Sign up to save your podcastsEmail addressPasswordRegisterOrContinue with GoogleAlready have an account? Log in here.
एक ऐसी राम कथा जो सामयिक,लौकिक और तर्कसंगत है।ये किसी अदभुत देश या काल की कहानी नही बल्कि इसी लोक और काल की कहानी है जो हमारे ही जीवन से जुड़ी समस्याओं पर आधारित है।इस कहानी में हमें अपने ही कई सवालों ... more
FAQs about Ramkatha by Ritika:How many episodes does Ramkatha by Ritika have?The podcast currently has 92 episodes available.
April 01, 2020इंद्र का दुःसाहस -32इंद्र का पूरा ध्यान अहिल्या को प्राप्त करने में लगा था।वो किसी तरह से भी उसे प्राप्त करना चाहता था।वो जानता था कि अहल्या कभी स्वयं उसके पास नही आएगी। उसने मौका पाकर गौतम के आश्रम में प्रवेश किया और अहिल्या को कीलित कर दिया।...more15minPlay
March 31, 2020गौतम और अहिल्या के बीच का संतुलन -31विश्वामित्र ने बातों ही बातों में राम को भविष्य के लक्ष्य की ओर आगाह कर दिया था।साथ ही ये भी चेता दिया था कि अपनी धर्मपत्नी का चुनाव करते समय वो इस बात का ध्यान जरूर रखें कि वो राम के लक्ष्य पूर्ति मे कहीं बाधा न बने इधर ज्वर से पीड़ित शत बड़ी मुश्किल से सोया था।चूंकि गौतम भी बहुत थके हुए थे इसलिये वो चाहते हुए भी अहिल्या की सहायता नही कर पा रहे थे।...more12minPlay
March 30, 2020ऋषि गौतम की व्यस्तता-30आश्रम में अधिवेशन ज़ोरों शोरों से चल रहा था।अमितलाभ इंद्र से अपमानित होकर राजा सीरध्वज के पास चला गया।उन्होंने भी उसकी मंशा जानकर उसे जाने का आदेश दे दिया था। इधर1अधिवेशन के दिन भर के कार्यो से फुरसत पाकर ऋषि गौतम अपने कुटीर में वापस आ गए थे। आज अहिल्या कुछ उदास थी।सहाय इंद्र वाली घटना से बहुत आहत थी पर उसने दिनभर बड़ी ही सजगता और समझदारी से अधिवेशन के सारे कार्य सम्पन्न किये थे।पुत्र शत को हल्का ज्वर भी था।...more14minPlay
March 29, 2020इंद्र का आगमन-29गौतम ऋषि के आश्रम में देवराज इंद्र का आगमन हुआ। इंद्र को आश्रम में चल रही ज्ञान की गोष्ठियों में कोई रुचि नहीं थी। उसका सारा ध्यान ऋषि गौतम की पत्नी अहिल्या पर टिक गया था। उसने आश्रम की गरिमा को ताक पर रखते हुए अहिल्या के प्रति अपनी रुचि प्रदर्शित कर दी थी।...more15minPlay
March 28, 2020ऋषि गौतम और अहिल्या की कहानी -28विश्वामित्र राम और लक्ष्मण के साथ सिद्धाश्रम छोड़ चुके थे। उन्होंने रास्ते में ऋषि गौतम और अहिल्या की कथा आरम्भ की। गौतम ऋषि के आश्रम में सात दिवसीय सम्मेलन आयोजित हो रहा था।जिसमे मिथिला के राजा सीरध्वज आये थे।सीरध्वज ने ही देवराज इंद्र को भी आमंत्रित किया था। पूरा आश्रम इंद्र के स्वागत की तैयारी में लगा था।...more11minPlay
March 27, 2020सिद्धाश्रम से विदाई-27वनजा और बाकी अपह्रत स्त्रियों को गगन को सौंप कर विश्वामित्र ने राम और लक्ष्मण के साथ आगे की यात्रा शुरु की। सभी आश्रम वासियों ने भारी मन से उन्हें विदा किया।...more16minPlay
March 26, 2020विश्वामित्र का आश्रम मोह-26राक्षस शिविर में अब कोई राक्षस नही था ,पर विश्वामित्र की यात्रा रुक नही सकती थी।उन्हें अब सिद्धाश्रम से आगे की यात्रा करनी ही थी।उन्हें उन अपह्रत युवतियों की चिंता थी कि अब उनका क्या होगा।उन्हें कोई समाज स्वीकार नही करेगा।तो राम ने ये सुझाव दिया कि क्यूं न गगन को इन युवतियों का अभिभावक नियुक्त कर दिया जाए।गुरु अब चिंतामुक्त हो गए थे।...more14minPlay
March 24, 2020राक्षस शिविर -25राम आश्रमवासियों और ग्रामवासियों के साथ राक्षसों के शिविर की तरफ चल दिए। राक्षसों का कहीं कोई चिन्ह नही दिखा।पूरा शिविर खाली था। गगन को शिविर से चार बंधक स्त्रियाँ मिली जो राक्षसों द्ववारा बन्दी बना ली गई थी।राम के मन क्षोभ से भर गया। उन्होंने उन युवतियों को लक्ष्मण के साथ सिद्धाश्रम भेज दिया।...more12minPlay
March 23, 2020राम की दंडनीति-24राम ने बहुलाशव को मृत्यु के घाट उतार दिया था।और उप सेनानायक पृथुसेन को अयोध्या का सेनानायक नियुक्त कर दिया।गगन ने समाचार दिया कि मारीच घायलावस्था में दक्षिण की तरफ भाग गया था। राम का अगला पड़ाव अब ताड़कावन में रहने वाले राक्षस थे।अब उनका अंत ज़रूरी था।...more13minPlay
March 22, 2020राम द्वारा बहुलाशव वध-23देवप्रिय को निषादों द्वारा बंदी बनाने का समाचार उसके पिता सेनानायक बहुलाशव को मिल चुका था।वो अपनी सेना के साथ सिद्धाश्रम आया और राम से देवप्रिय को छोड़ने की मांग की। पर राम ने गहन के परिवार पर होने वाले अत्याचार की बात कही और देवप्रिय को मृत्युदंड की बात कही तो बहुलाशव ने क्रोध से अपनी खड्ग निकाल ली। और राम ने बहुलाशव को अपने तीर से बेध डाला।...more10minPlay
FAQs about Ramkatha by Ritika:How many episodes does Ramkatha by Ritika have?The podcast currently has 92 episodes available.