NL Charcha

NL Charcha

By Newslaundry.comNews
Download on the App Store

NL Charcha episodes

  • एनएल चर्चा 114: इरफ़ान खान और ऋषि कपूर का असमय निधन
    एनएल चर्चा के 114वें एपिसोड में बातचीत का दायरा फिल्म अभिनेता इरफ़ान ख़ान और ऋषि कपूर के निधन के इर्द-गिर्द ही सीमित रहा. इस हफ्ते की चर्चा में वरिष्ठ पत्रकार अजय ब्रह्मात्मज, फिल्म समीक्षक मिहिर पंड्या, न्यूज़लॉन्ड्री के स्तंभकार आनंद वर्धन शामिल हुए. चर्चा का संलाचन न्यूज़लॉन्ड्री के कार्यकारी संपादक अतुल चौरसिया ने किया.

    Hosted on Acast. See acast.com/privacy for more information.

    1 hr 4 min
  • एनएल चर्चा 113: पालघर में साधुओं की मॉब लिंचिंग और फेसबुक- रिलायंस जियो का गठबंधनharcha Episode -113
    चर्चा के इस एपिसोड में महाराष्ट्र के पालघर में साधुओं के साथ हुई हिंसा,कश्मीर के तीन पत्रकारों पर दर्ज हुए केस, वर्ल्ड प्रेस फ्रीडम इंडेक्स में भारत कीगिरती रैंकिंग, फेसबुक द्वारा रिलायंस जियो में किया गया निवेश और चीन केसेंट्रल बैंक का एचडीएफसी बैंक में हिस्सेदारी खरीदने के बाद एफडीआई नियमोंमें सरकार द्वारा किए गए बदलाव पर चर्चा हुई.इस बार चर्चा में वरिष्ठ पत्रकार अनिंद्यो चक्रवर्ती, न्यूज़लॉन्ड्री के संवाददाताप्रतीक गोयल, शार्दूल कात्यायन और न्यूज़लॉन्ड्री के एसोसिएट एडिटर मेघनाथएस शामिल हुए. चर्चा का संलाचन न्यूज़लॉन्ड्री के कार्यकारी संपादक अतुलचौरसिया ने किया.

    Hosted on Acast. See acast.com/privacy for more information.

    58 min
  • एनएल चर्चा 112: मुंबई में उमड़ा लोगों का हुजूम और अमेरिका द्वारा डब्ल्यूएचओ की फंडिग पर रोक
    एनएल चर्चा का यह लगातार चौथा एपिसोड है जिसमें हम कोरोना वायरस औरउससे पैदा हुई वैश्विक चुनौतियों की चर्चा कर रहे है. कोरोना वायरस के अलावाचर्चा के 112वें एपिसोड में 3 मई तक लॉकडाउन बढ़ाए जाने, मुंबई के बांद्रा स्टेशनपर जुटे हजारों की संख्या में मजदूरों और इस मामले में गिरफ्तार हुए एबीपीमाझा के पत्रकार और सामाजिक कार्यकर्ता, बांद्रा की तरह ही गुजरात के सूरत मेंइकट्ठा हुए मजूदर और डोनाल्ड ट्रंप द्वारा विश्व स्वास्थ संगठन की फंडिग पररोक लगाने आदि विषयों पर चर्चा की गई.इस बार चर्चा में न्यूज़लॉन्ड्री के स्तंभकार आनंद वर्धन, शार्दूल कात्यायन औरन्यूज़लॉन्ड्री के एसोसिएट एडिटर मेघनाथ एस शामिल हुए. चर्चा का संलाचनन्यूज़लॉन्ड्री के कार्यकारी संपादक अतुल चौरसिया ने किया.

    Hosted on Acast. See acast.com/privacy for more information.

    59 min
  • एनएल चर्चा 111: दो डॉक्टरों के अनुभव और एक सर्वाइवर की आपबीती
    न्यूज़लॉन्ड्री चर्चा के 111वें एपिसोड में कोरोना वायरस से मरने वालों की बढ़ती संख्या, हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन दवा को लेकर ट्रंप की धमकी और कोरोना से बढ़ती बेरोजगारी आदि पहलुओं पर चर्चा हुई.इस सप्ताह चर्चा में कोरोना वायरस के इलाज और बचाव को बताने के लिए लंदन से ओवरसीज डॉक्टर एसोसिएशन की सेक्रेटरी डॉ नेहा शर्मा, एम्स पल्मोनरी मेडिसिन के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. विजय हड्डा और न्यूज़लॉन्ड्री के एसोसिएट एडिटर मेघनाथ एस शामिल हुए. डॉ नेहा शर्मा खुद कोरोना सर्वाइवर हैं. चर्चा का संचालन न्यूजलॉन्ड्री के संपादक अतुल चौरसिया ने किया.

    Hosted on Acast. See acast.com/privacy for more information.

    1 hr 8 min
  • एनएल चर्चा 110 : तब्लीगी जमात ने कोरोना वायरस से जारी लड़ाई को किया कमजोर
    न्यूज़लॉन्ड्री चर्चा के 110वें एपिसोड में हमने कोरोना वायरस के वैश्विकदुष्परिणाम, तब्लीगी जमात के दिल्ली मरकज से फैली महामारी, सुप्रीम कोर्ट मेंखबरों की स्क्रीनिंग का मसला और महामारी में मदद करने के लिए स्थापितपीएम केयर फंड आदि पहलुओं पर चर्चा की.इस सप्ताह चर्चा में एशियाविल वेबसाइट के पत्रकार अमित भारद्वाज, न्यूज़लॉन्ड्रीके साथी शार्दूल कात्यायन और न्यूज़लॉन्ड्री के एसोसिएट एडिटर मेघनाथ एसशामिल हुए. चर्चा का संचालन न्यूज़लॉन्ड्री के कार्यकारी संपादक अतुल चौरसिया नेकिया.

    Hosted on Acast. See acast.com/privacy for more information.

    1 hr 6 min
  • एनएल चर्चा 109 : कोरोना का विश्वव्यापी संकट और 21 दिनों का लॉकडाउन
    न्यूज़लॉन्ड्री चर्चा के 109वें एपिसोड में हमने दुनिया भर के लिए मुसीबत बन चुके कोरोना वायरस की महामारी पर चर्चा हुई. यह वैश्विक महामारी दिन ब दिन हजारों लोगों को अपनी चपेट में ले रहा है. जिसके कारण भारत में भी 21 दिनों तक लॉकडाउन किया गया है.इस सप्ताह चर्चा में कोरोना वायरस के चिकित्सकीय पक्ष को समझाने के लिए ऑल्ट न्यूज़ की साइंस एडिटर सुमैया शेख़, न्यूज़लॉन्ड्री के साथी शार्दूल कात्यायन और न्यूज़लॉन्ड्री के एसोसिएट एडिटर मेघनाथ एस शामिल हुए. चर्चा का संचालन न्यूज़लॉन्ड्री के कार्यकारी संपादक अतुल चौरसिया ने किया.

    Hosted on Acast. See acast.com/privacy for more information.

    54 min
  • एनएल चर्चा 108: कोरोना वायरस, रंजन गोगोई और सर्विलांस स्टेट
    न्यूज़लॉन्ड्री चर्चा के 108वें एपिसोड में हमने दुनिया भर में तेजी से पैर पसाररहे कोरोना वायरस, गौमूत्र और गोबर से वायरस का इलाज, मध्य प्रदेश केबदलते राजनीतिक घटनाक्रम, पूर्व मुख्य न्यायाधीश रंजन गोगोई की राज्यसभासदस्यता और साथ में सभी नागरिकों के कॉल डाटा रिकॉर्ड से पैदा हुए विवाद परचर्चा की.

    Hosted on Acast. See acast.com/privacy for more information.

    1 hr 13 min
  • एनएल चर्चा 107: ज्योतिरादित्य सिंधिया, मध्य प्रदेश, यस बैंक और दिल्ली दंगा
    न्यूज़लॉन्ड्री चर्चा के 107 वें एपिसोड में हमने ज्योतिरादित्य सिंधिया के 18 साल बाद कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में जाने और इससे कमलनाथ सरकार पर छाए संकट के बादल, आरबीआई द्वारा यस बैंक पर कसी गई लगाम, दिल्ली दंगों पर संसद के दोनों सदनों में हुई चर्चा, दिल्ली कें दंगे, कोरोनो वायरस के बढ़ते प्रभाव, इलाहाबाद हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ यूपी सरकार की सुप्रीम कोर्ट में याचिका आदि पर चर्चा की.

    Hosted on Acast. See acast.com/privacy for more information.

    1 hr 6 min
  • एनएल चर्चा 106 : कोरोना वायरस, दिल्ली दंगा और अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव
    न्यूज़लॉन्ड्री चर्चा के इस एपिसोड में हमने दिल्ली समेत देश के अन्य हिस्सों में फैल रहे कोरोना वायरस और इसको लेकर फैलाए जा रहे भ्रम, दिल्ली दंगों में मरने वालो की बढ़ती संख्या, आम आदमी पार्टी के निष्कासित पार्षद ताहिर हुसैन की गिरफ्तारी, केजरीवाल सरकार द्वारा कन्हैया कुमार के खिलाफ राजद्रोह के केस की मंजूरी देने और अमेरिका में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव के लिए डेमोक्रेटिक पार्टी की ओर से राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार की दावेदारी के मुद्दो पर चर्चा की. इस सप्ताह चर्चा में हिदुस्तान हिंदी के वरिष्ठ संवाददाता हेमंत राजौरा, बीबीसी हिंदी के संपादक मुकेश शर्मा और न्यूज़लॉन्ड्री के एसोसिएट एडिटर मेघनाथ एस शामिल हुए. चर्चा का संचालन न्यूज़लॉन्ड्री के कार्यकारी संपादक अतुल चौरसिया ने किया. चर्चा की शुरुआत अतुल ने कोरोना वायरस की फैलती हुई समस्या से किया. उन्होंने कहा कि पूरी दुनिया में अभी तक कुल करीब 90 हजार प्रभावित लोगों की संख्या पहुंच गई हैं. इसमें भी सर्वाधिक संख्या चीन में है. वहीं भारत में 30 प्रभावित लोगों की जानकारी मिली हैं. वायरस के मद्देनजर बहुत से स्कूल भी बंद किए गए हैं, बहुत से ऑफिस में लोगों को छुट्टियां दी जा रही हैं. अतुल पैनल से पूछते हुए कहते है कि कोरोना वायरस का अभी तक कोई इलाज नहीं है और इसका कोई खास लक्षण भी नहीं है जिससे इसे पहचाना जा सकें. क्या यही वजह है कि यह एकदम नए किस्म की बीमारी हैं? इस प्रश्न के जवाब में मुकेश शर्मा कहते हैं “कई लोग इसे जैविक हथियार से भी जोड़ कर देख रहे हैं, और लोगों के लिए यह समझना मुश्किल हो रहा है कि सर्दी-खांसी उनके लिए जानलेवा हो सकती है. शायद इसलिए इससे बचाव की चर्चा अधिक हो रही है क्योंकि इसका कोई टीका उपलब्ध नहीं है. जब हम ऑफिस से निकलते हैं या आते हैं तो कहा जाता है की सैनिटाइजर से हाथ धोए और यह भी बताया जा रहा है कि कैसे हाथ धोएं. इस वायरस के कारण ही होली मिलन जैसे कार्यक्रम से राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, गृहमंत्री ने दूरी बना ली है और कई समाजिक संगठनों ने भी सार्वजनिक तौर पर होली ना मनाने की घोषणा की है.” अतुल ने चर्चा में हेमंत रजौरा को शामिल करते हुए पूछा, “आप ग्राउंड से रिपोर्टिंग करते हैं तो अस्पतालों और अन्य जगहों से आपके पास क्या ख़बर है. अतुल के सवाल का जवाब देते हुए हेमंत कहते हैं.” हेमंत कहते हैं, “अभी दिल्ली में कोरोना वायरस के कुल नौ मामले सामने आए हैं और देशभर में 30 मामले सामने आए हैं. जो नौ मामले सामने आए हैं वह सभी लोग सफदरगंज अस्पताल में भर्ती हैं. अस्पताल में 106 बेड का एक आईसोलेशन सेंटर बनाया गया है और इटालियन पर्यटकों को मेंदाता अस्पताल में भर्ती कराया गया है. कल जब हम एम्स के डाक्टर करण से बात कर रहे थे तो उन्होंने कहा कि अभी तक की जानकारी के अनुसार हमें इतना डरने की जरुरत नहीं है क्योंकि इसका डेथ रेट तीन प्रतिशत है. चूंकि यह बहुत जल्दी फैलता है, इसलिए हमें इसके प्रिवेंशन पर ध्यान देना चाहिए.” इसके बाद अतुल ने यूपी और बिहार में इस वायरस के फैलाव पर मेघनाद से चर्चा की. मेघनाथ सभी श्रोताओं और दर्शकों को संबोधित करते हुए कहते है कि कोरोना वायरस के बारे में सबसे सही और सटीक जानकारी के लिए आप विश्व स्वास्थ संगठन (डब्ल्यूएचओ) की वेबसाइट पर जाएं क्योंकि यहीं आपको सही और विश्वसनीय जानकारी मिलेगी. इस वेबसाइट पर एक डैशबोर्ड है जहां आपको लाइव जानकारी मिल सकेगी, हर देश में कितने कोरोना वायरस के मामले है. गुरुवार को चर्चा के समय तक 95,270 केस अभी तक पूरे विश्व में दर्ज किए गए है. वहीं 3,280 लोगों की इससे मौत हो चुकी है. इस वायरस के मरीज अभी तक 79 देशों में पाए गए हैं. बाकी विषयों पर भी विस्तार से चर्चा हुई. पूरी चर्चा सुनने के लिए पॉडकास्ट सुने साथ ही न्यूजलॉन्ड्री को सब्सक्राइब करें और गर्व से कहें- 'मेरे खर्च पर आज़ाद हैं खबरें.'

    Hosted on Acast. See acast.com/privacy for more information.

    55 min
  • एनएल चर्चा 105: दिल्ली के सांप्रदायिक दंगे
    न्यूज़लॉन्ड्री चर्चा के 105वें संस्करण में चर्चा का मुख्य बिंदु नॉर्थ-ईस्ट दिल्लीमें भड़की साम्प्रदायिक हिंसा रही. हिंसा के दौरान दिल्ली पुलिस का बर्ताव,दिल्ली पुलिस द्वारा सीसीटीवी कैमरा तोड़ा जाना, हिंसा वाले जगहों पर शूट एटसाइट आर्डर, दंगाइयों को खुलेआम छूट आदि चर्चा का विषय रहा. साथ-साथकेजरीवाल की दिल्ली में सेना तैनात करने की मांग, कपिल मिश्रा का भड़काऊबयान, दिल्ली हाईकोर्ट के जज मुरलीधर का रातो-रात तबादला आदि पर भीचर्चा हुई. इस सप्ताह चर्चा में दिल्ली पुलिस की भूमिका के मद्देनजर मेहमान के तौरपर उत्तर प्रदेश के पूर्व डीजीपी विक्रम सिंह ने हिस्सा लिया. इसके अलावान्यूज़लॉन्ड्री के एसोसिएट एडिटर मेघनाद भी शामिल हुए. चर्चा का संचालनन्यूजलॉन्ड्री के कार्यकारी संपादक अतुल चौरसिया ने किया.चर्चा की शुरुआत नार्थ ईस्ट दिल्ली में भड़के दंगे से करते हुए अतुल ने विक्रमसिंह से सवाल किया, जिस समय दिल्ली में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्पका दौरा चल रहा था. उनके मद्देनजर सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था भी की गई थी,पूरे शहर की सुरक्षा व्यवस्था हाई एलर्ट पर थी, इसके बावजूद इतनी संगठितहिंसा हुई जिसमें 30 से ज्यादा लोग मारे गए. ये सुरक्षा महकमे के ऊपर बहुतबड़ा सवालिया निशान खड़ा करता है?इसका जवाब देते हुए विक्रम सिंह ने कहा, दिल्ली पुलिस देश की सबसेबेहतरीन पुलिस है. आप इस ट्रेंड को पीछे से देखिए. 2 नवंबर को तीस हजारीकोर्ट में पुलिस को संरक्षण नहीं मिला, इससे ज्यादा दुखदाई और कष्टपूर्ण क्याहो सकता है. इस मामले के बाद उनका मनोबल गिरा और मनोबल सभीवर्दीधारी की आत्मा होती है.अतुल ने फिर विक्रम सिंह से सवाल किया, कई ऐसे वीडियो दिखे जिसमेंपुलिस खुद हिंसा कर रही है. बदमाश उसके बगल में है और कह रहे हैं पुलिसहमारे साथ है. पिछले 4 महीनों में हमने देखा पुलिस पब्लिक प्रॉपर्टी को भीतोड़ रही है ताकि उसकी उसकी गतिविधियां कैमरे में कैद न हो. आपको नहींलगता इसकी जांच होनी चाहिए और दोषियों पर एफआईआर भी होनी चाहिए?”अतुल के ही सवाल में मेघनाद ने अपना एक सवाल जोड़ा और विक्रम सिंह सेपूछा, एक वीडियो ऐसा भी आया है जिसमें पुलिस गाड़ियों को तोड़ रही है. येतो प्राइवेट प्रॉपर्टी है. इस पर आप क्या कहेंगे?दोनों लोगों के सवालों का जवाब देते हुए अतुल कहते हैं, सामान्यतः सब ठीकरहता है. एक-दो पुलिसकर्मी भी गड़बड़ निकलते हैं तो संयम और मर्यादा टूटजाती है. पुलिस स्थिति को नियंत्रण करने के पहले कई तरह के एहतियातीउपाय करती है. इलाके के बदमाश कौन हैं? आसपास अस्पताल कहां है? ये सबपता रहता है. पुलिस का दंगा नियंत्रण न करने के बजाय खुद दंगाई बन जानाचिंताजनक है.चर्चा में पुलिसिंग के तौर तरीकों, उसकी कार्यप्रणाली, राजनीतिक दबाव आदि केऊपर विस्तार से बात हुई. पूरी बातचीत के लिए हमारा पॉडकास्ट सुनें औरन्यूजलॉन्ड्री को सब्सक्राइब करें और गर्व से कहें- मेरे खर्च पर आजाद हैं खबरें.

    Hosted on Acast. See acast.com/privacy for more information.

    54 min

About NL Charcha

From the publisher's feed

हफ्ते भर के समाचार का समावेश| संचालन: अतुल चौरसिया https://www.newslaundry.com/hindi Click here to support Newslaundry:

More shows like NL Charcha

NL Hafta by Newslaundry.com

NL Hafta

81 Listeners

Cyrus Says by IVM Podcasts

Cyrus Says

156 Listeners

3 Things by Express Audio

3 Things

56 Listeners

The Awful & Awesome Entertainment Wrap by Newslaundry.com

The Awful & Awesome Entertainment Wrap

49 Listeners

Daily Dose by Newslaundry.com

Daily Dose

28 Listeners

Reporters Without Orders by Newslaundry.com

Reporters Without Orders

25 Listeners

Bharatiya Junta Podcast by The Bharatiya Junta Podcast

Bharatiya Junta Podcast

47 Listeners

ThePrint by ThePrint

ThePrint

87 Listeners

In Focus by The Hindu by The Hindu

In Focus by The Hindu

38 Listeners

The Internet Said So by Varun Thakur

The Internet Said So

107 Listeners

Highway On My Podcast by Newslaundry.com

Highway On My Podcast

16 Listeners

Newslaundry Interviews by Newslaundry.com

Newslaundry Interviews

4 Listeners

The Desi Crime Podcast by Desi Studios

The Desi Crime Podcast

289 Listeners

Anurag Minus Verma Podcast by anurag minus verma

Anurag Minus Verma Podcast

31 Listeners

Let's Talk About by Newslaundry .com

Let's Talk About

2 Listeners

दिनभर: पूरा दिन,पूरी ख़बर (Dinbhar) by BBC Hindi Radio

दिनभर: पूरा दिन,पूरी ख़बर (Dinbhar)

13 Listeners

Empire: World History by Goalhanger

Empire: World History

2,462 Listeners

Daybreak by The Ken

Daybreak

10 Listeners

ANI Podcast with Smita Prakash by Asian News International (ANI)

ANI Podcast with Smita Prakash

93 Listeners

South Central by The News Minute

South Central

3 Listeners