Savdhan Hindustan

Savdhan Hindustan

By livehindustan - HT SmartcastTrue Crime
Download on the App Store

Savdhan Hindustan episodes

  • Surat Train Accident News: रेलवे कर्मचारी ही निकले साजिशकर्ता, ऐसे हुआ खुलासा
    गुजरात में प्रमोशन पाने की इच्छा में की-मैन सुभाष ने रेलवे ट्रैक की फिश प्लेट निकाली और उसे वहीं पटरी पर छोड़ दी । इसके बाद ट्रेन का परिचालन रोक दिया गया और कुछ ही देर के बाद ये परिचालन फिर से शुरु कर दिया गया था । पुलिस ने की मैन सुभाष को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच की जा रही है । बताया जा रहा है कि देश में जगह-जगह ट्रेनों को डीरेल करने की खबरों को सुनकर-देखकर ही उसके मन में ये आईडिया आया था ।

    Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices

    7 min
  • Fake Rape Case: Amroha में Doctor को फर्जी केस में फंसाया, पुलिस जांच में खुली पोल
    उत्तर प्रदेश के अमरोहा में एक महिला ने एक डॉक्टर पर दुष्कर्म का झूठा आरोप लगाया । मामले में मुकदमा भी दर्ज हुआ जिसके बाद महिला और उसका एक साथी डॉक्टर मिलकर एक उस डॉक्टर को ब्लैकमेल करने लगे । पुलिस ने अपनी जांच में पाया कि ये मामला झूठा है लेकिन इसके बाद भी महिला नहीं रुकी । उसने डॉक्टर के अस्पताल पहुंचकर हंगामा किया और एक बार मुकदमे के झूठे साबित होने के बाद भी दोबारा डॉक्टर को फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी दे डाली । इसके बाद डॉक्टर ने खुद पुलिस थाने जाकर मामले की शिकायत की । डॉक्टर की तहरीर पर पुलिस ने अपनी जांच शुरु की । ये मामला अमरोहा के डिडौली कोतवाली क्षेत्र का बताया जा रहा है ।c

    Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices

    5 min
  • Kolkata Doctor Death Case: कोलकाता में महिला डॉक्टर से ऐसी हैवानियत, रूह कंपा देगी ये Crime Katha
    कोलकाता के आर जी मेडिकल कॉलेज में रात की ड्यूटी में तैनात वो लड़की आधी शिफ्ट पूरी करने के बाद ट्रेनी डॉक्टर खाना खाने गई फिर उसके बाद थोड़ी देर आराम करने के लिए अस्पताल के सेमिनार हॉल में चली गई । cसेमिनार हॉल से जब लड़की सुबह तक बाहर नहीं आई तो कोई सेमिनार हॉल में उसे देखने के लिए गया और जिसने भी सबसे पहले पीड़िता को वहां देखा उसकी रूह कांप गई । पीड़िता का बलात्कार कर उसकी हत्या कर दी गई थी ।

    Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices

    6 min
  • BJP Leader killed : Tamilnadu में किसने की भाजपा नेता की हत्या ? Annamalai ने DMK पर लगाया आरोप | Crime katha
    तमिलनाडु में बीजेपी नेता सेल्वाकुमार की निर्मम हत्या कर दी गई बदमाशों ने बीच सड़क पर पीट-पीटकर उनकी हत्या कर दी इसके बाद बदमाशों ने उनके शव को सड़क किनारे फेंक दिया और घटनास्थल से फरार हो गए । इस मामले पर तमिलनाडु बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष अन्नामलई ने शोक जताया और DMK सरकार पर निशाना साधा वहीं सेल्वाकुमार और बीजेपी समर्थकों ने खूब प्रदर्शन किया ।
    c

    Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices

    6 min
  • UP Crime News : दो मासूम बेटियों को छोड़ भागने का ख्वाब, रोंगटे खड़े कर देगी प्यार की ये | Crime Katha
    तनु के पति का नाम अनिल चौधरी था जो उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद का एक पीतल व्यापारी था । कुछ ही समय में उसने व्यापार में खूब तरक्की कर ली थी । जिस रोज अनिल चौधरी की हत्या हुई और लोगों को पता चला की उसकी ही बीवी ने अनिल की हत्या करवाई सब लोग हैरान रह गए । किसी को यकीन ही नहीं हुआ कि इतना प्यार करने वाले पति की हत्या उसकी ही पत्नी ने करवा दी ? वो भी एक तांत्रिक के लिए ?बीती शनिवार की रात को तनु ने अपनी साजिश को अंजाम दिया और तनु के प्रेमी कन्हैया ने अपने दो चेलों के साथ अनिल को मौत के घाट उतार दिया।

    Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices

    7 min
  • Mumbai Road Accident: मुंबई में Pune जैसा कांड, BMW कार ने स्कूटी को कुचल डाला,महिला की मौत
    हादसे के वक्त लग्जरी कार को शिवसेना नेता राजेश शाह का बेटा मिहिर शाह ड्राइव कर रहा था। बताया जा रहा है कि एक्सीडेंट के तुरंत बाद वह मौके से भाग गया था। हालांकि, कुछ समय बाद पुलिस ने उसे पकड़ लिया। वर्ली पुलिस ने कार मालिक राजेश शाह को भी हिरासत में लिया है, जो पालघर में शिवसेना (शिंदे गुट) के स्थानीय नेता हैं। बताया जा रहा है कि पुलिस टीम सीसीटीवी फुटेज की जांच करने में जुटी है। इस बात की पुष्टि की जा रही है कि दुर्घटना के समय गाड़ी कौन चला रहा था।

    Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices

    6 min
  • Udaipur Loot Video: Hypnotize कर महिला से 4 लाख के जेवर की लूट,देखिए CCTV
    जब वो होश में आई तो उसे अहसास हुआ कि पता नहीं कौन सी धुन में उसने लाखों के जेवर बीच सड़क ठगों को थमा दिए..अब वो कह रही है कि उसे हिप्नोटाइज किया गया था..जी हां सम्मोहित किया गया था रेखा को...क्या ऐसा मुमकिन है..या इसके पीछे कोई और वजह है..लेकिन उदयपुर की रेखा जैन के आरोप और इस सीसीटीवी फुटेज में काफी समानता नजर आ रही है...अगर ये ठगी हिप्नोटाइज करके की गई है तो ये अपने आप में एक बेहद गंभीर और खतरनाक वारदात है...

    Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices

    7 min
  • Delhi Burger King Shootout में गैंगस्टर Himanshu Bhau का हाथ ,Lawrence Bishnoi का दुश्मन
    गैंगस्टर हिमांशु भाऊ..उम्र सिर्फ 22 साल लेकिन लॉरेंस बिश्नोई जैसे कुख्यात गैंगस्टर के खिलाफ बना रहा है गैंग..हिमांशु खुद को भाऊ कहलवाना पसंद करता है..भाऊ का मतलब होता है भाई...तो 22 साल का ये लड़का भी लॉरेंस की तरह दिल्ली,हरियाणा और पंजाब को हिलाने की मंसूबा बंदी किए हुए है...गैंगस्टर हिमांशु इन दिनों सुर्खियों में है...दिल्ली में हुए एक हत्याकांड के बाद से... दिल्ली के राजौरी गार्डन के बर्गर किंग आउटलेट में एक युवक की गोलियों से छलनी कर हत्या कर दी गई. हमले की जिम्मेदारी बाकायदा हिमांशु यानि भाऊ ने ली..

    Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices

    7 min
  • Renuka Swamy Murder news: Darshan और Pavithra Gowda के खिलाफ मिले ये पांच सबूत
    कर्नाटक का रेणुका स्वामी हत्याकांड पूरे देश में चर्चा में है, वजह कन्नड़ एक्टर दर्शन का इससे कनेक्शन। एक्टर, उसकी को-स्टार गर्लफ्रेंड सहित करीब 15 लोगों को पुलिस ने मर्डर केस में गिरफ्तार किया है। मृतक रेणुका स्वामी एक्टर दर्शन तुगुदीप का बड़ा फैन था। एक्ट्रेस पवित्रा का नाम दर्शन का नाम जुड़ने के बाद वह एक्ट्रेस के सोशल मीडिया पर भद्दे कमेंट करने लगा। यह बात पवित्रा को पसंद नहीं आई और उसने दर्शन को बताया। इसके बाद कुछ ऐसा हुआ जिसकी कल्पना किसी ने नहीं की होगी। रेणुका स्वामी मर्डर केस में गिरफ्तार किए गए कन्नड़ फिल्म स्टार दर्शन तुगुदीपा और उनकी दोस्त पवित्रा गौड़ा को पांच दिन की पुलिस हिरासत में भेजा गया है, इन दोनों के खिलाफ पुलिस को ऐसे-ऐसे सबूत हाथ लगे हैं, जो उनके खिलाफ चलने वाले मुकदमे में कानूनी तौर पर उनके ताबूत की एक-एक कील साबित होने वाले हैं

    Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices

    7 min
  • Mumbai Police: Salman Khan को मारने Lawrence Bishnoi का Plan पुलिस ने किया फेल
    सुपर स्टार सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग की जांच गिरफ्तारियां और तफ्तीश और अभी चल रही है कि इस बीच लॉरेंस बिश्नोई गैंग फिर से उनके पीछे पड़ गई है...जी हां एक बार फिर सलमान खान पर खतरा मंडरा रहा है...क्या लॉरेंस गैंग सलमान के पीछे हाथ धोकर पड़ गई है...क्या फिर होने वाला है उन पर बड़ा हमला जानते हैं क्राइम कथा में...

    Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices

    7 min

About Savdhan Hindustan

From the publisher's feed

हमारे आस-पास कब क्या वारदात हो जाए कौन आपका दुश्मन साबित हो जाए ये जानना मुश्किल है। जब जुर्म दस्तक देता है तो उसकी आवाज़ बहुत कम पर रफ़्तार तेज़ होती है, लेकिन उसके शुरू होने के 4 मुख्य कारण होते हैं,…