NL Charcha

NL Charcha

By Newslaundry.comNews
Download on the App Store

NL Charcha episodes

  • एनएल चर्चा 134: संसद सत्र से अपेक्षा और अन्य घटनाएं

    एनएल चर्चा का 134वां अंक संसद के मानसून सत्र में कोविड-19 के मद्देनजर किए गए बदलावों और सरकार द्वारा अध्यादेशों के जरिए लागू किए गए नए कानूनों पर केंद्रित रहा. इस दौरान सरकार की कृषि नीति से नाराज़ होकर बरवक़्त एनडीए में भाजपा की सबसे पुरानी सहयोगी अकाली दल ने विरोध शुरू कर दिया है, अकाली दल के कोटे से केंद्र सरकार में मंत्री हरसिमरत कौर बादल ने इस्तीफ़ा, भारत- चीन के बिगड़ते रिश्ते, और कृषि नीतियों के दीर्घकालिक प्रभाव का जिक्र भी हुआ. 


    इस बार की चर्चा में खास मेहमान साकेत सूर्या जुड़े, जिनका संबंध पीआरएस लेजिस्लेटिव से है. यह संस्था, संसद की गतिविधियों और नीतियों पर शोध और विश्लेषण का काम करती है. न्यूज़लॉन्ड्री के सह संपादक शार्दुल कात्यान भी चर्चा में शामिल हुए. इस अंक का संचालन न्यूज़लॉन्ड्री के एसोसिएट एडिटर मेघनाद एस ने किया.


    सलाह और सुझाव:


    मेघनाद

    अ टेकी एंड अ न्यूरोसाइंटिस्ट रिव्यु ‘द सोशल डिलेमा’

    फेसबुक कर्मचारी का 6600 शब्द के मेमो के खुलासे

    गेम - अमंग अस


    शार्दूल

    कॉन्स्टिट्यूशन - भारतीय संविधान पर सीरीज़

    फिल्म कैफीन

    गेम - द एल्डर स्क्रोल्स 5 - स्कायरिम


    -

    Hosted on Acast. See acast.com/privacy for more information.

    1 hr 13 min
  • एनएल चर्चा 133: कंगना के घर पर बीएमसी का बुलडोजर और रिया चक्रवर्ती की गिरफ्तारी

    एनएल चर्चा का 133वां अंक खास तौर पर कंगना रनौत और शिवसेना के बीच जारी जुबानी तकरार, बीएमसी द्वारा तोड़ा गया कंगना का ऑफिस और रिया चक्रवर्ती की ड्रग मामले में हुई गिरफ्तारी पर केंद्रित रहा. इसके अलावा हमने भारत चीन सीमा पर जारी तनाव के बीच एलएसी पर हुई गोलीबारी, ऑल्ट न्यूज के सह संस्थापक मोहम्मद जुबैर के खिलाफ दर्ज केस में दिल्ली हाईकोर्ट द्वारा दी गई राहत और बीजेपी राज्यसभा सांसद सुब्रह्मण्यम स्वामी और अमित मालवीय के बीच चल रहे ट्विटर वार का भी जिक्र हुआ. 


    इस बार की चर्चा में वरिष्ठ पत्रकार और फिल्म समीक्षक अजय ब्रह्मात्मज, शार्दूल कात्यायन और न्यूज़लॉन्ड्री के एसोसिएट एडिटर मेघनाद एस शामिल हुए. संलाचन न्यूज़लॉन्ड्री के कार्यकारी संपादक अतुल चौरसिया ने किया.


    सलाह और सुझाव:


    अजय ब्रह्मात्मज

    क्रैश लैंडिग आन यू - नेटफ्लिक्स


    मेघनाथ

    द सिग्नल सीरीज - नेटफ्लिक्स

    एनएल इंटरव्यू: अतुल चौरसिया और अजय लांबा की बातचीत

    मनीषा पांडे का रिपब्लिक टीवी के पूर्व कर्मचारियों से की गई बातचीत पर आधारित लेख

    जीडीपी एक्सप्लेनर


    शार्दूल कात्यायन

    हाउ टू फिक्स डेमोक्रेसी - द ईकोनॉमिस्ट पर प्रकाशित लेख

    ब्रॉडवॉक एम्पायर - फिल्म

    नंदन और कादंबिनी पत्रिका बंद होने और निकाले जा रहे पत्रकार - अश्वनी सिंह की रिपोर्ट


    अतुल चौरसिया

    मनीषा पांडे का रिपब्लिक टीवी के पूर्व कर्मचारी तेंजिदर सिंह सोढी के साथ की गई बातचीत

    राशीद किदवई की किताब - ‘नेता अभिनेता’

    Hosted on Acast. See acast.com/privacy for more information.

    1 hr 27 min
  • एनएल चर्चा 132: माइनस में जाती अर्थव्यवस्था और संसद में प्रश्नकाल का संकट

    एनएल चर्चा के 132वें अंक में जीडीपी में आई भयावह गिरावट, संसद में प्रश्नकाल खत्म करने को लेकर विपक्षी पार्टियों का विरोध, सुदर्शन टीवी से अमूल द्वारा विज्ञापन वापसी, फेसबुक द्वारा टी राजा सिंह का अकांउट अपने प्लेटफॉर्म से हटाना या, प्रशांत भूषण पर एक रुपए का जुर्माना आदि चर्चा का विषय रहे.


    इस बार की चर्चा में द वायर की बिजनेस की एडिटर मिताली मुखर्जी, शार्दूल कात्यायन और न्यूज़लॉन्ड्री के एसोसिएट एडिटर मेघनाद एस शामिल हुए. संलाचन न्यूज़लॉन्ड्री के कार्यकारी संपादक अतुल चौरसिया ने किया.


    सलाह और सुझाव:


    मिताली मुखर्जी

    द ग्रेट हैक - नेटफ्लिक्स


    मेघनाथ

    एडम एल्टर की किताब - इररेसिस्टिबल

    जीडीपी की हालात पर मिताली मुखर्जी का एक्सप्लेनर


    शार्दूल कात्यायन

    नेहरू का इंटरव्यू - बीबीसी पर प्रकाशित

    द बॉयज: पार्ट 2 - अमेजन सीरीज


    अतुल चौरसिया

    गनिंग फॉर द गॉडमैन: स्टोरी बिहाइंड आसाराम बापू कन्विक्शन - अजय लांबा

    जस्टिस अरूण मिश्रा पर लाइव लॉ पर प्रकाशित योगेश प्रताप सिंह का आर्टिकल

    Hosted on Acast. See acast.com/privacy for more information.

    1 hr 27 min
  • एनएल चर्चा 131: अधर में कांग्रेस का नेतृत्व और जेईई-नीट परीक्षा कराने पर अड़ी सरकार

    एनएल चर्चा के 131वां अंक खासतौर पर कांग्रेस पार्टी के नेतृत्व पर उठे सवालों और हंगामेदार सीडब्ल्यूसी की बैठक पर केंद्रित रही. इसके अलावा जेईई-नीट परीक्षा कराने को लेकर अड़ी सरकार से छात्रों के टकराव और इसके औचित्य पर भी विस्तार से बात हुई. ब्लूम्सबरी पब्लिकेशन द्वारा दिल्ली दंगो पर आने वाली किताब का प्रकाशन स्थगित करने का निर्णय, एक्सेंचर कंपनी द्वारा भारत में 5 प्रतिशत कर्मचारियों को निकालना, जीएसटी काउंसिल की बैठक में राज्यों द्वारा हिस्सेदारी की मांग और जापानी प्रधानममंत्री शिंजो आबे के इस्तीफे का भी चर्चा में जिक्र हुआ.

           

    इस बार की चर्चा में वरिष्ठ पत्रकार रशीद किदवई, शार्दूल कात्यायन और न्यूज़लॉन्ड्री के एसोसिएट एडिटर मेघनाद एस शामिल हुए. इसका संलाचन न्यूज़लॉन्ड्री के कार्यकारी संपादक अतुल चौरसिया ने किया.

    Hosted on Acast. See acast.com/privacy for more information.

    1 hr 11 min
  • एनएल चर्चा 130: फेसबुक और बीजेपी के बीच रिश्ते और प्रशांत भूषण का अवमानना केस

    एनएल चर्चा के 130वें अंक में वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट में फेसबुक द्वारा बीजेपी के नेताओं को हेट स्पीच मामले में ढील देने का आरोप, कांग्रेस द्वारा इस मामले पर की गई जेपीसी की मांग, प्रशांत भूषण के अवमानना मामले में सुप्रीम कोर्ट में जारी सुनवाई, आमिर खान और टर्की के फर्स्ट लेडी से मुलाकात के बाद सोशल मीडिया पर हुई ट्रोलिंग, सुशांत सिंह राजपूत मामले में सुप्रीम कोर्ट ने दिया सीबीआई जांच का आदेश और बिहार में आई बाढ़ आदि मुद्दों पर चर्चा की गई.


    इस बार की चर्चा में सिटीजन फोरम फॉर सिविल लिबर्ट्रीज़ के सदस्य डॉ गोपाल कृष्ण, न्यूज़लॉन्ड्री से स्तंभकार आनंद वर्धन और न्यूज़लॉन्ड्री के एसोसिएट एडिटर मेघनाद एस शामिल हुए. इसका संलाचन न्यूज़लॉन्ड्री के कार्यकारी संपादक अतुल चौरसिया ने किया. 



    Hosted on Acast. See acast.com/privacy for more information.

    1 hr 25 min
  • एनएल चर्चा 129: बंगलुरु हिंसा और सचिन पायलट की घर वापसी

    एनएल चर्चा के 129वें अंक में बेंगलुरु में हुई सांप्रदायिक हिंसा की घटना, उत्तर-पूर्वी दिल्ली में कारवां पत्रिका के पत्रकारों के साथ हुई मारपीट और सचिन पायलट की कांग्रेस पार्टी के साथ सुलहनामे पर विस्तार से बातचीत हुई. इसके अलावा लेबनान में हुए ब्लास्ट के बाद प्रधानमंत्री समेत पूरी कैबिनेट का इस्तीफा, रामजन्म भूमि तीर्थक्षेत्र के अध्यक्ष महंत नृत्यगोपाल दास का कोरोना पॉजिटिव आना, केरल में दुर्घटनाग्रस्त हुआ एयर इंडिया का विमान और मशहूर शायर राहत इंदौरी के इंतकाल की घटना का जिक्र हुआ. 

    इस बार की चर्चा में वरिष्ठ पत्रकार सबा नक़वी, शार्दूल कात्यायन और न्यूज़लॉन्ड्री के एसोसिएट एडिटर मेघनाद एस शामिल हुए. इसका संलाचन न्यूज़लॉन्ड्री के कार्यकारी संपादक अतुल चौरसिया ने किया. 

    Hosted on Acast. See acast.com/privacy for more information.

    1 hr 21 min
  • एनएल चर्चा 128: 370 समाप्ति का एक बरस और और पाकिस्तान का नया राजनीतिक नक्शा

    एनएल चर्चा का 128वां अंक विशेष तौर पर धारा 370 की समाप्ति के एक बरस पूरा होने और पाकिस्तान द्वारा अपना नया राजनीतिक नक्शा जारी करने पर केंद्रित रहा. इसके साथ ही राममंदिर भूमिपूजन पर हुई टीवी रिपोर्टिंग, लेबनान में हुआ धमाका, भारत में हुई एक दिन में सबसे ज्यादा कोरोना मरीज़ों में बढ़ोतरी और सीबीआई द्वारा रिया चक्रवर्ती पर दर्ज किया गया केस आदि विषयों का भी जिक्र किया गया.

     

    इस बार की चर्चा में बीबीसी के लिए पाकिस्तान-अफग़ानिस्तान से रिपोर्ट करने वाले पत्रकार सिकंदर किरमानी, दैनिक भास्कर के स्पेशल कॉरेस्पोंडेंट राहुल कोटियाल और न्यूज़लॉन्ड्री के एसोसिएट एडिटर मेघनाद एस शामिल हुए. इस चर्चा का संलाचन न्यूज़लॉन्ड्री के कार्यकारी संपादक अतुल चौरसिया ने किया.

    Hosted on Acast. See acast.com/privacy for more information.

    1 hr 1 min
  • एनएल चर्चा 127: नई शिक्षा नीति की समीक्षा

    एनएल चर्चा का 127वां अंक विशेष तौर पर केंद्र सरकार द्वारा घोषित नई शिक्षा नीति 2020 पर केंद्रित रहा. साथ ही राफेल का भारत में आगमन, दिल्ली विश्वविघालय के एसोसिएट प्रोफेसर हनी बाबू की गिरफ्तारी, सुशांत सिंह राजपूत के पिता द्वारा रिया चक्रवर्ती के खिलाफ दर्ज कराए गए एफ़आईआर, दिल्ली सरकार का नया जॉब पोर्टल आदि विषयों का जिक्र हुआ. 


    इस बार की चर्चा में आईपी यूनिवर्सिटी की असिस्टेंट प्रोफेसर श्वेता सिंह, शार्दूल कात्यायन और न्यूज़लॉन्ड्री के एसोसिएट एडिटर मेघनाद एस शामिल हुए. इस चर्चा का संलाचन न्यूज़लॉन्ड्री के कार्यकारी संपादक अतुल चौरसिया ने किया.

    Hosted on Acast. See acast.com/privacy for more information.

    1 hr 9 min
  • एनएल चर्चा 126: असम, बिहार में बाढ़ और यूपी की बदहाल कानून व्यवस्था

    एनएल चर्चा का 126वां अंक विशेष रूप से असम और बिहार में आई बाढ़ पर केंद्रित रहा. इसके अलावा उत्तर प्रदेश तेजी से बढ़ रहे अपराध, लचर कानून व्यवस्था के अलावा सुप्रीम कोर्ट द्वारा वरिष्ठ अधिवक्ता प्रशांत भूषण को जारी किया अवमानना नोटिस भी इस चर्चा के विषयों रहे. 

     

    इस बार की चर्चा में असम से स्वतंत्र पत्रकार सादिक़ नक़वी जुड़े, साथ में न्यूज़लॉन्ड्री के स्तंभकार आनंद वर्धन और न्यूज़लॉन्ड्री के एसोसिएट एडिटर मेघनाद एस शामिल हुए. इस चर्चा का संलाचन न्यूज़लॉन्ड्री के कार्यकारी संपादक अतुल चौरसिया ने किया.

    Hosted on Acast. See acast.com/privacy for more information.

    1 hr 27 min
  • एनएल चर्चा 125: ट्रांसजेंडर कानून ड्राफ्ट और सचिन पायलट की कलाबाजी से राजस्थान में आया सियासी तूफान

    एनएल चर्चा के 125वें अंक में ट्रांसजेंडर कानून 2019 को लागू करने संबंधी नियमावली पर जनता से मांगा गया सुझाव, राजस्थान में जारी राजनीति रस्साकसी के बीच सामने आया गजेंद्र सिंह शेखावत का कथित ऑडियो टेप, भारत-चीन सीमा पर रक्षामंत्री राजनाथ सिंह का दौरा, कॉमेडियन अग्रीमा जोशवा के खिलाफ दर्ज हुआ केस और मध्यप्रदेश के गुना में किसान दंपति की पिटाई जैसे विषयों पर बातचीत हुई.


    इस बार की चर्चा में पीआरएस रिसर्च की अन्या भारत राम, शार्दूल कात्यायन और न्यूज़लॉन्ड्री के एसोसिएट एडिटर मेघनाद एस शामिल हुए. इस चर्चा का संलाचन न्यूज़लॉन्ड्री के कार्यकारी संपादक अतुल चौरसिया ने किया.

    Hosted on Acast. See acast.com/privacy for more information.

    1 hr 14 min

About NL Charcha

From the publisher's feed

हफ्ते भर के समाचार का समावेश| संचालन: अतुल चौरसिया https://www.newslaundry.com/hindi Click here to support Newslaundry:

More shows like NL Charcha

NL Hafta by Newslaundry.com

NL Hafta

81 Listeners

Cyrus Says by IVM Podcasts

Cyrus Says

156 Listeners

3 Things by Express Audio

3 Things

56 Listeners

The Awful & Awesome Entertainment Wrap by Newslaundry.com

The Awful & Awesome Entertainment Wrap

49 Listeners

Daily Dose by Newslaundry.com

Daily Dose

28 Listeners

Reporters Without Orders by Newslaundry.com

Reporters Without Orders

25 Listeners

Bharatiya Junta Podcast by The Bharatiya Junta Podcast

Bharatiya Junta Podcast

47 Listeners

ThePrint by ThePrint

ThePrint

87 Listeners

In Focus by The Hindu by The Hindu

In Focus by The Hindu

38 Listeners

The Internet Said So by Varun Thakur

The Internet Said So

107 Listeners

Highway On My Podcast by Newslaundry.com

Highway On My Podcast

16 Listeners

Newslaundry Interviews by Newslaundry.com

Newslaundry Interviews

4 Listeners

The Desi Crime Podcast by Desi Studios

The Desi Crime Podcast

289 Listeners

Anurag Minus Verma Podcast by anurag minus verma

Anurag Minus Verma Podcast

31 Listeners

Let's Talk About by Newslaundry .com

Let's Talk About

2 Listeners

दिनभर: पूरा दिन,पूरी ख़बर (Dinbhar) by BBC Hindi Radio

दिनभर: पूरा दिन,पूरी ख़बर (Dinbhar)

13 Listeners

Empire: World History by Goalhanger

Empire: World History

2,462 Listeners

Daybreak by The Ken

Daybreak

10 Listeners

ANI Podcast with Smita Prakash by Asian News International (ANI)

ANI Podcast with Smita Prakash

93 Listeners

South Central by The News Minute

South Central

3 Listeners