
Sign up to save your podcasts
Or


वर्ष २००६, अफ़ग़ानिस्तान में तालिबान हुकूमत को गिरे हुए पाँच साल हो चुके हैं — तरन खान पहली बार हिंदुस्तान से अफ़ग़ानिस्तान की राजधानी काबुल पहुँचती हैं तो उनको लगता है कि वे एक अजनबी शहर में आयी हैं, और साथ-साथ यह भी लगता है कि ऐसे शहर में आई हैं जिससे उनका पुराना परिचय हो। काबुल में उनकी पहचान शायरों, फिल्म निर्माताओं, पत्रकारों और शहर के अन्य बाशिंदो से होती है। वक़्त के साथ, वे पाती हैं कि उनकी कल्पना के शहर और उनकी हकीकत के शहर में फ़र्क़ है। आइये सुनते हैं, तरन खान के साथ उनकी किताब 'शैडो सिटी -- अ वुमन वॉक्स काबुल' पर एक चर्चा।
(आप शो नोट्स, sambandhkakeki.com पर भी देख सकते हैं।)
इंस्टाग्राम पर तरन खान
तरन खान द्वारा लिखी गईं पुस्तक —
नॉन फिक्शन
पॉडकास्ट में चर्चित अन्य किताबें --
तरन के दो चहेते गीत
‘सम्बन्ध का के की’ के टाइटिल म्यूज़िक की उपलब्धि, पिक्साबे के सौजन्य से।
एक बेहतरीन योद्धा, कुशल प्रशासक, और दूरदृष्टिवान शासक — शहंशाह अकबर ने सम्पूर्ण उत्तरी हिन्द महाद्वीप में अपना साम्राज्य स्थापित किया और अपने बहुलवादी (प्लुरलिज़्म) एवं सहनशीलतावादी (टॉलरेंस) नीतियों द्वारा वर्तमान और भविष्य के हिंदुस्तान के लिए 'विविधता में एकता' की मिसाल खड़ी की। एक १३ साल का लड़का जिसके पिता की मौत हो चुकी थी, और जो महत्वाकांक्षी दरबारियों, सिपहसालारों, और अमीरों से घिरा हुआ था, विश्व के सबसे शक्तिशाली शासकों में से एक कैसे बन गया? सुनिए, पार्वती शर्मा के साथ एक चर्चा उनकी किताब 'अकबर ऑफ़ हिंदुस्तान' यानी 'हिन्दुस्तान का अकबर' पर।
(हमारा वेबसाइट है, sambandh-kakeki.com)
इंस्टाग्राम पर पार्वती शर्मा
नॉन-फिक्शन —
उपन्यास —
कहानी संग्रह —
बच्चों के लिए —
पॉडकास्ट में चर्चित अन्य किताबें —
पार्वती का एक चहेता गीत —
‘सम्बन्ध का के की’ के टाइटिल म्यूज़िक की उपलब्धि है, पिक्साबे के सौजन्य से।
From the publisher's feed