल चौरसिया


    पी वैद्यनाथन का चुनाव आयोग द्वारा राजनीतिक पार्टियों को फ्रीबी को लेकर जारी नोटिस पर इंडियन एक्सप्रेस में लेख


    चीन की राजनीति पर आधारित द इकोनॉमिस्ट का पॉडकास्ट 


    ***

    हर सप्ताह के सलाह और सुझाव

    चर्चा लेटर 

    ***

    प्रोड्यूसर-  चंचल गुप्ता 

    एडिटिंग - चंचल गुप्ता  

    ट्रांसक्राइब - अश्वनी कुमार सिंह


    . 


    Hosted on Acast. See acast.com/privacy for more information.

    1 hr 26 min
  • एनएल चर्चा 234: कांग्रेस का राजस्थान संकट, अध्यक्षता नामांकन और अंकिता भंडारी हत्याकांड
    एनएल चर्चा के इस अंक में राजस्थान कांग्रेस के नेताओं को कारण बताओ नोटिस, कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष पद को लेकर तीन नेताओं के नामांकन, गृह मंत्रालय द्वारा पीएफआई पर पांच साल का बैन, सुप्रीम कोर्ट ने ईडब्ल्यूएस कोटे पर फैसला रखा सुरक्षित, सुप्रीम कोर्ट के द्वारा विवाहित और अविवाहित सभी महिलाओं को गर्भपात का अधिकार दिए जाने, ऋषिकेश में अंकिता भंडारी हत्याकांड में शामिल भाजपा के पूर्व मंत्री के बेटे की गिरफ़्तारी, लेफ्टिनेंट जनरल अनिल चौहान के भारत के नए सीडीएस चुने जाने, आरबीआई द्वारा रेपो रेट में वृद्धि, डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपए में ऐतिहासिक गिरावट, भारतीय विदेश मंत्री द्वारा अमेरिकी मीडिया के भारत कवरेज को पूर्वाग्रहित कहने और ईरान में हिजाब के खिलाफ चल रहे महिलाओं के प्रदर्शन समेत कई विषयों का जिक्र हुआ.चर्चा में इस हफ्ते वरिष्ठ पत्रकार और स्तंभकार नीरजा चौधरी, पत्रकार हृदयेश जोशी और न्यूज़लॉन्ड्री के सह-संपादक शार्दूल कात्यायन शामिल हुए. संचालन कार्यकारी संपादक अतुल चौरसिया ने किया. 
    टाइम कोड 00:00:00 - 00:10:35 - इंट्रो, हेडलाइंस और जरूरी सूचना 00:10:35 - 00:48:10 - कांग्रेस पार्टी का राजस्थान एपिसोड और अध्यक्ष पद 00:48:10 - 01:01:03 - अंकिता भंडारी हत्याकांड01:01:03 - सलाह और सुझाव
    पत्रकारों की राय, क्या देखा, पढ़ा और सुना जाए शार्दूल कात्यायन ईरान में विरोध प्रकट करने के लिए कार्टून बन रहे हैं, उन्हें शेयर करें मॉन्स्टर: द जेफरी डामर स्टोरी - सीरीज जॉन ओलिवर का ब्राजील के चुनाव पर शो

    नीरजा चौधरी सिटीजन जर्नलिस्ट को बढ़ावा दे
    ह्रदयेश जोशी
    सेतु प्रकाशन की - https://www.setuprakashan.com/book.php?id=9789393758712
    अतुल चौरसिया
    हिलाल अहमद का टाइम्स ऑफ इंडिया में कांग्रेस और भाजपा पर लेख
    रजनी कोठारी की किताब - कांग्रेस सिस्टम
    ***हर सप्ताह के सलाह और सुझावचर्चा लेटर ***प्रोड्यूसर- चंचल गुप्ता एडिटिंग - उमराव सिंह  ट्रांसक्राइब - अश्वनी कुमार सिंह



     

    Hosted on Acast. See acast.com/privacy for more information.

    1 hr 9 min
  • एनएल चर्चा 233: मीडिया में हेट स्पीच पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी और पुतिन की यूक्रेन नीति

    एनएल चर्चा के इस अंक में सुप्रीम कोर्ट के द्वारा नफरत भरी भाषा में मीडिया की भूमिका को लेकर की टिप्पणी, देश के कई राज्यों में भयंकर बारिश, चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में एमएमएस लीक मामला, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के सेना में आंशिक लामबंदी के ऐलान, कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष पद के नामांकन की शुरुआत, यूके के लेस्टर में हिंदू-मुस्लिम हिंसा और पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह की पार्टी के भाजपा में विलय समेत कई विषयों का जिक्र हुआ.


    चर्चा में इस हफ्ते सुप्रीम कोर्ट के वकील और लेखक विराग गुप्ता, वरिष्ठ पत्रकार स्मिता शर्मा, और न्यूज़लॉन्ड्री के कंटेंट एडिटर अवधेश कुमार शामिल हुए. संचालन न्यूज़लॉन्ड्री के सह-संपादक शार्दूल कात्यायन ने किया.

    टाइम कोड

     

    00:00:00 - 00:06:27 - इंट्रो, हेडलाइंस और जरूरी सूचना 

    00:06:27 - 00:43:58 - सुप्रीम कोर्ट की मीडिया पर टिप्पणी

    00:43:58 - 01:00:50 - रूस की सेना में आंशिक लामबंदी और पुतिन 

    01:00:50 - 01:14:25 - चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में लीक वीडियो 

    01:14:25 - सलाह और सुझाव

    पत्रकारों की राय, क्या देखा, पढ़ा और सुना जाए

     अवेधश कुमार

    झारखंड में बैंक रिकवरी एजेंट ने महिला पर रौंदा - बीबीसी की ग्राउंड रिपोर्ट  

    मृत्यु कथा - आशुतोष भारद्वाज की किताब

    स्मिता शर्मा

    रशिया इज लूजिंग इंडिया - हैप्पीमॉन जैकब का लेख

    पीटर कॉनराडी की किताब - हु लॉस्ट रशिया?

    विराग गुप्ता

    संविधान बेंच की लाइव सुनवाई को देखना चाहिए 

    उत्तर प्रदेश की चित्रकूट में दृष्टिहीन बच्चियों को फ्री शिक्षा देने वाले शंकरलाल गुप्ता

    इंडियन एक्सप्रेस पर सीबीआई और ईडी द्वारा विपक्षी पार्टियों के खिलाफ दर्ज मामलों का विश्लेषण

    शार्दूल कात्यायन

    अफ्रीका में प्रदूषण फैलाती अमीर मुल्कों की पुरानी कारें एनसीआर ड्राफ्ट प्लान से अरावली के जंगलों पर पड़ने वाला प्रभाव रियल डिक्टेटर्स

    चर्चा लेटर 

    ***

    प्रोड्यूसर-  चंचल गुप्ता 

    एडिटिंग - सतीश कुमार  

    ट्रांसक्राइब - अश्वनी कुमार सिंह


    Hosted on Acast. See acast.com/privacy for more information.

    1 hr 21 min
  • एनएल चर्चा 232: बढ़ती महंगाई, सार्वजानिक स्वास्थ्य पर घटता खर्च और ज्ञानवापी सुनवाई

    एनएल चर्चा के इस अंक में वाराणसी कोर्ट ने ज्ञानवापी में श्रृंगार गौरी पूजा की अनुमति की मांग वाली याचिका को सुनवाई के लायक बताने, लखीमपुर खीरी में दो बहनों की हत्या, तीन महीने की गिरावट के बाद खुदरा मुद्रास्फीति में बढ़ोतरी, जीडीपी में स्वास्थ्य पर खर्च होने वाले मद में आई गिरावट, सुप्रीम कोर्ट ने सीएए को लेकर दायर याचिकाओं पर केंद्र सरकार को जारी किया नोटिस, इशरत जहां मुठभेड़ मामले की जांच करने वाली एसआईटी के प्रमुख सतीश चंद्र वर्मा की बर्खास्तगी, गुरुग्राम में कॉमेडियन कुणाल कामरा के रद्द हुए शो, सीजेआई के द्वारा विचाराधीन कैदियों की संख्या पर जताई चिंता, असम में मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा शर्मा की सरकार के द्वारा 4,449 परिवारों को हटाए जाने, उत्तर प्रदेश सरकार में मदरसों की जांच और शंघाई सहयोग संगठन की बैठक आदि विषयों का जिक्र हुआ.


    चर्चा में इस हफ्ते जेएनयू के पूर्व प्रोफेसर और अर्थशास्त्री प्रो. अरुण कुमार, वरिष्ठ पत्रकार हृदयेश जोशी और न्यूज़लॉन्ड्री के सह-संपादक शार्दूल कात्यायन शामिल हुए. संचालन कार्यकारी संपादक अतुल चौरसिया ने किया.

    टाइम कोड

     

    00:00:00 - 00:01:15 - इंट्रो 

    00:1:15 - 00:07:46 - हेडलाइंस और जरूरी सूचना 

    00:07:46 - 00:12:42 - शंघाई सहयोग संगठन की बैठक

    00:12:43 - 00:54:01 - स्वास्थ्य बजट में गिरावट और महंगाई

    00:55:02 - 01:11:25 - ज्ञानवापी मस्जिद विवाद

    01:11:25 - सलाह और सुझाव


    पत्रकारों की राय, क्या देखा, पढ़ा और सुना जाए

     शार्दूल कात्यायन

     

    न्यूज नेशन में अडानी का निवेश - न्यूज़लॉन्ड्री पर प्रकाशित रिपोर्ट 

    इंडियाज ग्रेट एनीमिया मिस्ट्री - इंडियन एक्सप्रेस पर प्रकाशित लेख

     

    अरुण कुमार

     

    पर्यावरण संरक्षण पर ध्यान देना चाहिए

     

    हृदयेश जोशी

    द प्राइस ऑफ इनक्वॉलिटी - जोसेफ स्टिग्लिट्ज़


    अतुल चौरसिया 


    विजय गोखले का चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग पर टीओआई में प्रकाशित लेख

    चंदन पाण्डेय की किताब - कीर्तिगान


    ***

    हर सप्ताह के सलाह और सुझाव

    चर्चा लेटर 

    ***

    प्रोड्यूसर-  चंचल गुप्ता 

    एडिटिंग - सतीश कुमार  

    ट्रांसक्राइब - अश्वनी कुमार सिंह



    Hosted on Acast. See acast.com/privacy for more information.

    1 hr 17 min

About NL Charcha

From the publisher's feed

हफ्ते भर के समाचार का समावेश| संचालन: अतुल चौरसिया https://www.newslaundry.com/hindi Click here to support Newslaundry:

More shows like NL Charcha

NL Hafta by Newslaundry.com

NL Hafta

81 Listeners

Cyrus Says by IVM Podcasts

Cyrus Says

156 Listeners

3 Things by Express Audio

3 Things

56 Listeners

The Awful & Awesome Entertainment Wrap by Newslaundry.com

The Awful & Awesome Entertainment Wrap

49 Listeners

Daily Dose by Newslaundry.com

Daily Dose

28 Listeners

Reporters Without Orders by Newslaundry.com

Reporters Without Orders

25 Listeners

Bharatiya Junta Podcast by The Bharatiya Junta Podcast

Bharatiya Junta Podcast

47 Listeners

ThePrint by ThePrint

ThePrint

87 Listeners

In Focus by The Hindu by The Hindu

In Focus by The Hindu

38 Listeners

The Internet Said So by Varun Thakur

The Internet Said So

107 Listeners

Highway On My Podcast by Newslaundry.com

Highway On My Podcast

16 Listeners

Newslaundry Interviews by Newslaundry.com

Newslaundry Interviews

4 Listeners

The Desi Crime Podcast by Desi Studios

The Desi Crime Podcast

289 Listeners

Anurag Minus Verma Podcast by anurag minus verma

Anurag Minus Verma Podcast

31 Listeners

Let's Talk About by Newslaundry .com

Let's Talk About

2 Listeners

दिनभर: पूरा दिन,पूरी ख़बर (Dinbhar) by BBC Hindi Radio

दिनभर: पूरा दिन,पूरी ख़बर (Dinbhar)

13 Listeners

Empire: World History by Goalhanger

Empire: World History

2,462 Listeners

Daybreak by The Ken

Daybreak

10 Listeners

ANI Podcast with Smita Prakash by Asian News International (ANI)

ANI Podcast with Smita Prakash

93 Listeners

South Central by The News Minute

South Central

3 Listeners