NL Charcha

NL Charcha

By Newslaundry.comNews
Download on the App Store

NL Charcha episodes

  • एनएल चर्चा 164: ऑक्सीजन की किल्लत, दवाओं की जमाखोरी और सुप्रीम कोर्ट का सुओ-मोटो संज्ञान

    एनएल चर्चा का 164वां विशेष अंक देश में हाहाकार मचा रही कोविड की सेकेंड वेव पर केंद्रित रहा. देशभर में कोविड मरीजों की संख्या और उससे हो रही मौतों ने सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए है. महाराष्ट्र के नासिक में ऑक्सीजन प्लांट में लीक होने से 22 लोगों की मौत, ऑक्सीजन पहुंचाने के लिए रेलवे से लेकर वायुसेना के विमानों के उपयोग, स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन का मनमोहन सिंह को लिखा गया पत्र, एक मई से 18 साल के ऊपर सभी लोगों को लगेगा वैक्सीन, कोविड के लिए आवश्यक दवाओं की बीजेपी दफ्तर से वितरण समेत कई अन्य विषयों का जिक्र हुआ. 


    इस बार चर्चा में द हिंदू की डिप्टी एडिटर विजेता सिंह, मुंबई से द न्यू इंडियन एक्सप्रेस के असिस्टेंट एडिटर सुधीर सूर्यवंशी, न्यूज़लॉन्ड्री के एसोसिएट एडिटर मेघनाद एस और न्यूज़लॉन्ड्री के स्तंभकार आनंद वर्धन शामिल हुए. चर्चा का संचालन न्यूज़लॉन्ड्री के कार्यकारी संपादक अतुल चौरसिया ने किया.


    पत्रकारों की राय, क्या देखा, पढ़ा और सुना जाए.



    सुधीर सूर्यवंशी


    वॉल्डेमार हफ़्फ़क़ीन की किताब- महात्मा 


    सुधीर सूर्यवंशी कि किताब - चेकमेट


    विजेता सिंह


    रूथ वेर की किताब - वन बाई वन 


    स्पॉटिफाई पर मिशन इसरो को लेकर हर्षा भोगले का पॉडकास्ट 


    आनंद वर्धन


    अल्बर्ट कामू की किताब-  द प्लेग 



    मेघनाद एस


    न्यूज़लॉन्ड्री पर प्रतीक गोयल का आशीष येचुरी को याद करते हुआ लेख 


    उत्तर प्रदेश में सीएमओ का रेफरल लेटर पर आकांक्षा की रिपोर्ट 


    भोपाल में कोविड से हुई मौत के आंकड़ों को छुपाती मध्यप्रदेश सरकार पर शार्दूल और प्रतीक गोयल की रिपोर्ट


    दिल्ली में फिर से 500 बेड का आईटीबीपी अस्पताल चालू - विजेता की रिपोर्ट



    अतुल चौरसिया 


    आकांक्षा कुमार की दिल्ली दंगों में वायरल हुई वीडियो पर इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्ट


    देवदत्त पटनायक की किताब- आस्था



    Hosted on Acast. See acast.com/privacy for more information.

    1 hr 20 min
  • एनएल चर्चा 163: कोरोना विस्फोट, आंकड़ों की हेराफेरी और गुजरात के हालात पर विशेष चर्चा

    एनएल चर्चा का 163वां अंक कोरोना वायरस के देश भर में बढ़ते मामलों पर केंद्रित रहा. लेकिन हमने इस बार गुजरात के हालात पर विशेष चर्चा की. गुजरात में कोरोना की बदइंतजामी की राष्ट्रीय मीडिया द्वारा अनदेखी को खासतौर पर चिन्हित करते हुए इस बार की चर्चा संपन्न हुई. इसके साथ सीबीएसई, राज्य बोर्ड समेत रद्द हुई अन्य प्रतियोगी परीक्षाएं, बढ़ते कोरोना मामलों और साधुओं की कोविड से हो रही मौत, कुंभ मेला और रूस की स्पूतनिक वैक्सीन को भारत में मिली इजाजत जैसे कई अन्य विषयों का जिक्र हुआ.


    इस बार चर्चा में मुंबई से स्क्रॉल डॉट इन की सीनियर रिपोर्टर आरिफा जौहरी, अहमदाबाद से द हिंदू के सीनियर असिस्टेंट एडिटर महेश लांगा और न्यूज़लॉन्ड्री के एसोसिएट एडिटर मेघनाद एस शामिल हुए. चर्चा का संचालन न्यूज़लॉन्ड्री के कार्यकारी संपादक अतुल चौरसिया ने किया.

    Hosted on Acast. See acast.com/privacy for more information.

    1 hr 5 min
  • एनएल चर्चा 162: कोरोना के बढ़ते मामले, वैक्सीन पर बढ़ती तकरार और बीजापुर नक्सली हमला

    एनएल चर्चा के 162 वें एपिसोड में कोरोना वायरस के देशभर में बढ़ते मामले, कोरोना वैक्सीन की कमी, सुकमा-बीजापुर में हुआ नक्सली हमला, चार राज्यों में जारी विधानसभा चुनाव, ममता बनर्जी को जारी चुनाव आयोग का नोटिस समेत कई अन्य विषयों का जिक्र हुआ. 


    इस बार चर्चा में स्वास्थ्य मामलों की पत्रकार ज्योत्सना सिंह, न्यूज़लॉन्ड्री के स्तंभकार आनंद वर्धन और न्यूज़लॉन्ड्री के एसोसिएट एडिटर मेघनाद एस शामिल हुए. न्यूज़लॉन्ड्री के वरिष्ठ संवाददाता प्रतीक गोयल ने बीजापुर नक्सली हमले पर जानकारी दी. चर्चा का संचालन न्यूज़लॉन्ड्री के कार्यकारी संपादक अतुल चौरसिया ने किया.


    पत्रकारों की राय, क्या देखा, पढ़ा और सुना जाए.ज्योत्सना सिंह


    विजय प्रसाद की किताब - वाशिंगटन बुलेट्स


    आनंद वर्धन


    त्रिपुरदमन सिंह की किताब - सिक्सटीन स्ट्रॉमी डेज 


    मेघनाद एस


    बीजापुर नक्सली हमले पर इंडियन एक्सप्रेस पर प्रकाशित विस्तृत रिपोर्ट


    बस्तर रेंज के आईजी सुंदरराज पी से प्रतीक गोयल की बातचीत


    चार्ल्स शोभराज पर आधारित द सरपेंट सीरीज - नेटफ्लिक्स  


    प्रतीक गोयल


    स्पॉयक्राप्ट सीरीज - नेटफ्लिक्स


    अतुल चौरसिया 


    चार्ल्स शोभराज पर आधारित द सरपेंट सीरीज - नेटफ्लिक्स  


    प्रेस क्लब की राजनीति पर आधारित बसंत कुमार और आयुष तिवारी की रिपोर्ट - हिंदी और अंग्रेजी





    Hosted on Acast. See acast.com/privacy for more information.

    1 hr 13 min
  • एनएल चर्चा 161: ममता बनर्जी का विपक्ष को पत्र और असम में ईवीएम विवाद

    एनएल चर्चा के 161 वें एपिसोड में टीएमसी का चुनाव आयोग और ममता बनर्जी का विपक्ष के नेताओं को पत्र, छोटी बचत योजनाओं में कटौती का फैसला वापस, असम में बीजेपी उम्मीदवार की कार में मिला ईवीएम, जेंडर गैप इंडेक्स रिपोर्ट में भारत की गिरती रैंकिंग और कोरोना के देशभर में बढ़ते मामले समेत कई अन्य विषयों का जिक्र हुआ. 


    इस बार चर्चा में वरिष्ठ पत्रकार आशुतोष और न्यूज़लॉन्ड्री के सह संपादक शार्दूल कात्यायन शामिल हुए. चर्चा का संचालन न्यूज़लॉन्ड्री के कार्यकारी संपादक अतुल चौरसिया ने किया.


    पत्रकारों की राय, क्या देखा, पढ़ा और सुना जाए.



    आशुतोष


    मोहम्मद जिन्ना की बायोग्राफी 


    शार्दूल कात्यायन


    नंदीग्राम से चुनाव लड़ रही सीपीएम की उम्मीदवार की कहानी - मेघनाद की रिपोर्ट


    केरल के वायनाड में आदिवासियों की स्थिति पर - निधि सुरेश और आदित्य वारियर की रिपोर्ट


    द बंगाल कनन्ड्रम किताब के लेखक संबित पाल और शार्दूल कात्ययान का इंटरव्यू


    अतुल चौरसिया 


    नेटफ्लिक्स की डॉक्यूमेंट्री - सी पायरेसी 





    Hosted on Acast. See acast.com/privacy for more information.

    48 min
  • एनएल चर्चा 160: भारत-पाक के बीच बातचीत, बिहार विधानसभा में हाथापाई और बढ़ते कोरोना के मामले

    एनएल चर्चा के 160वें एपिसोड में बिहार विधानसभा में विपक्षी विधायकों से साथ हुई हाथापाई, कोरोना के बढ़ते मामले, भारत और पाकिस्तान के बीच दो साल बाद बातचीत, राज्यसभा से भी पास हुआ जीएनसीटीडी बिल और 45 साल के ऊपर के सभी लोग लगवा सकते हैं कोरोना वैक्सीन आदि जैसे विषयों का जिक्र हुआ. 


    इस बार चर्चा में प्रभात खबर के ब्यूरो चीफ प्रकाश के रे, न्यूज़लॉन्ड्री के स्तंभकार आनंद वर्धन और न्यूज़लॉन्ड्री के सह संपादक शार्दूल कात्यायन शामिल हुए. बंगाल चुनाव को लेकर न्यूज़लॉन्ड्री के एसोसिएट एडिटर मेघनाद एस ने कोलकाता से चुनावी हालात की जानकारी दी. चर्चा का संचालन न्यूज़लॉन्ड्री के कार्यकारी संपादक अतुल चौरसिया ने किया.


    पत्रकारों की राय, क्या देखा, पढ़ा और सुना जाए.



    प्रकाश के रे


    प्रोफेसर पुरुषोत्तम अग्रवाल की किताब - कौन हैं भारत माता?


    आनंद वर्धन

    रॉबर्ड डी कैपनल की किताब - मानसून एशिया


    शार्दूल कात्यायन


    रॉबर्ड डी कैपनल की किताब - द रिवेंज ऑफ जियोग्राफी 


    अलास्का में चीन और अमेरिका के विदेश मंत्रियों की बैठक 


    विलेज कुकिंग यूट्यूब चैनल 


    असम में सीएए विरोध प्रदर्शनों में मौत हुई लोगों के परिजनों पर अयान शर्मा की रिपोर्ट



    अतुल चौरसिया 


    कौन हैं भारत माता किताब लॉन्चिंग पर बातचीत


    इनसाइड जॉब - 2008 के मंदी पर बनी डाक्यूमेंट्री


    डाइंग टू टेल - नेटफ्लिक्स डॉक्यूमेंट्री



    Hosted on Acast. See acast.com/privacy for more information.

    1 hr 47 min
  • एनएल चर्चा 159: दिल्ली सरकार की शक्तियां खत्म करने वाला बिल, बंगाल चुनाव और सचिन वाझेहिंदी पॉडकास्ट जहां हम हफ़्ते भर के बवालों और सवालों पर चर्चा करते हैं.

    एनएल चर्चा के 159वें एपिसोड में केंद्र सरकार द्वारा लाया गया राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र सरकार (संशोधन) विधेयक-2021, मुंबई पुलिस के अधिकारी सचिन वाझे की गिरफ्तारी, मुंबई पुलिस कमिश्नर का ट्रांसफर, बीजेपी सांसद की संदिग्ध हालात में मौत, बढ़ते कोरोना वायरस के मामले, क्वाड सदस्यों की पहली बैठक आदि जैसे विषयों का जिक्र हुआ. 


    इस बार चर्चा में अमर उजाला के राजनीतिक संपादक शरद गुप्ता और न्यूज़लॉन्ड्री के सह संपादक शार्दूल कात्यायन शामिल हुए. बंगाल चुनाव को लेकर न्यूज़लॉन्ड्री के एसोसिएट एडिटर मेघनाद एस ने कोलकाता से चुनावी हालात की जानकारी दी. चर्चा का संचालन न्यूज़लॉन्ड्री के कार्यकारी संपादक अतुल चौरसिया ने किया.


    पत्रकारों की राय, क्या देखा, पढ़ा और सुना जाए.



    शरद गुप्ता


    डॉ एस ए दाभोलकर की किताब - प्लेनटी फॉर ऑल


    फिल्म- सोनाटा 


    मेघनाद एस


    हावड़ा जिले की राजनीति को लेकर प्रकाशित रिपोर्ट


    स्मैश एंड ग्रैप किताब 


    शार्दूल कात्यायन


    सचिन वाझे को लेकर न्यूज़लॉन्ड्री पर प्रकाशित रिपोर्ट


    नदियों की स्थिति को लेकर प्रकाशित रिपोर्ट


    अतुल चौरसिया 


    इंडियन एक्सप्रेस पर प्रताप भानु मेहता और अशोका यूनिवर्सिटी को लेकर लिखा गया संपादकीय


    पांच राज्यों के चुनावों से जुड़ा एनएल सेना प्रोजेक्ट



    Hosted on Acast. See acast.com/privacy for more information.

    1 hr 23 min
  • एनएल चर्चा 158: केजरीवाल का हिंदुत्व कार्ड, स्कैनिया घोटाला और ममता बनर्जी की चोट

    टाइम कोड

    00:50 - 04:01  हेडलाइन 

    04:02 - 13:18  अरविंद केजरीवाल का बुज़ुर्गों को मुफ्त अयोध्या पैकेज13:19 - 38:58  इलेक्टोरल ऑटोक्रेसी

    39:00 - 55:19 स्केनिया बस घोटाला

    55:20 - 1:02:09 सलाह और सुझाव


    एनएल चर्चा के 158वें एपिसोड में स्कैनिया घोटाले, ममता बनर्जी को रैली में लगी चोट, महुआ मोइत्रा के खिलाफ विशेषाधिकार हनन नोटिस, स्वीडन के वी-डेम इंस्टीट्यूट की रिपोर्ट में भारत को बताया गया इलेक्टोरल ऑटोक्रेसी और दिल्ली सरकार का बुज़ुर्गो को मुफ्त अयोध्या राम मंदिर दर्शन की घोषणा आदि जैसे विषयों का जिक्र हुआ. 


    इस बार चर्चा में वरिष्ठ पत्रकार प्रशांत टंडन, न्यूज़लॉन्ड्री के एसोसिएट एडिटर मेघनाद एस और न्यूज़लॉन्ड्री के स्तंभकार आनंद वर्धन शामिल हुए. चर्चा का संचालन न्यूज़लॉन्ड्री के कार्यकारी संपादक अतुल चौरसिया ने किया.


    पत्रकारों की राय, क्या देखा, पढ़ा और सुना जाए.

    आनंद वर्धन 


    द राइज़ एंड फॉल ऑफ़ नेटफ्लिक्स - आर्टिकल 


    मेघनाद एस


    साउथ 24 परगना जिला बंगाल की राजनीति में क्यों महत्वपूर्ण है - न्यूज़लॉन्ड्री पर प्रकाशित 


    वीप : हॉटस्टार सीरीज 


    प्रशांत टंडन


    1984 जॉर्ज ऑरवेल की किताब 


    1984 जॉर्ज ऑरवेल: उपन्यास पर बनी फिल्म 


    हाउ डेमोक्रेसीस डाई - किताब 


    अतुल चौरसिया 


    बॉम्बे बेगमस : नेटफ्लिक्स सीरीज 


    गैस की जंग: परंजय गुहा ठाकुर्ता 






    Hosted on Acast. See acast.com/privacy for more information.

    1 hr 3 min
  • एनएल चर्चा 157: केंद्रीय मंत्री समूह की मीडिया नियंत्रण पर रिपोर्ट और भारत में कमजोर हो रही लोकतंत्र की नींव

    एनएल चर्चा के 157वें एपिसोड में कोवैक्सीन के तीसरे फेज के आंकड़े, अमेरिकी थिंकटैंक फ्रीडम हाउस की रिपोर्ट में भारत की गिरती लोकतंत्र की स्थिति, केंद्र सरकार की रिपोर्ट पर द कारवां में प्रकाशित रिपोर्ट, पार्थो दासगुप्ता को मिली जमानत, अनुराग कश्यप और तापसी पन्नू के घर पर इनकम टैक्स की रेड और तमिलनाडु की राजनीति में वीके शशिकला के संन्यास जैसे विषयों का जिक्र हुआ. 


    इस बार चर्चा में स्क्रोल के सीनियर असिस्टेंट एडिटर शोएब दानियाल, न्यूज़लॉन्ड्री के एसोसिएट एडिटर मेघनाद एस और सह संपादक शार्दूल कात्ययान शामिल हुए. चर्चा का संचालन न्यूज़लॉन्ड्री के कार्यकारी संपादक अतुल चौरसिया ने किया.




    पत्रकारों की राय, क्या देखा, पढ़ा और सुना जाए.



    शार्दूल कात्यायन 

    एसओई 2021 की वायु प्रदूषण को लेकर प्रकाशित रिपोर्ट 

    एसओई 2021 की मनरेगा को लेकर प्रकाशित रिपोर्ट

    जब जज ने नाबालिग प्रेम विवाह को भी जायज माना - डी ब्लू पर प्रकाशित रिपोर्ट 

    फाइनल फैंटसी - वीडियो गेम 


     शोएब दानियाल 

    किम वांगनर की किताब - अमृतसर 1919 

    इन टू द इन्फर्नो - नेटफ्लिक्स डॉक्यूमेंटरी


    मेघनाद एस 

    टेरी प्रेचेट की किताब- रीपर मैन  

    जेके रोलिंग - कॉण्ट्रा पॉइंट यूट्यूब चैनल 

    होमवर्ल्ड - वीडियो गेम 


    अतुल चौरसिया

    शेखर पाठक की किताब- दास्तान ए हिमालय


    Hosted on Acast. See acast.com/privacy for more information.

    1 hr 22 min
  • एनएल चर्चा 156: सरकार की डिजिटल मीडिया गाइडलाइन और ऑस्ट्रेलियाई संसद में पास कानून

    टाइम कोड


    1:08 - कपिल मिश्रा हिंदू ईकोसिस्टम


    8:38 - हेडलाइन


    14:38 - नरेन्द्र मोदी स्टेडियम


    26:25 - ऑस्ट्रेलिया की नई टेक पॉलिसी


    48:37 - न्यूज डिजिटल पॉलिसी


    1:08:49 - सलाह और सुझाव


    एनएल चर्चा के 156वें एपिसोड में कपिल मिश्रा के हिन्दू इकोसिस्टम, दिशा रवि को मिली ज़मानत, पेट्रोल के बढ़ते दाम, गुजरात के मोटेरा स्टेडियम का नाम 'नरेंद्र मोदी स्टेडियम' करना, केंद्र सरकार द्वारा सोशल मीडिया, ऑनलाइन मीडिया और ओटीटी प्लेटफॉर्म के लिए जारी गाइडलाइन, ऑस्ट्रेलिया सरकार और फेसबुक-गूगल के बीच विवाद, दिल्ली के सांप्रदायिक दंगों को पूरा हुआ एक साल और देश में शुरू हुए कोरोना के टीकाकरण के दूसरे चरण का जिक्र हुआ.


    इस बार चर्चा में न्यूज़लॉन्ड्री के प्रोडक्ट एंड ग्रोथ लीड चित्रांशु तिवारी और न्यूज़लॉन्ड्री के एसोसिएट एडिटर मेघनाद एस शामिल हुए. चर्चा का संचालन न्यूज़लॉन्ड्री के कार्यकारी संपादक अतुल चौरसिया ने किया.


    पत्रकारों की राय, क्या देखा, पढ़ा और सुना जाए.


    चित्रांशु तिवारी 

    द ऑस्ट्रेलियाई पर्सपेक्टिव - पॉडकास्ट

    इंडियन एक्सप्रेस पर अपर गुप्ता का आईटी नियमों का डिजिटल इकोसिस्टम पर नियंत्रण विषय पर लिखा लेख. 


    मेघनाद एस

    मोदी रोज़गार दो - यूट्यूब वीडियो 

    इंडियन एक्सप्रेस में कपिल कोमिरेड्डी का राहुल गांधी की राजनीति पर प्रकाशित लेख 

    दलित श्रमिक नेता शिव कुमार के साथ हिरासत में किया अत्याचार को लेकर आर्टिकल 14 पर प्रकाशित रिपोर्ट.


    अतुल चौरसिया 

    ईरानी उपन्यास- पर्सेपोलिस 

    ऑस्ट्रेलिया में पारित नए कानून पर चित्रांशु तिवारी का एक्सप्लेनर




    .


    Hosted on Acast. See acast.com/privacy for more information.

    1 hr 19 min
  • एनएल चर्चा 155: प्रिया रमानी के पक्ष में आया फैसला और दिशा रवि का टूलकिट विवाद

    एनएल चर्चा के 155वें एपिसोड में मीटू मूवमेंट को लेकर एमजे अकबर द्वारा दायर मानहानि केस में प्रिया रमानी को अदालत द्वारा बरी करना, टूलकिट मामले में बेंगलरू से गिरफ्तार पर्यावरण कार्यकर्ता दिशा रवि, हाथरस मामले में गिरफ्तार पत्रकार सिद्दीकी कप्पन को बीमार मां को देखने के लिए पांच दिनों की जमानत, पुद्दुचेरी में उत्पन्न राजनीतिक अस्थिरता, देश में पहली बार 100 रुपए तक पहुंची पेट्रोल की कीमतों पर चर्चा हुई.   


    इस बार चर्चा में द एशियन एज की रेजिडेंट एडिटर सुपर्णा शर्मा, जनपथ डॉट कॉम के एडिटर अभिषेक श्रीवास्तव और सह संपादक शार्दूल कात्यायन शामिल हुए. चर्चा का संचालन न्यूज़लॉन्ड्री के कार्यकारी संपादक अतुल चौरसिया ने किया.



    Hosted on Acast. See acast.com/privacy for more information.

    1 hr 14 min

About NL Charcha

From the publisher's feed

हफ्ते भर के समाचार का समावेश| संचालन: अतुल चौरसिया https://www.newslaundry.com/hindi Click here to support Newslaundry:

More shows like NL Charcha

NL Hafta by Newslaundry.com

NL Hafta

81 Listeners

Cyrus Says by IVM Podcasts

Cyrus Says

156 Listeners

3 Things by Express Audio

3 Things

56 Listeners

The Awful & Awesome Entertainment Wrap by Newslaundry.com

The Awful & Awesome Entertainment Wrap

49 Listeners

Daily Dose by Newslaundry.com

Daily Dose

28 Listeners

Reporters Without Orders by Newslaundry.com

Reporters Without Orders

25 Listeners

Bharatiya Junta Podcast by The Bharatiya Junta Podcast

Bharatiya Junta Podcast

47 Listeners

ThePrint by ThePrint

ThePrint

87 Listeners

In Focus by The Hindu by The Hindu

In Focus by The Hindu

38 Listeners

The Internet Said So by Varun Thakur

The Internet Said So

107 Listeners

Highway On My Podcast by Newslaundry.com

Highway On My Podcast

16 Listeners

Newslaundry Interviews by Newslaundry.com

Newslaundry Interviews

4 Listeners

The Desi Crime Podcast by Desi Studios

The Desi Crime Podcast

289 Listeners

Anurag Minus Verma Podcast by anurag minus verma

Anurag Minus Verma Podcast

31 Listeners

Let's Talk About by Newslaundry .com

Let's Talk About

2 Listeners

दिनभर: पूरा दिन,पूरी ख़बर (Dinbhar) by BBC Hindi Radio

दिनभर: पूरा दिन,पूरी ख़बर (Dinbhar)

13 Listeners

Empire: World History by Goalhanger

Empire: World History

2,462 Listeners

Daybreak by The Ken

Daybreak

10 Listeners

ANI Podcast with Smita Prakash by Asian News International (ANI)

ANI Podcast with Smita Prakash

93 Listeners

South Central by The News Minute

South Central

3 Listeners