Sabka Maalik Tech

Sabka Maalik Tech

By Aaj Tak RadioTechnology
Download on the App Store

Sabka Maalik Tech episodes

  • माइक्रोसॉफ़्ट पर दुनिया की निर्भरता एक दिन रुला देगी!: सबका मालिक Tech | Ep 178
    पिछले हफ्ते, टेक्निकल सेक्टर में एक हाल्ट आ गया जब windows10 चलाने वाले लाखों मशीन को ब्लू स्क्रीन ऑफ डेथ (बीएसओडी) का सामना करना पड़ा। एयरलाइंस ने उड़ानें रद्द कर दीं, और बैंकों और व्यवसायों ने घंटों तक काम करना बंद कर दिया और हमने तकनीकी इतिहास में सबसे बड़ी रुकावटों में से एक का अनुभव किया। आउटेज के बारे में अधिक जानकारी साझा करते हुए, माइक्रोसॉफ्ट ने खुलासा किया कि साइबर सुरक्षा फर्म क्राउडस्ट्राइक के एक सॉफ्टवेयर अपडेट के कारण हुए डिस्ट्रक्शन ने लगभग 8.5 मिलियन विंडोज डिवाइसों को प्रभावित किया। हालाँकि, ये डिवाइस विंडोज़ चलाने वाली सभी मशीनों के 1 प्रतिशत से भी कम थे, तो क्या हमें किसी एक कंपनी या डिवाइस पर इतना डिपेंडेंट होना चाहिए सुनिए नंदिनी और सायरस से सबका मालिक Tech के इस एपिसोड में.
    38 min
  • फोन और गैजेट लॉन्च की रेस में Samsung कैसे बाजी मार रहा है?: सबका मालिक Tech | Ep 177
    Samsung और OnePlus ने एक साथ एक बढ़ कर एक गैजेट्स और स्मार्टफोन्स लॉन्च किए है. सभी लॉन्च फ्लैगशिप कैटेगरी के है. Samsung Galaxy Z Fold 6, Samsung Galaxy Z Flip 6, Samsung Galaxy Buds 3 Series, Samsung Galaxy Watch 7, Samsung Galaxy, Watch Ultra, OnePlus Nord 4, OnePlus Nord Buds 3 Pro, OnePlus Pad 2 और OnePlus Watch 2R. ये सभी वो डिवाइस है जो पिछले हफ्ते लॉन्च हुई है. इसके अलावा बाकी ब्रांड्स ने भी अपनी फ्लैगशिप डिवाइस लॉन्च की है. इन सबमें Samsung अपने AI फीचर्स के दम पर बाजी कैसे मार रहा है. लेकिन कैसे? इसी बात का जवाब सुनिए अमन और सायरस से सबका मालिक Tech के इस एपिसोड में.
    24 min
  • Amazon Prime Day sale में आप ऐसे हो सकते हैं स्कैम के शिकार: सबका मालिक Tech | Ep 176
    ऑनलाइन शॉपिंग की सबसे बड़ी सेल में से एक Amazon Prime Day Sale 16 और 17 जुलाई को होने वाली है. पिछली साल इस सेल में 375 मिलियन से से भी ज्यादा प्रोडक्ट्स खरीदे गए थे जो अपने आप में एक रिकॉर्ड है. इसी के साथ स्कैमर्स भी एक्टिव हो गए है. Check Points की रिसर्च के मुताबिक जून में Amazon से जुड़े 1200 से भी ज्यादा डोमेन को रजिस्टर किया गया है जिसका इस्तेमाल ईमेल और सोशल मीडिया के ज़रिये ग्राहकों के साथ स्कैम करने के लिए किया जाता है. तो वो किस तरीकें से जिनसे स्कैमर्स इन सेल्स के दौरान ग्राहकों को ठगते है और इनसे कैसे बचा जाए, The Big Tech Story में इसी पे बात की है अमन, नंदनी और सीरस ने. साथ ही Redmi 13 5G, OnePlus Nord 4 5G और Xiaomi Air Fryer (6 Litre), इन तीनों डिवाइस का पर्सनल यूज़र एक्सपीरियंस भी है सबका मालिक Tech के इस एपिसोड में.
    45 min
  • अगला फोन रिचार्ज पड़ेगा महंगा, Airtel और Jio का एक साथ रेट बढ़ाना कितना वाजिब?: सबका मालिक Tech | Ep 175
    Jio और Airtel ने अपने तमाम प्रीपेड और पोस्टपेड प्लान्स की कीमतों में इजाफा कर दिया है. दोनों ही कंपनियों के नए रिचार्ज प्लान्स की कीमतें 3 जुलाई से लागू होंगी. कंपनियों ने अपने प्लान्स को 27 परसेंट तक महंगा किया है. इस बीच सरकार ने MNP यानी मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी को लेकर नियम में बदलाव किए है. Xiaomi गारमेंट स्टीमर और Oppo Reno 12 Pro, इन दोनों डिवाइस का पर्सनल यूज़र एक्सपीरियंस है? सुनिए सबका मालिक Tech के इस इस एपिसोड में इन पर बातचीत नंदिनी और सायरस
    35 min
  • Google Gemini और Meta में बेहतर "Gen AI" App कौन? : सबका मालिक Tech | Ep 174
    Generative AI को लॉन्च हुए सालभर से ऊपर हो चुका है. Gen AI को फीचर्स हमें सरप्राइज करते थे अब वो हमारे लिए नार्मल हो चुके है. Chat GPT से शुरू हुआ कारवां अब Google, Meta के Gen AI App तक पहुंच चुका है. इंडिया में Google और Meta के App लॉन्च हो चुके है. इन दोनों को Google, Meta प्रोडक्ट्स और एक अलग App के द्वारा इस्तेमाल किया जा सकता है. लेकिन इन दोनों Apps में बेहतर कौन है? One Plus Nord C4 Light, Honor Pad 9 और Tissot T Touch Smartwatch, इन तीनों डिवाइस का पर्सनल यूज़र एक्सपीरियंस कैसा है. सुनिए सबका मालिक Tech के में इन्हीं की बातचीत नंदिनी, अमन और सायरस
    49 min
  • डिजिटल ज़माने में दुनियाभर के फर्जीवाड़े, लेकिन इनकी जड़ में क्या: सबका मालिक Tech, Ep 173
    डिजिटल जमाने में आपने कई स्कैम्स के बारे में सुना होगा ऐसे ही एक फर्जी डिजिटल Arrest Scam के मामले में, नोएडा के एक बिज़नेसमैन को 5 लाख रुपये का नुकसान हुआ, ये Scam फेक पार्सल या फेक Advertisement Scam के जैसा ही है, जिसमें Scammers खुद को बैंक या पुलिस अधिकारी बताकर कॉल करते हैं और लोगों को लाखों रूपए का चूना लगा देते हैं, आज के इस एपिसोड में सुनिए कैसे इन scam से बचें और scammers को कैसे पहचाने, साथ ही होगा Sony ULT Tower और Xiaomi 14 CIVI का पर्सनल Review और अब्सर्ड न्यूज़, सुनिए 'सबका मालिक Tech' के इस एपिसोड में नंदिनी और सायरस की बातचीत . 

    प्रड्यूस & साउंड मिक्स: सचिन द्विवेदी
    44 min
  • Apple प्रोडक्ट्स में लगा AI का तड़का, लेकिन स्वाद कितना: सबका मालिक Tech | Ep 172
    Apple के सालाना इवेंट WWDC यानि Worldwide Developers Conference 2024 का आयोजन Apple हेडक्वार्टर्स में 10 जून को हुआ. इस इवेंट में कंपनी ने AI से लैस कई फीचर्स का सेट पेश किया, जिसमें उन्हें इंट्यूटिव, इंटीग्रेटेड, पर्सनल, प्राइवेट और पावरफुल फीचर्स मिलने का दावा है. कंपनी ने इसे Apple Intelligence नाम दिया है. 'सबका मालिक Tech' के इस एपिसोड में इसी टॉपिक पर बात हुई है. नंदिनी, इमाम और अमन की बातचीत सुनिए.

    प्रड्यूस & साउंड मिक्स: कपिलदेव सिंह
    29 min
  • Internet Addiction कैसे बच्चों के दिमाग में केमिकल लोचा कर रहा है?: सबका मालिक टेच | Ep 171
    PLOS मेन्टल हेल्थ जर्नल पर छपे एक रिसर्च ने बच्चों के दिमाग पर इंटरनेट के इस्तेमाल को लेकर गंभीर सवाल खड़े किए है. रिसर्च के अनुसार इंटरनेट एडिक्शन बच्चों के न्यूरल कम्युनिकेशन के प्रभावित कर रहा है, या कहे दिमाग में केमिकल इम्बैलेंस पैदा कर रहा है. इस रिसर्च में और क्या कहा गया है, इसी पर बात हमारी Big Tech Story में. OnePlus 12 Glacial White इंडिया में लॉन्च हो गया है, इसे हमने इस्तेमाल किया. Xiaomi 14 CIVI और Noise Luna Ring हमारे पास है. कैसा है इन डिवाइस का पर्सनल यूज़र एक्सपीरियंस, सुनिए सबका मालिक Tech के इस एपिसोड में, अमन, नंदिनी और सायरस के साथ.
    51 min
  • Netflix के लिए Jio Cinema ने बजा दी खतरे की घंटी?: सबका मालिक Tech | Ep 170
    मुकेश अम्बानी के OTT प्लेटफार्म Jio Cinema ने सब्सक्रिप्शन के नए प्लान्स लॉन्च किये है. सिर्फ 299 रुपये सालाना में Jio Cinema 4K स्ट्रीमिंग ऑफर कर रहा है. महीने की बात करें तो 29 रुपये में यूज़र इस सब्सक्रिप्शन प्लान को अवेल कर सकते है. अगर मार्केट के दूसरे OTT प्लेटफॉर्म्स जैसे की Netflix, Sony Liv की बात करें तो उनकी तुलना में Jio के ये प्लान्स बहुत सस्ते है और यूज़र्स को 4K स्ट्रीमिंग ऑफर कर रहे है. HP Envy AIO 24, Apple iPad Air M2 और Sony ULT Wear, इन डिवाइस के पर्सनल यूज़र एक्सपीरियंस सुनिए सबका मालिक Tech के इस एपिसोड में.
    42 min
  • Chat GPT और हॉलीवुड एक्ट्रेस की लड़ाई ने नई जंग का आग़ाज़ कर दिया?: सबका मालिक Tech | Ep 169
    हॉलीवुड एक्ट्रेस Scarlett Johansson ने Chat GPT की आलोचना की है. उन्होंने Open AI पर आरोप लगाया है कि उनकी इजाजत के बिना Chat GPT के AI Chat Bot में उनकी आवाज़ का इस्तेमाल किया गया है. Scarlett ने Open AI को इसके लिए लीगल नोटिस भी भेजा है. Scarlett और Chat GPT की इस लड़ाई ने क्या एक नई बहस को जन्म दे दिया है और क्या आम यूज़र के लिए AI और उससे जुड़े खतरों के संकेत छुपे है? Realme GT 6T और iPad Pro हाल ही में लॉन्च हुए है. तो इन दोनों डिवाइस का पर्सनल यूज़र एक्सपीरियंस कैसा है? सुनिए इन टॉपिक्स पर सायरस और नंदिनी की एक जरुरी बातचीत सबका मालिक Tech के इस नए एपिसोड में.
    44 min

About Sabka Maalik Tech

From the publisher's feed

Sabka Maalik Tech is a technology podcast in Hindi--featuring three tech journalists who discuss latest tech news, smartphones, apps, tech policies and more in the most informal way. They also give…

More shows like Sabka Maalik Tech

Pod Khaas by Aaj Tak Radio

Pod Khaas

1 Listeners

Corona Coverage by Aaj Tak Radio

Corona Coverage

0 Listeners

Aaj Ke Akhbaar by Aaj Tak Radio

Aaj Ke Akhbaar

0 Listeners

Qissagoi by Aaj Tak Radio

Qissagoi

0 Listeners

Zindagi Lockdown by Aaj Tak Radio

Zindagi Lockdown

0 Listeners

Din Bhar by Aaj Tak Radio

Din Bhar

0 Listeners

Corona Frontliners by Aaj Tak Radio

Corona Frontliners

1 Listeners

Music - Dotara & Ghazal Saaz by Aaj Tak Radio

Music - Dotara & Ghazal Saaz

0 Listeners

Padhaku Nitin by Aaj Tak Radio

Padhaku Nitin

7 Listeners

Iti Itihaas by Aaj Tak Radio

Iti Itihaas

0 Listeners

Storybox with Jamshed Qamar Siddiqui by Aaj Tak Radio

Storybox with Jamshed Qamar Siddiqui

11 Listeners

Ek Bakhat Ki Baat by Aaj Tak Radio

Ek Bakhat Ki Baat

0 Listeners

Tech Tonic with Munzir by Aaj Tak Radio

Tech Tonic with Munzir

0 Listeners

Ballabol - The Cricket Podcast by Aaj Tak Radio

Ballabol - The Cricket Podcast

1 Listeners

Bhaunchak by Aaj Tak Radio

Bhaunchak

0 Listeners

Earth Shastra by Aaj Tak Radio

Earth Shastra

0 Listeners

India At Paris by Aaj Tak Radio

India At Paris

0 Listeners

Dev Danav Tales by Aaj Tak Radio

Dev Danav Tales

0 Listeners

Sandarbh by Aaj Tak Radio

Sandarbh

0 Listeners

Reporters Off Air by Aaj Tak Radio

Reporters Off Air

1 Listeners