Ramayan Aaj ke Liye with Kavita Paudwal

Ramayan Aaj ke Liye with Kavita Paudwal

Download on the App Store

Ramayan Aaj ke Liye with Kavita Paudwal episodes

  • श्री राम द्वारा वर्षा ऋतु का विवरण
    बाली को मार कर और सुग्रीव का राज्य अभिषेक होने के बाद प्रस्रवण पर्वत पर रहने वाले श्री राम अपने भाई लक्ष्मण से कहते हैं "जल की प्राप्ति कराने वाला वर्षा काल आगया है। पर्वत जैसे मेघो से आकाश मंडल भर गया है। जैसे, कोई तरुणी ९ महीनो के लिए अपने गर्भ में बालक धारण करती है, और फिर उसे जन्म देती है, वैसे, ९ महीनो के लिए आकाश से सूर्य की किरणों द्वारा समंदर के पानी को पीकर अपने भीतर धार दिया था। अब ये आकाश जल रुपी रसायन को जन्म दे रहा है। किस प्रकार किया था श्री राम ने ऋतू वर्षा का वर्णन? आइए जानते हैं, रामायण आज के लिए इस episode में।

    Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices

    9 min
  • किष्किंधा में हुआ सुग्रीव का राज्याभिषेक
    कपिराज बाली के अंतिम संस्कार के बाद, पवनपुत्र हनुमान ने सलाह दी कि, क्यूंकि श्री राम ने सुग्रीव को न्याय दिलाने में सहायता करी, इसलिए, सबसे पहले उन्हें और महाराज सुग्रीव को किष्किंधा में पदार्पण करना चाहिए। पर राम ने किष्किंधा में कदम रखने से क्यों मना कर दिया? उन्होंने सुग्रीव को सीता को ढूंढने का प्रयास कब शुरू करने को कहा? सुग्रीव और अंगद का राज्याभिषेक किस तरह की धूमधाम से हुआ? वहीं, राम लक्ष्मण प्रश्रवन पर्वत पर श्रावण मास की अवधि समाप्त होने की प्रतीक्षा किस प्रकार करने लगे? आइए जानतें हैं, रामायण आज के लिए के इस episode में।

    Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices

    9 min
  • बाली का अंतिम संस्कार
    तारा, अंगद, सुग्रीव, किष्किंधा की प्रजा, सभी बाली की मृत्यु के कारण विलाप कर रहे थे। तब महारानी तारा की नजर श्रीराम पर पड़ी। वह राम से बोलीं - आपका कोई पार नहीं। आपने अपने इंद्रियों पर मात की है। आपकी कृपा सब पर बरसती है। तो मेरी आपसे प्रार्थना है कि आप मुझे भी मार दीजिए ताकि मैं अपने पति के साथ जा सकूं। जवाब में राम ने तारा से क्या कहा? और लक्ष्मण के कहने पर सुग्रीव ने अंगद और तारा के साथ, बाली के अंतिम संस्कार कैसे किया? आइए सुनतें हैं इस episode में।

    Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices

    7 min
  • मरने से पहले बाली का अंतिम संदेश
    कपिराज बाली के मृत्यु अब निकट थी। उनकी पत्नी तारा दुख और भावनाओं के सागर में डूबी, कुछ सोच नहीं पास रहीं थीं। तब हनुमान ने कैसे उन्हें सहानुभूति दी? इस दौरान बाली ने, किष्किंधा राज, तारा और अपने बेटे - अंगद को लेकर, सुग्रीव को क्या सलाह दी? और सारे वानरों को शोकाकुल देख, सुग्रीव ने अनपे किये पर पछतावा कैसे व्यक्त किया? आइए जानतें हैं, रामायण आज के लिए के इस episode में।

    Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices

    8 min
  • बाली के लगाए अधर्म के आरोप का राम ने क्या जवाब दिया?
    जब बाली की शक्ति के सामने सुग्रीव हारने लगे तब श्रीराम ने बाली पर पेड़ों के पीछे से छुपकर वार किया। इस बात पर घायल बाली ने राम पर आरोप लगाया कि धर्म के अनुसार राम का व्यवहार गलत था। वाली को राम से कोई बैर नहीं था फिर भी राम ने पीछे से उन पर वार किया और उन्हें अपने बचाव का मौका तक नहीं मिला। राम ने वाली के लगाए आरोप पर किस प्रकार प्रति उत्तर दिया? बाली ने अपनी भूल मानकर, अपनी मृत्यु कैसे स्वीकारी? और प्राण छोड़ने से पहले, उन्होंने राम से अपनी पत्नी तारा और पुत्र अंगद के लिए क्या माँगा? आइए सुनतें हैं इस episode में।

    Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices

    10 min
  • बाली वध। राम ने बाली को पीछे से क्यों मारा?
    बाली ने अपनी समझदार पत्नी तारा की सलाह को अनसुना कर दिया और सुग्रीव के साथ युद्ध करने के लिए वापस रणभूमि में उतर गए। उन्हें लगा कि, क्यूँकि राम धर्म का पालन करते हैं, वह किसी निर्दोष पर वार नहीं करेंगे। पर बाली इस बात का अनुमान नहीं लगा पाए कि पेड़ों के पीछे छिपे राम मौका देखते ही उनपर एक ज़हरीले साँप की तरह दिखनेवाला तीर छोड़ देंगे, जो बाली की छाती को छेद देगा। मरते-मरते बाली ने राम पर अधर्म का आरोप क्यों और कैसे लगाया? और क्या राम ने अपने बचाव में जवाब दिया या नहीं? आइये जानतें हैं रामायण आज के लिए के इस episode में।

    Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices

    9 min
  • राम ने सुग्रीव की मदद कैसे करी?
    राम और लक्ष्मण किष्किंधा की सीमा तक पहुंचकर वहीं वन में छुप गए। इतने में सुग्रीव ने अपने भाई, बाली को द्वन्द्व युद्ध के लिए ललकारा। कुछ ही देर में उन दोनों के बीच भयंकर लड़ाई शुरू हुई। आश्चर्य की बात यह थी कि वह दोनों कपि बिल्कुल एक दूसरे की तरह दिख रहे थे। श्री राम समझ ही नहीं पाए कि बाली कौन है और सुग्रीव कौन। जब सुग्रीव अपनी जान बचाकर भागे, तब राम ने उन्हें रणभूमि में पहचानने के लिए क्या तरकीब निकाली? वापस किष्किंधा जाते हुए उन तीनों से सप्तजन आश्रम को नमन क्यों किया? और इस बार बाली की पत्नी, तारा ने उन्हें रोकने का प्रयत्न क्यों किया? आइए सुनतें है इस episode में।

    Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices

    11 min
  • सुग्रीव ने राम के कौशल का प्रमाण कैसे लिया?
    जब सुग्रीव ने राम और लक्ष्मण को बाली की कहानी सुनाई, तब उन्हें सूर्यपुत्र कपिराज की शक्ति और कमज़ोरी दोनों का प्रमाण मिला। कहानी के अंत में सुग्रीव ने राम को रिश्यामुख पर्वत पर दुंदुभि राक्षस की सूखई हुई हड्डियों का ढेर भी दिखाया। तब राम और लक्ष्मण दोनों को कहानी का तात्पर्य समझ में आया। वास्तव में सुग्रीव राम की शक्ति का प्रमाण देखना चाहते थे। जवाब में राम ने अपने मित्र को कैसे विश्वास दियाला कि वह बाली को हरा सकतें हैं? और फिर राम और लक्ष्मण के समर्थन से सुग्रीव ने अपने भाई बाली को युद्ध के लिए कैसे ललकारा? आइए जानतें हैं, रामायण आज के लिए के इस episode में।

    Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices

    9 min
  • कपिराज बाली का बल
    अब तक हमने सुना कि कैसे बाली ने सुग्रीव पर आरोप लगाकर उन्हें राज्य से बाहर निकाला था। इतना ही नहीं सुग्रीव की पत्नी, रोमा को बाली ने राज्य में कैद करके रखा था। सुग्रीव को श्री राम की मित्रता पर विश्वास तो था, लेकिन वह उन्हें बाली के शौर्य के बारे में भी बताना चाहते थे, क्यूंकि युद्ध में आक्रमण करने से पहले, शत्रु की शक्ति का प्रमाण लिया जाता है। तो सुग्रीव ने राम और लक्ष्मण को दुंदुभी के बार में बताते हुए, बाली के कौशल का सबूत कैसे दिया? और अपने भाई और मातंग ऋषि की भिड़ंत के बारे में बताते हुए सुग्रीव ने दशरथ नंदन को बाली की कमज़ोरी का अनुमान कैसे व्यक्त किया? आइए जानतें है इस episode में।

    Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices

    9 min
  • सुग्रीव और बाली का बैर
    सीता के आभूषण देखकर राम विचलित हो गए। पर सुग्रीव के मीठे शब्दों से, उनके सांत्वन से, वह संभल भी गए। फिर राम ने सुग्रीव से सीता और रावण को ढूंढने की सलाह मांगी। साथ ही उन्होंने सुग्रीव को दिए हुए वचन को पूरा करने का आश्वासन दिया। उसके बाद सुग्रीव की समस्या समझने के लिए राम ने उन्हें अपनी पूरी कहानी विस्तार से सुनाने को कहा। जवाब में सुग्रीव ने अपने भाई बाली और मायावी नमक राक्षस के युद्ध के बारे में बताया। फिर उन्होंने राम को बताया कि वह किष्किंधा के राजा कैसे बने, और कैसे उन्हें राजगद्दी से उतारकर देशनिकाला क़रार किया गया। आइए सुनतें हैं सुग्रीव का जोखिम भरी कहानी रामायण आज के लिए के इस episode में।

    Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices

    10 min

About Ramayan Aaj ke Liye with Kavita Paudwal

From the publisher's feed

Are you fascinated by the stories and mythology of ancient India? Do you want to learn more about the epic tale of Ramayana and its relevance to modern-day life? Then you should check out Ramayan Aaj…

More shows like Ramayan Aaj ke Liye with Kavita Paudwal

Metro Matters by Hindustan Times - HT Smartcast

Metro Matters

0 Listeners

ReSized by Health Shots - HT Smartcast

ReSized

0 Listeners

Health And Tonic by Health Shots - HT Smartcast

Health And Tonic

0 Listeners

Mint Evening Market Wrap by Mint - HT Smartcast

Mint Evening Market Wrap

0 Listeners

Healthwise by HT Smartcast Originals

Healthwise

0 Listeners

Parenting ke Pal by livehindustan - HT Smartcast

Parenting ke Pal

0 Listeners

The Final Whistle by Hindustan Times - HT Smartcast

The Final Whistle

0 Listeners

Mint Lite Morning Shot by Mint - HT Smartcast

Mint Lite Morning Shot

0 Listeners

WhatsApp University: Jhakaas ya Bakwaas! by Radio Nasha - HT Smartcast

WhatsApp University: Jhakaas ya Bakwaas!

0 Listeners

Kadak Chai by Health Shots - HT Smartcast

Kadak Chai

0 Listeners

Crima Facie by Hindustan Times - HT Smartcast

Crima Facie

0 Listeners

Top of the Morning by Mint - HT Smartcast

Top of the Morning

2 Listeners

HT AutoNation by HT Smartcast Originals

HT AutoNation

0 Listeners

F wala Pyaar by Fever FM - HT Smartcast

F wala Pyaar

0 Listeners

Crypto Current by HT Smartcast Originals

Crypto Current

0 Listeners

Bagga Paaji Di Policy by HT Smartcast Originals

Bagga Paaji Di Policy

0 Listeners

HT Culture Curry by Hindustan Times - HT Smartcast

HT Culture Curry

0 Listeners

The Sketch by Mint - HT Smartcast

The Sketch

0 Listeners

The Fever Folk Project by Fever FM - HT Smartcast

The Fever Folk Project

0 Listeners

Now You Know by OTTplay - HT Smartcast

Now You Know

0 Listeners