
Sign up to save your podcasts
Or


एनएल चर्चा के 174वें अंक में कश्मीर में धर्मांतरण का मामला, यूपी एटीएस ने धर्मांतरण के आरोप में दो लोगों को किया गिरफ्तार, सीजेआई का न्यायालय और सरकार को लेकर दिया गया बयान, ब्राजील ने रद्द की कोवैक्सीन की 2 करोड़ डोज, कोरोना मामलों में दर्ज की गई कमी, वैक्सीनेशन में आ रही कमी, जम्मू कश्मीर में सैनिक छावनी पर ड्रोन से हमला आदि इस हफ्ते चर्चा के प्रमुख विषय रहे.
इस बार चर्चा में बतौर मेहमान सामाजिक आंदोलनों से जुड़े और सामयिक मुद्दों पर लिखने वाले सत्यम श्रीवास्तव शामिल हुए. न्यूज़लॉन्ड्री के स्तंभकार आनंद वर्धन और सहसंपादक शार्दूल कात्यायन भी चर्चा का हिस्सा रहे. संचालन न्यूज़लॉन्ड्री के कार्यकारी संपादक अतुल चौरसिया ने किया.
0:00 - इंट्रो
2:00 - हेडलाइन
13:25 - सीजेआई का बयान
29:35 - जम्मू धर्मांतरण मामला
1:07:00 - क्या पढ़ें क्या देखें
पत्रकारों की राय, क्या देखा, पढ़ा और सुना जाए.
सत्यम श्रीवास्तव
फिल्म शादीस्थान - डिज्नी हॉटस्टार
सुखदेश सिंह शर्मा की किताब - धर्म दर्शन
आनंद वर्धन
शिवशंकर मेनन की किताब - इंडिया और एशिया जियोपॉलिटिक्स
पूर्व विदेश सचिव विजय गोखले किताब - द लॉग गेम
शार्दूल कात्यायन
द गार्जियन में पर्यावरण को लेकर लिखा गया मार्क हर्ट्सगार्ड का लेख
क्लाइमेंट चेंज को लेकर लाइव सांइस पर प्रकाशित आर्टिकल
कनाडा और अमेरिका में आए तापमान में उछाल पर डीडब्लू पर प्रकाशित लेख
इंडियन एक्सप्रेस पर हरीश दामोदरन का लेख - क्या खाना फ्यूल से ज्यादा मंहगा हो जाएगा?
अतुल चौरसिया
फिल्म - मिलादा नेटफिलिक्स
Hosted on Acast. See acast.com/privacy for more information.
एनएल चर्चा के 173वें अंक में जम्मू-कश्मीर के नेताओं के साथ प्रधानमंत्री की बैठक, टीकाकरण का रिकॉर्ड, कोवैक्सीन के तीसरे चरण का डाटा जारी, डेल्टा प्लस वेरिएंट का खतरा, लक्षद्वीप प्रशासक के फैसले पर लगी रोक, उत्तर प्रदेश धर्मांतरण मामला, टीआरपी घोटाले में अर्णब गोस्वामी का नाम आदि इस हफ्ते चर्चा के प्रमुख विषय रहे.
इस बार चर्चा में बतौर मेहमान लेखक अशोक कुमार पाण्डेय शामिल हुए. न्यूज़लॉन्ड्री के सहसंपादक शार्दूल कात्यायन और एसोसिएट एडिटर मेघनाद एस भी चर्चा का हिस्सा रहे. संचालन अतुल चौरसिया ने किया.
पत्रकारों की राय, क्या देखा, पढ़ा और सुना जाए.
00-1:47 - इंट्रो
1:47-8:15 - हेडलाइन
8:15-42:00 - कश्मीरी नेताओं की दिल्ली में बैठक
42:58-58:00 - उत्तर प्रदेश में धर्मांतरण
58:00-1:09:00 - वैक्सीनेशन का रिकॉर्ड
01:09:40-01:14:36 - क्या पढ़े क्या देखे
पत्रकारों की राय, क्या देखा, पढ़ा और सुना जाए.
अशोक कुमार पांडे
यासिर अराफात की बायोग्राफी
1232 किलोमीटर- द लॉग जर्नी होम विनोद कापड़ी की किताब
फिलिस्तीन पर इलेन पापे की किताब
मेघनाद एस
स्क्रॉल पर सुप्रिया शर्मा की रिपोर्ट
गोथम सीरीज - अमेजन प्राइम
एसएसआर कैंपेन चलाने वाले निलोतपल मृणाल पर न्यूज़लॉन्ड्री पर प्रकाशित रिपोर्ट
फोर्ट वीडियो गेम
शार्दूल कात्यायन
अयोध्या राम मंंदिर ट्रस्ट द्वारा खरीदी गई जमीन पर न्यूज़लॉन्ड्री की रिपोर्ट
जर्नी वीडियो गेम
अतुल चौरसिया
ब्रोकन प्रॉमिस - अमेजन प्राइम
अशोक कुमार पाण्डेय की किताब - कश्मीरनामा
Hosted on Acast. See acast.com/privacy for more information.
एनएल चर्चा के 172वें अंक में कोरोना से हुई मौत के मामले में अंडर काउंटिंग, देवांगना कलीता, नताशा नरवाल, और आसिफ इकबाल को मिली जमानत, गाजियाबाद पुलिस ने पत्रकारों समेत ट्विटर पर दर्ज की एफआईआर और कथित राम मंदिर जमीन घोटाला इस हफ्ते चर्चा के प्रमुख विषय रहे.
इस बार चर्चा में वरिष्ठ पत्रकार शरत प्रधान बतौर मेहमान शामिल हुए. न्यूज़लॉन्ड्री के स्तंभकार आनंद वर्धन और एसोसिएट एडिटर मेघनाद एस भी चर्चा का हिस्सा रहे. संचालन अतुल चौरसिया ने किया.
.
00:50 - इंट्रो
02:34: 06:55- हेडलाइन
06:55: 23:20 - गाजियाबाद मामले में पत्रकारों पर एफआईआर
23:20: 42:38 - गाजियाबाद मामले में ट्विटर की भूमिका
42:38: 01:07:38 - राम मंदिर जमीन घोटाला
01:09:02: 01:17:01 - सलाह और सुझाव
पत्रकारों की राय, क्या देखा, पढ़ा और सुना जाए.
आंनद वर्धन
प्रेमचन्द की कहानी - बड़े भाईसाहब
आर के नारायण की कहानी - इश्वरण
एडरेन वुलट्रेज की किताब - द एरिस्टोक्रेसी ऑफ टैलेंट
मेघनाद एस
द सन्स ऑफ सैम - डॉक्यूमेंट्री सीरीज
नेटफ्लिक्स सीरीज - ब्रेव न्यूज वर्ल्ड
क्विंट पर राम मंदिर ट्रस्ट को लेकर प्रकाशित पूनम अग्रवाल की रिपोर्ट
ट्विटर को लेकर प्रकाशित करण त्रिपाठी की रिपोर्ट
शरद प्रधान
क्विंट पर राम मंदिर ट्रस्ट को लेकर प्रकाशित पूनम अग्रवाल की रिपोर्ट
न्यूज़लॉन्ड्री की राम मंदिर ट्रस्ट जमीन घोटाला पर प्रकाशित रिपोर्ट
अतुल चौरसिया
न्यूज़लॉन्ड्री की राम मंदिर ट्रस्ट जमीन घोटाला पर प्रकाशित रिपोर्ट
न्यूयॉर्क टाइम्स का दैनिक भास्कर के एडिटर ओम गौड़ का प्रकाशित लेख
Hosted on Acast. See acast.com/privacy for more information.
टाइम कोड
00:00- परिचय
02:00- विषय
14:15- वैक्सीन नीति पर पीएम मोदी का संबोधन
25:32- वैक्सीनेशन पॉलिसी पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी
45: 15 - उत्तर प्रदेश की राजनीति
01:04:03- बीजेपी में शामिल हुए जितिन प्रसाद
01:22:35- सलाह और सुझाव
एनएल चर्चा के 171वें अंक में नई वैक्सीनेशन पॉलिसी, पीएम का देश को संबोधन, उत्तर प्रदेश के आगरा के अस्पताल में हुई 22 लोगों की मौत, ट्विटर को नए आईटी नियमों को लेकर जारी नोटिस, कार्टूनिस्ट मंजुल को ट्विटर नोटिस और नेटवर्क 18 द्वारा बर्खास्त किया जाना, जितिन प्रसाद का कांग्रेस छोड़ बीजेपी में शामिल होना इस हफ्ते चर्चा के प्रमुख विषय रहे.
इस बार चर्चा में नवभारत टाइम्स के असिस्टेंट एडिटर नरेंद्र नाथ मिश्रा बतौर मेहमान शामिल हुए. न्यूज़लॉन्ड्री के सहसंपादक शार्दूल कात्यायन और एसोसिएट एडिटर मेघनाद एस भी चर्चा का हिस्सा रहे. संचालन अतुल चौरसिया ने किया.
पत्रकारों की राय, क्या देखा, पढ़ा और सुना जाए.
नरेंद्र नाथ मिश्रा
सोनी लिव पर उपलब्ध- महारानी सीरीज
एस्पिरेंट्स सीरीज
द फैमली मैन टू सीरीज - अमेजन प्राइम
मेघनाथ एस
फिल्म- मेयर ऑफ ईस्टटाउन डिज्नी हॉटस्टार
डिज्नी हॉटस्टार पर उपलब्ध फिल्म - सोल
शार्दूल कात्यायन
वैक्सीन नीति पर जॉमी एन राव का लेख
सुनीता नारायण का लेख- महामारी में पर्यावरण की फिक्र
पर्यावरण को लेकर प्रकाशित डिडब्लू पर लेख
दुनिया भर में इलेक्ट्रॉनिक्स चीप्स को लेकर हो रही कमी पर सीएनबीसी पर प्रकाशित रिपोर्ट
अतुल चौरसिया
द फैमली मैन टू सीरीज - अमेजन प्राइम
राजस्थान और महाराष्ट्र से न्यूज़लॉन्ड्री पर प्रकाशित ग्राउंड रिपोर्ट्स
Hosted on Acast. See acast.com/privacy for more information.
0 :00 - इंट्रो
1:07 - हेडलाइन
3:50 - जीडीपी के आंकड़े
12:00 - विनोद दुआ के मामले पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला
44:00 - वैक्सीनेशन पॉलिसी
59:46 - पुराने ट्वीट्स को लेकर उपजा विवाद
1:16:35 - सलाह और सुझाव
एनएल चर्चा के 170वें अंक में सुप्रीम कोर्ट में केंद्र की वैक्सीनेशन नीति पर सुनवाई, फाइज़र और मॉडर्ना को उत्तरदायित्व से छूट, विनोद दुआ पर दर्ज राजद्रोह केस, पिछले वित्त वर्ष में जीडीपी का आंकड़े -7.3 प्रतिशत तक सिकुड़ना और रामदेव को समन जैसे विषयों का जिक्र हुआ.
इस बार चर्चा में बूम लाइव की लीगल मामलों को कवर करने वाली पत्रकार रितिका जैन बतौर मेहमान शामिल हुईं. न्यूज़लॉन्ड्री के स्तंभकार आनंद वर्धन और एसोसिएट एडिटर मेघनाद एस भी चर्चा का हिस्सा रहे. संचालन अतुल चौरसिया ने किया.
पत्रकारों की राय, क्या देखा, पढ़ा और सुना जाए.
रितिका जैन
फिल्म - मिनारी
फिल्म - द मॉरिटेनियन
नेटफ्लिक्स सीरीज - क्रैश लैंडिंग ऑन यू
आनंद वर्धन
रिपुदमन सिंह की किताब - सिक्सटीन स्ट्रामी डेज
जोसेफ एलटर की किताब - रेसलर बॉडी आईडेंटिटी एंड आइडियोलॉजी इन नार्थ इंडिया
रुद्रनेल सेनगुप्ता की किताब - एंटर द दंगल
मेघनाथ एस
द ग्रेट इंडियन किचन - फिल्म
फिल्म - मिनारी
गौरव भाटिया का ब्लॉग
कॉन्स्टिटूशन सीजन 2: फ्री स्पीच
अतुल चौरसिया
सोलेमन महालुंग पर आधारित फिल्म कलुशी
Hosted on Acast. See acast.com/privacy for more information.
एनएल चर्चा के 169वें अंक में कोरोना के मामले, चक्रवात यास, आईएमए उत्तराखंड ने बाबा रामदेव को भेजा मानहानि नोटिस और राजद्रोह का केस दर्ज करने की मांग, भारत के कोविड मामलों पर न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट और लक्षद्वीप विवाद जैसे विषयों का विशेष जिक्र हुआ.
इस बार चर्चा में वरिष्ठ पत्रकार सबा नक़वी और न्यूज़लॉन्ड्री के सह संपादक शार्दूल कात्यायन शामिल हुए. चर्चा का संचालन एसोसिएट एडिटर मेघनाद एस ने किया.
पत्रकारों की राय, क्या देखा, पढ़ा और सुना जाए.
सबा नक़वी
न्यूज़लॉन्ड्री की रिपोर्ट - सदगुरू का ईशा एम्पायर
नेटफ्लिक्स की सीरीज - डर्टी मनी
हॉटस्टार की सीरीज - मेअर ऑफ़ ईस्टटाउन
शार्दूल कात्यायन
न्यूज़लॉन्ड्री की रिपोर्ट - बस्तर में शांति के लिए आदिवासियों के साथ पदयात्रा
न्यूज़लॉन्ड्री पर दीक्षा मुंजाल की लक्षद्वीप पर रिपोर्ट
डीडब्ल्यू की रिपोर्ट - मैक्सिको में डायनासोर के नए फॉसिल
मेघनाथ एस
स्क्रॉल पर विजेता लालवानी की रिपोर्ट - सेंट्रल विस्टा पर काम कर रहे तीन वर्कर्स कोरोना से संक्रमित
नेटफ्लिक्स पर कोरियन ड्रामा सीरीज - विनसिनजो
बायो म्युटेंट गेम
क्लब हाउस ऐप
Hosted on Acast. See acast.com/privacy for more information.
एनएल चर्चा के 168वें अंक में कोरोना वायरस मामले, राजस्थान सरकार ने ब्लैक फंगस को घोषित किया महामारी, प्लाज्मा थ्योरी को आईसीएमआर और रेमडेसिवीर इंजेक्शन को डब्ल्यूएचओ ने अपनी लिस्ट से हटाया, अरविंद केजरीवाल ने सिंगापुर वेरिएंट को लेकर दिया बयान, बरी हुए पत्रकार तरुण तेजपाल, सीबीआई ने टीएमसी के नेताओं को किया गिरफ्तार जैसे विषयों का विशेष जिक्र हुआ.
इस बार चर्चा में स्टेफोर्डशायर यूनिवर्सिटी के विजिटिंग प्रोफेसर डॉक्टर जैमनी एन राव, न्यूज़लॉन्ड्री के एसोसिएट एडिटर मेघनाद एस और न्यूज़लॉन्ड्री के स्तंभकार आनंद वर्धन शामिल हुए. चर्चा का संचालन न्यूज़लॉन्ड्री के कार्यकारी संपादक अतुल चौरसिया ने किया.
पत्रकारों की राय, क्या देखा, पढ़ा और सुना जाए.
डॉक्टर जैमनी एन राव
चूसिंग वाइजली वेबसाइट
आनंद वर्धन
वी एस नेपॉल का लेख - द स्ट्रेनजन्स ऑफ ग्रीफ
मेघनाथ एस
बायो म्यूटेंट - वीडियो गेम
कॉन्ट्रा प्वाइंट यूट्यूब चैनल
निकोलस वेड का मीडियम पर प्रकाशित लेख - ओरिजिन ऑफ़ कोविड
अतुल चौरसिया
द लास्ट डेज़ डॉक्युमेंट्री
उत्तर प्रदेश सरकार के मॉडल को लेकर प्रताप भानु मेहता का इंडियन एक्सप्रेस पर प्रकाशित लेख
जग्गी वासुदेव को लेकर न्यूज़लॉन्ड्री पर प्रकाशित तीन पार्ट की एनएल सेना सीरीज
Hosted on Acast. See acast.com/privacy for more information.
टाइम कोड
0:18 - इंट्रो
02:04 - हेडलाइन्स
10:00– गंगा में तैरती लाशें
14:09 – डब्लूएचओ की रिपोर्ट
41:17– गाज़ा पट्टी में हिंसा
1:10:20– सलाह और सुझाव
एनएल चर्चा के 167वें अंक में कोरोना की कम टेस्टिंग, डब्लूएचओ द्वारा योगी आदित्यनाथ सरकार की कथित तारीफ वाली रिपोर्ट, सामाजिक और धार्मिक जमावड़े पर विश्व स्वास्थ्य संगठन की टिप्प्पणी, उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों में गंगा में तैरती हुई लाशें, भारत बायोटेक की वैक्सीन को दो से अठारह साल के बच्चों पर ट्रायल की मंज़ूरी, राज्यों में वैक्सीन की कमी और इजराइल और फिलस्तीन के बीच हिंसक झड़प जैसे विषयों का विशेष जिक्र हुआ.
इस बार चर्चा में प्रभात खबर के दिल्ली ब्यूरो के प्रमुख प्रकाश के रे, न्यूज़लॉन्ड्री के एसोसिएट एडिटर मेघनाद एस और न्यूज़लॉन्ड्री के सह संपादक शार्दुल कात्यायन शामिल हुए. चर्चा का संचालन न्यूज़लॉन्ड्री के कार्यकारी संपादक अतुल चौरसिया ने किया.
पत्रकारों की राय, क्या देखा, पढ़ा और सुना जाए.
प्रकाश के रे
अल जज़ीरा की डाक्यूमेंट्री - द ग्रेट बुक रॉबर
मेघनाथ एस
ट्रुमैन कपोट की किताब इन कोल्ड ब्लड
न्यूज़लॉन्ड्री का वीडियो - मेघनाद रियेक्टस टू आदरणीय मोदीज
शार्दूल कात्यायन
डायचे वैले का हिंदी का आर्टिकल - पत्रकारों को दिखाया गया सुन्दर बनता शिनजियांग
रामधारी सिंह दिनकर की कविता - समर शेष है
अतुल चौरसिया
नेटफ्लिक्स की डाक्यूमेंट्री - बॉर्न इन गाज़ा
Hosted on Acast. See acast.com/privacy for more information.
एनएल चर्चा के 166वें अंक में पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव परिणाम, बंगाल में चुनाव के बाद राजनीतिक हिंसा, कोरोना के बढ़ते मामले, राहुल गांधी का प्रधानमंत्री को लिखा पत्र, कोविड महामारी के बीच जारी सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट, मराठा आरक्षण आदि विषयों का जिक्र हुआ.
इस बार चर्चा में ऑल्ट न्यूज़ के सह संस्थापक प्रतीक सिन्हा, न्यूज़लॉन्ड्री के एसोसिएट एडिटर मेघनाद एस और न्यूज़लॉन्ड्री के स्तंभकार आनंद वर्धन शामिल हुए. चर्चा का संचालन न्यूज़लॉन्ड्री के कार्यकारी संपादक अतुल चौरसिया ने किया.
चुनाव नतीजों के बाद बंगाल में हुई हिंसा को लेकर अतुल ने चर्चा की शुरुआत प्रतीक से करते हुए पूछा, “नतीजे आने के बाद अचानक से ही अगले दिन बड़े पैमाने पर हिंसा हुई और सोशल मीडिया पर फेक न्यूज़ फैलाई गयी. इसमें बड़े नेताओं ने भी फेक न्यूज़ फैलाई और इसे सांप्रदायिक रंग देने की कोशिश की. आप हमें बताइए की जब ऐसे बड़े लोग ये सब करते है तब इन सब से निपटना कितना मुश्किल होता ह
प्रतीक कहते हैं, “पश्चिम बंगाल में हिंसा का बहुत पुराना इतिहास रहा है और जब भी हिंसा हुई है उसके साथ झूठी ख़बरों को भी काफी फैलाया गया है. मेरा मानना है की जो कुछ भी आज के समय में वहां हो रहा है, वो बहुत सोच समझ कर किया जा रहा है. बंगाल में जो हिंसा हो रही है वह लेफ्ट सरकार में भी होता था. वहीं अब भी हो रहा है, इसमें कोई सुधार नहीं आया है. आप इस समय कंटेंट देखिये जो सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है, उसमें ऐसे दिखाया जा रहा है की बंगाल में हिन्दू नरसंहार हो रहा है. हिंदुओं को मारा जा रहा है. इन खबरों के जरिए लोगों को प्रभावित किया जा रहा है. लेकिन जमीनी हकीकत इससे बहुत अलग है. मैं एक बात और कहूंगा की यह सांप्रदायिक हिंसा नहीं है बल्कि राजनीतिक हिंसा है. इस हिंसा को भड़काने के लिए पुरानी वीडियो और तस्वीरें वायरल की जा रही हैं.”
अतुल ने आनंद से सवाल किया, “आपको क्या लगता है की बंगाल में हो रही हिंसा को सांप्रदायिक रूप देना पहली बार हो रहा है या जानबूझकर इसे सांप्रदायिक रंग दिया जा रहा है?”
इस पर आनंद कहते हैं, 'मैं इसके पीछे की मंशा पर नहीं जाऊंगा लेकिन एक बात सच है की बंगाल में स्ट्रीट पावर बहुत मायने रखता है. ये दो लेवल पर है. एक कैडर और पार्टी का फ्यूज़न और दूसरा पार्टी और स्टेट का फ्यूज़न. इस तरह की एक राजनीतिक संस्कृति बन गई है बंगाल में जहां दोनों एक दूसरे को अपना पूरक मानते हैं.” उन्होंने आगे कहा, “मेरे ख्याल से जो हिंसा हो रही है वह नहीं होना चाहिए और राजनीतिक संस्कृति का ये जो चेहरा है इसे बंद होना चाहिए.”
अतुल ने मेघनाद से पूछा की, “आप खुद बंगाल में चुनाव के दौरान मौजूद थे. इस चीज़ का कहीं अंदाज़ा लग पाया की लोग इतने हिंसक है? क्योंकि और कहीं देश में ऐसा नहीं देखने को मिलता. चुनाव ख़त्म होते ही लोग अपने-अपने रास्ते चले जाते हैं.मेघनाद कहते हैं, “मैं और मेरे साथी परीक्षित, दोनों को लग रहा था की यहां हिंसा होने वाली है. हम जब बैरकपुर गए थे, वहां भाटपाड़ा नाम की एक जगह पर चुनाव के दौरान हिंसक झड़प हुई थी. जब हमने लोगों से बात की तो लोगों ने कहा कि, ये हिंसा दो पार्टियों में आपस में शुरू हुई और फिर इसे हिन्दू मुस्लिम बना दिया गया.”उन्होंने आगे कहा, “काफी दुकानदारों ने उन्हें बताया कि चुनाव के नतीजे 2 मई को आने हैं, तो हम सारा सामान एक हफ्ते पहले गोडाउन में शिफ्ट कर रहे हैं. दुकानदार कहते है हमारी दुकान जलने वाली है. वो इतने विश्वास से यह बात कह रहे थे की कुछ भी हो, कोई भी जीते, हमारी दुकान तो फिर भी जलने वाली है. ये सुनकर कर ही हमें अंदेशा हमें होने लगा था कि बंगाल की राजनीति में हिंसा का एक पैटर्न है.”
इस विषय के अलावा अन्य विषयों पर भी विस्तार से चर्चा हुई. पूरी बातचीत सुनने के लिए यह पॉडकास्ट सुनें और न्यूज़लॉन्ड्री को सब्सक्राइब करना न भूलें.
पत्रकारों की राय, क्या देखा, पढ़ा और सुना जाए.
प्रतीक सिन्हा
उत्तर प्रदेश के अस्पताल को लेकर सीएनएन की रिपोर्ट
मेघनाथ एस
ऑर्सन स्कॉट की किताब - एंडर्स गेम
उत्तर प्रदेश के मेरठ से आयुष और बसंत का ग्राउंड रिपोर्ट
आनंद वर्धन
चिन्मय तुम्बे की किताब - ऐज ऑफ़ पैनडेमिक
अतुल चौरसिया
गोरखपुर के गांव से शिवांगी और आकांक्षा की रिपोर्ट
पश्चिमी उत्तर प्रदेश से बसंत और आयुष की रिपोर्ट
कोरोना के मोर्चे पर सरकार की असफलता पर द इकोनॉमिस्ट का लेख.
”
ै?”
Hosted on Acast. See acast.com/privacy for more information.
एनएल चर्चा का 165वां अंक विशेष रूप से चुनाव आयोग के ऊपर हाईकोर्ट की टिप्पणियों के इर्द गिर्द रहा. साथ ही देश में तेजी से बढ़ रहे कोरोना के मामले, 18 से ज्यादा उम्र के लोगों के लिए वैक्सीन ड्राइव, कई राज्यों में खत्म हुई कोरोना वैक्सीन और अमेरिका द्वारा भारत को दी गई राहत साम्रगी और वैक्सीन के लिए कच्चा माल भेजने की अनुमति जैसे विषयों का जिक्र हुआ.
इस बार चर्चा में एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक रिफॉर्म इंडिया के संस्थापक सदस्य प्रोफेसर जगदीप छोकर, न्यूज़लॉन्ड्री के एसोसिएट एडिटर मेघनाद एस और न्यूज़लॉन्ड्री के सह संपादक शार्दूल कात्यायन शामिल हुए. चर्चा का संचालन न्यूज़लॉन्ड्री के कार्यकारी संपादक अतुल चौरसिया ने किया.
टाइम कोड
00:00 - इंट्रो
04:06 - हेडलाइन्स
17:29 - कोरोना के दूसरी लहर के दौरान चुनाव आयोग और राजनीतिक पार्टियां का रूख
34:01 - चुनाव आयोग को लेकर मद्रास हाईकोर्ट का बयान
52:00 - कोविड को लेकर भारतीय मीडिया की कवरेज
1:03:03 - सलाह और सुझाव
पत्रकारों की राय, क्या देखा, पढ़ा और सुना जाए.
मेघनाथ एस
न्यूज़लॉन्ड्री पर कॉन्स्टिट्यूशन का सीजन 2
आईवीएम पॉडकास्ट- हाउ टू सिटिज़न
आकांक्षा और बसंत कुमार की रिपोर्ट्स
मेघनाद की रिपोर्ट - कोविड के प्रिडिक्शन पर
शार्दूल कात्यायन
डयचे वैले (डीडब्ल्यू) पर पर्यावरण को लेकर प्रकाशित रिपोर्ट
मिज़ोरम के जंगलो में लगी आग पर रिपोर्ट पढ़े
योगी आदित्यनाथ और तुषार मेहता के दावों में अंतर
जगदीप छोकर
न्यूज़लॉन्ड्री, द वायर, स्क्रॉल, कारवां, रवीश कुमार का प्राइम टाइम ज़रूर देखें
अतुल चौरसिया
न्यूज़लॉन्ड्री की हिंदी नई वेबसाइट देखें
Hosted on Acast. See acast.com/privacy for more information.
From the publisher's feed
Hosted on Acast. See acast.com/privacy for more information.

81 Listeners

156 Listeners

56 Listeners

49 Listeners

28 Listeners

25 Listeners

47 Listeners

87 Listeners

38 Listeners

107 Listeners

16 Listeners

4 Listeners

289 Listeners

31 Listeners

2 Listeners

13 Listeners

2,462 Listeners

10 Listeners

93 Listeners

3 Listeners